#प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार पहुँचे चतरा #आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण #मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का निर्देश अमित कुमार सिंह, चतरा #प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार पहुँचे चतरा #आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण #मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का निर्देश अमित कुमार सिंह, चतरा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार शनिवार को चतरा पहुंचे। उनके चतरा आगमन पर उपायुक्त रवि आनंद ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके उपरांत प्रमंडलीय आयुक्त ने ईटखोरी परियोजना अंतर्गत गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर संचालित गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम आंगनबाड़ी केन्द्र-द्वारी पूर्वी का निरीक्षण किया गया। केन्द्र में नामांकित 31 बच्चों के विरुद्ध 25 बच्चे उपस्थित पाए गए। केन्द्र में 17 गर्भवती महिलाएं, 20 धात्री माताएं, 07 माह से 03 वर्ष आयु वर्ग के 74 बच्चे, 03 से 06 वर्ष आयु वर्ग के 31 बच्चे तथा 07 किशोरी बालिकाएं नामांकित हैं। निरीक्षण के दौरान बच्चों से प्राथमिक शिक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिनका संतोषजनक उत्तर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। बच्चों से केन्द्र में उपलब्ध कराए जा रहे पोषण आहार की जानकारी भी ली गई। संबंधित सेविका को निर्धारित मेन्यू के अनुसार दाल-चावल सहित सभी खाद्य सामग्री नियमित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। केन्द्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं यथा पेयजल, वाटर फिल्टर, शौचालय आदि को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान पोषक क्षेत्र के एक दिव्यांग व्यक्ति को ट्राईसाइकिल एवं एक अन्य व्यक्ति को व्हीलचेयर भी प्रदान किया गया।।तत्पश्चात आंगनबाड़ी केन्द्र-बारियातु का निरीक्षण किया गया। केन्द्र में नामांकित 28 बच्चों के विरुद्ध 22 बच्चे उपस्थित पाए गए। यहां 03 गर्भवती महिलाएं, 02 धात्री माताएं, 07 माह से 03 वर्ष आयु वर्ग के 39 बच्चे, 03 से 06 वर्ष आयु वर्ग के 28 बच्चे तथा 02 किशोरी बालिकाएं नामांकित हैं। निरीक्षण के दौरान बच्चों से प्राथमिक शिक्षा एवं पोषण आहार से संबंधित जानकारी ली गई। संबंधित सेविका को मेन्यू के अनुसार सभी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में केन्द्र में रोशनी, पंखा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी तथा वजन मशीन खराब पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पेयजल, वाटर फिल्टर एवं शौचालय व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया गया।
#प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार पहुँचे चतरा #आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण #मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का निर्देश अमित कुमार सिंह, चतरा #प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार पहुँचे चतरा #आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण #मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का निर्देश अमित कुमार सिंह, चतरा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार शनिवार को चतरा पहुंचे। उनके चतरा आगमन पर उपायुक्त रवि आनंद ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके उपरांत प्रमंडलीय आयुक्त ने ईटखोरी परियोजना अंतर्गत गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर संचालित गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में
सर्वप्रथम आंगनबाड़ी केन्द्र-द्वारी पूर्वी का निरीक्षण किया गया। केन्द्र में नामांकित 31 बच्चों के विरुद्ध 25 बच्चे उपस्थित पाए गए। केन्द्र में 17 गर्भवती महिलाएं, 20 धात्री माताएं, 07 माह से 03 वर्ष आयु वर्ग के 74 बच्चे, 03 से 06 वर्ष आयु वर्ग के 31 बच्चे तथा 07 किशोरी बालिकाएं नामांकित हैं। निरीक्षण के दौरान बच्चों से प्राथमिक शिक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिनका संतोषजनक उत्तर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। बच्चों से केन्द्र में उपलब्ध कराए जा रहे पोषण आहार की जानकारी भी ली गई। संबंधित सेविका को निर्धारित मेन्यू के
अनुसार दाल-चावल सहित सभी खाद्य सामग्री नियमित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। केन्द्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं यथा पेयजल, वाटर फिल्टर, शौचालय आदि को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान पोषक क्षेत्र के एक दिव्यांग व्यक्ति को ट्राईसाइकिल एवं एक अन्य व्यक्ति को व्हीलचेयर भी प्रदान किया गया।।तत्पश्चात आंगनबाड़ी केन्द्र-बारियातु का निरीक्षण किया गया। केन्द्र में नामांकित 28 बच्चों के विरुद्ध 22 बच्चे उपस्थित पाए गए। यहां 03 गर्भवती महिलाएं, 02 धात्री माताएं, 07 माह से 03 वर्ष आयु वर्ग के 39 बच्चे, 03 से 06 वर्ष आयु वर्ग
