logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीलवाड़ा जिले के फूलियाकलां उपखंड क्षेत्र में शक्तिपीठ धनोप माता को जोड़ने वाला धनोप-फूलियाकलां व भीलवाड़ा मार्ग पिछले साढ़े सात-आठ सालों से पूरी तरह जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। शाहपुरा पीडब्ल्यूडी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला यह लगभग 10 किलोमीटर लंबा मुख्य मार्ग दो जिलों भीलवाड़ा-अजमेर तथा शाहपुरा, केकड़ी, बिजयनगर और जयपुर सड़कों को आपस में जोड़ता है। धार्मिक आस्था का केंद्र होने और सैकड़ों गांवों के जुड़ाव के कारण प्रतिदिन हजारों लोग, विद्यार्थी, मरीज और किसान इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन सड़क के खस्ताहाल होने से आमजन रोज़ जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण के कारण सड़क कुछ ही वर्षों में उखड़ गई, डामर झड़ने से जगह-जगह गड्ढे बन गए और सड़क धंसती चली गई। जनता की लगातार शिकायतों के बावजूद अधिकारियों ने मौके पर आकर स्थिति देखना भी उचित नहीं समझा। 2023 में विधायक कैलाश मेघवाल का कार्यकाल पूरा हुआ और 2025 में वर्तमान विधायक लालाराम बैरवा का भी ढाई वर्ष का कार्यकाल बीत चुका है, लेकिन हर चुनाव में सिर्फ झूठे आश्वासन ही मिले। पीडब्ल्यूडी द्वारा डीएमएफटी के तहत इस सड़क के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव कई बार भेजा गया, लेकिन फाइलें अफसरों की मेजों पर घूमती रहीं और स्वीकृति नहीं मिल सकी। धनोप माताजी मंदिर और फूलियाकलां थाना के बीच स्थित इस मार्ग की हालत अब बेहद खतरनाक हो चुकी है। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों का दुर्घटनाग्रस्त होना आम बात हो गई है। केकड़ी व बिजयनगर कृषि मंडी जाने वाले किसानों और राहगीरों की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। आमजन ने प्रशासन से मांग की है कि कागजी कार्रवाई से बाहर निकलकर सड़क के पुनर्निर्माण को तुरंत स्वीकृति दी जाए और निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए।

8 hrs ago
user_के एम कुरेशी
के एम कुरेशी
Local News Reporter फूलिया कलां, भीलवाड़ा, राजस्थान•
8 hrs ago

भीलवाड़ा जिले के फूलियाकलां उपखंड क्षेत्र में शक्तिपीठ धनोप माता को जोड़ने वाला धनोप-फूलियाकलां व भीलवाड़ा मार्ग पिछले साढ़े सात-आठ सालों से पूरी तरह जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। शाहपुरा पीडब्ल्यूडी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला यह लगभग 10 किलोमीटर लंबा मुख्य मार्ग दो जिलों भीलवाड़ा-अजमेर तथा शाहपुरा, केकड़ी, बिजयनगर और जयपुर सड़कों को आपस में जोड़ता है। धार्मिक आस्था का केंद्र होने और सैकड़ों गांवों के जुड़ाव के कारण प्रतिदिन हजारों लोग, विद्यार्थी, मरीज और किसान इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन सड़क के खस्ताहाल होने से आमजन रोज़ जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण के कारण सड़क कुछ ही वर्षों में उखड़ गई, डामर झड़ने से जगह-जगह गड्ढे बन गए और सड़क धंसती चली गई। जनता की लगातार शिकायतों के बावजूद अधिकारियों ने मौके पर आकर स्थिति देखना भी उचित नहीं समझा। 2023 में विधायक कैलाश मेघवाल का कार्यकाल पूरा हुआ और 2025 में वर्तमान विधायक लालाराम बैरवा का भी ढाई वर्ष का कार्यकाल बीत चुका है, लेकिन हर चुनाव में सिर्फ झूठे आश्वासन ही मिले। पीडब्ल्यूडी द्वारा डीएमएफटी के तहत इस सड़क के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव कई बार भेजा गया, लेकिन फाइलें अफसरों की मेजों पर घूमती रहीं और स्वीकृति नहीं मिल सकी। धनोप माताजी मंदिर और फूलियाकलां थाना के बीच स्थित इस मार्ग की हालत अब बेहद खतरनाक हो चुकी है। