Shuru
Apke Nagar Ki App…
उदल कुशवाहा
- उदल कुशवाहाविजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश💣on 15 March
- उदल कुशवाहाविजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश💣on 15 March
More news from राजस्थान and nearby areas
- हिंडौन सिटी में आर्य समाज द्वारा वेदार्ष कन्या गुरुकुल के उद्घाटन समारोह के उपलक्ष्य में शनिवार दोपहर 3:00 बजे शोभायात्रा निकाली गई। ये गुरुकुल 5 अप्रैल से शहर में शुरू हो रहा है। शोभायात्रा सुबह 10 बजे बजाजों की धर्मशाला के समीप स्थित आर्य समाज भवन से शुरू हुई। इस शोभायात्रा में भुसावर से आई कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने शौर्य शक्ति का प्रदर्शन करते हुए योगा, व्यायाम, दंड अभ्यास और तलवारबाजी के हैरतअंगेज करतब दिखाए।1
- Post by Bharat SING Meena1
- करौली/बालघाट मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 8 अप्रैल को करौली जिले के उपखंड टोडाभीम के गांव नांगल शेरपुर में प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर कृषि मंत्री डॉ किरोडीलाल मीणा ने शुक्रवार को व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दोपहर बाद करीब 4-5 बजे मंत्री मीणा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांव नांगल शेरपुर पहुंचे जहां उन्होंने भैराय माता के दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में ग्रामीणों के साथ बैठक कर सीएम के संभावित दौरे को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। करीब 1 घंटे चली बैठक में व्यवस्थाओं के संदर्भ में बिंदुवार चर्चा की। सभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, वाहन पार्किंग, किसान सम्मेलन में भाग लेने वाले महिला पुरुषों के लिए बैठक व्यवस्था सहित छाया,पानी आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में ग्रामीण एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बालघाट में मुख्यमंत्री का यह पहला दौरा है सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देशदिए। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों के साथ सामंजस्य से स्थापित कर व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग प्रदान करें। इसके बाद डॉ मीणा ने मुख्यमंत्री की सभा के लिए गुढ़ाचंद्रजी रोड पर बस स्टैंड के पास जगह चिंहित की । सभा स्थल से करीब 500 मीटर दूर बालघाट रोड पर हेलीपैड तैयार होगा। जहां से 1100 महिलाएं मंगल कलश सजाकर मुख्यमंत्री को सभा स्थल तक लेकर जायेंगी। आयोजन समिति के सदस्यों के मुताबिक मुख्यमंत्री विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में लगभग बीस हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य आयोजन समिति द्वारा निर्धारित किया गया है। इसके लिए बालघाट, टोडाभीम, नादौती सहित अन्य क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सोपी गई है। इस दौरान एसडीएम अमन चौधरी, डीएसपी मुरारी लाल मीणा, तहसीलदार श्रीराम मीणा, थानाधिकारी महेश कुमार मीणा, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवीसहाय मीणा सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।1
- स्कूल चले हम अभियान में करैरा एसडीएम बने शिक्षक, बच्चों संग किया भोजन करैरा। शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों को स्कूल से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “स्कूल चले हम अभियान” के तहत आज माध्यमिक विद्यालय नारई में एक बेहद प्रेरणादायक और सराहनीय दृश्य देखने को मिला। करैरा के एसडीएम अनुराग निंगवाल ने विद्यालय पहुंचकर न सिर्फ बच्चों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि एक शिक्षक की भूमिका निभाते हुए कक्षा में खुद पढ़ाई भी कराई। जैसे ही एसडीएम कक्षा में पहुंचे, बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने बच्चों से संवाद किया, सवाल पूछे और सरल तरीके से पाठ पढ़ाते हुए शिक्षा को रोचक बनाने का प्रयास किया। एसडीएम ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए कहा कि “पढ़ाई ही वह साधन है जो जीवन को नई दिशा देती है और सपनों को साकार करने की ताकत देती है।” उनके इस संवाद से बच्चों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिला। इसके बाद उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया। अधिकारियों को अपने बीच पाकर बच्चों में अपनापन और खुशी का माहौल साफ नजर आया। इस कदम से न केवल बच्चों का मनोबल बढ़ा, बल्कि विद्यालय में सकारात्मक माहौल भी बना। कार्यक्रम के दौरान बीईओ मुकेश शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने मिलकर बच्चों को नियमित स्कूल आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए प्रेरित किया।1
- हमारे देश का स्वर्णिम भविष्य ❤️ 📍 कचनार, अशोकन1
- ग्वालियर में मौसम बदला काली घटाएं छाई ग्वालियर में हुई ओलो की बारिश1
- खबर – मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) रिपोर्ट – विपिन कुमार मंगल नगर परिषद मगरौनी की अनाज मंडी, जो कभी ग्वालियर जिले की डबरा मंडी के बाद दूसरे स्थान पर मानी जाती थी, आज अपनी बदहाल व्यवस्थाओं के कारण किसानों की नाराजगी का केंद्र बन गई है। मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि मंडी परिसर में न तो पर्याप्त बिजली (लाइट) की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की कोई सुविधा उपलब्ध है। दूर-दराज से अपनी फसल लेकर आने वाले किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ एक-एक, दो-दो दिन तक मंडी में रुकने को मजबूर हैं, लेकिन उनके लिए पानी जैसी बुनियादी जरूरत तक पूरी नहीं हो पा रही है। स्थिति और भी चिंताजनक तब हो जाती है जब शासकीय शौचालय, जो किसानों की सुविधा के लिए बनाया गया था, वह भी हमेशा ताला बंद रहता है। इससे किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। लगातार अनदेखी के कारण किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी में जल्द से जल्द बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें परेशानियों से राहत मिल सके।1
- सूरोठ थाना पुलिस ने गांव हाडौली में फायरिंग करने और लूटपाट करने के मामले में फरार 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी सोहनसिंह ने शनिवार 4:00 बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कसाने का नगला की नदी पर नाकाबंदी की गई। दौराने नाकाबंदी के बदमाश सचिन जाट निवासी शेरपुर धर्मेंद्र जाट निवासी पाली और कुलदीप निवासी एकोरासी को गिरफ्तार किया गया। बदमाशों की गिरफ्तारी में कांस्टेबल देशराज की अहम भूमिका रही है1