logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एल्पिस ग्लोबल स्कूल में छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन की खुराक बिसवां। एल्पिस ग्लोबल स्कूल में मंगलवार को स्वास्थ्य जागरूकता एवं बचाव अभियान के तहत छात्राओं का एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कराया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने छात्राओं को टीके के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। साथ ही स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक किया गया। स्कूल के डायरेक्टर उमंग राजवंशी ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन बालिकाओं को भविष्य में सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर के जोखिम से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने अभिभावकों से भी बालिकाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपा चंद्रा, पी आर सबा मैम सहित विद्यालय प्रबंधन से मुदित सिंघल एवं अनुज सिंघल मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने स्वास्थ्य जागरूकता को विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक बताते हुए ऐसे अभियानों को निरंतर बढ़ावा देने पर जोर दिया।

40 min ago
user_Ashutosh tiwari
Ashutosh tiwari
Farmer बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
40 min ago
1bc83cd9-c452-4225-b5fd-f44d4bbb441f

एल्पिस ग्लोबल स्कूल में छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन की खुराक बिसवां। एल्पिस ग्लोबल स्कूल में मंगलवार को स्वास्थ्य जागरूकता एवं बचाव अभियान के तहत छात्राओं का एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कराया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने छात्राओं को टीके के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। साथ ही स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक किया गया। स्कूल के डायरेक्टर उमंग राजवंशी ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन बालिकाओं को भविष्य में सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर के जोखिम से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने अभिभावकों से भी बालिकाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपा चंद्रा, पी आर सबा मैम सहित विद्यालय प्रबंधन से मुदित सिंघल एवं अनुज सिंघल मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने स्वास्थ्य जागरूकता को विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक बताते हुए ऐसे अभियानों को निरंतर बढ़ावा देने पर जोर दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    1
    Post by राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    user_राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    Court reporter लहरपुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बलदेवनगर में विकास की नई राह: ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शुभारंभ बलदेवनगर में विकास की नई राह: ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शुभारंभ फीता काटकर कार्य का किया उद्घाटन, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत; जनकल्याणकारी योजनाओं की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा संवाददाता, नरेश गुप्ता अटरिया/सीतापुर। जयपालपुर ग्राम पंचायत के बलदेवनगर गांव में विकास कार्यों को गति देते हुए इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सिधौली ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने फीता काटकर इंटरलॉकिंग कार्य का उद्घाटन किया। निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत का फूल-मालाओं से स्वागत कर विकास कार्य के लिए आभार जताया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक अपने हाथों से लड्डू खिलाकर सभी का मुंह मीठा कराया। उनके इस सहज अंदाज से ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। जनता की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन या अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए सीधे उनसे संपर्क करें। जनहित से जुड़े मामलों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सड़क और बुनियादी सुविधाओं पर जोर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि गांवों में बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सड़क, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग सहित विभिन्न विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थलों को भी आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उनके कार्यकाल में कई सड़क, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाने की जानकारी दी गई। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर, बैठने की व्यवस्था तथा मंदिरों और चौराहों पर स्ट्रीट लाइट एवं सोलर लाइट लगवाने जैसे कार्य भी कराए जाने का दावा किया गया। ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में राहत बलदेवनगर में इंटरलॉकिंग सड़क का कार्य शुरू होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में मनीष मिश्रा, सनोज मिश्रा, संजय सिंह चौहान, टीनू सिंह चौहान, विक्रम रावत, मनोज रावत, महंत जगदेव, पप्पू यादव, अनूप, बलदेव, साहित्य सिंह, रंजीत सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
    3
    बलदेवनगर में विकास की नई राह: ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शुभारंभ

