एआई तकनीक का दुरुपयोग: युवती की आपत्तिजनक फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी, पुलिस से शिकायत,,,,, ऊँचाहार (रायबरेली)। साइबर अपराध और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दुरुपयोग का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। क्षेत्र की एक युवती ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने तथा लगातार प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर उसकी मूल फोटो का उपयोग करते हुए एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट तैयार कर लिया है। इसके बाद आधुनिक एआई तकनीक की मदद से उसकी तस्वीरों को एडिट करके बेहद अश्लील व आपत्तिजनक रूप दिया गया है। आरोपी इन एआई-जनरेटेड तस्वीरों के जरिए पीड़िता को मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम पर उसकी एक युवक से सामान्य बातचीत शुरू हुई थी। हालांकि, कुछ महीनों बाद जब उसने बातचीत करना बंद कर दिया, तो उसे तरह-तरह की धमकियां दी जाने लगीं। लोक-लज्जा और सामाजिक डर के कारण वह पहले किसी से कुछ नहीं कह सकी, लेकिन अब एआई तस्वीरों के माध्यम से प्रताड़ना बढ़ने पर उसने हिम्मत जुटाकर कानून का दरवाजा खटखटाया है। पीड़िता को आशंका है कि इस कृत्य में वही पुराना परिचित या कोई अज्ञात व्यक्ति शामिल हो सकता है। पीड़ित युवती ने कोतवाली प्रभारी से पूरे प्रकरण की साइबर सेल के माध्यम से निष्पक्ष जांच कराने और दोषी के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल ओ पी राय ने बताया कि मामले में जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- ऊंचाहार के विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर मनोज पाण्डेय ने रोहनियां ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में दी सड़को नालियों की सौगात विकास कार्यों का लोकार्पण: कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने रोहनियां ब्लॉक में की सड़कों व नालियों की सौगात रायबरेली / रोहनियां: खाद्य एवं रसद कैबिनेट मंत्री तथा ऊंचाहार के स्थानीय विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने रोहनियां ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास की रफ्तार को तेज करते हुए कई सड़कों और नालियों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों—पयागपुर, नंदौरा, मारियानी, कल्याणपुर और रायपुर सहित अनेक गांवों में जनचौपाल लगाकर अपनी 'परिवार रूपी जनता' से सीधे संवाद किया। "गरीब कल्याण और योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ ही प्राथमिकता" जनचौपाल को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर गरीब, माता-बहन और बुजुर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने चौपाल में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि क्षेत्र का कोई भी पात्र गरीब परिवार राशन कार्ड से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि: आयुष्मान कार्ड: प्रत्येक पात्र नागरिक का आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बने ताकि इलाज में कोई बाधा मूलभूत सुविधाएं: राशन कार्ड, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (कॉलोनी), शौचालय और किसान समृद्धि योजना का लाभ हर योग्य व्यक्ति तक पहुंचे। चौपालों में गूंजे मनोज भैया के जयकारे कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों और समर्थकों का भारी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय जनता जनार्दन ने अपने विधायक और मंत्री को पुनः जीत का शुभाशीष देते हुए "मनोज भैया" के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। जन चौपालों में उमड़ी भीड़ ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- 🚩मां गंगा गोकना घाट 🔱 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood1
- खराब सोलर पैनल की शिकायत करने पहुंचे ग्राहक से मारपीट, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत,,,,, ऊँचाहार (रायबरेली):कोतवाली क्षेत्र में खराब सोलर पैनल की शिकायत करने पहुंचे एक उपभोक्ता के साथ गाली-गलौज, मारपीट और बंधक बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। निरवापुर मोखरा गांव निवासी जितेंद्र सिंह (पुत्र बब्बन सिंह) ने ऊँचाहार कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके घर में तीन महीने पहले सोलर पैनल लगाया गया था। करीब दो महीने पूर्व इसमें अचानक आग लग गई थी। इस खराबी को लेकर वे पिछले दो महीनों से स्थानीय UTL डीलर के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। शनिवार (1 अगस्त) को जितेंद्र सिंह जब दोबारा शिकायत लेकर ऊँचाहार स्थित UTL डीलर के ऑफिस पहुंचे, तो डीलर के मालिक और कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की और उन्हें करीब दो घंटे तक दफ्तर के अंदर ही बंधक बनाए रखा। घटना की जानकारी मिलते ही सराय भान सिंह के पूर्व प्रधान समेत गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित को छुड़ाकर बाहर निकाला। पीड़ित जितेंद्र सिंह ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर FIR दर्ज करने की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।1
- कौशाम्बीः सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश कौशाम्बी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान पर विशेष जोर देते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश1
- 2.5 फीट का 46 वर्षीय युवक पहुंचा सम्पूर्ण समाधान दिवस देखिये रिपोर्ट #kaushambinews #10newsnation 2.5 फीट का 46 वर्षीय युवक पहुंचा सम्पूर्ण समाधान दिवस देखिये रिपोर्ट #kaushambinews #10newsnation1
- घर के रास्ते को लेकर विवाद, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के हरदी टीकर (छोटी टिकरिया) गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने जगतपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी पक्ष उनके घर तक आने-जाने के पुराने रास्ते को अवरुद्ध किए हुए हैं। पीड़ित का कहना है कि उनके घर के बगल से पीछे तक जाने वाला रास्ता वर्षों से चला आ रहा है, लेकिन अब विपक्षी न तो उस रास्ते से आवागमन करने दे रहे हैं और न ही वहां खड़ंजा लगने दे रहे हैं। वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि उनके जीवित पिता ने भी कई बार अपने भाइयों से रास्ता देने की मांग की थी, लेकिन उस समय भी कोई समाधान नहीं निकला। अब जब उन्होंने रास्ते के संबंध में दोबारा प्रयास किया तो विपक्षी पक्ष विरोध पर उतर आया। उनका आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं, जिससे परिवार भय के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर रास्ता दिलाने तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में जगतपुर थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- लाइब्रेरी में पढ़ने पहुंचे सिपाही से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी रायबरेली - ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे स्थित एक निजी लाइब्रेरी में पढ़ाई करने पहुंचे एक सिपाही के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गदागंज थाने की मखदूमपुर चौकी में तैनात सिपाही अर्पित अवकाश के दौरान जमुनापुर स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवकों ने सिपाही के साथ मारपीट की और उन्हें दौड़ाकर पीटा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मारपीट के बाद सिपाही ने ऊंचाहार कोतवाली पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।1