Shuru
Apke Nagar Ki App…
करणी धाम, देशनोक – राष्ट्रीय अधिवेशन एवं स्थापना दिवस - क्षत्रिय करणी सेना देशनोक – क्षत्रिय करणी सेना राष्ट्रीय अधिवेशन एवं स्थापना दिवस का पावन आयोजन 24, 25, 26 फरवरी को देशनोक, बीकानेर स्थित पावन धाम में संपन्न होने जा रहा है। राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन व पूज्य महंत कर्णी प्रताप जी हवन-यज्ञ का भी विधिवत आयोजन होगा। माँ करणी के पावन प्रांगण से ओरण परिक्रमा प्रारंभ होगी तथा वहीं समापन होगा। • क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारीगण राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंचेंगे, • माँ करणी के समस्त भक्तगण उपस्थित होकर ओरण परिक्रमा में सहभागी बनें। करणी के चरणों में श्रद्धा, एकता और संकल्प के साथ उपस्थित हों।
एस एस मिडिया अलवर
करणी धाम, देशनोक – राष्ट्रीय अधिवेशन एवं स्थापना दिवस - क्षत्रिय करणी सेना देशनोक – क्षत्रिय करणी सेना राष्ट्रीय अधिवेशन एवं स्थापना दिवस का पावन आयोजन 24, 25, 26 फरवरी को देशनोक, बीकानेर स्थित पावन धाम में संपन्न होने जा रहा है। राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन व पूज्य महंत कर्णी प्रताप जी हवन-यज्ञ का भी विधिवत आयोजन होगा। माँ करणी के पावन प्रांगण से ओरण परिक्रमा प्रारंभ होगी तथा वहीं समापन होगा। • क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारीगण राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंचेंगे, • माँ करणी के समस्त भक्तगण उपस्थित होकर ओरण परिक्रमा में सहभागी बनें। करणी के चरणों में श्रद्धा, एकता और संकल्प के साथ उपस्थित हों।
More news from राजस्थान and nearby areas
- देवों की नगरी आमेर में विराट हिंदू सम्मेलन का ऐतिहासिक आयोजन जयपुर। देवों की नगरी आमेर एक बार फिर धर्म, संस्कृति और संगठन की शक्ति का साक्षी बनी, जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मीणा का मोहल्ला स्थित शिव मंदिर से दिव्य और भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर पवित्र कलश धारण कर जब निकलीं, तो पूरा वातावरण श्रद्धा, शक्ति और संस्कृति के रंग में रंग गया। यह दृश्य केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि नारी सम्मान, नेतृत्व और सांस्कृतिक चेतना का प्रेरणादायक प्रतीक बन गया। कलश यात्रा मीणा का मोहल्ला से रवाना होकर खेडी गेट सागर रोड तक पहुँची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बैंड-बाजों की मधुर धुन, जयघोष और भक्ति संगीत से संपूर्ण वातावरण राममय हो उठा। यात्रा के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। सैकड़ों कंठों से निकली चौपाइयों की गूंज ने आमेर की वादियों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं रहा, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरण और संगठन की शक्ति का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों की सक्रिय भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया कि आमेर का समाज अपनी परंपराओं और मूल्यों के प्रति पूर्णतः सजग और समर्पित है। यह विराट सम्मेलन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर इतिहास के स्वर्णिम पृष्ठों में अंकित हो गया।3
- अलवर की ओडेला खान रामगढ़ से मशीन निकलने के बाद गहरी खाई से पानी निकालने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अभी भी श्रमिक लापता है ||1
- आपा खो बैठी महिला बैंक कर्मचारी, ग्राहक से बोली- "ठाकुर हूं मैं"...तेरी ऐसी की तैसी कर दूंगी, भारी हंगामा #Up #Kanpur #Dispute #MadhyaPradesh #PunjabKesari #koitputli #local #hindinews #jks #xyz #harsors ll1
- Post by Pragti News1
- भिवाड़ी में एक दिल दहला देने वाला विश्वासघात का मामला सामने आया है। पीड़ित रामअवतार सिंह के घर आए उनके एक रिश्तेदार, इंदल कुमार ने पीड़ित की 'अशिक्षा' (कम पढ़े-लिखे होने) का फायदा उठाकर उनका मोबाइल लिया। आरोपी ने चुपके से फोन में UPI आईडी बनाई और पीड़ित के विभिन्न बैंक खातों से कुल ₹4.08 लाख निकाल लिए। जब पीड़ित बैंक पहुँचे और बैलेंस चेक किया, तब इस बड़ी ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- अपर सत्र न्यायालय क्रमांक-01 कोटपूतली-बहरोड़ ने दुष्कर्म के एक मामले में तीनों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। एडवोकेट ज्योति शर्मा ने बताया कि न्यायालय ने यह फैसला साक्ष्यों के अभाव और अभियोजन पक्ष द्वारा आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं कर पाने के आधार पर सुनाया। महिला पुलिस थाना कोटपूतली में दर्ज एफआईआर संख्या 17/2023 के अंतर्गत आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी), 506 व 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में अभियुक्त महराम उर्फ महाराम, रोहिताश एवं संदीप शामिल थे। अभियुक्तों की ओर से एडवोकेट ज्योति शर्मा, एडवोकेट अंकित स्वामी एवं एडवोकेट सुरेश कुमार वर्मा ने न्यायालय में प्रभावी पैरवी करते हुए अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों में विरोधाभास, तथ्यों की कमजोरी और कानूनी कमियों को मजबूती से उजागर किया। बचाव पक्ष की दलीलों से सहमत होते हुए न्यायालय ने तीनों आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि अभियोजन आरोपों को प्रमाणित करने में असफल रहा, जिसके चलते दोषसिद्धि संभव नहीं हो सकी। फैसला खुले न्यायालय में सुनाया गया1
- अलवर मालाखेड़ा क्षेत्र बड़ेर में जल विभाग की बहुत बड़ी खामी, पानी के टैंक के पास चारों तरफ कचरा डाला हुआ है, जलदाय विभाग के कर्मचारी एवं प्रशासक चुप्पी लगाए बैठे हुए।1
- *राजकीय कार्यालय भवनों के पट्टे बनवाना सुनिश्चित करें अधिकारी – जिला कलेक्टर* झालावाड़, जिले के समस्त राजकीय कार्यालय भवनों के पट्टे बनवाने एवं उन्हें अतिक्रमण मुक्त रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान की समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर ने अभियान की प्रगति की विभागवार समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले का कोई भी राजकीय कार्यालय अथवा राजकीय भवन बिना विधिवत पट्टे के नहीं रहना चाहिए। वर्तमान में शेष 15सौ प्रॉपर्टी के अंतर्गत आने वाले कार्यालय भवनों, उपकार्यालयों, विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी भवनों एवं अन्य संस्थानों के पट्टे बनाया जाना है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनुराग भार्गव, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभु दयाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा, उपखण्ड अधिकारी अभिषेक चारण सहित नगरीय निकायों के अधिकारी व विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे4
- श्री श्याम गौशाला सेवा समिति हरसौरा का 15 वार्षिक उत्सव का आयोजन दिनांक 20 फरवरी 2026 होने जा रहा है। गौशाला अध्यक्ष कैप्टन उदमीराम ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से प्रोग्राम में पहुंचे का अनुरोध किया है।1