के 28 बच्चे तथा 02 किशोरी बालिकाएं नामांकित हैं। निरीक्षण के दौरान बच्चों से प्राथमिक शिक्षा एवं पोषण आहार से संबंधित जानकारी ली गई। संबंधित सेविका को मेन्यू के अनुसार सभी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में केन्द्र में रोशनी, पंखा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी तथा वजन मशीन खराब पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पेयजल, वाटर फिल्टर एवं शौचालय व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया गया।
- 6 maah se kharab hi1
- “जब बंगाल वाला बोला – ‘अब हम आज़ाद हैं!’ 😂 | सुनकर हंसी नहीं रुकेगी” या एक और विकल्प: “राजनीति पर ऐसा मज़ाक पहले नहीं सुना होगा 🤣 | फुल एंटरटेनमेंट वीडियो” नमस्कार दोस्तों 🙏 इस वीडियो में एक बंगाल के भाई ने अपने मजेदार अंदाज़ में ऐसी बात कही कि सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे 😂 ⚠️ महत्वपूर्ण सूचना: यह वीडियो सिर्फ और सिर्फ मनोरंजन (Entertainment) के उद्देश्य से बनाया गया है। इसका किसी भी राजनीतिक पार्टी, व्यक्ति या विचारधारा से कोई समर्थन या विरोध नहीं है। 👉 हमारा उद्देश्य सिर्फ आपको हंसाना और अच्छा कंटेंट देना है। अगर वीडियो पसंद आए तो: 👍 लाइक करें 💬 कमेंट में बताएं आपको कैसा लगा 🔔 चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें #Entertainment #FunnyVideo #ViralVideo #Comedy #SocialMedia1
- झारखंड की एक दरगाह में कव्वाली सुनने के लिए लाखों लोग उमड़ पड़े। इस विशाल भीड़ के कारण पूरे इलाके में उत्सव और भक्ति का माहौल बन गया।1
- हाथ में जूस आंखों में उम्मीद ! लेकिन घर नहीं लौट पाया पति ! सड़क हादसे में हुई मौत ! ग्रामीणों ने NH-19 जाम कर मुआवज़े का किया मांग !1
- दारू–इचाक–बरकट्ठा को जोड़ने वाला पुल बना जानलेवा! दारू (हजारीबाग): झुमरा से पुनाई को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर शिवानी नदी पर बना पुल इन दिनों प्रशासनिक लापरवाही की बड़ी मिसाल बन गया है। पुल के दोनों ओर सुरक्षा रेलिंग गायब है, जिससे हर दिन लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। हालात इतने गंभीर हैं कि दो दिन पूर्व एक चार पहिया वाहन पुल से नीचे नदी में जा गिरा। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी लोगों में नाराजगी पैदा कर रही है। यह मार्ग दारू, इचाक और बरकट्ठा जैसे तीन महत्वपूर्ण प्रखंडों को जोड़ता है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की जर्जर स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था के अभाव के कारण यहां हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से दारू प्रखंड के भाजपा के पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद ने कहा कि बरसात आने से पहले पुल की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि समय रहते कार्य नहीं हुआ तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस मामले में सांसद और जिला प्रशासन को तत्काल पहल करनी चाहिए। वहीं वरिष्ठ पत्रकार रोशन सिंह ने कहा कि इस पुल की बदहाल स्थिति को कई बार अखबारों में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया, लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। उन्होंने इसे जनता की सुरक्षा के प्रति गंभीर उदासीनता बताया। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से दारू प्रखंड के भाजपा के वर्तमान सांसद प्रतिनिधि विजय कुशवाहा ने भी पुल निर्माण और मरम्मत कार्य पर जोर देते हुए प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए।1
- “मां के नाम कला का महाकुंभ: तरंग ग्रुप ने हजारीबाग में जगाई प्रतिभाओं की नई उड़ान!”1
- _प्रतापपुर में भूदान किसान संगोष्ठी आयोजित, भूमिहीनों को जमीन दिलाने की मांग_ प्रतापपुर: मुख्यालय स्थित महावीर मंदिर प्रांगण में रविवार को भूदान किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एकल नारी सशक्तिकरण संगठन के तत्वावधान में हुई संगोष्ठी की अध्यक्षता झारखंड भूदान यज्ञ कमेटी के सचिव डॉ. विश्वनाथ आजाद ने की, जबकि संचालन आरती चौरसिया ने किया। कार्यक्रम में सर्वसेवा संघ राष्ट्रीय युवा समिति के सदस्य आचार्य बिनोद और राज्य भूदान यज्ञ कमेटी के सदस्य बसंत हेंतम बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। संगोष्ठी में कहा गया कि राज्य में सैकड़ों ऐसे पीड़ित परिवार हैं जिनके पास रहने तक की जमीन नहीं है और वे दूसरों की जमीन पर झोपड़ी लगाकर रह रहे हैं। भूदान यज्ञ कमेटी ऐसे लोगों को जमीन उपलब्ध कराने के लिए सरकार से मांग कर रही है। बताया गया कि राज्य में 9 लाख 50 हजार लोगों को जमीन वितरित करने की बात चल रही है। देशभर में कुल 48 लाख हेक्टेयर जमीन की मांग की जाएगी। मौके पर उपस्थित लोगों ने सरकार के समक्ष आवाज बुलंद करने और हक के लिए संघर्ष करने की शपथ ली। संगोष्ठी में दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।1
- *रेलिंग गायब, खतरे में लोगों की जान! दारू–इचाक–बरकट्ठा को जोड़ने वाला पुल बना जानलेवा!*1