बलौदाबाजार में जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार-भाटापारा ने गुरुवार को नीट (NEET) पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर एक जिलास्तरीय पत्रकारवार्ता और विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी अभियान तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कोटा (राजस्थान) में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ रैली के तहत किया गया। कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई बलौदाबाजार विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा के नेतृत्व में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें युवाओं ने राहुल गांधी के कोटा संबोधन और ‘द फैक्ट्री : कोटा – छात्रों की गूंज’ प्रस्तुति को देखा और सुना। उपस्थित विद्यार्थियों ने शिक्षा व्यवस्था की खामियों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी चिंता व्यक्त की। पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था छात्रों के सपनों को साकार करने के बजाय उन्हें लगातार असफलता और तनाव की ओर धकेल रही है और यह एक तरह का ‘रिजेक्शन सिस्टम’ बन चुकी है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं ने मेधावी छात्रों का मनोबल तोड़ा है और युवाओं में हताशा बढ़ाई है, साथ ही कांग्रेस ने शिक्षा व्यवस्था को ‘वसूली तंत्र’ का रूप लेने का आरोप लगाते हुए परिवारों पर पड़ने वाले भारी आर्थिक बोझ पर चिंता जताई। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का संदेश दोहराया कि युवाओं को बेहतर और सुलभ शिक्षा व्यवस्था मिलनी चाहिए, ताकि प्रत्येक छात्र को अपने सपनों को पूरा करने का समान अवसर मिले। जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से पेपर लीक मामलों की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छात्र उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष परमेश्वर यदु, प्रभारी महामंत्री रामकुमार साहू (छल्ला), जिला महामंत्री जितेंद्र नवरत्न, सिद्धांत मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष प्रवीण सेन, ग्रामीण अध्यक्ष दीपक साहू, सुखदेव साहू, जनपद सदस्य रामकुमार टंडन, संजय सोनी, नीरज बांधे, विजय साहू, मोहन साहू, कमलेश्वर यदु और जतिराम साहू शामिल थे।

- बुआई के महत्वपूर्ण सीजन में छत्तीसगढ़ के किसानों को खाद की भारी किल्लत, सोसायटियों में जबरन लिंकिंग और खुलेआम कालाबाजारी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के विरोध में 'जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी' (JCP) ने आज राजधानी रायपुर में एक अनोखा प्रदर्शन किया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने 'खाद की बोरी की शवयात्रा' निकाली। प्रदर्शन के बाद, महामहिम राज्यपाल के नाम रायपुर जिलाधीश के माध्यम से एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें सरकार के कुप्रबंधन पर जमकर निशाना साधा गया। पार्टी के रायपुर जिला अध्यक्ष गोपी साहू, महिला जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नाग और जिला उपाध्यक्ष ऋचा वर्मा ने आरोप लगाया कि अन्नदाता सोसायटियों के चक्कर काटने पर मजबूर है, जबकि सरकार सोई हुई है। नेताओं ने चिंता व्यक्त की कि खाद न मिलने से फसलें चौपट होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। ज्ञापन में बताया गया है कि सोसायटियों में खाद का कोटा आधा कर दिया गया है – जहाँ पहले प्रति एकड़ 2 बोरी डीएपी और 4 बोरी यूरिया मिलता था, उसे घटाकर अब 1 बोरी डीएपी और 2 बोरी यूरिया कर दिया गया है, जिससे धान की फसल को जरूरी पोषण नहीं मिल पा रहा। किसानों को खरपतवार नाशी डालने के बाद भी खाद न मिलने से फसलें बैठ रही हैं और कल्ले पीले पड़ रहे हैं। लंबी कागजी कार्रवाई और 15-20 दिनों के इंतजार के कारण खाद डालने का सही समय निकल जाता है। रायपुर समेत कई जिलों में किसानों को खाद के साथ नैनो यूरिया, सल्फर या अन्य बायो-फर्टिलाइजर खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिससे गरीब किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। सरकारी सोसायटियों में खाद न मिलने के कारण किसान मजबूरन प्राइवेट दुकानों से ऊंचे दामों पर (ब्लैक में) खाद खरीद रहे हैं और कर्ज के दलदल में फंसते जा रहे हैं। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने मांग की है कि सोसायटियों में खाद की कटौती तुरंत बंद की जाए और पहले की तरह पूरा कोटा (2 बोरी DAP और 4 बोरी यूरिया) बहाल किया जाए। उन्होंने कागजी कार्रवाई को सरल बनाकर किसानों को 2 से 3 दिनों के भीतर खाद उपलब्ध कराने, सोसायटियों में नैनो यूरिया और अन्य दवाइयों की जबरन लिंकिंग पर तत्काल रोक लगाने, और खाद की कालाबाजारी करने वाले तथा तय दाम से अधिक पर बेचने वाले प्राइवेट दुकानदारों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है। पार्टी ने महामहिम राज्यपाल से इस संवेदनशील मामले में तुरंत संज्ञान लेने और छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में राज्य सरकार को उचित कदम उठाने हेतु कड़े निर्देश देने की विनती की है। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।4
