logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिले में 17 सितम्बर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान के सफल एवं प्रभावी आयोजन को लेकर कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने अभियान के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों के आयोजन हेतु समय पूर्व सभी तैयारियां करने और व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाना है। अभियान के दौरान जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में आयोजित होने वाली गतिविधियों में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर्स और जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_Amit sharma
Amit sharma
Local News Reporter रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

जिले में 17 सितम्बर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान के सफल एवं प्रभावी आयोजन को लेकर कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने अभियान के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों के आयोजन हेतु समय पूर्व सभी तैयारियां करने और व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाना है। अभियान के दौरान जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में आयोजित होने वाली गतिविधियों में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर्स और जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जिले में 17 सितम्बर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान के सफल एवं प्रभावी आयोजन को लेकर कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने अभियान के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों के आयोजन हेतु समय पूर्व सभी तैयारियां करने और व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाना है। अभियान के दौरान जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में आयोजित होने वाली गतिविधियों में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर्स और जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
    3
    जिले में 17 सितम्बर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान के सफल एवं प्रभावी आयोजन को लेकर कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक 
संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने अभियान के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों के आयोजन हेतु समय पूर्व सभी तैयारियां करने और व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए।  
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाना है। अभियान के दौरान जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में आयोजित होने वाली गतिविधियों में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर्स और जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Amit sharma
    Amit sharma
    Local News Reporter रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रायसेन में बेखौफ बदमाशों का तांडव: जिला पंचायत अध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर छुरी दिखाकर 12 हजार की लूट, सीसीटीवी में कैद वारदात रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शनिवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने ग्राम माना स्थित एक पेट्रोल पंप को अपना निशाना बनाते हुए हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। यह पेट्रोल पंप जिला पंचायत अध्यक्ष जसवंत बबलू मीणा का बताया जा रहा है। देर रात हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पेट्रोल डलवाने के बहाने आए थे बदमाश जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात स्कूटी पर सवार होकर अज्ञात बदमाश ग्राम माना स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे। बदमाशों ने पहले कर्मचारियों से वाहन में पेट्रोल डालने को कहा। जैसे ही कर्मचारी पेट्रोल डालने लगा, बदमाशों ने अचानक छुरी निकाल ली और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर आतंकित कर दिया। बदमाशों ने कर्मचारियों को डरा-धमकाकर उनके पास मौजूद 12,000 रुपये की नकदी छीन ली। घटना के दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने साहस दिखाते हुए बदमाशों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन शातिर आरोपी उन्हें चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। मामला हाईप्रोफाइल और सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण सैंडोरा पुलिस चौकी और थाना कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी की। फिलहाल पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में बदमाशों की गतिविधियां और उनकी स्कूटी का नंबर ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों के हुलिए और फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    4
    रायसेन में बेखौफ बदमाशों का तांडव: जिला पंचायत अध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर छुरी दिखाकर 12 हजार की लूट, सीसीटीवी में कैद वारदात
रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शनिवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने ग्राम माना स्थित एक पेट्रोल पंप को अपना निशाना बनाते हुए हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। यह पेट्रोल पंप जिला पंचायत अध्यक्ष जसवंत बबलू मीणा का बताया जा रहा है। देर रात हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
