logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*महिला पहलवान यौन शोषण मामला: बृजभूषण शरण सिंह कोर्ट से बरी* दिल्ली की ⁠राउज एवेन्यू कोर्ट ने यौन शोषण मामले में पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया है। अदालत ने 1133 दिन और 127 सुनवाई के बाद यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया। फैसले के समय बृजभूषण और पूर्व सचिव विनोद तोमर कोर्ट रूम में उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

*महिला पहलवान यौन शोषण मामला: बृजभूषण शरण सिंह कोर्ट से बरी* दिल्ली की ⁠राउज एवेन्यू कोर्ट ने यौन शोषण मामले में पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया है। अदालत ने 1133 दिन और 127 सुनवाई के बाद यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया। फैसले के समय बृजभूषण और पूर्व सचिव विनोद तोमर कोर्ट रूम में उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डी एम ने सुनी गेट पर खड़े फरियादियों की समस्या फरियादी बुजुर्ग ने कहा कि हर जिले में हो ऐसा ही डी एम प्रयागराज जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने आज इंसानियत की मिसाल पेश की मीटिंग खत्म करके जब वह अपने कार्यालय से बाहर निकल रहे थे तो उन्होंने देखा कि गेट के बाहर कई फरियादी अपनी समस्या लेकर खड़े हैं। डी एम ने बिना देर किए सभी फरियादियों से एक-एक करके मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के आदेश भी दिए इधर मौके पर मौजूद एक बुजुर्ग फरियादी ने कहा कि अगर प्रदेश के हर जनपद में ऐसे ही जिला अधिकारी हों तो सरकार की छवि समाज में और बेहतर हो जायेगी
    1
    डी एम ने सुनी गेट पर खड़े फरियादियों की समस्या फरियादी बुजुर्ग ने कहा कि हर जिले में हो ऐसा ही डी एम
प्रयागराज जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने आज इंसानियत की मिसाल पेश की  मीटिंग खत्म करके जब वह अपने कार्यालय से बाहर निकल रहे थे तो उन्होंने देखा कि गेट के बाहर कई फरियादी अपनी समस्या लेकर खड़े हैं। डी एम ने बिना देर किए सभी फरियादियों से एक-एक करके मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के आदेश भी दिए इधर मौके पर मौजूद एक बुजुर्ग फरियादी ने कहा कि अगर प्रदेश के हर जनपद में ऐसे ही जिला अधिकारी हों तो सरकार की छवि समाज में और बेहतर हो जायेगी
    user_पुष्पराज सिंह
    पुष्पराज सिंह
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • परमार्थ त्रिवेणी पुष्प आश्रम बना श्रद्धा और आध्यात्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र परमार्थ त्रिवेणी पुष्प आश्रम बना श्रद्धा और आध्यात्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज के अरैल घाट स्थित परमार्थ त्रिवेणी पुष्प आश्रम इन दिनों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। आध्यात्मिक वातावरण, धार्मिक महत्व और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शनार्थी यहां पहुंच रहे हैं। आश्रम परिसर में भगवान जगन्नाथ मंदिर विशेष आकर्षण का केंद्र है, जहां स्थापित भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की दिव्य प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। मंदिर में नियमित रूप से पूजा-अर्चना, आरती एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता करते हैं। आश्रम की एक विशेषता यहां चारों वेदों के स्मरण को समर्पित धार्मिक संरचनाएं एवं वैदिक परंपरा का संरक्षण है। इसके साथ ही परिसर में अनेक ऋषि-मुनियों की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जो भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक विरासत का संदेश देती हैं। इन प्रतिमाओं को देखने और उनके बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आश्रम में स्वच्छ पेयजल, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ परिसर, हरियाली तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। शांत और आध्यात्मिक वातावरण लोगों को ध्यान, साधना और आत्मिक शांति का अनुभव कराता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि परमार्थ त्रिवेणी पुष्प आश्रम केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, वैदिक ज्ञान और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। सावन सहित विभिन्न धार्मिक अवसरों पर यहां श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ जाती है। आश्रम का दिव्य वातावरण, सुव्यवस्थित परिसर और धार्मिक महत्व हर आने वाले श्रद्धालु को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करता है।
    1
    परमार्थ त्रिवेणी पुष्प आश्रम बना श्रद्धा और आध्यात्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र
परमार्थ त्रिवेणी पुष्प आश्रम बना श्रद्धा और आध्यात्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र
प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज के अरैल घाट स्थित परमार्थ त्रिवेणी पुष्प आश्रम इन दिनों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। आध्यात्मिक वातावरण, धार्मिक महत्व और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शनार्थी यहां पहुंच रहे हैं।
