Shuru
Apke Nagar Ki App…
अफीम की खेती करने वाले सात लोग हुए गिरफ्तार न्यायालय रिमांड पर जेल भेजा गया बलरामपुर जिले में अफीम के खेती करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार करके न्यायालय रिमार्क पर जेल दाखिल किया गया है सूत्रों की जानकारी के अनुसार और अपराधी सम्मिलित हो सकते हैं जिसमें जांच की जा रही है
Ali Khan
अफीम की खेती करने वाले सात लोग हुए गिरफ्तार न्यायालय रिमांड पर जेल भेजा गया बलरामपुर जिले में अफीम के खेती करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार करके न्यायालय रिमार्क पर जेल दाखिल किया गया है सूत्रों की जानकारी के अनुसार और अपराधी सम्मिलित हो सकते हैं जिसमें जांच की जा रही है
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कुसमी ब्रेकिंग1
- Post by Sunil singh1
- गढ़वा में पेट्रोल की अफवाह बनी मौत की वजह! पेट्रोल भरकर लौट रहा युवक जिंदा जला || गढ़वा की बड़ी खबर1
- गारू संयुक्त ग्राम सभा मंच, बरवाडीह के तत्वावधान में ग्राम मण्डल से लातेहार तक निकाली गई 10 दिवसीय पदयात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने गारू अंचलाधिकारी को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस पदयात्रा में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। ज्ञापन में कहा गया है कि वन अधिकार कानून 2006 के तहत दाखिल दावों के निष्पादन में लातेहार जिला राज्य में काफी पीछे है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार सामुदायिक और व्यक्तिगत मिलाकर कुल 7,384 दावे ग्राम सभाओं द्वारा जमा किए गए थे, जिनमें से 3,599 दावे अभी भी जिला प्रशासन के पास लंबित हैं। इनमें लगभग 1,800 व्यक्तिगत अधिकार के दावे हैं, जबकि शेष सामुदायिक अधिकार से जुड़े हैं। मंच का आरोप है कि जिन दावों पर अधिकार पत्र जारी किए गए हैं, उनमें कई मामलों में भूमि का रकबा कम कर दिया गया है या सामुदायिक अधिकार अधूरे रूप में दिए गए हैं। मंच ने यह भी आरोप लगाया कि पेसा कानून, वन अधिकार कानून, जैव विविधता कानून और भूमि अधिग्रहण से जुड़े प्रावधानों की अनदेखी कर ग्रामीणों को उनके पुश्तैनी जमीन और जंगल से बेदखल करने की कोशिश की जा रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर उत्तर कोयल जलाशय परियोजना (मंडल डैम) के निर्माण के नाम पर सात गांवों के लगभग 780 परिवारों के विस्थापन की स्थिति बन रही है। वहीं पलामू व्याघ्र परियोजना क्षेत्र में हिरण पार्क, ग्रास प्लॉट और टाइगर सफारी के नाम पर भी ग्रामीणों के निस्तार अधिकार प्रभावित होने की बात कही गई है। संयुक्त ग्राम सभा मंच ने मांग की कि वन अधिकार कानून 2006 के तहत लंबित सामुदायिक एवं व्यक्तिगत दावों पर जिला प्रशासन शीघ्र निर्णय लेकर ग्राम सभाओं को अधिकार पत्र जारी करे। इसके अलावा लघु वनोपज के संग्रहण, उपयोग और विपणन के अधिकार ग्राम सभाओं को सुनिश्चित करने, ग्राम दलदलिया के ग्राम प्रधान राजू उरांव सहित अन्य ग्रामीणों पर दर्ज मामलों को वापस लेने तथा किसी भी परियोजना की शुरुआत से पहले ग्राम सभा की अनिवार्य स्वीकृति सुनिश्चित करने की मांग की गई। मंच ने यह भी मांग की कि ग्रास प्लॉट निर्माण के नाम पर स्थानीय जैव विविधता को नुकसान पहुंचाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए और उत्तर कोयल परियोजना (मंडल डैम) के कारण प्रस्तावित सात गांवों के विस्थापन को तत्काल रोका जाए। पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों ने जल, जंगल और जमीन पर ग्राम सभाओं के अधिकार को सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई।3