पेट्रोल डलवाने के बहाने आए थे बदमाश
जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात स्कूटी पर सवार होकर अज्ञात बदमाश ग्राम माना स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे। बदमाशों ने पहले कर्मचारियों से वाहन में पेट्रोल डालने को कहा। जैसे ही कर्मचारी पेट्रोल डालने लगा, बदमाशों ने अचानक छुरी निकाल ली और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर आतंकित कर दिया।
बदमाशों ने कर्मचारियों को डरा-धमकाकर उनके पास मौजूद 12,000 रुपये की नकदी छीन ली। घटना के दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने साहस दिखाते हुए बदमाशों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन शातिर आरोपी उन्हें चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी
घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। मामला हाईप्रोफाइल और सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण सैंडोरा पुलिस चौकी और थाना कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी की।
फिलहाल पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में बदमाशों की गतिविधियां और उनकी स्कूटी का नंबर ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों के हुलिए और फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    user_Rahul Rajoriya
    Rahul Rajoriya
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ग्राम करहोदा 😱 में आया चोरी का मामला खरबई चौकी ने किया पर्दा फांस
    1
    ग्राम करहोदा 😱 में आया चोरी का मामला खरबई चौकी ने किया पर्दा फांस
    user_Jalim Prajapati
    Jalim Prajapati
    गैरतगंज, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • न्यूज़ कोलार की धड़कन भोपाल एक बार फिर खोले गए भदभदा के गेट सीहोर में भारी बारिश को देखते हुए बड़ी झील का जलस्तर बड़ा *तेज बारिश के बाद चौथी बार खुले भदभदा के गेट* भोपाल। रविवार शाम हुई तेज बारिश के बाद बड़ी झील का जलस्तर फुल टैंक लेवल से ऊपर पहुंच गया। जलस्तर नियंत्रित रखने के लिए रात 8 बजे भदभदा बांध का गेट नंबर 10 खोला गया। इस वर्षा सत्र में यह चौथी बार है, जब भदभदा के गेट खोले गए हैं। सीहोर के आसपास लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए भदभदा के गेट खोलने पड़े अभी और भारी बारिश की संभावना है जिससे गेट खोले जा सकते हैं
    1
    न्यूज़ कोलार की धड़कन भोपाल 
एक बार फिर खोले गए भदभदा के गेट 
सीहोर में भारी बारिश को देखते हुए बड़ी झील का जलस्तर बड़ा
*तेज बारिश के बाद चौथी बार खुले भदभदा के गेट* 
भोपाल। रविवार शाम हुई तेज बारिश के बाद बड़ी झील का जलस्तर फुल टैंक लेवल से ऊपर पहुंच गया। जलस्तर नियंत्रित रखने के लिए रात 8 बजे भदभदा बांध का गेट नंबर 10 खोला गया। इस वर्षा सत्र में यह चौथी बार है, जब भदभदा के गेट खोले गए हैं। सीहोर के आसपास लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए भदभदा के गेट खोलने पड़े अभी और भारी बारिश की संभावना है जिससे गेट खोले जा सकते हैं
    user_कोलार की धड़कन
    कोलार की धड़कन
    Voice of people कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *प्रेस नोट* थाना हनुमानगंज नगरीय पुलिस जिला भोपाल दिनांक 13.09.26 - थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा नाबालिक बालक से चोरी का सवारी आटो कीमती 4,00,000/- को बरामद कर किया जप्त भोपाल शहर में शरीर संबंधी ,सम्पत्ति संबंधी अपराधियो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के संबंध मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शत् प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री संजय कुमार द्वारा भोपाल पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री शैलेन्द्र सिहं चौहान एवं पुलिस उपायुक्त जोन – 03 भोपाल श्री आयुष गुप्ता द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । जिसके तारतम्य में अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज श्री राकेश सिंह बघेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए विधि का उल्लंघन करने वालो बालक के कब्जे से चोरी का सवारी आटो को बरामद करने मे सफलता अर्जित की हैं। घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनाँक 08.09.26 को फरियादी इरशाद पिता अय्यूब खान उम्र 45 साल निवासी मकान नंबर 167 गली नंबर 03 जनता मेडिकल के पास काजीकैम्प थाना हनुमानगंज भोपाल ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 06.09.26 को मेरा सवारी आटो क्रमांक MP047450 जनता मेडिकल स्टोर के पास काजीकैम्प से अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 477/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया । पुलिस कार्यवाहीः घटना की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर दिशा निर्देश प्राप्त कर टीम गठित कर रवाना की गई । दौराने तलास मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक लडका पुट्टा मील के पास चोरी का आटो बेचने की फिराक मे घूम रहा है कि सूचना पर उक्त हुलिये के संदेही को घेराबंदी कर पकडा जिससे उक्त सवारी आटो के बारे मे पूछताछ किया जो चोरी करना स्वीकार किया बाद उक्त सवारी आटो अपराध क्रमांक 477/26 धारा 303(2) बीएनएस का चोरी का मशरूका होने से जप्त किया गया । गिरफ्तार आरोपियो के नाम पता – विधि का उल्लंघन करने वाला एक बालक भूमिका - वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी,निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया,सउनि भरतलाल, आरक्षक 3498 राकेश मंडलोई,आरक्षक 3582 आशीष त्यागी,आरक्षक 3679 सचिन सिहं ,आरक्षक 4748 अरविन्द बघेल की सराहनीय भूमिका रही है
