logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*अजीतमल में चोरों का आतंक, एक ही रात में 4 घरों में लाखों की चोरी से दहशत* *अजीतमल में चोरों का आतंक, एक ही रात में 4 घरों में लाखों की चोरी से दहशत* औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के *नंदलाल का पुरवा गांव* में बीती रात चोरों ने जमकर तांडव मचाया। एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात और नकदी पार कर दी। *छत का जाल तोड़कर घुसे चोर* पीड़ित *लाखन पुत्र बल्दू प्रसाद* के घर में चोर छत का जाल खोलकर घुसे। घर से पायल, झुमकी, टॉप्स, फूल, करधनी और महंगी साड़ियां चोरी कर ली। पड़ोस में ही *रविंद्र पुत्र बालकराम* के घर की अलमारी और बक्से के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात ले गए। *फूल सिंह और हर प्रसाद भी हुए शिकार* तीसरे घर *फूल सिंह पुत्र शिव दयाल* के यहां से मंगलसूत्र, माला और 25 हजार की नकदी चोरी हुई। चौथे घर *हर प्रसाद पुत्र रामबक्स* के यहां से 12 हजार नकद, एटीएम और आधार कार्ड तक चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी पर 112 को सूचना दी गई। *कोतवाल विनोद राजपूत* टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर जल्द खुलासे की मांग की है।

1 day ago
user_Rajneesh kumar पत्रकार
Rajneesh kumar पत्रकार
अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
d49d8c3e-f7e6-44aa-9415-61263f06d480

*अजीतमल में चोरों का आतंक, एक ही रात में 4 घरों में लाखों की चोरी से दहशत* *अजीतमल में चोरों का आतंक, एक ही रात में 4 घरों में लाखों की चोरी से दहशत* औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के *नंदलाल का पुरवा गांव* में बीती रात चोरों ने जमकर तांडव

मचाया। एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात और नकदी पार कर दी। *छत का जाल तोड़कर घुसे चोर* पीड़ित *लाखन पुत्र बल्दू प्रसाद* के घर में चोर छत का जाल खोलकर घुसे। घर से पायल, झुमकी, टॉप्स, फूल, करधनी और महंगी साड़ियां चोरी कर ली। पड़ोस

bd1f5108-2c19-45a5-99ee-571c107a31e0

में ही *रविंद्र पुत्र बालकराम* के घर की अलमारी और बक्से के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात ले गए। *फूल सिंह और हर प्रसाद भी हुए शिकार* तीसरे घर *फूल सिंह पुत्र शिव दयाल* के यहां से मंगलसूत्र, माला और 25 हजार की नकदी चोरी हुई। चौथे घर *हर प्रसाद पुत्र

e0540d6d-379f-4c4e-a577-868b76534b84

रामबक्स* के यहां से 12 हजार नकद, एटीएम और आधार कार्ड तक चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी पर 112 को सूचना दी गई। *कोतवाल विनोद राजपूत* टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर जल्द खुलासे की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया। जनपद में थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत मुरादगंज चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान में गैस सिलेण्डर फटने से 04 लोगों के घायल होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट ।
    1
    औरैया। जनपद में थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत मुरादगंज चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान में गैस सिलेण्डर फटने से 04 लोगों के घायल होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट ।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *मुरादगंज में स्वीट हाउस में सिलेंडर फटने से हड़कंप, कई घायल* *औरैया ब्यूरो - रजनीश कुमार* *मुरादगंज में स्वीट हाउस में सिलेंडर फटने से हड़कंप, कई घायल* औरैया - औरैया जनपद के मुरादगंज चौराहे स्थित शिव शंभू स्वीट हाउस में शनिवार को सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। सिलेंडर फटने से कई कारीगर और कर्मचारी घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार फटा सिलेंडर घरेलू था या कमर्शियल, इसकी जांच की जा रही है। घटना की पूरी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी l
    3
    *मुरादगंज में स्वीट हाउस में सिलेंडर फटने से हड़कंप, कई घायल*

