Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंदौर के भंवरकुआं में धरने पर बैठे छात्रों के बीच 22 जुलाई की देर शाम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे। छात्रों के प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर दोनों नेताओं ने आंदोलनकारी छात्रों का समर्थन किया। इस दौरान जीतू पटवारी ने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा, "मोदी जी, हर ज़ोर आज़मा लो, सारी ताकत लगा लो - छात्रों के इंसाफ की ये लड़ाई अब रोके न रुकेगी।"
Naseem Khan
इंदौर के भंवरकुआं में धरने पर बैठे छात्रों के बीच 22 जुलाई की देर शाम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे। छात्रों के प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर दोनों नेताओं ने आंदोलनकारी छात्रों का समर्थन किया। इस दौरान जीतू पटवारी ने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा, "मोदी जी, हर ज़ोर आज़मा लो, सारी ताकत लगा लो - छात्रों के इंसाफ की ये लड़ाई अब रोके न रुकेगी।"
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आप दिल्ली प्रदर्शन के बाद इंदौर में भी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भंवर कुआं और टंट्या भील चौराहे पर बड़ा धरना-प्रदर्शन हुआ। इस आंदोलन के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी मौजूद रहे और उन्होंने छात्रों का उत्साह बढ़ाया। इसके साथ ही मशहूर कॉमेडियन धर्मेंद्र प्रधान भी प्रदर्शन में उपस्थित रहे। धीमी बारिश के चलते भी छात्रों ने देशभक्ति के गीत और निमाड़ी लोकगीत गाए तथा आंदोलन का आनंद लिया।1
- इंदौर के भंवरकुआं में धरने पर बैठे छात्रों के बीच 22 जुलाई की देर शाम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे। छात्रों के प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर दोनों नेताओं ने आंदोलनकारी छात्रों का समर्थन किया। इस दौरान जीतू पटवारी ने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा, "मोदी जी, हर ज़ोर आज़मा लो, सारी ताकत लगा लो - छात्रों के इंसाफ की ये लड़ाई अब रोके न रुकेगी।"1
- मध्य प्रदेश के इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों से पहले शहरभर की डेयरियों, दूध भंडारों और मिठाई प्रतिष्ठानों पर सघन जांच अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान दूध, दही, पनीर, घी, मावा, पेड़ा, मिल्क केक और मलाई बर्फी समेत अन्य दुग्ध उत्पादों के कुल 37 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके साथ ही मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के जरिए तीन प्रतिष्ठानों में मौके पर ही दूध और दुग्ध उत्पादों की प्रारंभिक जांच भी की गई। निरीक्षण के दौरान एक डेयरी में पनीर और दही रखने वाले रेफ्रिजरेटर में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिलने पर संचालक को स्वच्छता बनाए रखने और निर्धारित तापमान पर खाद्य पदार्थों का भंडारण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बाहर से आने वाले दुग्ध उत्पादों की भी मौके पर जांच की। इसके अलावा खाद्य कारोबारियों को कोल्ड चेन बनाए रखने, रेफ्रिजरेटर की नियमित सफाई, फूड हैंडलर्स के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र अपडेट रखने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, पेस्ट कंट्रोल कराने और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा के अनुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी भी नमूने में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- राहुल गांधी छात्रों के साथ सड़क पर उतर आए हैं। वहीं, इस मुद्दे को लेकर संसद के भीतर भी जमकर हंगामा देखने को मिला है।1
- प्रकाश आंबेडकर साहब ने 23 जुलाई को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है। उन्होंने भाजपा की पुलिस पर मासूम बच्चों पर भयानक अत्याचार करने और बर्बरता ढाने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप के अनुसार, पुलिस ने बच्चों पर लाठीचार्ज किया, उन पर जुल्म ढाया और उनके सर तक फोड़ दिए। इसी पुलिसिया कार्रवाई और बच्चों पर हुए जुल्म के विरोध में 23 जुलाई को बंद का आह्वान किया गया है।1
- इंदौर के कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। इस जनसुनवाई के दौरान आम जनता की समस्याओं से जुड़े कुल 307 आवेदन आए, जिन्हें कलेक्टर ने ध्यानपूर्वक सुना। मामलों की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने सभी आवेदनों का समय सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश जारी किए। जनसुनवाई के दौरान आकाश मित्र से जुड़े मामलों का तत्काल निपटारा किया गया, साथ ही रेड क्रॉस के माध्यम से पीड़ितों को आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराई गई।1
- इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर के बाहर उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताने वाले प्रहलाद पांडे और संगीता पांडे वहां धरना देने पहुंच गए। प्रहलाद और संगीता पांडे का कहना है कि युवाओं को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जो बयान दिए हैं, उससे वे बेहद आहत हैं। हंगामे की स्थिति बनते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रहलाद पांडे और संगीता पांडे को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों को भी कवरेज करने से रोका। फिलहाल मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है और पुलिस ने उनके घर के दोनों तरफ बैरिकेड लगा दिए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में मंत्री के समर्थक और नगर निगम सभापति मुन्ना लाल यादव भी मौजूद हैं।2