रक्षाबंधन पर एसपी हरदोई का सख्त पहरा, थाना क्षेत्रों में घूमकर परखी सुरक्षा व्यवस्था रक्षाबंधन पर एसपी हरदोई का सख्त पहरा, थाना क्षेत्रों में घूमकर परखी सुरक्षा व्यवस्था हरदोई। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक हरदोई ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख स्थानों पर पुलिस की तैनाती और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे। पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में भी सतर्कता और सक्रियता बढ़ी। पुलिस ने रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी।
रक्षाबंधन पर एसपी हरदोई का सख्त पहरा, थाना क्षेत्रों में घूमकर परखी सुरक्षा व्यवस्था रक्षाबंधन पर एसपी हरदोई का सख्त पहरा, थाना क्षेत्रों में घूमकर परखी सुरक्षा व्यवस्था हरदोई। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जिले में कानून-व्यवस्था को
लेकर पुलिस अधीक्षक हरदोई ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख स्थानों पर पुलिस की तैनाती और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को
सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था पूरी
तरह चाक-चौबंद रहे। पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में भी सतर्कता और सक्रियता बढ़ी। पुलिस ने रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी।
- मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं-बालिकाओं को अधिकारों और हेल्पलाइन की दी जानकारी मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं-बालिकाओं को अधिकारों और हेल्पलाइन की दी जानकारी हरदोई। मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात की एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। टीम ने वीडियो के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। #MissionShakti5 #नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन #HardoiPolice1
- *थाना पिहानी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 435/26 धारा 115(2)/308(6)/351(3) बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त को नगदी सहित को गिरफ्तार करने के संबंध में-* *थाना पिहानी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 435/26 धारा 115(2)/308(6)/351(3) बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त को नगदी सहित को गिरफ्तार करने के संबंध में-*1
- गांव के विकास के लिये सेवा में श्रीमान🙏 सेवा में श्रीमान महोदय🙏 हमारा गांव बहुत साल पुराना बस हुआ है जिसमें आज तक कोई नाली या खड़ंजा मिट्टी कर नहीं हुआ है और आज भी यहां गलियां कीचड़ से भर जाती हैं बरसात के मौसम में निकलना इतना दरबार हो जाता है कि बड़े बुढो को घर में ही गुजारा करना पड़ता है अगर कोई बीमार पड़ जाता है तो उसको कंधे पर बिठाकर 2 किलोमीटर मैन हाईवे तक ले जाते है माननीय जी से निवेदन है कि हमारे जांच करके उचित कार्रवाई करें🙏 धन्यवाद2
- राखी बांधकर महिला शिक्षकों ने बीएसए को कराया मुंह मीठा शाहजहांपुर। रक्षाबंधन से पूर्व आयोजित कार्यक्रम के बाद भाई-बहन के स्नेह की खूबसूरत झलक देखने को मिली। महिला शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान महिला शिक्षकों ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रति सम्मान और अपनत्व का भाव व्यक्त किया। कार्यक्रम में रक्षाबंधन की खुशियां और आपसी सौहार्द का माहौल नजर आया।1
- कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी प्यार और मीठी शरारतों की होर है राखी भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी बहनों के पवित्र प्यार की दुआ है राखी रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाइयाँ 🙏🏻🎉 निवेदक : राम लड़ेते कठेरिया पूर्व महासचिव जिला कांग्रेस हरदोई उ प्र !1
