बिहार के शेखपुरा जिला स्थित बरबीघा थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर एण्ड सन्स फ्यूल स्टेशन पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर भारी तोड़फोड़ और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित पेट्रोल पंप संचालक पंकज कुमार सिंह ने बरबीघा थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि शुक्रवार की रात दो वाहनों से पहुंचे लगभग 10 बदमाशों में से 3 लोग हथियारों के साथ पंप परिसर में घुसे और कर्मचारियों के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद बदमाश पंप पर लगा डीवीआर भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। इस हमले के दौरान बदमाशों ने 2 लाख रुपये से अधिक की नकदी लूट ली। साथ ही सीसीटीवी कैमरा, मॉनिटर और अन्य उपकरणों में तोड़फोड़ की गई, जिससे करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित संचालक ने आवेदन में 3 लोगों के नाम का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया है कि इनमें से एक व्यक्ति पहले से ही रंगदारी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। वह पिछले कई दिनों से फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से संचालक और उनके पुत्र को धमकी देकर रंगदारी की मांग कर रहा था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पेट्रोल पंप संचालक ने पुलिस प्रशासन से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है और कहा है कि सुरक्षा न मिलने पर पंप का संचालन करना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। दूसरी ओर, पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बिहार के शेखपुरा जिला स्थित बरबीघा थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर एण्ड सन्स फ्यूल स्टेशन पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर भारी तोड़फोड़ और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित पेट्रोल पंप संचालक पंकज कुमार सिंह ने बरबीघा थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि शुक्रवार की रात दो वाहनों से पहुंचे लगभग 10 बदमाशों में से 3 लोग हथियारों के साथ पंप परिसर में घुसे और कर्मचारियों के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद बदमाश पंप पर लगा डीवीआर भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। इस हमले के दौरान बदमाशों ने 2 लाख रुपये से अधिक की नकदी लूट ली। साथ ही सीसीटीवी कैमरा, मॉनिटर और अन्य उपकरणों में तोड़फोड़ की गई, जिससे करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित संचालक ने आवेदन में 3 लोगों के नाम का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया है कि इनमें से एक व्यक्ति पहले से ही रंगदारी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। वह पिछले कई दिनों से फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से संचालक और उनके पुत्र को धमकी देकर रंगदारी की मांग कर रहा था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पेट्रोल पंप संचालक ने पुलिस प्रशासन से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है और कहा है कि सुरक्षा न मिलने पर पंप का संचालन करना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। दूसरी ओर, पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- बिहार के शेखपुरा जिला स्थित बरबीघा थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर एण्ड सन्स फ्यूल स्टेशन पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर भारी तोड़फोड़ और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित पेट्रोल पंप संचालक पंकज कुमार सिंह ने बरबीघा थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि शुक्रवार की रात दो वाहनों से पहुंचे लगभग 10 बदमाशों में से 3 लोग हथियारों के साथ पंप परिसर में घुसे और कर्मचारियों के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद बदमाश पंप पर लगा डीवीआर भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। इस हमले के दौरान बदमाशों ने 2 लाख रुपये से अधिक की नकदी लूट ली। साथ ही सीसीटीवी कैमरा, मॉनिटर और अन्य उपकरणों में तोड़फोड़ की गई, जिससे करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित संचालक ने आवेदन में 3 लोगों के नाम का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया है कि इनमें से एक व्यक्ति पहले से ही रंगदारी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। वह पिछले कई दिनों से फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से संचालक और उनके पुत्र को धमकी देकर रंगदारी की मांग कर रहा था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पेट्रोल पंप संचालक ने पुलिस प्रशासन से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है और कहा है कि सुरक्षा न मिलने पर पंप का संचालन करना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। दूसरी ओर, पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- शेखपुरा समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम 'सबका सम्मान, जीवन आसान' का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों और दूर-दराज के इलाकों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर कुल 41 आवेदन जिला पदाधिकारी को सौंपे। