logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दतिया में सख्त चेकिंग: बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई, SDOP ने किया जागरूक दतिया। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत दतिया पुलिस द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में एसडीओपी आकांक्षा जैन के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस ने किला चौक पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों की सघन जांच की गई, जिसमें बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को सख्त हिदायत देते हुए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पुलिस टीम ने आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट पहनने, सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और सुरक्षित यातायात अपनाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान के तहत दतिया पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और अपनी व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

1 hr ago
user_Vikas Sen
Vikas Sen
Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

दतिया में सख्त चेकिंग: बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई, SDOP ने किया जागरूक दतिया। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत दतिया पुलिस द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में एसडीओपी आकांक्षा जैन के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस ने किला चौक पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों की सघन जांच की गई, जिसमें बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को सख्त हिदायत देते हुए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पुलिस टीम ने आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट पहनने, सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और सुरक्षित यातायात अपनाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान के तहत दतिया पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और अपनी व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया एसडीओपी की दो टूक यातायात के नियम तोड़ोगे तो होगी कार्यवाही
    1
    दतिया एसडीओपी की दो टूक यातायात के नियम तोड़ोगे तो होगी कार्यवाही
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • दतिया। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत दतिया पुलिस द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में एसडीओपी आकांक्षा जैन के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस ने किला चौक पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों की सघन जांच की गई, जिसमें बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को सख्त हिदायत देते हुए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पुलिस टीम ने आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट पहनने, सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और सुरक्षित यातायात अपनाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान के तहत दतिया पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और अपनी व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
    1
    दतिया। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत दतिया पुलिस द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में एसडीओपी आकांक्षा जैन के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस ने किला चौक पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों की सघन जांच की गई, जिसमें बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को सख्त हिदायत देते हुए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही पुलिस टीम ने आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट पहनने, सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और सुरक्षित यातायात अपनाने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान के तहत दतिया पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और अपनी व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • आज जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी बिभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार बृजमोहन आर्यनको ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फसल नुकसान का सही सर्वे और मुआवजा देने व उपार्जन केंद्रों की अव्यवस्था खत्म करने की मांग स्लॉट बुकिंग तुरंत शुरू हो बारदाना संकट खत्म हो गेहूं खरीदी अवधि बढ़े और समय पर भुगतान नामांतरण व सीमांकन के लंबित मामले जल्द निपटें झूठे केस बंद करो, विपक्षी विधायकों को हटाना बंद करो दतिया विधायक राजेंद्र भारती को न्याय दो।इस अवसर पर संभाग प्रभारी राजवीर कुड़िया, जिला प्रभारी सत्यम गुर्जर, सेवा दल जिला अध्यक्ष मोहन कुसवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष संजय राणा, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोईन कुरैशी, उमर फारूक, दीपक यादव (बड़ैच), दीपक यादव (भांडेर), दीपू फौजी, दीपक महाजन, माधव सर्वरिया, दीपक खटीक, शिवम मुठेले (ब्लॉक युवा अध्यक्ष) एवं अन्य साथी मौजूद रहे। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी किसान हित, लोकतंत्र और संविधान की लड़ाई में युवा कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ है प्रवेंद्र गुर्जर जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस दतिया
    1
    आज जिला युवा कांग्रेस के   कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी बिभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार बृजमोहन आर्यनको ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में 
फसल नुकसान का सही सर्वे और मुआवजा देने व 
उपार्जन केंद्रों की अव्यवस्था खत्म करने की मांग
स्लॉट बुकिंग तुरंत शुरू हो
बारदाना संकट खत्म हो
गेहूं खरीदी अवधि बढ़े और समय पर भुगतान
नामांतरण व सीमांकन के लंबित मामले जल्द निपटें झूठे केस बंद करो, विपक्षी विधायकों को हटाना बंद करो  दतिया विधायक राजेंद्र भारती  को न्याय दो।इस अवसर पर  संभाग प्रभारी राजवीर कुड़िया, जिला प्रभारी सत्यम गुर्जर, सेवा दल जिला अध्यक्ष मोहन कुसवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष संजय राणा, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोईन कुरैशी, उमर फारूक, दीपक यादव (बड़ैच), दीपक यादव (भांडेर), दीपू फौजी, दीपक महाजन, माधव सर्वरिया, दीपक खटीक, शिवम मुठेले (ब्लॉक युवा अध्यक्ष) एवं अन्य साथी मौजूद रहे।
अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी
किसान हित, लोकतंत्र और संविधान की लड़ाई में
युवा कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ है
प्रवेंद्र गुर्जर
जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस दतिया
    user_पंकज श्रीवास्तव
    पंकज श्रीवास्तव
