logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

20 सितंबर को वैश्य महासम्मेलन का संभागीय सम्मेलन, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान 20 सितंबर को वैश्य महासम्मेलन का संभागीय सम्मेलन, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान दमोह - वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के संरक्षक उमाशंकर गुप्ता के निर्देशन एवं प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल के आतिथ्य में दमोह के होटल विनयम में संभागीय सम्मेलन का आयोजन 20 सितंबर 2026 को किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान दमोह जिले में निवासरत वैश्य समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा। सम्मान के लिए कक्षा 12वीं में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ ही पीएससी, नीट, क्लैट, सीए, जेई एडवांस एवं कैट में क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों को पात्र माना गया है। वैश्य समाज के पात्र प्रतिभावान छात्र-छात्राएं अपना नाम एवं संबंधित प्रमाण-पत्र/दस्तावेज 18 सितंबर 2026 तक जिला अध्यक्ष के.सी. अग्रवाल (मोबाइल 7974068004) अथवा नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश असाटी (मोबाइल 9425096518) के पास जमा कर सकते हैं। अंतिम दिनांक के पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं होंगे |

2 hrs ago
user_Reeport 100
Reeport 100
Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

20 सितंबर को वैश्य महासम्मेलन का संभागीय सम्मेलन, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान 20 सितंबर को वैश्य महासम्मेलन का संभागीय सम्मेलन, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान दमोह - वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के संरक्षक उमाशंकर गुप्ता के निर्देशन एवं प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल के आतिथ्य में दमोह के होटल विनयम में संभागीय सम्मेलन का आयोजन 20 सितंबर 2026 को किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान दमोह जिले में निवासरत वैश्य समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा। सम्मान के लिए कक्षा 12वीं में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ ही पीएससी, नीट, क्लैट, सीए, जेई एडवांस एवं कैट में क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों को पात्र माना गया है। वैश्य समाज के पात्र प्रतिभावान छात्र-छात्राएं अपना नाम एवं संबंधित प्रमाण-पत्र/दस्तावेज 18 सितंबर 2026 तक जिला अध्यक्ष के.सी. अग्रवाल (मोबाइल 7974068004) अथवा नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश असाटी (मोबाइल 9425096518) के पास जमा कर सकते हैं। अंतिम दिनांक के पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं होंगे |

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दमोह/हटा,, आगामी त्यौहारों को लेकर हटा शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च दमोह/हटा,, आगामी त्यौहारों को लेकर हटा शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
    1
    दमोह/हटा,, आगामी त्यौहारों को लेकर हटा शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
दमोह/हटा,, आगामी त्यौहारों को लेकर हटा शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
    user_पत्रकार,यशबेन्द्र  हजारी
    पत्रकार,यशबेन्द्र हजारी
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अकती पर्व पर घर-घर बंधे फुलेरा, महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, देर रात तक मनाया गया पर्व दमोह। बुंदेलखंड की लोक संस्कृति में विशेष महत्व रखने वाले अकती यानी अक्षय तृतीया पर्व पर रविवार सोमवार की दरमियानी रात 12 बजे से पूरी रात दमोह शहर में घर-घर फुलेरा बांधने की परंपरा निभाई गई। महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार घरों में फुलेरा सजाकर पूजा-अर्चना की। कई महिलाओं ने पर्व के अवसर पर निर्जला व्रत भी रखा। अकती का पर्व बुंदेलखंड में महिलाओं और कुंवारी कन्याओं की लोक परंपराओं से जुड़ा माना जाता है। इस दिन घरों में विशेष तैयारियां की जाती हैं और फुलेरा बांधकर परिवार की सुख-समृद्धि तथा मंगल की कामना की जाती है। बुजुर्ग महिलाओं द्वारा नई पीढ़ी की युवतियों को फुलेरा बांधने और पर्व की परंपराओं के बारे में जानकारी दी गई। आधुनिक दौर में भी दमोह में यह बुंदेली परंपरा कायम है। महिलाओं का कहना है कि फुलेरा बांधने की परंपरा लोक संस्कृति और परिवार को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम है। जिसके माध्यम से महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए यह निर्जला व्रत धारण करती है। और रात भर पूजन अर्चन कर भजन करती है।
