Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरकारी अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर, टॉयलेट की हालत ने खोली पोल स्योहारा (बिजनौर)। स्योहारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आ रही है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को पहले गंदगी से जूझना पड़ रहा है। शौचालयों की हालत बेहद खराब है, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में नियमित सफाई नहीं हो रही, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। स्वच्छ भारत अभियान के दावों के बीच सरकारी अस्पताल की यह तस्वीर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को उजागर करती है। मरीजों ने प्रशासन से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
U.P 20 NEWS
सरकारी अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर, टॉयलेट की हालत ने खोली पोल स्योहारा (बिजनौर)। स्योहारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आ रही है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को पहले गंदगी से जूझना पड़ रहा है। शौचालयों की हालत बेहद खराब है, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में नियमित सफाई नहीं हो रही, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। स्वच्छ भारत अभियान के दावों के बीच सरकारी अस्पताल की यह तस्वीर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को उजागर करती है। मरीजों ने प्रशासन से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- स्योहारा (बिजनौर)। स्योहारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आ रही है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को पहले गंदगी से जूझना पड़ रहा है। शौचालयों की हालत बेहद खराब है, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में नियमित सफाई नहीं हो रही, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। स्वच्छ भारत अभियान के दावों के बीच सरकारी अस्पताल की यह तस्वीर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को उजागर करती है। मरीजों ने प्रशासन से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | बिजनौर | धामपुर धामपुर में नहटौर रोड पर गांव हर्रा से आगे बड़ा हादसा हो गया। अनाज से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। ➡️ हादसे के बाद हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित ➡️ ट्रक पलटते ही सड़क पर बिखरा अनाज ➡️ सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ➡️ ट्रैफिक सुचारु कराने के प्रयास जारी 📌 राहत की बात—फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं 📌 पुलिस मामले की जांच में जुटी, ट्रक हटवाने का काम जारी #BreakingNews #Bijnor #Dhampur #TruckAccident #UPPolice #TNNews1
- फर्जी IB डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, STF की कार्रवाई से मचा हड़कंप जनपद बिजनौर के धामपुर में खुद को आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) का डिप्टी कमिश्नर बताकर प्रशासनिक अधिकारियों पर रौब गांठने वाला शख्स कानून के शिकंजे में आ गया है। यह कार्रवाई आज शुक्रवार को मेरठ एसटीएफ द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार आरोपी मनोज कुमार लंबे समय से खुद को उच्च पदस्थ अधिकारी बताकर लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों को गुमराह कर रहा था। वह अफसरों पर दबाव बनाकर अवैध लाभ उठाने की कोशिश करता था। मेरठ एसटीएफ ने आरोपी को धामपुर के नगीना मार्ग स्थित उसके मकान से हिरासत में लिया। पूछताछ के लिए मनोज कुमार को एसटीएफ मेरठ अपने साथ ले गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। सूत्रों की मानें तो पूछताछ में कई अहम और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। रिपोर्ट पंकज कुमार दक्ष1
- उत्तर प्रदेश में लोग इस बार 2027 में विधानसभा के चुनाव में सेकड़ो सीट mim पार्टी को जिताने की कसम कह रहे है। लोगो का कहना है इस बार हम वोट mim पार्टी को ही देंगे अन्यथा नोटा का बटन दबाएंगे।1
- धामपुर में फर्जी ‘आईबी डिप्टी कमिश्नर’ गिरफ्तार, एसटीएफ मेरठ ने लिया हिरासत मे1
- यूपी में चाइनीज मांझे पर रोक के बाद बिजनौर में सदर एसडीएम व सीओ ने चाइनीज मांझे को लेकर पतंग मांझा दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान अधिकारियों ने चाइनीज मांझे की बिक्री को लेकर सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए1
- बिजनौर के धामपुर मे आज शाम एसटीएफ मेरठ की टीम पहुंची। टीम ने खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो का फर्जी डिप्टी डायरेक्टर बताने वाले मनोज चौहान पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी त्रिलोकावाला, थाना नगीना को धामपुर के गुलमोहर रेस्टोरेंट के पास से हिरासत में लिया एसटीएफ प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया की आरोपी खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो का डिप्टी डायरेक्टर बताकर पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों पर रौब गालिब करता था। आरोपी की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। उच्च अधिकारियों के आदेश पर मेरठ एसटीएफ ने जाल बिछाकर फर्जी डिप्टी डायरेक्टर को धर दबोचा। एसटीएफ की टीम फर्जी डिप्टी डायरेक्टर को हिरासत में लेकर धामपुर कोतवाली में ही डटी रही। देर रात तक हिरासत में लिए गए फर्जी अधिकारी से पूछताछ की जा रही है।1
- (बिजनौर झालू) खेत से हरा चारा लेकर घर लौट रहे किसान के साथ शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नहर के पास बरूकी मार्ग क्षेत्र में अचानक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सीधे किसान के बैल पर गिर पड़ा। तेज करंट की चपेट में आते ही बैल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।, जबकि बुग्गी चला रहा किसान करंट की चपेट में आकर झुलस गया। हादसे के समय बुग्गी पर एक बच्ची और दो महिलाएं भी सवार थीं। हालात की गंभीरता को समझते हुए दोनों महिलाओं और बच्ची ने फुर्ती दिखाकर बुग्गी से कूदकर अपनी जान बचा ली। गनीमत रही कि समय रहते सभी सुरक्षित निकल आए,। जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही 112 पुलिस और झालू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पशु चिकित्सक डॉ. अनुपम जैन और फार्मासिस्ट जसबीर सिंह राणा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृत बैल का परीक्षण किया। घटनास्थल पर भारतीय किसान यूनियन के नगर अध्यक्ष डॉ. कर्मेंद्र चौधरी भी पहुंचे और पीड़ित किसान के साथ खड़े नजर आए। उन्होंने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जर्जर तार और ढीली बिजली लाइनें किसानों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। कभी फसलें बर्बाद होती हैं, तो कभी जान-माल का नुकसान हो जाता है।, लेकिन बिजली विभाग जागने को तैयार नहीं है। उन्होंने पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की। वहीं मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के जेई सुदेश कुमार ने विभागीय लापरवाही से इनकार किया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने क्षेत्र की बिजली लाइनों की तत्काल जांच, जर्जर तार बदलने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन टिकेत नगर अध्यक्ष झालू कर्मेंद्र चौधरी, विनीत चौधरी, नितिन कुमार, मोनू चिकारा, अरविंद चौधरी, टिंकू,नेतागण मोजूद रहे।1