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • राजगढ़ क्षेत्र में महिला की आत्महत्या से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी दतिया। शहर के राजगढ़ क्षेत्र में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बीएसएनएल ऑफिस के पास देर रात की बताई जा रही है। मृतका की पहचान खुशबू यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महिला का पति मुंबई में रहकर काम करता है, जबकि खुशबू अपने दो बच्चों के साथ दतिया में एक रिश्तेदार के यहां रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया गया है। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल परिजन कमरे का ताला खुलने और पोस्टमार्टम सहित आगे की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। 👉 अपडेट जारी…
    1
    राजगढ़ क्षेत्र में महिला की आत्महत्या से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
दतिया। शहर के राजगढ़ क्षेत्र में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बीएसएनएल ऑफिस के पास देर रात की बताई जा रही है।
मृतका की पहचान खुशबू यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महिला का पति मुंबई में रहकर काम करता है, जबकि खुशबू अपने दो बच्चों के साथ दतिया में एक रिश्तेदार के यहां रह रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया गया है। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल परिजन कमरे का ताला खुलने और पोस्टमार्टम सहित आगे की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।
👉 अपडेट जारी…
    user_भूपेन्द्र जिगना
    भूपेन्द्र जिगना
    Datia, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • दतिया जिले वे बडोनी थाना क्षेत्र के घूघसी गांव में बुधवार रात्रि में 58 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं गुरुवार सुबह 11 बजे शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, घूघसी निवासी अर्जुन पुत्र प्रान सिंह रावत उम्र 58 वर्ष ने अपने घर के कमरे में दीवाल से लगे कुंदे पर रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। जब परिजनों में वृद्ध को कमरे में फंदे पर लटका देखा तो उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पंचनामा कार्रवाई कर जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    दतिया जिले वे बडोनी थाना क्षेत्र के घूघसी गांव में बुधवार रात्रि में 58 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं गुरुवार सुबह 11 बजे शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।  जानकारी के अनुसार, घूघसी निवासी अर्जुन पुत्र प्रान सिंह रावत उम्र 58 वर्ष ने अपने घर के कमरे में दीवाल से लगे कुंदे पर रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। जब परिजनों में वृद्ध को कमरे में फंदे पर लटका देखा तो उन्होंने तत्काल
घटना की सूचना  पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पंचनामा कार्रवाई कर जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Surendra Ojha
    Surendra Ojha
    पत्रकार Datia, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • *ग्वालियर शहर में शराब बिक्री को लेकर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शहर के कई इलाकों और प्रमुख चौराहों के पास 24 घंटे शराब उपलब्ध होने की बात सामने आ रही है। देर रात भी दुकानें बंद होने के बावजूद खिड़की खटखटाते ही शराब मिल जाना आम बात बनती जा रही है।* *ऐसा ही एक मामला थाना हजीरा क्षेत्र के रसूलाबाद इलाके से सामने आया है, जहां का एक वीडियो तेजी से चर्चा में है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रात करीब 12:15 बजे का है,*
    1
    *ग्वालियर शहर में शराब बिक्री को लेकर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शहर के कई इलाकों और प्रमुख चौराहों के पास 24 घंटे शराब उपलब्ध होने की बात सामने आ रही है। देर रात भी दुकानें बंद होने के बावजूद खिड़की खटखटाते ही शराब मिल जाना आम बात बनती जा रही है।*
*ऐसा ही एक मामला थाना हजीरा क्षेत्र के रसूलाबाद इलाके से सामने आया है, जहां का एक वीडियो तेजी से चर्चा में है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रात करीब 12:15 बजे का है,*
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दतिया। शहर के राजगढ़ क्षेत्र में देर रात एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बीएसएनएल ऑफिस के पास की बताई जा रही है, जहां महिला अपने रिश्तेदार के यहां रह रही थी। मृतका की पहचान खुशबू यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, खुशबू का पति मुंबई में रहता है, जबकि वह अपने दो बच्चों के साथ दतिया में रिश्तेदारों के यहां रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया। प्रारंभिक कार्रवाई के तहत पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल परिजन कमरे का ताला खुलने और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, जिसमें पारिवारिक और अन्य संभावित कारणों को भी शामिल किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    1
    दतिया। शहर के राजगढ़ क्षेत्र में देर रात एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बीएसएनएल ऑफिस के पास की बताई जा रही है, जहां महिला अपने रिश्तेदार के यहां रह रही थी।
मृतका की पहचान खुशबू यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, खुशबू का पति मुंबई में रहता है, जबकि वह अपने दो बच्चों के साथ दतिया में रिश्तेदारों के यहां रह रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया। प्रारंभिक कार्रवाई के तहत पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल परिजन कमरे का ताला खुलने और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, जिसमें पारिवारिक और अन्य संभावित कारणों को भी शामिल किया गया है।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दतिया जिला पुलिस बल दतिया में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक राजकुमार शर्मा एवं प्रधान आरक्षक श्रीपाल परिहार की सेवानिवृत्ति के अवसर पर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र और पुलिस मोमेंटो भेंट कर ससम्मान विदाई दी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों की दीर्घकालीन, निष्ठापूर्ण और अनुकरणीय सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ और सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी, सूबेदार अजय वर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे।
    1
    दतिया जिला पुलिस बल दतिया में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक राजकुमार शर्मा एवं प्रधान आरक्षक श्रीपाल परिहार की सेवानिवृत्ति के अवसर पर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र और पुलिस मोमेंटो भेंट कर ससम्मान विदाई दी।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों की दीर्घकालीन, निष्ठापूर्ण और अनुकरणीय सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ और सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी, सूबेदार अजय वर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.