Shuru
Apke Nagar Ki App…
आस्था का केंद्र है रमधा आश्रम, वर्षभर जल स्त्रोत देखने आते है श्रद्धालु सरमथुरा उपखण्ड मुख्यालय से करीब 20 किमी की दूरी पर स्थित रमधा आश्रम जन जन की आस्था और विश्वास का केंद्र बना हुआ है। लवकुश कुण्ड और वाल्मीकि आश्रम के नाम से विख्यात इस स्थान पर दूरदराज से लोग आते है।
Dileep parmar
आस्था का केंद्र है रमधा आश्रम, वर्षभर जल स्त्रोत देखने आते है श्रद्धालु सरमथुरा उपखण्ड मुख्यालय से करीब 20 किमी की दूरी पर स्थित रमधा आश्रम जन जन की आस्था और विश्वास का केंद्र बना हुआ है। लवकुश कुण्ड और वाल्मीकि आश्रम के नाम से विख्यात इस स्थान पर दूरदराज से लोग आते है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by User87881
- सर मथुरा में राशन डीलर आज गेहूं का वितरण किया गया सभी गरीब परिवार को गेहूं दिया और हजारों लोगों को राशन कार्ड से गेहूं मिला जो राशन डीलर को बहुत-बहुत धन्यवाद जो एक एक नंबर का काम करते हैं वह इंसान भगवान का रूप होता है राशन डीलर वाले1
- जिला अस्पताल में गंभीर लापरवाही, मरीज को दे दी एक्सपायरी दवा हिंडौन सिटी,करौली। हिंडौन राजकीय जिला अस्पताल में मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना काउंटर से एक महिला को करीब 7 माह पहले एक्सपायर हो चुकी नेजल ड्रॉप दे दी गई, जिससे दवा लेने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। घटना ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार कृष्णा कॉलोनी निवासी चंचल शर्मा नाक में खुजली और सिर दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थीं। डॉक्टर द्वारा लिखी दवाएं उन्होंने निशुल्क काउंटर से लीं और घर जाकर खुराक ली, जिसके कुछ समय बाद उन्हें तेज खुजली और चक्कर आने लगे। दवा की जांच करने पर नेजल ड्रॉप की एक्सपायरी जुलाई 2025 की निकली। इसके बाद महिला दोबारा अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने रिएक्शन की दवा लेने की सलाह दी। महिला ने मामले की शिकायत पीएमओ डॉ. पुष्पेन्द्र गुप्ता से करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल से मिली दवाओं में नेजल ड्रॉप के अलावा अन्य टैबलेट और कैप्सूल भी शामिल थे, हालांकि समस्या एक्सपायरी ड्रॉप से सामने आई। ईएनटी विशेषज्ञ के अनुसार अवधि पार नेजल ड्रॉप के उपयोग से एलर्जी, सूजन और त्वचा पर रिएक्शन का खतरा बढ़ जाता है। पीएमओ ने स्वीकार किया कि मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना काउंटर से एक्सपायरी दवा देने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि दवा जुलाई 2025 में ही अवधि पार हो चुकी थी, फिर भी स्टॉक में क्यों रही, इसकी जांच कराई जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।2
- मुरैना जिले के सबलगढ़ क्षेत्र में एक 22 वर्षीय महिला के नहर में कूदने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सुमन रावत ने चप्पल गिरने का बहाना बनाकर पुलिया पर बाइक रुकवाई और नहर में छलांग लगा दी। महिला चार दिन पहले ही मायके से ससुराल लौटी थी और शादी से नाखुश बताई जा रही है। तेज बहाव के कारण वह लापता है, जबकि SDRF और पुलिस की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। फिलहाल प्राथमिकता महिला की तलाश है, इसके बाद मामले की जांच की जाएगी।1