*औरैया ब्यूरो - रजनीश कुमार*
*मुरादगंज में स्वीट हाउस में सिलेंडर फटने से हड़कंप, कई घायल*
औरैया -
औरैया जनपद के मुरादगंज चौराहे स्थित शिव शंभू स्वीट हाउस में शनिवार को सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। सिलेंडर फटने से कई कारीगर और कर्मचारी घायल होने की सूचना है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पड़ताल शुरू की।
पुलिस के अनुसार फटा सिलेंडर घरेलू था या कमर्शियल, इसकी जांच की जा रही है। घटना की पूरी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी l
    user_Rajneesh kumar पत्रकार
    Rajneesh kumar पत्रकार
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लापता युवती का शव तालाब में मिला, परिवार में मचा कोहराम सुबह तालाब में उतराता मिला 26 वर्षीय शिवानी का शव, परिजनों ने रात में ही पुलिस को दी थी सूचना; बचपन से मिर्गी के दौरे से थी पीड़ित अजीतमल, औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हैदरपुर गांव में शनिवार शाम से लापता 26 वर्षीय युवती का शव रविवार सुबह गांव के तालाब में उतराता मिला। तालाब किनारे खेलने पहुंचे बच्चों ने शव देखा तो ग्रामीणों और परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, हैदरपुर निवासी बदन सिंह कठेरिया की पुत्री शिवानी शनिवार शाम करीब छह बजे अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद रात में ही पुलिस को सूचना दी गई थी। परिजन पूरी रात शिवानी की तलाश में जुटे रहे। रविवार सुबह गांव के उत्तरी छोर पर स्थित तालाब के किनारे बच्चे खेलने पहुंचे तो उन्होंने पानी में शव उतराता देखा। बच्चों की सूचना पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और परिजनों ने मिलकर शव को तालाब से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत और मुरादगंज चौकी प्रभारी विकास त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बचपन से मिर्गी के दौरे की थी शिकायत मृतका की मां संगीता देवी ने बताया कि शिवानी को बचपन से ही मिर्गी के दौरे पड़ते थे। इसी वजह से परिजन उसे घर से दूर नहीं जाने देते थे। शिवानी तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उससे बड़ी बहन मोहिनी और भाई कपिल की शादी हो चुकी है। बेटी की मौत से मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि युवती के शनिवार शाम से लापता होने की सूचना मिली थी। रविवार सुबह तालाब में शव मिलने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
    1
    लापता युवती का शव तालाब में मिला, परिवार में मचा कोहराम
सुबह तालाब में उतराता मिला 26 वर्षीय शिवानी का शव, परिजनों ने रात में ही पुलिस को दी थी सूचना; बचपन से मिर्गी के दौरे से थी पीड़ित
अजीतमल, औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हैदरपुर गांव में शनिवार शाम से लापता 26 वर्षीय युवती का शव रविवार सुबह गांव के तालाब में उतराता मिला। तालाब किनारे खेलने पहुंचे बच्चों ने शव देखा तो ग्रामीणों और परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, हैदरपुर निवासी बदन सिंह कठेरिया की पुत्री शिवानी शनिवार शाम करीब छह बजे अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद रात में ही पुलिस को सूचना दी गई थी। परिजन पूरी रात शिवानी की तलाश में जुटे रहे।
रविवार सुबह गांव के उत्तरी छोर पर स्थित तालाब के किनारे बच्चे खेलने पहुंचे तो उन्होंने पानी में शव उतराता देखा। बच्चों की सूचना पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और परिजनों ने मिलकर शव को तालाब से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत और मुरादगंज चौकी प्रभारी विकास त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
बचपन से मिर्गी के दौरे की थी शिकायत
मृतका की मां संगीता देवी ने बताया कि शिवानी को बचपन से ही मिर्गी के दौरे पड़ते थे। इसी वजह से परिजन उसे घर से दूर नहीं जाने देते थे। शिवानी तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उससे बड़ी बहन मोहिनी और भाई कपिल की शादी हो चुकी है। बेटी की मौत से मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि युवती के शनिवार शाम से लापता होने की सूचना मिली थी। रविवार सुबह तालाब में शव मिलने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
    user_Gurdeep  Singh
    Gurdeep Singh
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत मुरादगंज चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान में गैस सिलेण्डर फटने से 04 लोगों के घायल होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट ।*
    1
    *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत मुरादगंज चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान में गैस सिलेण्डर फटने से 04 लोगों के घायल होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट ।*
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत मुरादगंज चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान में गैस सिलेण्डर फटने से 04 लोगों के घायल होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट ।
    1