- लखनपुर सहकारी बैंक में नगदी संकट से आक्रोशित किसानों ने किया थाने का घेराव, दी चक्काजाम की चेतावनी लखनपुर : प्रदेश सरकार द्वारा त्योहारों के मद्देनजर किसानों के खातों में धान बोनस की राशि एकमुश्त अंतरित किए जाने के बाद अब बैंकों में भुगतान को लेकर भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है। सरगुजा जिले के लखनपुर स्थित जिला सहकारी बैंक में पिछले दो दिनों से नगदी की किल्लत और स्टाफ की कमी के कारण किसान हलकान हैं। किसानों का आरोप है कि घंटों लंबी कतारों में लगने के बावजूद उन्हें बैंक से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है, जिससे खेती-किसानी और घरेलू जरूरतों के लिए पैसों का इंतजाम करना मुश्किल हो गया है। इसी अव्यवस्था से नाराज होकर गुरुवार की दोपहर करीब 1:30 बजे बड़ी संख्या में किसानों ने बैंक से रैली निकाली और लखनपुर थाने का घेराव कर दिया। किसानों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए बैंक प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। किसानों का कहना है कि उनके खातों में 50 हजार से लेकर 5 लाख रुपये तक जमा हैं, लेकिन बैंक कर्मचारी नगदी न होने का बहाना बनाकर उन्हें केवल 2 हजार से 10 हजार रुपये तक के आहरण फॉर्म भरवा रहे हैं। हद तो तब हो जाती है जब घंटों इंतजार के बाद नंबर आने पर पैसा खत्म होने की बात कहकर उन्हें बैरंग वापस भेज दिया जाता है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने बैंक कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जो लोग बैंक के भीतर साठगांठ कर ‘सुविधा शुल्क’ के रूप में ₹500 दे रहे हैं, उन्हें ₹49,000 तक की बड़ी राशि निकालने दी जा रही है, जबकि आम किसान सुबह से शाम तक लाइन में लगकर परेशान हो रहे हैं। इस दौरान बैंक परिसर में वीडियो बना रहे एक युवक का मोबाइल छीनकर उसे थाने में बैठाए जाने की घटना से भी क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार अंकिता पटेल और थाना प्रभारी ने तत्काल जिला सहकारी बैंक पहुंचकर बैंक अधिकारियों से चर्चा की। अधिकारियों द्वारा उचित व्यवस्था बनाने की समझाइश और आश्वासन के बाद फिलहाल मामला शांत हुआ। हालांकि, किसानों ने प्रशासन को स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है कि यदि दो दिनों के भीतर उनके रुके हुए धान बोनस और जमा राशि के भुगतान की सुचारू व्यवस्था नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करते हुए सड़क पर चक्काजाम करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।1
- दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया विधिवत शुभारंभ1
- ब्रेकिंग बलरामपुर अंबिकापुर से डालटेनगंज जाने वाली आदर्श बस पेड़ से जा टकराई. एन एच 343 राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटना हुआ साइड लेने के चक्कर में या घटना.. सवारी ड्राइवर बाल बाल बच्चे किसी को नुकसान नहीं अंबिकापुर से डालटेनगंज जाने वाली आदर्श बस पेड़ से जा टकराई सावरी मे मची चिक पुकार बस के साइड में ट्रक आ रहा था इसलिए यह दुर्घटना हुआ सभी सवारी सुरक्षित है यह घटना 1:20 पर हुआ है पूरा मामला बलरामपुर जिले के सेमर सोत अभ्यारण जंगल का है2
- गढ़वा का निजी किराना दुकानों पर पेट्रोल को उच्चे दामों पर बिक रहा है जिससे लोग परेशान है लोगो को भरम है कि भारत में पेट्रोल की किल्लत होने वाला है।1
- मिरचैया यज्ञ ऐसा परिक्रमा लोगों ने किए कि चर्चा के #menofjharkhand #यज्ञ #9_दिवसीय_शतचंडी_महायज्ञ_मिरचैया #श्री_शतचंडी_महायज्ञ_मिरचैया1