logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंटर की छात्रा 10 दिनों बाद बरामद। पुलिस दबिश के कारण युवती थाना पहुंचीं शेखपुरा - जिले के सदर प्रखंड के एक गांव से गायब हुई थी । 19 वर्षीय इंटर की छात्रा को हथियावा थाना पुलिस ने घटना के दस दिनों बाद बरामद कर ली। बरामद युवती को सोमवार के दिन मेडिकल जांच कराए जाने के बाद उसे उसका बयान कलमबद्ध कराने हेतु स्थानीय कोर्ट में प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी। छापामारी का नेतृत्व हथियावा थाना के पुलिस सब इन्स्पेक्टर गौतम कुमार ने किया। इस बाबत कांड के अनुसंधान पदाधिकारी ने बताया कि गत 5 फरवरी को बरामद युवती के पिता के द्वारा स्थानीय थाना में अपहरण की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। गायब युवती के प्रेमी के मोबाइल नंबर के लोकेशन तथा आधुनिक तकनीक की सहायता से पुलिस को युवती के यूपी में रहने की जानकारी मिली। तत्पश्चात पुलिस ने उक्त युवक के मोबाइल नंबर से संपर्क कर उसके ऊपर दबिश बनाया। पुलिस दबिश के कारण युवती ट्रेन पकड़कर हथियावा थाना पहुंची। बताया कि युवती पढ़ने के लिए स्कूल जाने की बात बोलकर घर से निकली थी।लेकिन वह जब देर शाम तक घर वापस नहीं आई थी। परिवार वालों ने उसका खोजबीन करने लगे। थक कर पिता ने स्थानीय थाना में अज्ञात मोबाइल धारक के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि बरामद युवती के प्रेम प्रसंग यूपी के प्रतापगढ़ जिला अंतर्गत संग्रामपुर निवासी शिव दर्शन के पुत्र सूरज कुमार युवक के साथ इंस्टाग्राम के सहारे प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती एक साल पहले उक्त युवक के साथ इंस्टाग्राम पर जुड़ी थी। युवक और युवती के बीच प्रेम परवान चढ़ गया और युवक के साथ शादी रचाकर अलग दुनिया बसाने के उद्देश्य से युवती घर से फरार हो गई थी। पुलिस ने बताया कि युवती घर से फरार होने के बाद यूपी में ही किसी मंदिर में उक्त प्रेमी युवक के साथ शादी रचाकर वहीं रह रही थी।

on 17 February
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
on 17 February
90a4f9cd-7f8b-4f1a-b155-a185ce4b9d33

More news from बिहार and nearby areas
  • शेखपुरा जिला के चेवाड़ा प्रखंड के करंडे थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेशपुर में गुरुवार की सुबह एक नवजात शिशु लावारिस अवस्था में झाड़ी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। करंडे थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेशपुर में गुरुवार की सुबह एक नवजात शिशु लावारिस अवस्था में झाड़ी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 10 बजे गांव के कुछ लोगों की नजर झाड़ी में पड़े नवजात शिशु पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना करंडे थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात शिशु को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेज दिया गया।
    1
    शेखपुरा जिला के चेवाड़ा प्रखंड के करंडे थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेशपुर में गुरुवार की सुबह एक नवजात शिशु लावारिस अवस्था में झाड़ी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। करंडे थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेशपुर में गुरुवार की सुबह एक नवजात शिशु लावारिस अवस्था में झाड़ी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 10 बजे गांव के कुछ लोगों की नजर झाड़ी में पड़े नवजात शिशु पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना करंडे थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात शिशु को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेज दिया गया।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    15 hrs ago
  • बिहार के युवा मजदूरी करते हुए परदेस में जान गंवा रहे हैं, नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर हैं और बिहार से वोट लेकर राज करने वाले मोदी-शाह चुप क्यों हैं?
    1
    बिहार के युवा मजदूरी करते हुए परदेस में जान गंवा रहे हैं, नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर हैं और बिहार से वोट लेकर राज करने वाले मोदी-शाह चुप क्यों हैं?
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    19 hrs ago
  • बिहार में गैस की कोई कमी नहीं, समय पर मिल रही घरेलू गैस – विक्रेता”
    1
    बिहार में गैस की कोई कमी नहीं, समय पर मिल रही घरेलू गैस – विक्रेता”
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    25 min ago
  • LPG गैस सिलेंडर के अफवाह में दम नहीं। मिल रहा सिलेंडर। अवफाह मेक Booking ज्यादा बिहार शरीफ
    1
    LPG गैस सिलेंडर के अफवाह में दम नहीं। मिल रहा सिलेंडर। अवफाह मेक Booking ज्यादा
बिहार शरीफ
    user_Hello Nalanda
    Hello Nalanda
    Electronic engineer बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    2 hrs ago
  • बिहार प्रदेश जनता दल अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव मुंद्रिका कुमार मनोहर जी ने
    1
    बिहार प्रदेश जनता दल अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव मुंद्रिका कुमार मनोहर जी ने
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by Samachar City
    1
    Post by Samachar City
    user_Samachar City
    Samachar City
    Media company बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    12 hrs ago
  • अरियरी थाना पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग मामलों में एक शराबी और एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने नवीनगर ककरद गांव निवासी विपिन कुमार (उम्र लगभग 25 वर्ष), पिता स्वर्गीय कृष्णा महतो को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य कार्रवाई में मई अमरपुर गांव निवासी वारंटी राजनीति यादव (उम्र लगभग 55 वर्ष), पिता स्वर्गीय रघु यादव को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी शेखपुरा जिला के अरियरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए अखिलेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अरियरी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया। उन्होंने बताया कि अग्रिम कार्रवाई करते हुए गुरुवार की शाम करीब 4 बजे शराब के नशे में गिरफ्तार विपिन कुमार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जबकि वारंटी राजनीति यादव को न्यायिक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून के सख्ती से पालन के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    2
    अरियरी थाना पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग मामलों में एक शराबी और एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने नवीनगर ककरद गांव निवासी विपिन कुमार (उम्र लगभग 25 वर्ष), पिता स्वर्गीय कृष्णा महतो को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य कार्रवाई में मई अमरपुर गांव निवासी वारंटी राजनीति यादव (उम्र लगभग 55 वर्ष), पिता स्वर्गीय रघु यादव को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी शेखपुरा जिला के अरियरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अखिलेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अरियरी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया। उन्होंने बताया कि अग्रिम कार्रवाई करते हुए गुरुवार की शाम करीब 4 बजे शराब के नशे में गिरफ्तार विपिन कुमार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जबकि वारंटी राजनीति यादव को न्यायिक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून के सख्ती से पालन के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    16 hrs ago
  • बिहार प्रदेश जनता दल अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव मुंद्रिका कुमार मनोहर जी ने
    1
    बिहार प्रदेश जनता दल अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव मुंद्रिका कुमार मनोहर जी ने
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by Samachar City
    1
    Post by Samachar City
    user_Samachar City
    Samachar City
    Media company बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.