आश्रम परिसर में भगवान जगन्नाथ मंदिर विशेष आकर्षण का केंद्र है, जहां स्थापित भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की दिव्य प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। मंदिर में नियमित रूप से पूजा-अर्चना, आरती एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता करते हैं।
आश्रम की एक विशेषता यहां चारों वेदों के स्मरण को समर्पित धार्मिक संरचनाएं एवं वैदिक परंपरा का संरक्षण है। इसके साथ ही परिसर में अनेक ऋषि-मुनियों की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जो भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक विरासत का संदेश देती हैं। इन प्रतिमाओं को देखने और उनके बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आश्रम में स्वच्छ पेयजल, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ परिसर, हरियाली तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। शांत और आध्यात्मिक वातावरण लोगों को ध्यान, साधना और आत्मिक शांति का अनुभव कराता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि परमार्थ त्रिवेणी पुष्प आश्रम केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, वैदिक ज्ञान और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। सावन सहित विभिन्न धार्मिक अवसरों पर यहां श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ जाती है। आश्रम का दिव्य वातावरण, सुव्यवस्थित परिसर और धार्मिक महत्व हर आने वाले श्रद्धालु को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करता है।
    user_Journalist Satish Chandra
    Journalist Satish Chandra
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *श्रावण मास/काँवड़ यात्रा-2026 के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत नगर जोन के मनकामेश्वर मन्दिर, नागवासुकी मन्दिर व अन्य प्रमुख शिवालयों तथा प्रमुख घाटों पर सुरक्षा हेतु किये गये पुलिस प्रबंध के संबंध में पुलिस उपायुक्त नगर कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा दी गयी बाइट*-
    1
    *श्रावण मास/काँवड़ यात्रा-2026 के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत नगर जोन के मनकामेश्वर मन्दिर,  नागवासुकी मन्दिर व अन्य प्रमुख शिवालयों तथा प्रमुख घाटों पर  सुरक्षा हेतु किये गये पुलिस प्रबंध के संबंध में पुलिस उपायुक्त नगर कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा दी गयी बाइट*-
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    7 hrs ago
  • *प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आज दिनांक 03/08/2026 को जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्या के निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागों को दिए निर्देश।* *प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आज दिनांक 03/08/2026 को जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्या के निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागों को दिए निर्देश।*
    1
    *प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आज दिनांक 03/08/2026 को जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्या के निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागों को दिए निर्देश।*
*प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आज दिनांक 03/08/2026 को जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्या के निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागों को दिए निर्देश।*
    user_Ravendra kumar kesharwani
    Ravendra kumar kesharwani
    Photographer इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • श्रावण मास/काँवड़ यात्रा के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत नगर जोन के मनकामेश्वर मन्दिर, नागवासुकी मन्दिर व अन्य प्रमुख शिवालयों तथा प्रमुख घाटों पर सुरक्षा के संबंध में डीसीपी नगर ने दी जानकारी प्रयागराज : श्रावण मास/काँवड़ यात्रा के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत नगर जोन के मनकामेश्वर मन्दिर, नागवासुकी मन्दिर व अन्य प्रमुख शिवालयों तथा प्रमुख घाटों पर सुरक्षा हेतु किये गये पुलिस प्रबंध के संबंध में पुलिस उपायुक्त नगर कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा दी गयी बाइट।
    1
    श्रावण मास/काँवड़ यात्रा के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत नगर जोन के मनकामेश्वर मन्दिर, नागवासुकी मन्दिर व अन्य प्रमुख शिवालयों तथा प्रमुख घाटों पर सुरक्षा के संबंध में डीसीपी नगर ने दी जानकारी 
प्रयागराज : श्रावण मास/काँवड़ यात्रा के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत नगर जोन के मनकामेश्वर मन्दिर, नागवासुकी मन्दिर व अन्य प्रमुख शिवालयों तथा प्रमुख घाटों पर  सुरक्षा हेतु किये गये पुलिस प्रबंध के संबंध में पुलिस उपायुक्त नगर कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा दी गयी बाइट।
    user_Ishwar Deen Sahu
    Ishwar Deen Sahu