    *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत मुरादगंज चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान में गैस सिलेण्डर फटने से 04 लोगों के घायल होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट ।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया जिले ,थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत मुरादगंज चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान में गैस सिलेण्डर फटने से 04 लोगों के घायल औरैया जिले ,थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत मुरादगंज चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान में गैस सिलेण्डर फटने से 04 लोगों के घायल होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई जानकारी
    1
    औरैया जिले ,थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत मुरादगंज चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान में गैस सिलेण्डर फटने से 04 लोगों के घायल
औरैया जिले ,थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत मुरादगंज चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान में गैस सिलेण्डर फटने से 04 लोगों के घायल होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई जानकारी
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *बच्चों ने स्कूल की समस्याएं बताईं, तो प्रधानाध्यापक ने बच्चों के अभिभावक के खिलाफ FIR दर्ज कराई* *बिग ब्रेकिंग जनपद औरैया* *बच्चों ने स्कूल की समस्याएं बताईं, तो प्रधानाध्यापक ने बच्चों के अभिभावक के खिलाफ FIR दर्ज कराई* *बेरी धनकर कंपोजिट विद्यालय का मामला, बच्चों के वीडियो से शुरू हुआ विवाद अब थाने तक पहुंचा* *रिपोर्टर =कुलदीप दिवाकर* *मो =6395865784* लोकेशन — बेरी धनकर, अजीतमल, औरैया औरैया। अजीतमल थाना क्षेत्र के बेरी धनकर ग्राम पंचायत स्थित कंपोजिट विद्यालय में बच्चों की शिकायत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब FIR तक पहुंच गया है। पूरा मामला 18 अगस्त 2026 से शुरू हुआ। कुछ बच्चों ने कैमरे के सामने विद्यालय की सफाई व्यवस्था, परिसर में घास और शौचालय को लेकर अपनी परेशानी बताई। बच्चों के बयान का वीडियो भी सामने आया है। बच्चों के आरोपों में स्कूल में सफाई से जुड़ी समस्याओं और उनसे झाड़ू तथा घास उखडने का काम कराए जाने की बात भी कही गई। इसी मामले को लेकर जिलाधिकारी बृजेश कुमार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार की बाइट भी सामने आई। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक मित्र प्रकाश दुबे ने अपने बयान में विद्यालय में सफाईकर्मी के नियमित रूप से नहीं आने की बात कही थी। लेकिन 18 अगस्त के बाद मामले में नया मोड़ आया। FIR की कॉपी के मुताबिक 23 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर थाना अजीतमल में FIR संख्या 0340 दर्ज की गई। इस FIR में राजनेश सिंह पुत्र बाबू, निवासी बेरी धनकर को आरोपी बनाया गया है। मुकदमा धारा 356 भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज है। FIR में शिकायतकर्ता के रूप में कंपोजिट विद्यालय बेरी धनकर के प्रधानाध्यापक मित्र प्रकाश दुबे का नाम दर्ज है। FIR में आरोप लगाया गया है कि 18 अगस्त को राजनेश सिंह बच्चों को घर से बुलाकर विद्यालय और शिक्षा विभाग से संबंधित वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे। ये आरोप FIR में दर्ज हैं और इनकी सच्चाई जांच का विषय है। अब बच्चों और अभिभावकों की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं। बच्चों का कहना है कि उन्होंने कैमरे के सामने सिर्फ अपने स्कूल की समस्याएं बताई थीं। ऐसे में सवाल है कि बच्चों द्वारा स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच हुई या नहीं अगर विद्यालय में सफाईकर्मी नियमित नहीं आ रहा था, जैसा कि प्रधानाध्यापक के बयान में कहा गया, तो स्कूल की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी और उसकी वास्तविक स्थिति की भी जांच क्यों न हो और दूसरी तरफ अभिभावक के खिलाफ दर्ज FIR में लगाए गए आरोपों की भी निष्पक्ष जांच होना जरूरी है। अब पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल बच्चों ने स्कूल की समस्या बताई… तो मामला अभिभावक के खिलाफ FIR तक कैसे पहुंच गया क्या बच्चों के आरोप सही थे या गलत क्या विद्यालय की सफाई और शौचालय व्यवस्था की स्थिति ठीक थी क्या बच्चों से झाड़ू और घास उठाने का काम कराया गया और 18 अगस्त की घटना के बाद 23 अगस्त को दर्ज हुई FIR के पीछे पूरा घटनाक्रम क्या था इन सभी सवालों का जवाब निष्पक्ष जांच से ही सामने आ सकता है। इस मामले में बच्चों का वीडियो, जिलाधिकारी बृजेश कुमार की बाइट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार की बाइट, प्रधानाध्यापक मित्र प्रकाश दुबे का बयान और FIR की कॉपी सामने है। अब देखना होगा कि जांच में बेरी धनकर कंपोजिट विद्यालय की व्यवस्थाओं और अभिभावक के खिलाफ दर्ज FIR—दोनों की सच्चाई क्या सामने आती है। “बच्चों ने अपनी बात कैमरे पर रखी… अब सवाल यह है कि उनकी शिकायत की जांच होगी या FIR की कहानी ही पूरे मामले पर भारी पड़ेगी ” वाइट जिलाधिकारी DM बृजेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी BSA संजीव कुमार
    1
    *बच्चों ने स्कूल की समस्याएं बताईं, तो प्रधानाध्यापक ने बच्चों के अभिभावक के खिलाफ FIR दर्ज कराई*