- बलौदाबाजार में जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार-भाटापारा ने गुरुवार को नीट (NEET) पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर एक जिलास्तरीय पत्रकारवार्ता और विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी अभियान तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कोटा (राजस्थान) में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ रैली के तहत किया गया। कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई बलौदाबाजार विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा के नेतृत्व में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें युवाओं ने राहुल गांधी के कोटा संबोधन और ‘द फैक्ट्री : कोटा – छात्रों की गूंज’ प्रस्तुति को देखा और सुना। उपस्थित विद्यार्थियों ने शिक्षा व्यवस्था की खामियों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी चिंता व्यक्त की। पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था छात्रों के सपनों को साकार करने के बजाय उन्हें लगातार असफलता और तनाव की ओर धकेल रही है और यह एक तरह का ‘रिजेक्शन सिस्टम’ बन चुकी है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं ने मेधावी छात्रों का मनोबल तोड़ा है और युवाओं में हताशा बढ़ाई है, साथ ही कांग्रेस ने शिक्षा व्यवस्था को ‘वसूली तंत्र’ का रूप लेने का आरोप लगाते हुए परिवारों पर पड़ने वाले भारी आर्थिक बोझ पर चिंता जताई। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का संदेश दोहराया कि युवाओं को बेहतर और सुलभ शिक्षा व्यवस्था मिलनी चाहिए, ताकि प्रत्येक छात्र को अपने सपनों को पूरा करने का समान अवसर मिले। जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से पेपर लीक मामलों की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छात्र उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष परमेश्वर यदु, प्रभारी महामंत्री रामकुमार साहू (छल्ला), जिला महामंत्री जितेंद्र नवरत्न, सिद्धांत मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष प्रवीण सेन, ग्रामीण अध्यक्ष दीपक साहू, सुखदेव साहू, जनपद सदस्य रामकुमार टंडन, संजय सोनी, नीरज बांधे, विजय साहू, मोहन साहू, कमलेश्वर यदु और जतिराम साहू शामिल थे।1
- साड़ी घोटाले के कारण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस निर्णय के तहत, अब साड़ी का पैसा सीधे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बैंक खातों में जमा किया जाएगा।1
- बिल्हा पुलिस ने डीजे में नाचने की बात पर चाकू से हमला कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह जानकारी गुरुवार शाम 7:00 बजे बिल्हा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई। मामला 30.04.2026 का है, जब बिटकुली में एक बारात के दौरान डीजे पर नाचते समय हाथ लगने की बात पर विवाद हो गया। आरोपी पकलू उर्फ याददास्त बंजारे, जिसकी उम्र 19 वर्ष बताई गई है और वह बिटकुली थाना बिल्हा जिला बिलासपुर का निवासी है, उसने जय जोशी, आयोन जोशी और सुजीत जोशी को हाथ-मुक्का और धारदार वस्तु से चोट पहुँचाकर मारपीट की। इस घटना की रिपोर्ट प्रार्थी घनश्याम जोगी, निवासी रमतला थाना सरगांव जिला मुंगेली, ने दिनांक 01.05.2026 को थाने में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर पहले अपराध धारा-296, 115(2), 351(3), भा.न्या.स. के तहत पंजीकृत किया गया। आहत् सुजीत जोशी का बेडहेड टिकट प्राप्त होने के बाद चोट की प्रकृति गंभीर किस्म की पाए जाने पर प्रकरण में धारा 118(2) भा.न्या.स. जोड़ी गई। वरिष्ठ अधिकारियों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक महोदया चकरभाठा श्रीमती नुपुर उपाध्याय से दिशा-निर्देश प्राप्त कर आरोपी पकलू उर्फ याददास्त बंजारे की पतासाजी की गई। आरोपी को पकड़कर थाने लाया गया, जहाँ पूछताछ में उसने मारपीट की बात स्वीकार की और घटना में प्रयुक्त एक सब्जी काटने का चाकू पेश किया, जिसे जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को दिनांक 25.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्र.आर. 786 अनिल बंजारे, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे और आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।1