    Newspaper advertising department इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • राम मंदिर पर राजनीति करने वालों को जनता पहचानती है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र-2026 से पूर्व आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या और श्रीराम मंदिर के मुद्दे पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या का मुद्दा वही लोग उठा रहे हैं जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं और "जय श्रीराम" का उद्घोष करने वालों पर लाठी-गोली चलाने का काम किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को रोकने के लिए न्यायालय में वकीलों की पूरी फौज खड़ी कर दी थी, वही आज मंदिर निर्माण और चंदे को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग राम मंदिर में चंदा चोरी की बात करते हैं, उनके पास मंदिर निर्माण के लिए एक पैसा भी देने का नैतिक आधार नहीं है। योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि देश और दुनिया सब देख रही है कि कौन भगवान श्रीराम की आस्था के साथ खड़ा रहा और किसने हर स्तर पर मंदिर निर्माण में बाधाएं उत्पन्न करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे लोगों की राजनीति और उनके वास्तविक चरित्र को भली-भांति समझ चुकी है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आस्था और विकास के मुद्दों पर प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी और जनता का विश्वास लगातार सरकार के साथ बना रहेगा।
    1
    राम मंदिर पर राजनीति करने वालों को जनता पहचानती है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

प्रयागराज 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र-2026 से पूर्व आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या और श्रीराम मंदिर के मुद्दे पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या का मुद्दा वही लोग उठा रहे हैं जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं और "जय श्रीराम" का उद्घोष करने वालों पर लाठी-गोली चलाने का काम किया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को रोकने के लिए न्यायालय में वकीलों की पूरी फौज खड़ी कर दी थी, वही आज मंदिर निर्माण और चंदे को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग राम मंदिर में चंदा चोरी की बात करते हैं, उनके पास मंदिर निर्माण के लिए एक पैसा भी देने का नैतिक आधार नहीं है।
योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि देश और दुनिया सब देख रही है कि कौन भगवान श्रीराम की आस्था के साथ खड़ा रहा और किसने हर स्तर पर मंदिर निर्माण में बाधाएं उत्पन्न करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे लोगों की राजनीति और उनके वास्तविक चरित्र को भली-भांति समझ चुकी है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आस्था और विकास के मुद्दों पर प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी और जनता का विश्वास लगातार सरकार के साथ बना रहेगा।
    user_राजेश सोनकर पत्रकार
    राजेश सोनकर पत्रकार
    Allahabad, Prayagraj•
    5 hrs ago
  • मनीशाह बाबा दरगाह के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप सीसीटीवी में तीन लोगों के साथ जाती दिखी बाइक, हत्या की आशंका पर कई बिंदुओं पर जांच घूरपुर प्रयागराज थाना क्षेत्र के सेमरा कल्बना स्थित सिनेमाघर के सामने मनीशाह बाबा दरगाह के समीप सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। मृतक की पहचान चिल्ली गांव निवासी हरिश्चंद्र पटेल के 26 वर्षीय इकलौते पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक और सन्नाटा पसरा रहा। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। बाद में सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की प्रगति की जानकारी ली तथा पुलिस टीम को हर पहलू से जांच करने के निर्देश दिए। घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच के दौरान एक फुटेज में एक बाइक पर तीन लोग जाते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस उनकी पहचान कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उनका घटना से कोई संबंध है या नहीं। इसी आधार पर कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण किया और मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।
    2
    मनीशाह बाबा दरगाह के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप 

सीसीटीवी में तीन लोगों के साथ जाती दिखी बाइक, हत्या की आशंका पर कई बिंदुओं पर जांच
घूरपुर प्रयागराज 
थाना क्षेत्र के सेमरा कल्बना स्थित सिनेमाघर के सामने मनीशाह बाबा दरगाह के समीप सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।
मृतक की पहचान चिल्ली गांव निवासी हरिश्चंद्र पटेल के 26 वर्षीय इकलौते पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक और सन्नाटा पसरा रहा।
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। बाद में सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की प्रगति की जानकारी ली तथा पुलिस टीम को हर पहलू से जांच करने के निर्देश दिए।
घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच के दौरान एक फुटेज में एक बाइक पर तीन लोग जाते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस उनकी पहचान कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उनका घटना से कोई संबंध है या नहीं। इसी आधार पर कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण किया और मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।
    user_राजेश सोनकर पत्रकार
    राजेश सोनकर पत्रकार
    Allahabad, Prayagraj•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.