*बिग ब्रेकिंग जनपद औरैया*
*बच्चों ने स्कूल की समस्याएं बताईं, तो प्रधानाध्यापक ने बच्चों के अभिभावक के खिलाफ FIR दर्ज कराई*
*बेरी धनकर कंपोजिट विद्यालय का मामला, बच्चों के वीडियो से शुरू हुआ विवाद अब थाने तक पहुंचा*
*रिपोर्टर =कुलदीप दिवाकर*
*मो =6395865784*
लोकेशन — बेरी धनकर, अजीतमल, औरैया
औरैया। अजीतमल थाना क्षेत्र के बेरी धनकर ग्राम पंचायत स्थित कंपोजिट विद्यालय में बच्चों की शिकायत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब FIR तक पहुंच गया है।
पूरा मामला 18 अगस्त 2026 से शुरू हुआ। कुछ बच्चों ने कैमरे के सामने विद्यालय की सफाई व्यवस्था, परिसर में घास और शौचालय को लेकर अपनी परेशानी बताई। बच्चों के बयान का वीडियो भी सामने आया है।
बच्चों के आरोपों में स्कूल में सफाई से जुड़ी समस्याओं और उनसे झाड़ू तथा घास उखडने का काम कराए जाने की बात भी कही गई।
इसी मामले को लेकर जिलाधिकारी बृजेश  कुमार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार की बाइट भी सामने आई।
वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक मित्र प्रकाश दुबे ने अपने बयान में विद्यालय में सफाईकर्मी के नियमित रूप से नहीं आने की बात कही थी।
लेकिन 18 अगस्त के बाद मामले में नया मोड़ आया।
FIR की कॉपी के मुताबिक 23 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर थाना अजीतमल में FIR संख्या 0340 दर्ज की गई।
इस FIR में राजनेश सिंह पुत्र बाबू, निवासी बेरी धनकर को आरोपी बनाया गया है। मुकदमा धारा 356 भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज है।
FIR में शिकायतकर्ता के रूप में कंपोजिट विद्यालय बेरी धनकर के प्रधानाध्यापक मित्र प्रकाश दुबे का नाम दर्ज है।
FIR में आरोप लगाया गया है कि 18 अगस्त को राजनेश सिंह बच्चों को घर से बुलाकर विद्यालय और शिक्षा विभाग से संबंधित वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे।
ये आरोप FIR में दर्ज हैं और इनकी सच्चाई जांच का विषय है।
अब बच्चों और अभिभावकों की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं।
बच्चों का कहना है कि उन्होंने कैमरे के सामने सिर्फ अपने स्कूल की समस्याएं बताई थीं।
ऐसे में सवाल है कि बच्चों द्वारा स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच हुई या नहीं
अगर विद्यालय में सफाईकर्मी नियमित नहीं आ रहा था, जैसा कि प्रधानाध्यापक के बयान में कहा गया, तो स्कूल की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी और उसकी वास्तविक स्थिति की भी जांच क्यों न हो
और दूसरी तरफ अभिभावक के खिलाफ दर्ज FIR में लगाए गए आरोपों की भी निष्पक्ष जांच होना जरूरी है।
अब पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल
बच्चों ने स्कूल की समस्या बताई… तो मामला अभिभावक के खिलाफ FIR तक कैसे पहुंच गया
क्या बच्चों के आरोप सही थे या गलत
क्या विद्यालय की सफाई और शौचालय व्यवस्था की स्थिति ठीक थी
क्या बच्चों से झाड़ू और घास उठाने का काम कराया गया
और 18 अगस्त की घटना के बाद 23 अगस्त को दर्ज हुई FIR के पीछे पूरा घटनाक्रम क्या था