बलदेवनगर में विकास की नई राह: ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शुभारंभ
फीता काटकर कार्य का किया उद्घाटन, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत; जनकल्याणकारी योजनाओं की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा
संवाददाता, नरेश गुप्ता 
अटरिया/सीतापुर। जयपालपुर ग्राम पंचायत के बलदेवनगर गांव में विकास कार्यों को गति देते हुए इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सिधौली ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने फीता काटकर इंटरलॉकिंग कार्य का उद्घाटन किया। निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत का फूल-मालाओं से स्वागत कर विकास कार्य के लिए आभार जताया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक अपने हाथों से लड्डू खिलाकर सभी का मुंह मीठा कराया। उनके इस सहज अंदाज से ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया।
जनता की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन या अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए सीधे उनसे संपर्क करें। जनहित से जुड़े मामलों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
सड़क और बुनियादी सुविधाओं पर जोर
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि गांवों में बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सड़क, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग सहित विभिन्न विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थलों को भी आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।
स्थानीय स्तर पर उनके कार्यकाल में कई सड़क, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाने की जानकारी दी गई। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर, बैठने की व्यवस्था तथा मंदिरों और चौराहों पर स्ट्रीट लाइट एवं सोलर लाइट लगवाने जैसे कार्य भी कराए जाने का दावा किया गया।
ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में राहत
बलदेवनगर में इंटरलॉकिंग सड़क का कार्य शुरू होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में मनीष मिश्रा, सनोज मिश्रा, संजय सिंह चौहान, टीनू सिंह चौहान, विक्रम रावत, मनोज रावत, महंत जगदेव, पप्पू यादव, अनूप, बलदेव, साहित्य सिंह, रंजीत सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • तेज रफ्तार बाइक ने 17 वर्षीय शुभम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक काफी दूर जाकर गिरी। कुशीनगर: दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। टर्न लेते समय पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने 17 वर्षीय शुभम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक काफी दूर जाकर गिरी। गंभीर रूप से घायल शुभम की कुछ देर बाद मौत हो गई। वहीं दूसरा चालक भी गंभीर रूप से घायल है, इस हादसे का खौफनाक मंजर CCTV में कैद हो गया।
    1
    तेज रफ्तार बाइक ने 17 वर्षीय शुभम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक काफी दूर जाकर गिरी। 
कुशीनगर: दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। टर्न लेते समय पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने 17 वर्षीय शुभम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक काफी दूर जाकर गिरी। गंभीर रूप से घायल शुभम की कुछ देर बाद मौत हो गई। वहीं दूसरा चालक भी गंभीर रूप से घायल है, इस हादसे का खौफनाक मंजर CCTV में कैद हो गया।
    user_Sanjay singh
    Sanjay singh
    Court reporter महमूदाबाद, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • स्वाइन फ्लू के 120 मामले आए सामने .... स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी गौतम बुद्ध नगर में स्वाइन फ्लू के 120 मामले सामने आए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर भीड़ से बचने, खांसते-छींकते समय मुंह ढकने और बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लेने की अपील की है 20 बेड का वेंटिलेटर युक्त ICU तैयार, स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाएं उपलब्ध डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी, CMO नोएडा
    1
    स्वाइन फ्लू के 120 मामले आए सामने .... स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी
गौतम बुद्ध नगर में स्वाइन फ्लू के 120 मामले सामने आए 
स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर भीड़ से बचने, खांसते-छींकते समय मुंह ढकने और बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लेने की अपील की है
20 बेड का वेंटिलेटर युक्त ICU तैयार, स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाएं उपलब्ध
डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी, CMO नोएडा
    user_पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा
    पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा
    Local News Reporter महमूदाबाद, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सदरपुर कस्बे का एतिहासिक जुलूस बड़े ही धूमधाम से निकला। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिसबल तैनात रहा सदरपुर (सीतापुर) पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश पर पूरे कस्बे में धूमधाम से जुलूस-ए-मोहम्मदी का जुलूस निकाला गया। जुलूस में इलाके के हजारों लोग शामिल हुए। शांति व्यवस्था बने रखने के लिए जगह जगह पुलिस मुस्तैद रही। कस्बा सदरपुर में मंगलवार को बड़े ही धूमधाम से जुलूस ए मोहम्मदी का जुलूस निकाला गया। जुलूस में काबा, मस्जिद-ए-नबी और ऊंट, घोड़े समेत अन्य आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। जुलूस में बाहरी और इलाकाई करीब एक सैकड़ा अंजुमनें शामिल हुई।सभी अंजुमने नाते पाक सुनते सुनाते और रसूल पाक की शान में नारे लगाते हुए जुलूस के साथ चल रहे थे। जुलूस हर साल की तरह इस वर्ष भी परम्परागत तरीके से जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद और गौसिया मस्जिद से निकला, और अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ बड़े चौराहे पर पहुंचा। उसके बाद छोटे चौराहे पर जुलूस में शामिल सभी अंजुमनों को अंजुमन शबाबुल मुस्लमीन की तरफ से मिठाई और पुरुस्कार से समानित किया गया। पूरे कस्बे में आई अंजुमनों को इनाम देने के लिए 12 मंच अलग अलग मोहल्ले वालों ने बनाया था। हजारों की संख्या में लोग जुलूस में उपस्थित रहे। अपने हाथों में इस्लामिक और राष्ट्रीय झंडों को पकड़ कर जुलूस के साथ साथ कदीमी रास्तों पर नारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह जगह कस्बे के लोगों द्वारा बाहर से आए मेहमानों और अंजुमनों के लिए चाय नास्ते का इंतजाम किया गया। बिचकोठरी, खुरवल, पुरानी बाजार, कटरा मोहल्ला होते अपने स्थान पर पहुंची अंजुमनों को सुन सुनाकर कर जुलूस का समापन किया गया। बाहर से आई अंजुमनों द्वारा नात पढ़ी गईं और उन्हें पुरस्कार दिए गए, शांति पूर्वक जुलूस संपन्न हुआ।
    3
    सदरपुर कस्बे का एतिहासिक जुलूस बड़े ही धूमधाम से निकला। 
सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिसबल तैनात रहा