- रंगदारी मांगने के आरोप में वांछित हारून गिरफ्तार, 20 से अधिक मुकदमों का है आपराधिक इतिहास रंगदारी मांगने के आरोप में वांछित हारून गिरफ्तार, 20 से अधिक मुकदमों का है आपराधिक इतिहास पिहानी, हरदोई। रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पिहानी पुलिस ने नामजद आरोपी मोहम्मद हारून पुत्र मो. शेर निवासी पंडरवा किला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2,000 रुपये की नगदी बरामद की है। यह कार्रवाई थाना पिहानी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 435/26 के तहत की गई। पुलिस के मुताबिक मोहम्मदी सराय, जनपद खीरी निवासी परवेज ने 25 अगस्त को पिहानी थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि हारून, इत्तिखार और दो अज्ञात लोगों ने उससे रंगदारी के रूप में रुपये मांगे। रुपये न देने पर आरोपियों ने उसके चालक के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार इससे पहले भी आरोपियों को 5,000 रुपये दिए जा चुके थे। मामले में पुलिस ने धारा 115(2), 308(6) और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी हारून को 2,000 रुपये नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है। 20 से अधिक मुकदमों का आपराधिक इतिहास पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार हारून का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ पिहानी थाने में वर्ष 2014 से 2026 तक 20 से अधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इनमें मारपीट, धमकी, लूट, गंभीर धाराओं के मामले, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, आईटी एक्ट, खनन अधिनियम और एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मुकदमे भी शामिल हैं। पुलिस टीम: उपनिरीक्षक राजेश यादव, हेड कांस्टेबल जय भारत, हेड कांस्टेबल आशीष सिंह, हेड कांस्टेबल अबू हादी खान, कांस्टेबल गगनवीर सिंह और कांस्टेबल प्रफुल्ल यादव शामिल रहे।1
- जनपद शाहजहांपुर थाना रामचन्द्र मिशन निवासी किरन पत्नी रवि निवासी मोहल्ला रेती थाना रामचन्द्र मिशन में पुत्री के साथ हुए दुषकर्म करने वाले आरोपी राजकुमार पुत्र बांकेलाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। थाना रामचन्द्र मिशन मोहल्ला रेती निवासी किरन पत्नी रवि ने पड़ोस में रहने वाले राजकुमार पुत्र बांकेलाल प्रार्थनी एवं घरवालों की अनुपस्थिति में राजकुमार उसके घर पर लगभग एक माह से अक्सर पुत्री राधा उम्र आठ वर्ष को मोबाइल पर कार्टून दिखाने कज बहाने व बहला-फुसलाकर कर राजकुमार राधा को घिसा महल के पास बने बग्गर है में जहां पर घोड़ी बांधता है आरोपी राजकुमार जमीन पर बोरी बिछाकर पुत्री को जमीन पर लेटा कर उसके ऊपर लेटकर उसके साथ दुषकर्म किया। दुषकर्म करने के बाद आरोपी राजकुमार पुत्री को धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताईं तो तुम लोगों को एवं तुम्हारे पापा को जान से मार देंगे। जब इस घटना की जानकारी उसकी पुत्री राधा ने बताई तभी प्राथनी अपने जेठ संजीव पुत्र बहादुर को साथ ले जाकर आरोपी राजकुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। प्राथनी के जेठ ने जानकारी दी कि कुछ दिन पूर्व राधा को आरोपी राजकुमार के घर पर साथ सोते समय देख लिया लेकिन लोक लाज के कारण घटना की जानकारी किसी को नहीं बताईं। एबीपी न्यूज चैनल ब्यूरो चीफ शाहजहांपुर दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र तहसील पुवायां संवादाता विशाल श्रीवास्तव शाहजहांपुर।4
- ****नाबालिग से छेड़खानी और धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार*** शाहजहांपुर। नाबालिग किशोरी का रास्ता रोककर छेड़खानी करने, मोबाइल नंबर मांगने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बाँस मंडी तिराहे के पास से दबोचा। पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त को पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 27 वर्षीय अवनीश पुत्र विजेन्द्र पाल निवासी अजीजपुर तालुका रझौआ, थाना रोजा ने 15 वर्षीय किशोरी का रास्ता रोककर उसका मोबाइल नंबर मांगा। नंबर देने से इनकार करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 19 अगस्त को भी आरोपी ने रास्ता रोककर छेड़खानी की नीयत से किशोरी का हाथ पकड़कर खींचा और मोबाइल नंबर मांगा। विरोध करने के बावजूद उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अवनीश को करीब 2:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विशेष कुमार और कांस्टेबल सोनू शामिल रहे।1