शिक्षकों की योग्यता पर उठे सवालों का टीईटी परिणाम ने दिया सशक्त जवाब शिक्षकों की योग्यता पर उठे सवालों का टीईटी परिणाम ने दिया सशक्त जवाब शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी ने कहा कि प्रदेश में कार्यरत शिक्षकों की योग्यता पर सवाल उठाते हुए नियुक्ति नियमावली के विपरीत टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) को अनिवार्य किया जाना शिक्षकों के लिए उत्पीड़नात्मक आदेश है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उन शिक्षकों पर भी लागू की गई है, जिन्होंने 20 से 30 वर्षों से अधिक समय तक शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं देकर हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संवारा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दिया। जिस टीईटी परीक्षा का परिणाम सामान्यतः 14 से 18 प्रतिशत के बीच रहता था, उसमें कार्यरत शिक्षकों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। प्राथमिक स्तर पर 76.29 प्रतिशत और जूनियर स्तर पर 77.45 प्रतिशत शिक्षक सफल हुए। यह परिणाम स्पष्ट करता है कि शिक्षकों की योग्यता, अनुभव और शिक्षण क्षमता पर संदेह करना उचित नहीं है। राजकुमार तिवारी ने सवाल उठाया कि क्या योग्यता परीक्षण केवल शिक्षकों के लिए ही होना चाहिए? परीक्षा में असफल होने पर क्या केवल शिक्षकों की नौकरी पर ही संकट आएगा? यदि ‘‘एक देश, एक नियम’’ की बात की जाती है तो क्या यही व्यवस्था सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोगों पर भी लागू होगी? यदि नहीं, तो केवल शिक्षकों पर इस प्रकार के नियम थोपना न्यायसंगत कैसे है? उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ नियुक्ति नियमावली के विपरीत लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता का स्पष्ट रूप से विरोध करता है। संघ का मानना है कि यह आदेश शिक्षकों के सम्मान, अनुभव और वर्षों की सेवाओं की अवहेलना है। उन्होंने कहा कि जब तक इस आदेश को निरस्त नहीं किया जाता, तब तक संघ की न्यायिक एवं आंदोलनात्मक कार्यवाही जारी रहेगी। शिक्षकों के मान-सम्मान, अधिकारों और भविष्य की रक्षा के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ संघर्ष करता रहेगा।

- सपा जिलाध्यक्ष ने एमएलसी बनाने के वादे की चर्चा को बताया अफवाह शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष को प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर एमएलसी बनाए जाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा कथित तौर पर वादा किए जाने की सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को जिलाध्यक्ष ने पूरी तरह अफवाह बताया है। सपा जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि इस संबंध में उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कोई मुलाकात या बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर इस तरह की भ्रामक चर्चाएं फैलाई जा रही हैं, जिनका कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से अभी तक कोई सूची जारी नहीं की गई है। जब भी पार्टी प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी करेगी, इसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से सभी के सामने आ जाएगी। जिलाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि इस तरह की चर्चाओं से पार्टी का माहौल खराब करने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने टिकट को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा जब भी कोई निर्णय लिया जाएगा, उसकी आधिकारिक जानकारी सभी को मिल जाएगी। प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद जिसे भी पार्टी अपना उम्मीदवार घोषित करेगी, संगठन पूरी ईमानदारी और मजबूती के साथ उसके पक्ष में चुनाव मैदान में उतरेगा।1
- भगवान की सुंदरता को कैसा लग रहा है कि स्वर्ग जमीन पर कराया हो रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर भगवान को सजाया गया है भगवान चौकसी नाथ मां फूलमती मन मंदिर और महाराज की झांकियां देखने योग्य है सावन के पावन मौके पर क्योंकि सावन का मन खत्म होने वाला अगले दिन रक्षाबंधन है इसलिए भगवान चौकसी नाथ मां पार्वती माता मंदिर और शिलाजीत आधर्मन मंदिर में मनोरम भगवान को सजाया गया है जिसको देखने दूर-दूर से लोग आ रहे हैं और बहुत अनुपम सुंदरता है जिसका कोई वर्णन नहीं किया जा सकता।1
- राखी बांधकर महिला शिक्षकों ने बीएसए को कराया मुंह मीठा शाहजहांपुर। रक्षाबंधन से पूर्व आयोजित कार्यक्रम के बाद भाई-बहन के स्नेह की खूबसूरत झलक देखने को मिली। महिला शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान महिला शिक्षकों ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रति सम्मान और अपनत्व का भाव व्यक्त किया। कार्यक्रम में रक्षाबंधन की खुशियां और आपसी सौहार्द का माहौल नजर आया।1
- कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी प्यार और मीठी शरारतों की होर है राखी भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी बहनों के पवित्र प्यार की दुआ है राखी रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाइयाँ 🙏🏻🎉 निवेदक : राम लड़ेते कठेरिया पूर्व महासचिव जिला कांग्रेस हरदोई उ प्र !1