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों का दुर्घटनाग्रस्त होना आम बात हो गई है। केकड़ी व बिजयनगर कृषि मंडी जाने वाले किसानों और राहगीरों की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। आमजन ने प्रशासन से मांग की है कि कागजी कार्रवाई से बाहर निकलकर सड़क के पुनर्निर्माण को तुरंत स्वीकृति दी जाए और निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भीलवाड़ा जिले के फूलियाकलां उपखंड क्षेत्र में शक्तिपीठ धनोप माता को जोड़ने वाला धनोप-फूलियाकलां व भीलवाड़ा मार्ग पिछले साढ़े सात-आठ सालों से पूरी तरह जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। शाहपुरा पीडब्ल्यूडी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला यह लगभग 10 किलोमीटर लंबा मुख्य मार्ग दो जिलों भीलवाड़ा-अजमेर तथा शाहपुरा, केकड़ी, बिजयनगर और जयपुर सड़कों को आपस में जोड़ता है। धार्मिक आस्था का केंद्र होने और सैकड़ों गांवों के जुड़ाव के कारण प्रतिदिन हजारों लोग, विद्यार्थी, मरीज और किसान इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन सड़क के खस्ताहाल होने से आमजन रोज़ जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण के कारण सड़क कुछ ही वर्षों में उखड़ गई, डामर झड़ने से जगह-जगह गड्ढे बन गए और सड़क धंसती चली गई। जनता की लगातार शिकायतों के बावजूद अधिकारियों ने मौके पर आकर स्थिति देखना भी उचित नहीं समझा। 2023 में विधायक कैलाश मेघवाल का कार्यकाल पूरा हुआ और 2025 में वर्तमान विधायक लालाराम बैरवा का भी ढाई वर्ष का कार्यकाल बीत चुका है, लेकिन हर चुनाव में सिर्फ झूठे आश्वासन ही मिले। पीडब्ल्यूडी द्वारा डीएमएफटी के तहत इस सड़क के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव कई बार भेजा गया, लेकिन फाइलें अफसरों की मेजों पर घूमती रहीं और स्वीकृति नहीं मिल सकी। धनोप माताजी मंदिर और फूलियाकलां थाना के बीच स्थित इस मार्ग की हालत अब बेहद खतरनाक हो चुकी है। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों का दुर्घटनाग्रस्त होना आम बात हो गई है। केकड़ी व बिजयनगर कृषि मंडी जाने वाले किसानों और राहगीरों की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। आमजन ने प्रशासन से मांग की है कि कागजी कार्रवाई से बाहर निकलकर सड़क के पुनर्निर्माण को तुरंत स्वीकृति दी जाए और निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए।
    1
    भीलवाड़ा जिले के फूलियाकलां उपखंड क्षेत्र में शक्तिपीठ धनोप माता को जोड़ने वाला धनोप-फूलियाकलां व भीलवाड़ा मार्ग पिछले साढ़े सात-आठ सालों से पूरी तरह जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। शाहपुरा पीडब्ल्यूडी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला यह लगभग 10 किलोमीटर लंबा मुख्य मार्ग दो जिलों भीलवाड़ा-अजमेर तथा शाहपुरा, केकड़ी, बिजयनगर और जयपुर सड़कों को आपस में जोड़ता है। धार्मिक आस्था का केंद्र होने और सैकड़ों गांवों के जुड़ाव के कारण प्रतिदिन हजारों लोग, विद्यार्थी, मरीज और किसान इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन सड़क के खस्ताहाल होने से आमजन रोज़ जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण के कारण सड़क कुछ ही वर्षों में उखड़ गई, डामर झड़ने से जगह-जगह गड्ढे बन गए और सड़क धंसती चली गई। जनता की लगातार शिकायतों के बावजूद अधिकारियों ने मौके पर आकर स्थिति देखना भी उचित नहीं समझा। 2023 में विधायक कैलाश मेघवाल का कार्यकाल पूरा हुआ और 2025 में वर्तमान विधायक लालाराम बैरवा का भी ढाई वर्ष का कार्यकाल बीत चुका है, लेकिन हर चुनाव में सिर्फ झूठे आश्वासन ही मिले। पीडब्ल्यूडी द्वारा डीएमएफटी के तहत इस सड़क के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव कई बार भेजा गया, लेकिन फाइलें अफसरों की मेजों पर घूमती रहीं और स्वीकृति नहीं मिल सकी।

धनोप माताजी मंदिर और फूलियाकलां थाना के बीच स्थित इस मार्ग की हालत अब बेहद खतरनाक हो चुकी है। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों का दुर्घटनाग्रस्त होना आम बात हो गई है। केकड़ी व बिजयनगर कृषि मंडी जाने वाले किसानों और राहगीरों की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। आमजन ने प्रशासन से मांग की है कि कागजी कार्रवाई से बाहर निकलकर सड़क के पुनर्निर्माण को तुरंत स्वीकृति दी जाए और निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए।