    1
    अकती पर्व पर घर-घर बंधे फुलेरा, महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, देर रात तक मनाया गया पर्व
दमोह। बुंदेलखंड की लोक संस्कृति में विशेष महत्व रखने वाले अकती यानी अक्षय तृतीया पर्व पर रविवार सोमवार की दरमियानी रात 12 बजे से पूरी रात दमोह शहर में घर-घर फुलेरा बांधने की परंपरा निभाई गई। महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार घरों में फुलेरा सजाकर पूजा-अर्चना की। कई महिलाओं ने पर्व के अवसर पर निर्जला व्रत भी रखा।
अकती का पर्व बुंदेलखंड में महिलाओं और कुंवारी कन्याओं की लोक परंपराओं से जुड़ा माना जाता है। इस दिन घरों में विशेष तैयारियां की जाती हैं और फुलेरा बांधकर परिवार की सुख-समृद्धि तथा मंगल की कामना की जाती है। बुजुर्ग महिलाओं द्वारा नई पीढ़ी की युवतियों को फुलेरा बांधने और पर्व की परंपराओं के बारे में जानकारी दी गई।
आधुनिक दौर में भी दमोह में यह बुंदेली परंपरा कायम है। महिलाओं का कहना है कि फुलेरा बांधने की परंपरा लोक संस्कृति और परिवार को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम है। जिसके माध्यम से महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए यह निर्जला व्रत धारण करती है। और रात भर पूजन अर्चन कर भजन करती है।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में अनुभाग हटा में अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही । हटा l श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह श्री आनंद कलादगी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में एसडीओपी हटा केपी सिंह के नेतृत्व में अनुभाग हटा पुलिस एवं पुलिस लाइन दमोह के संयुक्त टीम द्वारा थाना रजपुरा के बंजारा बहुल ग्राम हरदूटोला में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 05 अलग अलग प्रकरणों में 05 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 53 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त करते हुए 415 किलोग्राम महुआ लाहान क़ीमत लगभग लगभग 34 हजार रुपये मौके पर नष्ट किया गया,कार्यवाही में एसडीओपी हटा केपी सिंह, परि. डीएसपी शिव प्रसाद कंगाली,थाना प्रभारी रजपुरा शिवनारायण यादव,थाना प्रभारी मगरोन निरी वंदना गौर,निरी सविता रजक,निरी नेहा गोस्वामी, उप निरीक्षक मडियादो सरदार सिंह, सउनि सुन्दरलाल थाना हटा,सउनि तिलक सिंह पुलिस लाइन एवं स्टॉफ थाना हटा,मडियादो, रनेह, रजपुरा,कुम्हारी,पटेरा,गैसाबाद, स्टाफ पुलिस लाइन की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
    4
    पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में अनुभाग हटा में अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही ।
हटा l श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह श्री आनंद कलादगी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में एसडीओपी हटा केपी सिंह के नेतृत्व में अनुभाग हटा पुलिस एवं पुलिस लाइन दमोह के संयुक्त टीम द्वारा थाना रजपुरा के बंजारा बहुल ग्राम हरदूटोला में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 05 अलग अलग प्रकरणों में 05 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते  हुए कुल 53 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त करते हुए 415 किलोग्राम महुआ लाहान क़ीमत लगभग लगभग 34 हजार रुपये मौके पर नष्ट किया गया,कार्यवाही में एसडीओपी हटा केपी सिंह, परि. डीएसपी शिव प्रसाद कंगाली,थाना प्रभारी रजपुरा शिवनारायण यादव,थाना प्रभारी मगरोन निरी वंदना गौर,निरी सविता रजक,निरी नेहा गोस्वामी, उप निरीक्षक मडियादो सरदार सिंह, सउनि सुन्दरलाल थाना हटा,सउनि तिलक सिंह पुलिस लाइन एवं स्टॉफ थाना हटा,मडियादो, रनेह, रजपुरा,कुम्हारी,पटेरा,गैसाबाद, स्टाफ पुलिस लाइन की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
    user_Hemraj Singh Rajpoot  / PRESS
    Hemraj Singh Rajpoot / PRESS
    Court reporter दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *बकस्वाहा में शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग, सुनिए क्या बोले ग्रामीण*