इन सभी सवालों का जवाब निष्पक्ष जांच से ही सामने आ सकता है।
इस मामले में बच्चों का वीडियो, जिलाधिकारी बृजेश कुमार  की बाइट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार की बाइट, प्रधानाध्यापक मित्र प्रकाश दुबे का बयान और FIR की कॉपी सामने है।
अब देखना होगा कि जांच में बेरी धनकर कंपोजिट विद्यालय की व्यवस्थाओं और अभिभावक के खिलाफ दर्ज FIR—दोनों की सच्चाई क्या सामने आती है।
“बच्चों ने अपनी बात कैमरे पर रखी… अब सवाल यह है कि उनकी शिकायत की जांच होगी या FIR की कहानी ही पूरे मामले पर भारी पड़ेगी ”
वाइट जिलाधिकारी DM बृजेश कुमार,
जिला शिक्षा अधिकारी BSA संजीव कुमार
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *लापता युवती का शव तालाब में मिला परिवार में मचा कोहराम* *लापता युवती का शव तालाब में मिला परिवार में मचा कोहराम* औरैया - अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत हैदरपुर में शनिवार शाम को लापता 26 वर्षीय युवती का शव रविवार सुबह गांव के तालाब में उतराता मिला l तालाब किनारे खेलने पहुंचे बच्चों ने शव देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी l सूचना पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत और मुरादगंज चौकी प्रभारी विकास त्रिपाठी मौके पर पहुंचे l जानकारी के अनुसार हैदरपुर निवासी बदन सिंह कठेरिया की पुत्री शिवानी उम्र करीब 26 वर्ष शनिवार शाम 6:00 बजे लापता हुई थी परिजनों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी थीl मि मृतका की मां संगीता देवी ने बताया कि शिवानी को बचपन से मिर्गी के दौरे पड़ते थे l वह तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l कोतवाल ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा l वाइट - बदन सिंह पिता
    3
    *लापता युवती का शव तालाब में मिला परिवार में मचा कोहराम*
*लापता युवती का शव तालाब में मिला परिवार में मचा कोहराम*
औरैया -
अजीतमल  कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत हैदरपुर में शनिवार शाम को लापता 26 वर्षीय युवती का शव रविवार सुबह गांव के तालाब में उतराता मिला l तालाब किनारे खेलने पहुंचे बच्चों ने शव देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी l सूचना पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत और मुरादगंज चौकी प्रभारी विकास त्रिपाठी मौके पर पहुंचे l जानकारी के अनुसार हैदरपुर निवासी बदन सिंह कठेरिया की पुत्री शिवानी उम्र करीब 26 वर्ष शनिवार शाम 6:00 बजे लापता हुई थी परिजनों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी थीl मि
मृतका की मां संगीता देवी ने बताया कि शिवानी को बचपन से मिर्गी के दौरे पड़ते थे l वह तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l कोतवाल ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा l
वाइट - बदन सिंह पिता
    user_Rajneesh kumar पत्रकार
    Rajneesh kumar पत्रकार
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.