खस्ताहाल राष्ट्रीय राजमार्ग के जानलेवा गड्ढ़ों में असंतुलित होकर भूसा लदा ट्रैक्टर पलटा - भाजपा जिला मंत्री विमल दुबे बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेंगे शिकायत बेला औरैया। बेला कस्बे के बिधूना रोड के नवनिर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग 234 के जानलेवा गड्ढ़ों में असंतुलित होकर भूसा लदा ट्रैक्टर पलट गया,दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक व उसके दो साथियों ने कूदकर जान बचाई।। घटना के अनुसार सोमवार को सुबह करीब 8:30 बजे किसान व ट्रैक्टर चालक आयुष कटियार निवासी ग्राम नेरा जनपद कन्नौज रामगंगा नहर के निकट बिधूना स्थित अपने खेत से भूसा की झालें लादकर वापस गांव नेरा जा रहे थे। उनके साथ उनके साथी प्रमोद कुमार निवासी नौगांव व अनुराग निवासी सिंगौली कन्नौज भी इंजन पर बैठे थे, जब वे बिधूना से बेला आए तो बेला बिधूना मार्ग पर पंकज शुक्ला के आवास के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 234 के जानलेवा गड्ढे में ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। इससे चालक व उसके साथी बाल बाल दबते बचे। आनन फानन में किसी प्रकार कूदकर कर तीनों बाहर निकलने में कामयाब रहे, मौके पर पहुंचे मोहल्ले वासी व भाजपा जिला मंत्री विमल दुबे ने कहा कि नवनिर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग 234 में बिधूना व कन्नौज रोड पर पांडव नदी तक बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे हो गए हैं, फलस्वरुप मात्र 2 वर्ष में सैकड़ो दुर्घटनाएं व दर्जनों की मौत हो चुकी है। इस संबंध में जिला प्रशासन व विभागीय अधिकारियों को दर्जनों लिखित व मौखिक शिकायतें की गई हैं पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। भाजपा मंत्री विमल दुबे ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 234 के जिम्मेदार अधिकारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के विपरीत काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक वर्ष से उनके व क्षेत्रीय जनता द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के फलस्वरुप राष्ट्रीय राजमार्ग 234 के खस्ताहाल व दुर्घटनाओं के संबंध में शिकायतें की जा रही हैं। फिर भी कोई सुनवाई न होना सरासर सरकार के निर्देशों की अनदेखी है। इससे यही साबित होता है कि जिम्मेदार अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही वरिष्ठ नेताओं के साथ लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भेंट कर उन्हें सड़क निर्माण में हुई गड़बड़ी से अवगत कराएंगे।
खस्ताहाल राष्ट्रीय राजमार्ग के जानलेवा गड्ढ़ों में असंतुलित होकर भूसा लदा ट्रैक्टर पलटा - भाजपा जिला मंत्री विमल दुबे बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेंगे शिकायत बेला औरैया। बेला कस्बे के बिधूना रोड के नवनिर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग 234 के जानलेवा गड्ढ़ों में असंतुलित होकर भूसा लदा ट्रैक्टर पलट गया,दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक व उसके दो साथियों ने कूदकर जान बचाई।। घटना के अनुसार सोमवार को सुबह करीब 8:30 बजे किसान व ट्रैक्टर चालक आयुष कटियार निवासी ग्राम नेरा जनपद कन्नौज रामगंगा नहर के निकट बिधूना स्थित अपने खेत से भूसा की झालें लादकर वापस गांव नेरा जा रहे थे। उनके साथ उनके साथी प्रमोद कुमार निवासी नौगांव व अनुराग निवासी सिंगौली कन्नौज भी इंजन पर बैठे थे, जब वे बिधूना से बेला आए तो बेला बिधूना मार्ग पर पंकज शुक्ला के आवास के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 234 के जानलेवा गड्ढे में ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। इससे चालक व उसके साथी बाल बाल दबते बचे। आनन फानन में किसी प्रकार कूदकर कर तीनों बाहर निकलने में कामयाब रहे, मौके पर पहुंचे मोहल्ले वासी व भाजपा जिला मंत्री विमल दुबे ने