    1
    *बकस्वाहा में शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग, सुनिए क्या बोले ग्रामीण*
    user_Raju Dubey
    Raju Dubey
    बक्सवाहा, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गल्ला-पानी और अवैध कब्जे को लेकर ग्राम धनवाही की आदिवासी महिलाओं का चक्काजाम, आधे घंटे ठप रहा बहोरीबंद मार्ग स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम धनवाही में समय पर राशन नहीं मिलने, पानी की समस्या और जंगल जाने वाले रास्ते पर सरकारी जमीन में कथित अवैध कब्जे को लेकर आदिवासी महिलाओं ने बहोरीबंद मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार राजकुमार नामदेव और थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जनपद अध्यक्ष राजकमल बंशल ने भी मौके पर पहुंचकर महिलाओं और ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी। अधिकारियों के आश्वासन और समझाइश के बाद महिलाओं ने सड़क खाली कर दी, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ।
    1
    गल्ला-पानी और अवैध कब्जे को लेकर ग्राम धनवाही की आदिवासी महिलाओं का चक्काजाम, आधे घंटे ठप रहा बहोरीबंद मार्ग
स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम धनवाही में समय पर राशन नहीं मिलने, पानी की समस्या और जंगल जाने वाले रास्ते पर सरकारी जमीन में कथित अवैध कब्जे को लेकर आदिवासी महिलाओं ने बहोरीबंद मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।
सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार राजकुमार नामदेव और थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जनपद अध्यक्ष राजकमल बंशल ने भी मौके पर पहुंचकर महिलाओं और ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी। अधिकारियों के आश्वासन और समझाइश के बाद महिलाओं ने सड़क खाली कर दी, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभियंता दिवस के अवसर पर भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में "लोक निर्माण से लोक कल्याण" की अवधारणा के तहत अधोसंरचना निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले अभियंताओं, अधिकारियों, संयुक्त दलों तथा निर्माण एजेंसियों को मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया पुरस्कार, विश्वकर्मा पुरस्कार, विक्रमादित्य पुरस्कार, रानी दुर्गावती पर्यावरण हितैषी पुरस्कार एवं राजा भोज पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
    1
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभियंता दिवस के अवसर पर भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में "लोक निर्माण से लोक कल्याण" की अवधारणा के तहत अधोसंरचना निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले अभियंताओं, अधिकारियों, संयुक्त दलों तथा निर्माण एजेंसियों को मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया पुरस्कार, विश्वकर्मा पुरस्कार, विक्रमादित्य पुरस्कार, रानी दुर्गावती पर्यावरण हितैषी पुरस्कार एवं राजा भोज पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    18 min ago
  • मडियादो-कल्लुआ मार्ग पर दिखा बाघ, कार रोककर राहगीरों ने मोबाइल में कैद किया नजारा दमोह/मडियादो। मडियादो-कल्लुआ मार्ग पर सोमवार को जटाशंकर जा रहे राहगीरों को सड़क किनारे बाघ दिखाई दिया। बाघ नजर आते ही कार सवारों ने वाहन रोक दिया और सुरक्षित दूरी से उसका वीडियो मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया गया कि कुछ देर तक बाघ सड़क किनारे नजर आया, जिसके बाद वह जंगल की ओर चला गया। बफर जोन में लगातार बाघों की गतिविधियां सामने आने से वन विभाग भी निगरानी रख रहा है। मडियादो वन परिक्षेत्र अधिकारी जेपी मिश्रा के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में नजर बनाए हुए है। वन विभाग ने लोगों से बाघ दिखाई देने पर दूरी बनाए रखने, वाहन से बाहर नहीं निकलने और उसका पीछा या घेराव नहीं करने की अपील की है। साथ ही बाघ की लोकेशन सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने की सलाह दी गई है।
    1
    मडियादो-कल्लुआ मार्ग पर दिखा बाघ, कार रोककर राहगीरों ने मोबाइल में कैद किया नजारा