    user_के एम कुरेशी
    के एम कुरेशी
    Local News Reporter फूलिया कलां, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • भीलवाड़ा में गौ सम्मान आवाहन के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने की। बैठक का संचालन बाबूलाल टाक ने किया। इस दौरान आगामी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और दायित्वों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में जिला प्रचारक संत श्री लाल जी महाराज, जिला समन्वयक सुनील जागेटिया, संभाग प्रभारी नंदकिशोर साहू एवं जिला प्रभारी जगदीश तेली ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा और गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजकों ने बताया कि इस द्वितीय चरण के कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में संत, महंत, महामंडलेश्वर और गौ भक्त शामिल होंगे। कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं और उपस्थित सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने इसे सफल बनाने का संकल्प लिया है।
    4
    भीलवाड़ा में गौ सम्मान आवाहन के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने की। बैठक का संचालन बाबूलाल टाक ने किया। इस दौरान आगामी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और दायित्वों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में जिला प्रचारक संत श्री लाल जी महाराज, जिला समन्वयक सुनील जागेटिया, संभाग प्रभारी नंदकिशोर साहू एवं जिला प्रभारी जगदीश तेली ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा और गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजकों ने बताया कि इस द्वितीय चरण के कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में संत, महंत, महामंडलेश्वर और गौ भक्त शामिल होंगे। कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं और उपस्थित सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने इसे सफल बनाने का संकल्प लिया है।
    user_PRAVIN KUMAR SEN
    PRAVIN KUMAR SEN
    Event Planning Service भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में पुलिस ने कोयला भट्ठियों पर मजदूरी की आड़ में लूट और छीनाझपटी करने वाले एक ही परिवार के गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह दिन के समय कोयला भट्ठियों पर काम करता था और रात में सुनसान रास्तों पर राहगीरों को निशाना बनाता था। गिरोह के अधिकांश सदस्य कालबेलिया समाज के हैं और आपस में पारिवारिक रिश्तों से जुड़े हुए हैं। 21 जुलाई 2026 की रात लुहारिया क्षेत्र में हुई लूट की घटना के बाद थानाधिकारी गजेंद्र सिंह नरूका के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर मामले की जांच शुरू की थी। जांच और पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिनभर मजदूरी करते हुए आसपास के गांवों, खेतों और रास्तों की रेकी करते थे। लोगों की आवाजाही की जानकारी जुटाने के बाद वे रात में वारदात को अंजाम देते और अगली सुबह फिर मजदूरी पर लौट जाते थे ताकि किसी को संदेह न हो। मामले में खुलासा हुआ कि गिरोह का सदस्य शंकरनाथ कालबेलिया, मुख्य आरोपी रतननाथ कालबेलिया का दामाद है। शंकरनाथ द्वारा अपना जुर्म कबूल करने के बाद अन्य आरोपियों ने भी अलग-अलग वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। थानाधिकारी गजेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान क्षेत्र में हुई कई अन्य लंबित लूट और छीनाझपटी के मामलों का पर्दाफाश हो सकता है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है।
    1
    राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में पुलिस ने कोयला भट्ठियों पर मजदूरी की आड़ में लूट और छीनाझपटी करने वाले एक ही परिवार के गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह दिन के समय कोयला भट्ठियों पर काम करता था और रात में सुनसान रास्तों पर राहगीरों को निशाना बनाता था। गिरोह के अधिकांश सदस्य कालबेलिया समाज के हैं और आपस में पारिवारिक रिश्तों से जुड़े हुए हैं। 21 जुलाई 2026 की रात लुहारिया क्षेत्र में हुई लूट की घटना के बाद थानाधिकारी गजेंद्र सिंह नरूका के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर मामले की जांच शुरू की थी।

जांच और पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिनभर मजदूरी करते हुए आसपास के गांवों, खेतों और रास्तों की रेकी करते थे। लोगों की आवाजाही की जानकारी जुटाने के बाद वे रात में वारदात को अंजाम देते और अगली सुबह फिर मजदूरी पर लौट जाते थे ताकि किसी को संदेह न हो। मामले में खुलासा हुआ कि गिरोह का सदस्य शंकरनाथ कालबेलिया, मुख्य आरोपी रतननाथ कालबेलिया का दामाद है। शंकरनाथ द्वारा अपना जुर्म कबूल करने के बाद अन्य आरोपियों ने भी अलग-अलग वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

थानाधिकारी गजेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान क्षेत्र में हुई कई अन्य लंबित लूट और छीनाझपटी के मामलों का पर्दाफाश हो सकता है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है।
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    22 hrs ago
  • भीलवाड़ा तहसील की पंचायत समिति सुवाना के अंतर्गत महुआकला ग्राम पंचायत के राजस्व गांव खायडा में सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से स्वीकृत हुई इस सड़क का काम शुरू तो कर दिया गया, लेकिन इसके निर्माण के लिए आई सामग्री को कहीं और काम में ले लिया गया। अब बची हुई सामग्री से ही जैसे-तैसे सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क का निर्माण भी लगातार न करके जगह-जगह छोड़कर किया जा रहा है। आरोप है कि जहां कार्यकर्ताओं की जमीन है वहां काम चलाया जा रहा है, जबकि विपक्षी लोगों की जमीन वाले हिस्से में काम बंद कर दिया गया है। इसके अलावा निर्माण के दौरान पहले से बनी हुई सड़क को भी पूरी तरह तोड़ दिया गया है, जिसे लेकर मौके पर आकर जांच करने की मांग की गई है।
    4
    भीलवाड़ा तहसील की पंचायत समिति सुवाना के अंतर्गत महुआकला ग्राम पंचायत के राजस्व गांव खायडा में सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से स्वीकृत हुई इस सड़क का काम शुरू तो कर दिया गया, लेकिन इसके निर्माण के लिए आई सामग्री को कहीं और काम में ले लिया गया। अब बची हुई सामग्री से ही जैसे-तैसे सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है।

सड़क का निर्माण भी लगातार न करके जगह-जगह छोड़कर किया जा रहा है। आरोप है कि जहां कार्यकर्ताओं की जमीन है वहां काम चलाया जा रहा है, जबकि विपक्षी लोगों की जमीन वाले हिस्से में काम बंद कर दिया गया है। इसके अलावा निर्माण के दौरान पहले से बनी हुई सड़क को भी पूरी तरह तोड़ दिया गया है, जिसे लेकर मौके पर आकर जांच करने की मांग की गई है।
    user_Mahaveer Singh
    Mahaveer Singh
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    1 day ago
  • आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' में भारत की समृद्ध वाद्य परंपरा की गौरवशाली विरासत पर विशेष चर्चा की है। संबोधन के दौरान उन्होंने देशवासियों और विशेष रूप से युवाओं से अपनी सांस्कृतिक धरोहर तथा पारंपरिक वाद्य यंत्रों से जुड़ने का आग्रह किया है।
    1
    आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' में भारत की समृद्ध वाद्य परंपरा की गौरवशाली विरासत पर विशेष चर्चा की है। संबोधन के दौरान उन्होंने देशवासियों और विशेष रूप से युवाओं से अपनी सांस्कृतिक धरोहर तथा पारंपरिक वाद्य यंत्रों से जुड़ने का आग्रह किया है।
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    10 min ago