कहा कि नवनिर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग 234 में बिधूना व कन्नौज रोड पर पांडव नदी तक बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे हो गए हैं, फलस्वरुप मात्र 2 वर्ष में सैकड़ो दुर्घटनाएं व दर्जनों की मौत हो चुकी है। इस संबंध में जिला प्रशासन व विभागीय अधिकारियों को दर्जनों लिखित व मौखिक शिकायतें की गई हैं पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। भाजपा मंत्री विमल दुबे ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 234 के जिम्मेदार अधिकारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के विपरीत काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक वर्ष से उनके व क्षेत्रीय जनता द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के फलस्वरुप राष्ट्रीय राजमार्ग 234 के खस्ताहाल व दुर्घटनाओं के संबंध में शिकायतें की जा रही हैं। फिर भी कोई सुनवाई न होना सरासर सरकार के निर्देशों की अनदेखी है। इससे यही साबित होता है कि जिम्मेदार अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही वरिष्ठ नेताओं के साथ लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भेंट कर उन्हें सड़क निर्माण में हुई गड़बड़ी से अवगत कराएंगे।
- सभी देशवासियों को श्री श्री बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं1
- नोएडा सेक्टर 63 में मजदूरों द्वारा आगजनी वह गाड़ियों में तोड़फोड़ सैलरी न बढ़ने पर कर्मचारियों द्वारा काटा हंगामा1
- किशनी- भारत रत्न,संविधान निर्माण डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर नगर में जोरदार तरीके से शोभायात्रा का आयोजन किया गया।शोभायात्रा में अपार भीड़ जुटी जिसने बाबासाहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मंगलवार सांय नगर के बाईपास पर अम्बेडकर स्थल पर बाबासाहेब के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला गया।बौद्ध गायकों ने बेहतरीन गायन के माध्यम से लोगों को डॉ.अम्बेडकर के दर्शन के बारे में बताया।सांय पांच बजे स्थल से अम्बेडकर शोभायात्रा की शुरुआत हुई।शोभायात्रा का प्राइवेट बस स्टैंड तिराहा,रोडवेज बस स्टैंड,सदर बाजार,गढ़ी,हवेली,रामनगर तिराहा होते हुए अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर समापन हुआ।शोभायात्रा में मौजूद भीड़ ने बाबासाहेब अमर रहे व जय भीम के नारे जमकर लगाए।शोभायात्रा में शामिल भारी संख्या में युवाओं व महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।शोभायात्रा का नगर के एक दर्जन स्थानों पर स्वागत हुआ और जलपान कराया गया।कार्यक्रम में शांति व्यवस्था के लिये थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।1
- Post by कुमार सुनील1
- इटावा, भारतीय किसान यूनियन भानु के बिरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने भारतीय किसान यूनियन भानुके प्रमुख महासचिव मुनुआ सिंह चौहान नें बनाकर शोसल मीडिया पर बीडिओ वायरल कर किया बिरोध प्रदर्शन1
- डंफर की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप घायल। कहिंजरी गणेश उत्सव उद्यान के पास की घटना। कहींजरी निवासी रईस के पैर पर चढ़ा डंफर। चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर घायल को एम्बुलेंस की सहायता से रसूलाबाद सीएचसी पहुंचाया। डंफर भी किया हिरासत में।1
- *औरैया।* बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर जनपद में राजनीतिक दलों, समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों व प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साह व श्रद्धापूर्वक जयंती मनाई। इसके साथ ही औरैया शहर में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकली गई। एक शोभायात्रा ग्रामीणांचल क्षेत्र गोहाना से भी निकाली गई, जो शहर के रविदास धर्मशाला पहुंचकर बहुजन समाज पार्टी द्वारा निकाली जाने वाली शोभायात्रा में शामिल हुई। बाबा साहब जयंती पर रविदास धर्मशाला में स्टॉल भी लगाए गए, जिसमें विभिन्न प्रकार की बाबा साहब की पुस्तकें एवं झंडा, बैनर, पोस्टर, पंपलेट, स्टीकर आदि सुशोभित हो रहे थे। स्थानीय पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहा फायर स्टेशन के समीप स्थित रविदास धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों पर बाबा भीमराव अंबेडकर के साथ ही देवी देवताओं की रथो पर सवार भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह जलपान के साथ स्वागत हुआ। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा पुनः रविदास धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हो गई। शोभा यात्रा के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था चौक-चौबंद रही। . संत रविदास एवं डॉ अंबेडकर धर्मशाला समिति के तत्वावधान में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर 14 अप्रैल मंगलवार को सर्वप्रथम धर्मशाला में स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभा यात्रा में विभिन्न रातों पर सुसज्जित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की झांकी के अलावा विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में शामिल लोग बैंड-बाजों की धुन पर थिरक रहे थे। शोभायात्रा का रास्ते में जगह-जगह जलपान के साथ सम्मान किया गया। इससे पूर्व वक्ताओ ने बाबा साहेब के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शोभा यात्रा संत रविदास धर्मशाला से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहा विकासखंड गेट अस्पताल गेट संजय गेट सुभाष चौक से दिबियापुर रोड तहसील गेट भूलेश्वर मंदिर द्विवेदी गेस्ट हाउस से बांया सहकारी संघ, पुराना फफूद रोड, गोविंद नगर गेट, बड़ी माता मंदिर पचराहा जनक दुलारी इंटर कॉलेज होते हुए न्यायालय रोड स्थित उपरोक्त संत रविदास धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान प्रमुख रूप से समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण एन आर चौधरी, प्रेम नारायण दोहरे, कमलेश कुमार गौतम, दिवाकर राव गौतम, हरीराम कमल, संतोष कुमार दोहरे, रणवीर सिंह पुष्कर, चौधरी लाल सिंह, संतोष कुमार गौतम, कमलेश कुमार प्रथम, रामशरण गौतम, रामलेश कुमार, सिद्ध स्वरूप, प्रयाग नारायण, देवेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार, देवी सिंह, सुधीर कुमार, वीरेंद्र बाबू गौतम व पुष्कर बाबू गौतम आदि के अलावा धनीराम गौतम,अनुपम गौतम,प्रमोद कुमार, मोहनीश गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहें। यह शोभायात्रा लगभग 02 किमी लंबी रही,जिसमें कमोवेश 3000 लोग शामिल रहें। इसके अलावा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती विभिन्न कस्बों औरैया के साथ ही दिबियापुर, सहायल, कंचौसी, सहार, वेला, बिधूना, एरवाकटरा, कुदरकोट, रुरूगंज, नेविलगंज, अछल्दा, फफूंद, अटसू, अजीतमल-बावरपुर, मुरादगंज व अयाना के अलावा ग्रामीण क्षेत्र गोहाना सहित अन्य क्षेत्रों में मनाएं जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं।1
- औरैया। जनपद में भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। ककोर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम समेत पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और सामाजिक सुधारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने समाज के वंचित और शोषित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी समानता, न्याय और शिक्षा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के बाद जेसीज चौराहे पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित किए गए, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही जनपद में एक विशाल शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें हजारों लोगों शामिल हुए और पूरे शहर का माहौल बाबा साहब अमर रहे के नारों से गूंज उठा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कार्यकर्ताओं ने 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। इस मानवीय पहल को आमजन ने खूब सराहा। जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि बाबा साहब की जयंती पूरे जनपद में उत्साहपूर्वक मनाई जा रही है। उन्होंने जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा साहब को जहां देश-विदेश में सम्मान मिलता है, वहीं उनके अनुयायियों को रैली और शोभायात्रा की अनुमति न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता स्थापित करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष ने अजीतमल, बाबरपुर, औरैया शहर सहित रतनीपुर, सेंगनपुर, अयाना, मुरादगंज, निगड़ा, गोहाना, खरका और दौरकापुर समेत दर्जनों स्थानों पर पहुंचकर शोभायात्राओं का स्वागत किया। इस अवसर पर बिधूना विधायक रेखा वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाह, श्याम बाबू यादव, राज नारायण बघेल, रश्मि यादव, कमलेश तिवारी, मधु यादव, भगवती निषाद, सायरा बानो, महेंद्र त्रिपाठी, नूरुद्दीन मंसूरी, आदिल खान, मोहम्मद इरशाद, राजकुमार, मनीष कठेरिया, योगेश विरासिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।1