दमोह/मडियादो। मडियादो-कल्लुआ मार्ग पर सोमवार को जटाशंकर जा रहे राहगीरों को सड़क किनारे बाघ दिखाई दिया। बाघ नजर आते ही कार सवारों ने वाहन रोक दिया और सुरक्षित दूरी से उसका वीडियो मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया गया कि कुछ देर तक बाघ सड़क किनारे नजर आया, जिसके बाद वह जंगल की ओर चला गया। बफर जोन में लगातार बाघों की गतिविधियां सामने आने से वन विभाग भी निगरानी रख रहा है। मडियादो वन परिक्षेत्र अधिकारी जेपी मिश्रा के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में नजर बनाए हुए है। वन विभाग ने लोगों से बाघ दिखाई देने पर दूरी बनाए रखने, वाहन से बाहर नहीं निकलने और उसका पीछा या घेराव नहीं करने की अपील की है। साथ ही बाघ की लोकेशन सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने की सलाह दी गई है।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • रिपोर्ट — भागीरथ विश्वकर्मा जिला पन्ना, मध्यप्रदेश। हेडलाइन — इंस्टाग्राम की प्रेम कहानी बनी खूनी साजिश की वजह! बृजपुर के कथित प्रेमी हत्या काण्ड का पन्ना पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमिका का मामा निकला प्रेमी का कातिल, इंस्टाग्राम प्रेम के दर्दनाक अंत का मास्टर माइंड को पन्ना पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे। एंकर — पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र में सामने आए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। लापता युवक संदीप गौड़ का शव जंगल में दो बड़े पत्थरों के बीच दबा मिला था। पुलिस जांच में सामने आया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती और कथित प्रेम प्रसंग इस वारदात की वजह बना। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग बालिका को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। वहीं, एक अन्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। मामला बृजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मनकी से जुड़ा है। 10 सितंबर को माया गौड़ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनका पुत्र संदीप गौड़ 9 सितंबर को मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान 12 सितंबर को लुहरहाई-सिलधरा रोड से कुछ दूरी पर जंगल में दो बड़े पत्थरों के बीच संदीप का शव दबा मिला। शव के ऊपर भी पत्थर रखे गए थे। पोस्टमार्टम और घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले में हत्या की धारा बढ़ाई और जांच तेज कर दी। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान सामने आया कि संदीप की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए दूसरे गांव की एक लड़की से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल फोन और इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत होती थी। बताया जा रहा है कि लड़की के मामा को इस संबंध की जानकारी हो गई थी और उन्होंने संदीप से बातचीत करने के लिए लड़की को मना किया था। पुलिस जांच के अनुसार घटना वाली रात संदीप अपने दो दोस्तों के साथ लड़की के गांव पहुंचा था। दोस्तों को गांव के बाहर छोड़ने के बाद वह लड़की के बताए स्थान पर पहुंचा। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान पहले से बनाई गई योजना के तहत लड़की के मामा नीरज उर्फ नत्थु गौड़ ने अपने साथी राजबहादुर गौड़ के साथ मिलकर संदीप को पकड़ लिया और उसे जंगल की ओर ले गए। आरोप है कि वहां पत्थर से हमला कर संदीप की हत्या कर दी गई और शव को पत्थरों के बीच छिपाकर ऊपर से पत्थर रख दिए गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नीरज उर्फ नत्थु गौड़ को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन और कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल किया गया रक्तरंजित पत्थर जब्त किया गया है। एक नाबालिग बालिका को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। वहीं मामले का एक अन्य आरोपी राजबहादुर गौड़ फरार है, जिसकी तलाश जारी है। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती आखिरकार एक परिवार के लिए मातम और एक युवक की जिंदगी के अंत का कारण बन गई। हालांकि पुलिस ने मामले का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन फरार आरोपी की गिरफ्तारी और पूरे घटनाक्रम में प्रत्येक व्यक्ति की वास्तविक भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल बृजपुर पुलिस की जांच जारी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
    1
    रिपोर्ट — भागीरथ विश्वकर्मा
जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
हेडलाइन —
इंस्टाग्राम की प्रेम कहानी बनी खूनी साजिश की वजह! 