सदरपुर (सीतापुर)
पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश पर पूरे कस्बे में धूमधाम से जुलूस-ए-मोहम्मदी का जुलूस निकाला गया। जुलूस में इलाके के हजारों लोग शामिल हुए। शांति व्यवस्था बने रखने के लिए जगह जगह पुलिस मुस्तैद रही।
कस्बा सदरपुर में मंगलवार को बड़े ही धूमधाम से जुलूस ए मोहम्मदी का जुलूस निकाला गया। जुलूस में काबा, मस्जिद-ए-नबी और ऊंट, घोड़े समेत अन्य आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। जुलूस में बाहरी और इलाकाई करीब एक सैकड़ा अंजुमनें शामिल हुई।सभी अंजुमने नाते पाक सुनते सुनाते और रसूल पाक की शान में नारे लगाते हुए जुलूस के साथ चल रहे थे। जुलूस हर साल की तरह इस वर्ष भी परम्परागत तरीके से जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद और गौसिया मस्जिद से निकला, और अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ बड़े चौराहे पर पहुंचा। उसके बाद छोटे चौराहे पर जुलूस में शामिल सभी अंजुमनों को अंजुमन शबाबुल मुस्लमीन की तरफ से मिठाई और पुरुस्कार से समानित किया गया। पूरे कस्बे में आई अंजुमनों को इनाम देने के लिए 12 मंच अलग अलग मोहल्ले वालों ने बनाया था।
हजारों की संख्या में लोग जुलूस में उपस्थित रहे। अपने हाथों में इस्लामिक और राष्ट्रीय झंडों को पकड़ कर जुलूस के साथ साथ कदीमी रास्तों पर नारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह जगह कस्बे के लोगों द्वारा बाहर से आए मेहमानों और अंजुमनों के लिए चाय नास्ते का इंतजाम किया गया। बिचकोठरी, खुरवल, पुरानी बाजार, कटरा मोहल्ला होते अपने स्थान पर पहुंची अंजुमनों को सुन सुनाकर कर जुलूस का समापन किया गया। बाहर से आई अंजुमनों द्वारा नात पढ़ी गईं और उन्हें पुरस्कार दिए गए, शांति पूर्वक जुलूस संपन्न हुआ।
    user_MO RASHID
    MO RASHID
    Local News Reporter महमूदाबाद, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अयोध्या राम मंदिर दर्शन: जब पूरा परिवार पहुंचा राम लला के द्वार! देखिए आस्था और जयकारों का अद्भुत नजारा... नमस्कार! अयोध्या धाम से इस वक्त की सबसे खूबसूरत और भक्तिमय तस्वीरें सामने आ रही हैं। भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण पूरा होने के साथ ही देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं।
    1
    अयोध्या राम मंदिर दर्शन: जब पूरा परिवार पहुंचा राम लला के द्वार! देखिए आस्था और जयकारों का अद्भुत नजारा...
नमस्कार! अयोध्या धाम से इस वक्त की सबसे खूबसूरत और भक्तिमय तस्वीरें सामने आ रही हैं। भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण पूरा होने के साथ ही देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं।
    user_उमेश श्रीवास्तव
    उमेश श्रीवास्तव
    Local News Reporter महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जलभराव से परेशान ग्रामीणों की गुहार, डॉ. राहुल शुक्ला पहुंचे गुड़रुवा पानी में ऐसी ही हर जरूरी और सच्ची खबर सबसे पहले देखने के लिए हमारे चैनल The Crime News TV को Subscribe करें और बेल आइकन जरूर दबाएं। खोज सच की, खबर आपकी।
    1
    जलभराव से परेशान ग्रामीणों की गुहार, डॉ. राहुल शुक्ला पहुंचे गुड़रुवा
पानी में


ऐसी ही हर जरूरी और सच्ची खबर सबसे पहले देखने के लिए हमारे चैनल The Crime News TV को Subscribe करें और बेल आइकन जरूर दबाएं।
खोज सच की, खबर आपकी।
    user_Mohd Javed
    Mohd Javed
    News Anchor सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सीतापुर में जेल बंदी की अस्पताल में मौ*त, अवैध असलहा फैक्ट्री के आरोप में बंद था कैदी
    1
    सीतापुर में जेल बंदी की अस्पताल में मौ*त, अवैध असलहा फैक्ट्री के आरोप में बंद था कैदी
    user_राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    Court reporter लहरपुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.