    2
    *प्रेस नोट*                                                    
थाना हनुमानगंज नगरीय पुलिस जिला भोपाल 
दिनांक 13.09.26	
- थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा नाबालिक बालक से चोरी का सवारी आटो कीमती 4,00,000/- को बरामद कर किया जप्त  
भोपाल शहर में शरीर संबंधी ,सम्पत्ति संबंधी अपराधियो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के संबंध मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शत् प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री संजय कुमार द्वारा भोपाल पुलिस को निर्देशित  किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री शैलेन्द्र सिहं चौहान एवं पुलिस उपायुक्त जोन – 03 भोपाल श्री आयुष गुप्ता द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । जिसके तारतम्य में अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज श्री राकेश सिंह बघेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए विधि का उल्लंघन करने वालो बालक के कब्जे से चोरी का सवारी आटो को बरामद करने  मे सफलता अर्जित की हैं। 
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनाँक 08.09.26 को फरियादी इरशाद पिता अय्यूब खान उम्र 45 साल निवासी मकान नंबर 167 गली नंबर 03 जनता मेडिकल के पास काजीकैम्प थाना हनुमानगंज भोपाल ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 06.09.26 को मेरा सवारी आटो क्रमांक MP047450 जनता मेडिकल स्टोर के पास काजीकैम्प से अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 477/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया । 
पुलिस कार्यवाहीः  घटना की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर दिशा निर्देश प्राप्त कर टीम गठित कर रवाना की गई । दौराने तलास  मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक लडका पुट्टा मील के पास चोरी का आटो बेचने की फिराक मे घूम रहा है  कि सूचना पर उक्त हुलिये के संदेही को घेराबंदी कर पकडा जिससे उक्त सवारी आटो के बारे मे पूछताछ किया जो चोरी करना स्वीकार किया बाद उक्त सवारी आटो अपराध क्रमांक 477/26 धारा 303(2) बीएनएस का चोरी का मशरूका होने से जप्त किया गया । 
गिरफ्तार आरोपियो के नाम पता – विधि का उल्लंघन करने वाला एक बालक 
भूमिका - वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी,निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया,सउनि भरतलाल, आरक्षक 3498 राकेश मंडलोई,आरक्षक 3582 आशीष त्यागी,आरक्षक 3679 सचिन सिहं ,आरक्षक 4748 अरविन्द बघेल की सराहनीय भूमिका रही है
    user_Mohammad faisal
    Mohammad faisal
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *भोपाल में आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्यों की हुई बैठक...* बैठक के बाद शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी और आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की प्रेस कॉन्फ़्रेंस आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा... यूसीसी बिल को लेकर हमने अपनी बात पहले ही साफ कर दी थी... हम इस बिल को नहीं मानेंगे... और इसको खत्म करवाने के लिए संविधान के नियम से काम करेंगे... दिल्ली में 17 सितंबर को आयोजित प्रदर्शन में एमपी के लोगों से भी शामिल होने की अपील... हम इसको लेकर कोर्ट भी जाएंगे, हमारी पूरी तैयारी है... अमित शाह के 2029 तक 21 राज्यो में यूसीसी बिल लाने पर कहा ये देश के संविधान को खत्म करना चाहते है हम संविधान बचाना चाहते है भोपाल के शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी ने सभी से जंतर मंतर पर पहुँचने की अपील आरएसएस के गोलवलकर पहले भी कहा है कि (यूसीसी)क़ानून की ज़रूरत नहीं है *भोपाल में आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्यों की हुई बैठक...* बैठक के बाद शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी और आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की प्रेस कॉन्फ़्रेंस आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा... यूसीसी बिल को लेकर हमने अपनी बात पहले ही साफ कर दी थी... हम इस बिल को नहीं मानेंगे... और इसको खत्म करवाने के लिए संविधान के नियम से काम करेंगे... दिल्ली में 17 सितंबर को आयोजित प्रदर्शन में एमपी के लोगों से भी शामिल होने की अपील... हम इसको लेकर कोर्ट भी जाएंगे, हमारी पूरी तैयारी है... अमित शाह के 2029 तक 21 राज्यो में यूसीसी बिल लाने पर कहा ये देश के संविधान को खत्म करना चाहते है हम संविधान बचाना चाहते है भोपाल के शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी ने सभी से जंतर मंतर पर पहुँचने की अपील आरएसएस के गोलवलकर पहले भी कहा है कि (यूसीसी)क़ानून की ज़रूरत नहीं है
    1
    *भोपाल में आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्यों की हुई बैठक...*