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने, भूमि परिमार्जन, बिजली बिल सुधार, पेयजल आपूर्ति, भूमि मापी, प्राथमिकी दर्ज कराने, मारपीट, सड़क निर्माण, मृत्यु प्रमाण पत्र और घर के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार हटाने की शिकायतें शामिल रहीं। इसके अलावा नाली सफाई, छेड़खानी, जमाबंदी सुधार, सिंचाई के लिए बोरिंग तक बिजली तार लगाने, घाटकोसुम्भा उच्च विद्यालय की ढही हुई बाउंड्री वाल की जांच, पइन सफाई, राशन कार्ड और रसीद कटवाने से संबंधित मामले भी रखे गए। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने प्रत्येक फरियादी को अपने पास बुलाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी आवेदनों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े, यह प्रशासन की प्राथमिकता है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे संपन्न हुए इस कार्यक्रम में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।1
- विभिन्न संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र में कोई असर नहीं देखने को मिला। शनिवार को तेतरहाट बाजार सामान्य दिनों की तरह ही पूरी तरह खुला रहा। किराना, सब्जी, कपड़ा और मेडिकल समेत अन्य दुकानें अपने तय समय पर खुलीं तथा ग्राहकों की आवाजाही भी सामान्य बनी रही। सड़कों पर बस, ऑटो और निजी वाहन बेरोकटोक चलते नजर आए तथा किसी भी संगठन द्वारा जबरन दुकानें बंद कराने या प्रदर्शन करने की कोशिश नहीं की गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तेतरहाट थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मुख्य चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर लगातार गश्त की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की और चेतावनी दी कि माहौल खराब करने या कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र से तोड़फोड़ या विरोध प्रदर्शन की कोई सूचना नहीं मिली है। वहीं स्थानीय दुकानदारों का कहना था कि बंद की वजह से कारोबार पहले से ही प्रभावित है और एक दिन का बंद और अधिक नुकसान पहुंचाता, इसलिए सभी ने दुकानें खोलने का फैसला किया। प्रशासन ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ाई जाएगी।1
- बाढ़ प्रखंड के राणा बिगहा गांव में शनिवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन किया गया। विधायक डॉ. सियाराम सिंह और अनुमंडल पदाधिकारी गरिमा लोहिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विद्यालय का औपचारिक शुभारंभ किया। इस विद्यालय में अब 11वीं और 12वीं कक्षा की भी पढ़ाई होगी, जिससे आसपास के गांवों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सके।1
- पटना के बाढ़ में सामने आए एक मामले में छह महीने की गर्भवती महिला ने अपने प्रेमी का हाथ थाम लिया है। महिला के इस कदम के बाद उसके पहले पति ने अपनी बात रखते हुए कहा है कि "अब हमें इस रिश्ते से मुक्त किया जाए"।1
- बिहार में नई सरकार के 'सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन' पूरे होने के उपलक्ष्य में शेखपुरा के समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य श्री ललन प्रसाद, जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री पंकज कुमार, जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन और भूमि सुधार उपसमाहर्ता को जल-जीवन-हरियाली अभियान के प्रतीक स्वरूप पौधे भेंट कर तथा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय, शेखपुरा के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। समारोह के दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों, जीविका दीदियों और प्रगतिशील किसानों सहित कुल 27 व्यक्तियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन और अंतरजातीय विवाह योजना के 07 लाभुकों को स्वीकृति-पत्र दिए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, श्रम संसाधन विभाग द्वारा 10 श्रमिकों को श्रम कार्ड और उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 10 लाभार्थियों को तृतीय किस्त के स्वीकृति-पत्र सौंपे गए। आवास हेतु 32 भूमिहीन परिवारों को भू-पर्चा, 33 टीबी रोगियों को पोषण सहायता किट, 10 लोगों को राशन कार्ड तथा जिला परिवहन कार्यालय द्वारा हिट एंड रन योजना के अंतर्गत 02 लाभार्थियों को ₹2-2 लाख की अनुग्रह राशि के चेक प्रदान किए गए। कार्यक्रम में राज्यस्तरीय समारोह का सीधा लाइव प्रसारण दिखाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा सरकार के प्रथम 100 दिनों के जनकल्याणकारी कार्यों और भावी विकास रणनीति की जानकारी दी गई। इसके साथ ही जिला स्तर पर 5 मिनट की एक विशेष डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया, जिसमें जिले के प्रखंडों में संचालित 04 डिग्री कॉलेजों, 06 मॉडल स्कूलों और कक्षा 9 से 12वीं तक के सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए शुरू की गई ऑनलाइन डिजिटल लाइव कक्षाओं जैसी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।1
- लखीसराय जिला मुख्यालय के मुख्य द्वार पर शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा निकाले गए प्रतिरोध मार्च के दौरान हंगामा हो गया। प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने वहां खड़े निजी वाहनों पर अचानक हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए हल्का बल प्रयोग किया और उपद्रव कर रहे छात्रों को खदेड़ दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस ने जल्द ही स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया।1