बृजपुर के कथित प्रेमी हत्या काण्ड का पन्ना पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमिका का मामा निकला प्रेमी का कातिल, 
इंस्टाग्राम प्रेम के दर्दनाक अंत का मास्टर माइंड को पन्ना पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे।
एंकर —
पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र में सामने आए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। लापता युवक संदीप गौड़ का शव जंगल में दो बड़े पत्थरों के बीच दबा मिला था। पुलिस जांच में सामने आया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती और कथित प्रेम प्रसंग इस वारदात की वजह बना।
मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग बालिका को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। वहीं, एक अन्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
मामला बृजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मनकी से जुड़ा है। 10 सितंबर को माया गौड़ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनका पुत्र संदीप गौड़ 9 सितंबर को मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की।
तलाश के दौरान 12 सितंबर को लुहरहाई-सिलधरा रोड से कुछ दूरी पर जंगल में दो बड़े पत्थरों के बीच संदीप का शव दबा मिला। शव के ऊपर भी पत्थर रखे गए थे।
पोस्टमार्टम और घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले में हत्या की धारा बढ़ाई और जांच तेज कर दी।
पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान सामने आया कि संदीप की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए दूसरे गांव की एक लड़की से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल फोन और इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत होती थी।
बताया जा रहा है कि लड़की के मामा को इस संबंध की जानकारी हो गई थी और उन्होंने संदीप से बातचीत करने के लिए लड़की को मना किया था।
पुलिस जांच के अनुसार घटना वाली रात संदीप अपने दो दोस्तों के साथ लड़की के गांव पहुंचा था। दोस्तों को गांव के बाहर छोड़ने के बाद वह लड़की के बताए स्थान पर पहुंचा।
पुलिस का दावा है कि इसी दौरान पहले से बनाई गई योजना के तहत लड़की के मामा नीरज उर्फ नत्थु गौड़ ने अपने साथी राजबहादुर गौड़ के साथ मिलकर संदीप को पकड़ लिया और उसे जंगल की ओर ले गए।
आरोप है कि वहां पत्थर से हमला कर संदीप की हत्या कर दी गई और शव को पत्थरों के बीच छिपाकर ऊपर से पत्थर रख दिए गए।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नीरज उर्फ नत्थु गौड़ को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन और कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल किया गया रक्तरंजित पत्थर जब्त किया गया है।
एक नाबालिग बालिका को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। वहीं मामले का एक अन्य आरोपी राजबहादुर गौड़ फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती आखिरकार एक परिवार के लिए मातम और एक युवक की जिंदगी के अंत का कारण बन गई। हालांकि पुलिस ने मामले का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन फरार आरोपी की गिरफ्तारी और पूरे घटनाक्रम में प्रत्येक व्यक्ति की वास्तविक भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल बृजपुर पुलिस की जांच जारी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
    user_भागीरथ विश्वकर्मा
    भागीरथ विश्वकर्मा
    Farmer Amanganj, Panna•
    2 hrs ago
  • बंडा जहरीली शराब कांड: ₹1 करोड़ मुआवजे की मांग, नहीं तो आंदोलन! 🚨 बंडा में जहरीली शराब कांड के पीड़ित परिवारों से मिले OBC महासभा के महेंद्र लोधी। मृतक परिवारों को ₹1 करोड़ मुआवजा देने की मांग और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठी। मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी। आखिर पीड़ितों को न्याय कब? 🚨
    1
    बंडा जहरीली शराब कांड: ₹1 करोड़ मुआवजे की मांग, नहीं तो आंदोलन! 🚨
बंडा में जहरीली शराब कांड के पीड़ित परिवारों से मिले OBC महासभा के महेंद्र लोधी। मृतक परिवारों को ₹1 करोड़ मुआवजा देने की मांग और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठी। मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी। आखिर पीड़ितों को न्याय कब? 🚨
    user_Pushpendra Lodhi
    Pushpendra Lodhi
    जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.