बैठक के बाद शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी और आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की प्रेस कॉन्फ़्रेंस 

आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा...

यूसीसी बिल को लेकर हमने अपनी बात पहले ही साफ कर दी थी...

हम इस बिल को नहीं मानेंगे...

और इसको खत्म करवाने के लिए संविधान के नियम से काम करेंगे...

दिल्ली में 17 सितंबर को आयोजित प्रदर्शन में एमपी के लोगों से भी शामिल होने की अपील...

हम इसको लेकर कोर्ट भी जाएंगे, हमारी पूरी तैयारी है...

अमित शाह के 2029 तक 21 राज्यो में यूसीसी बिल लाने पर कहा 

ये देश के संविधान को खत्म करना चाहते है हम संविधान बचाना चाहते है 

भोपाल के शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी ने सभी से जंतर मंतर पर पहुँचने की अपील 

आरएसएस के गोलवलकर पहले भी कहा है कि (यूसीसी)क़ानून की ज़रूरत नहीं है
*भोपाल में आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्यों की हुई बैठक...*
बैठक के बाद शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी और आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की प्रेस कॉन्फ़्रेंस 
आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा...
यूसीसी बिल को लेकर हमने अपनी बात पहले ही साफ कर दी थी...
हम इस बिल को नहीं मानेंगे...
और इसको खत्म करवाने के लिए संविधान के नियम से काम करेंगे...
दिल्ली में 17 सितंबर को आयोजित प्रदर्शन में एमपी के लोगों से भी शामिल होने की अपील...
हम इसको लेकर कोर्ट भी जाएंगे, हमारी पूरी तैयारी है...
अमित शाह के 2029 तक 21 राज्यो में यूसीसी बिल लाने पर कहा 
ये देश के संविधान को खत्म करना चाहते है हम संविधान बचाना चाहते है 
भोपाल के शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी ने सभी से जंतर मंतर पर पहुँचने की अपील 
आरएसएस के गोलवलकर पहले भी कहा है कि (यूसीसी)क़ानून की ज़रूरत नहीं है
    user_Aamir Khan
    Aamir Khan
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • धमकी के बाद कारोबारी के घर पर फायरिंग, पुराने वायरल वीडियो से भी जुड़ रहे तार; पुलिस बोली- आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी होगी राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में रियल एस्टेट कारोबारी संतोष सिंह तोमर के घर के बाहर हुई फायरिंग का मामला अब धमकी, जमीन विवाद और पुराने वायरल वीडियो से जुड़े आरोपों के कारण गंभीर होता जा रहा है। फरियादी पक्ष ने दावा किया है कि फायरिंग से पहले उन्हें फोन पर धमकियां दी गई थीं और वारदात के बाद भी धमकी देने का सिलसिला जारी रहा। इस संबंध में छह ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई हैं। धमकी के बाद कारोबारी के घर पर फायरिंग करने का भी आरोप लगा है. इसका पुराने वायरल वीडियो से भी तार जुड़ रहे है इस घटना का एक ऑडियो सामने आया है.एक व्यक्ति फरियादी से गाली-गलौज करते हुए भोपाल में काम नहीं करने की धमकी देता सुनाई दे रहा है। बातचीत में वह खुद को मुरैना निवासी सौरभ चौहान बता रहा है. और ग्वालियर से जमीन का काम करने आने की बात कह रहा है हालांकि,ऑडियो में मौजूद आवाज और उसमें किए गए दावों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। आधी रात SUV से पहुंचे बदमाश, घर के बाहर चलीं पांच गोलियां जानकारी के मुताबिक 60 वर्षीय कारोबारी संतोष सिंह तोमर के मुताबिक, 10 सितंबर की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे एक SUV से आधा दर्जन से अधिक लोग उनके घर पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने घर के गेट के बाहर करीब पांच राउंड फायर किए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। तोमर ने इस घटना के पीछे गोरेगांव निवासी लखन मारण पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि क्षेत्र में कथित अवैध प्लॉटिंग की शिकायत करने के बाद से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और इसी विवाद के बीच उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। फायरिंग के बाद भी जारी रही धमकी फरियादी पक्ष का आरोप है कि विवाद केवल फायरिंग तक सीमित नहीं रहा। वारदात से पहले फोन पर धमकी दी गई और फायरिंग के बाद भी दबाव बनाने की कोशिश की गई। सामने आए छह ऑडियो इसी पूरे घटनाक्रम की एक अहम कड़ी बताए जा रहे हैं। पुलिस अब इन ऑडियो की सत्यता, आवाज की पहचान और कॉल डिटेल के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग की घटना से पहले और बाद में किन लोगों से फरियादी की बातचीत हुई। FIR में किसी आरोपी का नाम नहीं फायरिंग के बाद रात करीब 2:55 बजे FRV को सूचना दी गई थी। फरियादी पक्ष के मुताबिक, करीब 3:30 बजे वे रातीबड़ थाने भी पहुंच गए थे। हालांकि, FIR अगले दिन 11 सितंबर की शाम करीब 5 बजे दर्ज हुई। FIR में फिलहाल किसी आरोपी को नामजद नहीं किया गया है। मामले में एक SUV का नंबर MP 13 ZD 5656 भी सामने आया है। फरियादी पक्ष ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में भी शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में अब रिचा ठाकुर और नितेश ठाकुर के नाम भी फरियादी पक्ष की ओर से उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि रिचा ठाकुर से जुड़ा एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें अवैध पिस्तौल से फायरिंग करते हुए दिखने का दावा किया गया था। बताया गया है कि जिस वाहन का उल्लेख मामले में किया जा रहा है, वह रिचा ठाकुर के नाम पर पंजीकृत है। हालांकि, वाहन के फायरिंग की घटना में इस्तेमाल होने और वायरल वीडियो में दिख रही महिला की पहचान सहित इन सभी दावों की पुलिस जांच जरूरी है। वहीं, नितेश ठाकुर को लेकर भी फरियादी पक्ष ने गंभीर आपराधिक मामलों का उल्लेख किया है। उसके खिलाफ कोहेफिजा थाने में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज होने और अशोका गार्डन थाने में भी गंभीर आरोपों से जुड़े मामले दर्ज होने का दावा किया गया है। पुलिस का दावा- जल्द होगा खुलासा एडिशनल पुलिस कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान ने दावा किया है की फायरिंग की घटना की जांच की जा रही है। पुलिस सभी संदिग्ध आरोपियों को चिन्हित करने में जुटी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।उन्होंने वायरल वीडियो को लेकर भी कहा कि उस मामले में प्रकरण दर्ज किया जा चुका है और आगे की कार्रवाई जारी है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर का कहना है कि फायरिंग, वायरल वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग और जमीन विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। बाइट -शैलेन्द्र सिंह चौहान, ADD CP कमिश्नर प्रणाली के बावजूद अपराधियों के हौसले पर सवाल राजधानी में लगातार सामने आ रही फायरिंग और आपराधिक घटनाओं के बीच यह मामला पुलिस की कार्रवाई और अपराधियों में कानून के डर को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। सवाल यह भी है कि यदि किसी व्यक्ति के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले या हथियार से जुड़े आरोप सामने आए हैं, तो ऐसे मामलों में समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
    1
    धमकी के बाद कारोबारी के घर पर फायरिंग, पुराने वायरल वीडियो से भी जुड़ रहे तार; पुलिस बोली- आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी होगी

 राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में रियल एस्टेट कारोबारी संतोष सिंह तोमर के घर के बाहर हुई फायरिंग का मामला अब धमकी, जमीन विवाद और पुराने वायरल वीडियो से जुड़े आरोपों के कारण गंभीर होता जा रहा है। फरियादी पक्ष ने दावा किया है कि फायरिंग से पहले उन्हें फोन पर धमकियां दी गई थीं और वारदात के बाद भी धमकी देने का सिलसिला जारी रहा। इस संबंध में छह ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई हैं।


धमकी के बाद कारोबारी के घर पर फायरिंग करने का भी आरोप लगा है. इसका पुराने वायरल वीडियो से भी तार जुड़ रहे है इस घटना का एक  ऑडियो सामने आया है.एक व्यक्ति फरियादी से गाली-गलौज करते हुए भोपाल में काम नहीं करने की धमकी देता सुनाई दे रहा है। बातचीत में वह खुद को मुरैना निवासी सौरभ चौहान बता रहा है.
और ग्वालियर से जमीन का काम करने आने की बात कह रहा है हालांकि,ऑडियो में मौजूद आवाज और उसमें किए गए दावों की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

आधी रात SUV से पहुंचे बदमाश, घर के बाहर चलीं पांच गोलियां
जानकारी के मुताबिक  60 वर्षीय कारोबारी संतोष सिंह तोमर के मुताबिक, 10 सितंबर की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे एक SUV से आधा दर्जन से अधिक लोग उनके घर पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने घर के गेट के बाहर करीब पांच राउंड फायर किए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। तोमर ने इस घटना के पीछे गोरेगांव निवासी लखन मारण पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि क्षेत्र में कथित अवैध प्लॉटिंग की शिकायत करने के बाद से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और इसी विवाद के बीच उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं।