- सड़क पर मिला पर्स, हरेंद्र सिंह परमार ने पेश की ईमानदारी की मिसाल बसेड़ी/हरजूपुरा। ग्राम हरजूपुरा में सोमवार 16 फरवरी 2026 को ईमानदारी का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। गांव निवासी एवं मदर डेयरी संचालक हरेंद्र सिंह परमार ने सड़क पर मिला एक अज्ञात पर्स पुलिस थाना बसेड़ी में जमा कराकर मानवता और जिम्मेदारी का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार शाम करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच उनकी करीब 10 वर्षीय बेटी मोहिनी को सड़क पर एक पर्स पड़ा मिला। मोहिनी ने वह पर्स अपने पिता को सौंप दिया। हरेंद्र सिंह ने आसपास के लोगों को सूचना दी, लेकिन पर्स के मालिक का पता नहीं चलने पर उन्होंने बिना देर किए पर्स थाने पहुंचाया। थाने में ड्यूटी पर मौजूद एएसआई जगदीश प्रसाद शर्मा को पर्स सुपुर्द किया गया। जांच में पर्स के भीतर पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, बैंक चेक, सरकारी दस्तावेज तथा 7520 रुपये नकद पाए गए। पुलिस ने पहचान के आधार पर पर्स के स्वामी सुमन गौड़, अध्यापक निवासी खिडौरा से संपर्क किया। वे शाम को थाने पहुंचे और अपना पर्स सुरक्षित प्राप्त किया। उन्होंने हरेंद्र सिंह परमार व पुलिस स्टाफ का आभार व्यक्त किया। थाना स्टाफ ने भी हरेंद्र सिंह की ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।2
- एक निजी रेस्टोरेंट पर प्रेस वार्ता कर उठाई गई तीन प्रमुख मांगे जाटों को अपना हक और अधिकार मिलना चाहिए - पप्पू जाट धौलपुर-में एक निजी रेस्टोरेंट पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें धौलपुर के प्रमुख उद्योगपति पप्पू जाट एवं सामाजिक चेतना एवं विकास संस्थान के संयोजक और एडवोकेट दीपक केन पत्रकारों से रूबरू हुए प्रेस वार्ता के दौरान पप्पू जाट ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार हमेशा जाटों के साथ दुर्व्यवहार करती हुई आई है शिक्षा हो या राजनीति जाटों का हक जो समय पर मिलना चाहिए उस हक और अधिकार से अभी जाट समाज कोसों दूर है प्रेस वार्ता के दौरान रखी गई प्रमुख मांगे प्रदेश सरकार महाराजा सूरजमल जी की जयंती पर अवकाश घोषित करें महाराजा सूरजमल जी के गोरवान्वित इतिहास को राज्य के पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जावे।और केंद्र सरकार से यह मांग है कि धौलपुर भरतपुर डीग जिले के जाटों को केंद्र में जल्द से जल्द आरक्षण दिया जावे इसी दौरान एडवोकेट दीपक केन ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि राज सरकार और केंद्र सरकार अगर चाहती तो महाराजा सूरजमल के इतिहास को पहले से ही इतिहास के पन्नों में दर्ज करती ताकि आने वाली पीढ़ी उस इतिहास को शिक्षा के मंदिर में पढ़कर जागरूकता की एक नई किरण का हिस्सा बनते प्रेस वार्ता कर रहे दोनों ही शख्स से जब पत्रकारों ने पूछा कि कहीं यह राजनीति के मैदान में कूदने का कोई दरवाजा तो नहीं तो इस जवाब पर पप्पू जाट बोले कि नहीं केवल जाट समाज के उत्थान को एक नए पायदान पर पहुंचने के लिए यह ऐतिहासिक कदम है अभी राजनीति से हम कोसों दूर है प्रेस वार्ता के दौरान जय सिंह राना, एडवोकेट मांगीलाल, एडवोकेट जोगिंदर सिंह राना मधुसूदन दुबे पूर्व पार्षद रामकृपाल सिंह सतीश जाट सहित अन्य लोग और समस्त पत्रकार गण मौजूद रहे।4
- Post by संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य1
- Post by User87881