- 25 जून 2026 को तिल्दा-नेवरा के ग्राम कुंदरु में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया महिला क्रांति सेना द्वारा एक "जबर सदस्यता अभियान" का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, किसानों, युवाओं एवं महिलाओं ने भाग लेकर इन संगठनों की सदस्यता ग्रहण की। बैठक के दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और लंबित आवेदनों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें प्रमुख रूप से किसानों को समय पर खाद और कृषि संसाधन उपलब्ध नहीं होने, औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत ठेका मजदूरों को समय पर भुगतान नहीं मिलने, तथा श्रमिकों के अधिकारों एवं हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने इन समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों एवं प्रबंधन तक आवाज पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही, किसानों, मजदूरों एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए आगामी दिनों में जनआंदोलन एवं संघर्ष की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा कर उसकी रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, छत्तीसगढ़ी अस्मिता एवं जनहित के मुद्दों पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने "जात-पात के करव बिदाई, छत्तीसगढ़िया भाई-भाई" का संदेश देते हुए सभी वर्गों से एकजुट होकर छत्तीसगढ़ के हित में कार्य करने की अपील की।3
- छत्तीसगढ़ के धरसींवा में छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ (CPM) के बैनर तले पत्रकारों ने कथित फर्जी मुकदमों, झूठी एफआईआर और पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में पैदल मार्च निकाला। इस विरोध मार्च के बाद, उन्होंने थाना प्रभारी के माध्यम से पुलिस महानिदेशक और प्रदेश के गृहमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने आरोप लगाया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों, विशेषकर बस्तर और बिलासपुर संभाग में, उनके विरुद्ध लगातार झूठे प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इस प्रकार की कार्रवाई से पत्रकारों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। मार्च के दौरान, पत्रकारों ने माँग की कि उन्हें निष्पक्ष रूप से कार्य करने के लिए एक सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए और बिना किसी ठोस आधार के दर्ज किए जाने वाले मामलों पर तत्काल रोक लगाई जाए। CPM के सदस्यों ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से टेलीफोन पर चर्चा कर पत्रकार सुरक्षा विधेयक को शीघ्र लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। राजधानी रायपुर के वरिष्ठ पत्रकारों ने भी ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों के समर्थन में अपनी बात रखते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। पत्रकार महासंघ ने स्पष्ट किया है कि यदि पत्रकारों के उत्पीड़न की घटनाएँ नहीं रुकीं और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू नहीं किया गया, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संगठन के सदस्यों ने यह भी बताया कि वे जल्द ही प्रदेश के गृहमंत्री से मुलाकात कर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की अपनी माँग रखेंगे।4
- कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर मुंगेली जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई को तेज करते हुए आबकारी विभाग की लोरमी टीम ने ग्राम मनोहरपुर-खपरीडीह में छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान, टीम ने लेखराम साहू नामक आरोपी को 14.580 लीटर देशी मदिरा प्लेन के साथ पकड़ा। सहायक आबकारी अधिकारी रविन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई के बाद, आरोपी लेखराम साहू के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।1
- दतान संकुल केंद्र के अंतर्गत आने वाली शासकीय प्राथमिक शाला गुढ़ियारी परा दतान प में शाला प्रवेश उत्सव का कार्य संपन्न हो गया है।4