फायरिंग के बाद भी जारी रही धमकी

फरियादी पक्ष का आरोप है कि विवाद केवल फायरिंग तक सीमित नहीं रहा। वारदात से पहले फोन पर धमकी दी गई और फायरिंग के बाद भी दबाव बनाने की कोशिश की गई। सामने आए छह ऑडियो इसी पूरे घटनाक्रम की एक अहम कड़ी बताए जा रहे हैं। पुलिस अब इन ऑडियो की सत्यता, आवाज की पहचान और कॉल डिटेल के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग की घटना से पहले और बाद में किन लोगों से फरियादी की बातचीत हुई।

FIR में किसी आरोपी का नाम नहीं

फायरिंग के बाद रात करीब 2:55 बजे FRV को सूचना दी गई थी। फरियादी पक्ष के मुताबिक, करीब 3:30 बजे वे रातीबड़ थाने भी पहुंच गए थे। हालांकि, FIR अगले दिन 11 सितंबर की शाम करीब 5 बजे दर्ज हुई।
FIR में फिलहाल किसी आरोपी को नामजद नहीं किया गया है। मामले में एक SUV का नंबर MP 13 ZD 5656 भी सामने आया है। फरियादी पक्ष ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में भी शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
मामले में अब रिचा ठाकुर और नितेश ठाकुर के नाम भी फरियादी पक्ष की ओर से उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि रिचा ठाकुर से जुड़ा एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें अवैध पिस्तौल से फायरिंग करते हुए दिखने का दावा किया गया था। 
बताया गया है कि जिस वाहन का उल्लेख मामले में किया जा रहा है, वह रिचा ठाकुर के नाम पर पंजीकृत है। हालांकि, वाहन के फायरिंग की घटना में इस्तेमाल होने और वायरल वीडियो में दिख रही महिला की पहचान सहित इन सभी दावों की पुलिस जांच जरूरी है।

वहीं, नितेश ठाकुर को लेकर भी फरियादी पक्ष ने गंभीर आपराधिक मामलों का उल्लेख किया है। उसके खिलाफ कोहेफिजा थाने में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज होने और अशोका गार्डन थाने में भी गंभीर आरोपों से जुड़े मामले दर्ज होने का दावा किया गया है। 


पुलिस का दावा- जल्द होगा खुलासा

एडिशनल पुलिस कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान ने दावा किया है की 
 फायरिंग की घटना की जांच की जा रही है। पुलिस सभी संदिग्ध आरोपियों को चिन्हित करने में जुटी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।उन्होंने वायरल वीडियो को लेकर भी कहा कि उस मामले में प्रकरण दर्ज किया जा चुका है और आगे की कार्रवाई जारी है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर 
  का कहना है कि फायरिंग, वायरल वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग और जमीन विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
बाइट -शैलेन्द्र सिंह चौहान, ADD 
CP 

कमिश्नर प्रणाली के बावजूद अपराधियों के हौसले पर सवाल

राजधानी में लगातार सामने आ रही फायरिंग और आपराधिक घटनाओं के बीच यह मामला पुलिस की कार्रवाई और अपराधियों में कानून के डर को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। सवाल यह भी है कि यदि किसी व्यक्ति के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले या हथियार से जुड़े आरोप सामने आए हैं, तो ऐसे मामलों में समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
    user_SAB News Tak
    SAB News Tak
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • भोपाल नगर निगम कमिश्नर मैडम को सूचित किया जाता हैं वार्ड नंम्बर 21 के अल राशिद हॉस्पिटल के आगे एक मकान वाले ने पूरा नाला चौक कर दिया गंदा पानी रोड पर आ गया वंहा से निकल ने वाले बुजुर्ग महिला बच्चे सभी परेशान हैं ना पार्षद देखते ना नगर निगम के अधिकारी सुनते अंधेर नगरी चौपट राजा वाला कांम चल रहा हैं
    1
    भोपाल नगर निगम कमिश्नर मैडम को सूचित किया जाता हैं वार्ड नंम्बर 21 के अल राशिद हॉस्पिटल के आगे एक मकान वाले ने पूरा नाला चौक कर दिया गंदा पानी रोड पर आ  गया वंहा से निकल ने वाले बुजुर्ग महिला बच्चे सभी परेशान हैं ना पार्षद देखते ना नगर निगम के अधिकारी सुनते अंधेर नगरी चौपट राजा वाला कांम चल रहा  हैं
    user_Mohammad faisal
    Mohammad faisal
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.