Shuru
Apke Nagar Ki App…
तरूण खटीक के परिजन इंसाफ के लिए भटक रहे, अभी तक सिर्फ आश्वासन तरूण खटीक मामले में परिवार का दर्द सामने आ रहा है। परिजन न्याय की मांग को लेकर लगातार दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा है। परिवार का कहना है कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों में भी इस मामले को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि आखिर कब तक परिवार को इंसाफ मिलेगा। #TarunKhatik #JusticeForTarun #LocalNews #BreakingNews #RozanaTimes
Rtn.1 News
तरूण खटीक के परिजन इंसाफ के लिए भटक रहे, अभी तक सिर्फ आश्वासन तरूण खटीक मामले में परिवार का दर्द सामने आ रहा है। परिजन न्याय की मांग को लेकर लगातार दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा है। परिवार का कहना है कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों में भी इस मामले को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि आखिर कब तक परिवार को इंसाफ मिलेगा। #TarunKhatik #JusticeForTarun #LocalNews #BreakingNews #RozanaTimes
More news from दिल्ली and nearby areas
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- अनूपशहर में दर्दनाक हादसा:काम से निकला युवक फिसलकर पोखर में डूबा, 4 भाइयों में सबसे बड़ा है अनिल; NDRF बुलाई गई अनूपशहर: अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लच्छमपुर में रविवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। एक 32 वर्षीय युवक का पैर अचानक डगमगा गया और वह गहरे पोखर (तालाब) में जा गिरा। युवक अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना के 4 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। *घर से चंद कदम दूर की घटना* जानकारी के मुताबिक, लच्छमपुर निवासी अनिल (32) पुत्र रमेश रविवार दोपहर करीब 4:00 बजे किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर निकला था। अनिल अभी घर से कुछ ही दूर पहुंचा था कि फिसलन की चपेट में आने से वह अनियंत्रित होकर गहरे पानी में समा गया। *प्रशासनिक अमला मौके पर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी* हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन में खलबली मच गई। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उनके साथ तहसीलदार संजय सिंह, सीओ विकास प्रताप चौहान समेत कानूनगो और लेखपाल भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। पिछले 4 घंटों से प्रशासन की देखरेख में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों, फायर ब्रिगेड और फ्लड प्लाटून की मदद से युवक को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। पानी गहरा होने के कारण NDRF को भी सूचना दे दी गई है। जल्द ही NDRF की टीम मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालेगी। *घर का बड़ा बेटा था अनिल* अनिल अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार की उम्मीदों का केंद्र था। हादसे के बाद से परिजन और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के सैकड़ों लोग पोखर के किनारे जमा हैं और अनहोनी की आशंका से हर आंख नम है। अंधेरा बढ़ने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।1
- तरूण खटीक मामले में परिवार का दर्द सामने आ रहा है। परिजन न्याय की मांग को लेकर लगातार दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा है। परिवार का कहना है कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों में भी इस मामले को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि आखिर कब तक परिवार को इंसाफ मिलेगा। #TarunKhatik #JusticeForTarun #LocalNews #BreakingNews #RozanaTimes1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के कूचबिहार के ब्रिगेड ग्राउंड रैली में दावा किया कि बंगाल में बदलाव का माहौल बन चुका है. उन्होंने TMC पर भ्रष्टाचार और भय की राजनीति का आरोप लगाया और BJP को भरोसे और विकास का विकल्प बताया. पढ़िए उनके संबोधन की मुख्य बातें… #NarendraModi #CoochBehar #WestBengalElections #ATCard #AajTakSocial1
- बिलग्राम कोतवाली के कन्नौज मार्ग पर म्योरा व जर्सेनामऊ के मध्य ट्रैक्टर की टक्कर ने बाइक मे मारी टककर एक सवार की मौत एक घायल3
- नई दिल्ली स्थित मलेशिया हाई कमीशन में बड़े ही उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ “मलेशिया कार्निवल” का आयोजन किया गया है। इस खास आयोजन का उद्देश्य भारत और मलेशिया के बीच सांस्कृतिक, पर्यटन और व्यापारिक संबंधों को और मजबूत बनाना है। कार्निवल में मलेशिया की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक नृत्य, स्वादिष्ट व्यंजन और पर्यटन स्थलों की झलक देखने को मिली साथ ही यहाँ आए मेहमानों को मलेशिया की कला, संस्कृति और खान-पान को करीब से जानने का अवसर मिला इसके साथ ही मलेशिया के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों जैसे कुआलालंपुर, लंगकावी, पेनांग और मलक्का के बारे में भी जानकारी दी गई साथ ही भारतीय लोगो को मलेशिया मे हॉलिडे मनाने और व्यापार को बढ़ाने की बात कही इस कार्यक्रम में राजनयिक, गणमान्य अतिथि, व्यापारिक प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। सभी लोग मलेशिया की रंग-बिरंगी संस्कृति और मेहमान नवाजी का आनंद ले रहे हैं। मलेशिया कार्निवल मे बड़ो के लिए ही नहीं बल्कि बच्चों के लिए तरह तरह की गेमस का भी इंतजाम था कार्निवल मे आये लोगो के लिए रेफल ड्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा मलेशिया कार्निवल न सिर्फ एक सांस्कृतिक उत्सव है, बल्कि यह दोनों देशों के बीच दोस्ती और सहयोग को और मजबूत करने का एक बेहतरीन मंच भी है।1
- Post by Sadhna news mp.Cg.rj.Naajim1
- *दिनदहाड़े 10 माह की मासूम का अपहरण, पुलिस ने बच्ची को सकुशल सुरक्षित किया* बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव जसर में 10 माह की मासूम बच्ची के अपहरण से हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस और ग्रामीणों की सतर्कता से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी वंदना पत्नी देवेंद्र अपनी बीमार बच्ची को दवा दिलाने गांव के डॉक्टर के पास गई थीं। इसी दौरान बच्ची रोने लगी, तभी बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और बच्ची को चुप कराने के बहाने गोद में उठा लिया। परिजनों को कुछ समझ आता उससे पहले ही आरोपी बच्ची को लेकर बाइक से फरार हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात तेजवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। *दीपक अग्रवाल के साथ योगेंद्र प्रजापति की खास रिपोर्ट* बाइट: तेजवीर सिंह, एसपी देहात बुलंदशहर1