- मिलावटी दूध बनाने की सूचना पर छापा, 30 लीटर दूध बरामद शाहजहांपुर। मिलावटी दूध तैयार किए मिलावटी दूध बनाने की सूचना पर छापा, 30 लीटर दूध बरामद शाहजहांपुर। मिलावटी दूध तैयार किए जाने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने पुलिस बल के साथ गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के कहानिया नगला देहात माली गांव में छापा मारा। टीम ने मुन्नालाल पुत्र राम भरोसे के घर से करीब 30 लीटर दूध बरामद किया। मौके पर दूध से खोया तैयार किया जा रहा था। जांच में मिलावट की पुष्टि होने पर टीम ने दूध और खोया नष्ट करा दिया। तलाशी के दौरान टीम को दूध, खोया, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, Laundry Liquid Detergent (अपमिश्रित) तथा अज्ञात रसायन मिले। सभी नमूनों को नियमानुसार सील कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। अधिकारी के अनुसार, पूछताछ में मुन्नालाल ने बताया कि वह कई वर्षों से यह काम कर रहा है और प्रतिदिन केमिकल की मदद से करीब 50 से 60 लीटर दूध तैयार करता है। वह आसपास के लोगों से दूध एकत्र कर उसमें मिलावट कर तैयार दूध को विभिन्न स्थानों पर आपूर्ति करता था। आरोपी ने बताया कि वह इसे तिलहर स्थित एक दुग्ध केंद्र पर भी आपूर्ति करता था। दुग्ध केंद्र का सेंटर उसकी पत्नी सुकरानी के नाम पर बताया गया है। मामले की जानकारी संबंधित दुग्ध कंपनी के अधिकारियों को भी दी गई है। मौके से बरामद दूध, खोया, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, अपमिश्रित लिक्विड डिटर्जेंट और अज्ञात रसायन को जब्त कर पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया। आरोपी मुन्नालाल के खिलाफ BNSS की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे पुलिस अभिरक्षा में दिया गया है। कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य विनीत कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने की। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों सुभाष तिवारी, विनय कुमार यादव, मनोज कुमार और सौरभ सैनी की टीम कार्रवाई में शामिल रही। इसके अलावा टीम ने हथौड़ा बुजुर्ग स्थित मामा स्वीट्स से पेड़ा का एक नमूना भी संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।4
- ₹5 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, ज्वैलरी दुकान में चोरी के मामले में था वांछित #Shahjahanpur #ShahjahanpurPolice #TilharPolice #SOG #CrimeNews #PoliceAction #इनामीअपराधी #शाहजहांपुर #तिलहर #चोरी #ज्वैलरीचोरी #CrimeNewsUP #UPPolice #PK24NEWS ₹5 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, ज्वैलरी दुकान में चोरी के मामले में था वांछित #Shahjahanpur #ShahjahanpurPolice #TilharPolice #SOG #CrimeNews #PoliceAction #इनामीअपराधी #शाहजहांपुर #तिलहर #चोरी #ज्वैलरीचोरी #CrimeNewsUP #UPPolice #PK24NEWS1
- ****नाबालिग से छेड़खानी और धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार*** शाहजहांपुर। नाबालिग किशोरी का रास्ता रोककर छेड़खानी करने, मोबाइल नंबर मांगने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बाँस मंडी तिराहे के पास से दबोचा। पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त को पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 27 वर्षीय अवनीश पुत्र विजेन्द्र पाल निवासी अजीजपुर तालुका रझौआ, थाना रोजा ने 15 वर्षीय किशोरी का रास्ता रोककर उसका मोबाइल नंबर मांगा। नंबर देने से इनकार करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 19 अगस्त को भी आरोपी ने रास्ता रोककर छेड़खानी की नीयत से किशोरी का हाथ पकड़कर खींचा और मोबाइल नंबर मांगा। विरोध करने के बावजूद उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अवनीश को करीब 2:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विशेष कुमार और कांस्टेबल सोनू शामिल रहे।1
- जनपद शाहजहांपुर थाना रामचन्द्र मिशन निवासी किरन पत्नी रवि निवासी मोहल्ला रेती थाना रामचन्द्र मिशन में पुत्री के साथ हुए दुषकर्म करने वाले आरोपी राजकुमार पुत्र बांकेलाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। थाना रामचन्द्र मिशन मोहल्ला रेती निवासी किरन पत्नी रवि ने पड़ोस में रहने वाले राजकुमार पुत्र बांकेलाल प्रार्थनी एवं घरवालों की अनुपस्थिति में राजकुमार उसके घर पर लगभग एक माह से अक्सर पुत्री राधा उम्र आठ वर्ष को मोबाइल पर कार्टून दिखाने कज बहाने व बहला-फुसलाकर कर राजकुमार राधा को घिसा महल के पास बने बग्गर है में जहां पर घोड़ी बांधता है आरोपी राजकुमार जमीन पर बोरी बिछाकर पुत्री को जमीन पर लेटा कर उसके ऊपर लेटकर उसके साथ दुषकर्म किया। दुषकर्म करने के बाद आरोपी राजकुमार पुत्री को धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताईं तो तुम लोगों को एवं तुम्हारे पापा को जान से मार देंगे। जब इस घटना की जानकारी उसकी पुत्री राधा ने बताई तभी प्राथनी अपने जेठ संजीव पुत्र बहादुर को साथ ले जाकर आरोपी राजकुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। प्राथनी के जेठ ने जानकारी दी कि कुछ दिन पूर्व राधा को आरोपी राजकुमार के घर पर साथ सोते समय देख लिया लेकिन लोक लाज के कारण घटना की जानकारी किसी को नहीं बताईं। एबीपी न्यूज चैनल ब्यूरो चीफ शाहजहांपुर दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र तहसील पुवायां संवादाता विशाल श्रीवास्तव शाहजहांपुर।4