  • राजस्थान में प्रदेशवासियों के सुगम एवं आरामदायक आवागमन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हीरापुरा बस स्टैंड से 144 नई राजस्थान रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। इस दौरान कहा गया कि सरकार राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और अंतिम छोर तक सुलभ सेवाएं पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    1
    राजस्थान में प्रदेशवासियों के सुगम एवं आरामदायक आवागमन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हीरापुरा बस स्टैंड से 144 नई राजस्थान रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। इस दौरान कहा गया कि सरकार राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और अंतिम छोर तक सुलभ सेवाएं पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    27 min ago
  • भीलवाड़ा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे भगोड़े और करीब 25 आपराधिक मुकदमों के आरोपी हिस्ट्रीशीटर पूरण गुर्जर को शनिवार को कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित चार टीमों—डीएसटी, गुलाबपुरा थाना, करेड़ा थाना और सदर थाना—ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर करेड़ा क्षेत्र के निम्बाहेडा जाटान गांव में घेराबंदी की थी। पुलिस को देखकर आरोपी खेतों की ओर भागने लगा और पत्थरों की दीवारें फांदते समय गिरकर पैर में चोट लगने से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोचकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। नागा का बाड़िया (करेड़ा) निवासी पूरण गुर्जर के खिलाफ मारपीट और नकबजनी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और उसे पूर्व में ही भगोड़ा घोषित किया जा चुका था। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ था कि कुछ माह पहले हमीरगढ़ पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए कमलेश उर्फ कम्मू गुर्जर को गिरफ्तारी के दौरान बरामद अवैध पिस्तौल और कारतूस पूरण गुर्जर ने ही उपलब्ध कराए थे, जिसके बाद से पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क, हथियारों की आपूर्ति और अन्य गतिविधियों के संबंध में गहन जांच करेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि आरोपी द्वारा किसी को धमकाने या उसकी अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि अपराधी चाहे कोई भी हो, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
    1
    भीलवाड़ा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे भगोड़े और करीब 25 आपराधिक मुकदमों के आरोपी हिस्ट्रीशीटर पूरण गुर्जर को शनिवार को कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित चार टीमों—डीएसटी, गुलाबपुरा थाना, करेड़ा थाना और सदर थाना—ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर करेड़ा क्षेत्र के निम्बाहेडा जाटान गांव में घेराबंदी की थी। पुलिस को देखकर आरोपी खेतों की ओर भागने लगा और पत्थरों की दीवारें फांदते समय गिरकर पैर में चोट लगने से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोचकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

नागा का बाड़िया (करेड़ा) निवासी पूरण गुर्जर के खिलाफ मारपीट और नकबजनी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और उसे पूर्व में ही भगोड़ा घोषित किया जा चुका था। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ था कि कुछ माह पहले हमीरगढ़ पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए कमलेश उर्फ कम्मू गुर्जर को गिरफ्तारी के दौरान बरामद अवैध पिस्तौल और कारतूस पूरण गुर्जर ने ही उपलब्ध कराए थे, जिसके बाद से पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क, हथियारों की आपूर्ति और अन्य गतिविधियों के संबंध में गहन जांच करेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि आरोपी द्वारा किसी को धमकाने या उसकी अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि अपराधी चाहे कोई भी हो, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.