Shuru
Apke Nagar Ki App…
वर्तमान प्रधान ने कहा विकास कार्य करना मेरी प्राथमिकता वर्तमान प्रधान श्रीमती गंगोत्री देवी ने कहा कि विकास कार्य करना मेरी प्राथमिकता है जितना हो सके उतना मैं विकास करने की कोशिश करूंगी मामला विकास खण्ड बीरोंखाल का है
रैबार news
वर्तमान प्रधान ने कहा विकास कार्य करना मेरी प्राथमिकता वर्तमान प्रधान श्रीमती गंगोत्री देवी ने कहा कि विकास कार्य करना मेरी प्राथमिकता है जितना हो सके उतना मैं विकास करने की कोशिश करूंगी मामला विकास खण्ड बीरोंखाल का है
More news from Uttarakhand and nearby areas
- हाथरस जिला अस्पताल में एक महिला माइंड डिस्टर्ब होने की वजह से इमरजेंसी में हंगामा करती नजर आई जो कि घायल स्थिति में भी थी लेकिन अपना इलाज नहीं कर रही थी और लोगों को परेशान कर रही थी1
- अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत विकासखंड ताकुला की न्याय पंचायत ग्वालाकोट में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी सुविधाओं का लाभ लिया। शिविर की अध्यक्षता उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की। उन्होंने आमजन से सीधे संवाद के दौरान उनकी समस्याएं सुनीं। शिविर में पेयजल और सड़क से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। आयोजन के दौरान कुल 101 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से लगभग 95 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। शिविर के माध्यम से 412 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया, जबकि 420 आवेदन अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत मौके पर ही भरवाए गए। लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़ी सामग्री भी वितरित की गई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और कार्यक्रम की भावना के अनुरूप संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए आश्वस्त किया कि शिविर में प्राप्त सभी मामलों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। शिविर के दौरान सूचना एवं लोक संपर्क विभाग अल्मोड़ा की ओर से जनोपयोगी प्रचार सामग्री का वितरण किया गया, जिससे लोग सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और जनहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य और भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, अन्य जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।1
- स्योहारा (बिजनौर)। स्योहारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आ रही है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को पहले गंदगी से जूझना पड़ रहा है। शौचालयों की हालत बेहद खराब है, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में नियमित सफाई नहीं हो रही, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। स्वच्छ भारत अभियान के दावों के बीच सरकारी अस्पताल की यह तस्वीर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को उजागर करती है। मरीजों ने प्रशासन से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | बिजनौर | धामपुर धामपुर में नहटौर रोड पर गांव हर्रा से आगे बड़ा हादसा हो गया। अनाज से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। ➡️ हादसे के बाद हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित ➡️ ट्रक पलटते ही सड़क पर बिखरा अनाज ➡️ सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ➡️ ट्रैफिक सुचारु कराने के प्रयास जारी 📌 राहत की बात—फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं 📌 पुलिस मामले की जांच में जुटी, ट्रक हटवाने का काम जारी #BreakingNews #Bijnor #Dhampur #TruckAccident #UPPolice #TNNews1
- फर्जी IB डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, STF की कार्रवाई से मचा हड़कंप जनपद बिजनौर के धामपुर में खुद को आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) का डिप्टी कमिश्नर बताकर प्रशासनिक अधिकारियों पर रौब गांठने वाला शख्स कानून के शिकंजे में आ गया है। यह कार्रवाई आज शुक्रवार को मेरठ एसटीएफ द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार आरोपी मनोज कुमार लंबे समय से खुद को उच्च पदस्थ अधिकारी बताकर लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों को गुमराह कर रहा था। वह अफसरों पर दबाव बनाकर अवैध लाभ उठाने की कोशिश करता था। मेरठ एसटीएफ ने आरोपी को धामपुर के नगीना मार्ग स्थित उसके मकान से हिरासत में लिया। पूछताछ के लिए मनोज कुमार को एसटीएफ मेरठ अपने साथ ले गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। सूत्रों की मानें तो पूछताछ में कई अहम और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। रिपोर्ट पंकज कुमार दक्ष1
- उत्तर प्रदेश में लोग इस बार 2027 में विधानसभा के चुनाव में सेकड़ो सीट mim पार्टी को जिताने की कसम कह रहे है। लोगो का कहना है इस बार हम वोट mim पार्टी को ही देंगे अन्यथा नोटा का बटन दबाएंगे।1
- अल्मोड़ा नगर के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष नीरज सांगा का भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इससे पहले कार्यकर्ता रैली की शक्ल में स्थानीय चौघानपाटा पहुंचे। चौघानपाटा में स्वागत के दौरान मिष्ठान्न वितरण भी किया गया।1
- (बिजनौर झालू) खेत से हरा चारा लेकर घर लौट रहे किसान के साथ शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नहर के पास बरूकी मार्ग क्षेत्र में अचानक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सीधे किसान के बैल पर गिर पड़ा। तेज करंट की चपेट में आते ही बैल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।, जबकि बुग्गी चला रहा किसान करंट की चपेट में आकर झुलस गया। हादसे के समय बुग्गी पर एक बच्ची और दो महिलाएं भी सवार थीं। हालात की गंभीरता को समझते हुए दोनों महिलाओं और बच्ची ने फुर्ती दिखाकर बुग्गी से कूदकर अपनी जान बचा ली। गनीमत रही कि समय रहते सभी सुरक्षित निकल आए,। जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही 112 पुलिस और झालू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पशु चिकित्सक डॉ. अनुपम जैन और फार्मासिस्ट जसबीर सिंह राणा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृत बैल का परीक्षण किया। घटनास्थल पर भारतीय किसान यूनियन के नगर अध्यक्ष डॉ. कर्मेंद्र चौधरी भी पहुंचे और पीड़ित किसान के साथ खड़े नजर आए। उन्होंने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जर्जर तार और ढीली बिजली लाइनें किसानों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। कभी फसलें बर्बाद होती हैं, तो कभी जान-माल का नुकसान हो जाता है।, लेकिन बिजली विभाग जागने को तैयार नहीं है। उन्होंने पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की। वहीं मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के जेई सुदेश कुमार ने विभागीय लापरवाही से इनकार किया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने क्षेत्र की बिजली लाइनों की तत्काल जांच, जर्जर तार बदलने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन टिकेत नगर अध्यक्ष झालू कर्मेंद्र चौधरी, विनीत चौधरी, नितिन कुमार, मोनू चिकारा, अरविंद चौधरी, टिंकू,नेतागण मोजूद रहे।1
- धामपुर में फर्जी IB डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, मेरठ STF की बड़ी कार्रवाई1