प्रेम प्रसंग में गला रेतकर हत्या: रश्मि कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर विजय का शव बेड़ो के कुएं से बरामद रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के टेंगरिया स्थित एक कुएं से 10 दिनों से लापता रश्मि कंस्ट्रक्शन के सुपरवाइजर विजय कुमार दास (29) का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने प्रेम प्रसंग के कारण गला रेतकर हत्या की पुष्टि की है, और तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। घटना का विवरण 24 फरवरी 2026 को रात 8 बजे विजय कुमार दास अपने दोस्त की एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल (झ01इस0377) पर निकले थे, जो सरायकेला-खरसावां के ईचागढ़ थाना क्षेत्र सितु गांव के निवासी थे। बड़े भाई अजय कुमार दास ने 3 मार्च को दलादली ओपी में लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें रौशनी देवी पर कुटकर्म का संदेह जताया गया। पुलिस जांच में पता चला कि विजय का रौशनी देवी (29) से अवैध संबंध था, जो शादी का दबाव बना रही थी। विजय के इंकार पर रौशनी ने बहन सीमा देवी (35) और भाई भुपेश बैठा (27) के साथ मिलकर जरिया, बेड़ो के अपने घर में शराब पिलाकर नशे की हालत में गला रेत दिया और पेट में चाकू घोंप हत्या कर दी। लाश को बोरे में भरकर मोटरसाइकिल में बांध कुएं में फेंक दिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी रौशनी देवी (29), पति शिबु बैठा, ग्राम मायापुर, थाना ओरमांझी, वर्तमान कृष्णानगर, लालगुट्ठा, नगड़ी।सीमा देवी (35), पति प्रकाश बैठा, गड़गांव टिकराटोली, ईटकी, वर्तमान कटहल मोड़ रिची, नगड़ी।भुपेश बैठा (27), पिता बरतु बैठा, ग्राम टेंगरिया, बेड़ो। बरामद सामान 4 मोबाइल फोन।विजय का शव और एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल (झ01इस0377)।हत्या में प्रयुक्त चाकू रौशनी के घर से।पुलिस कार्रवाईएसपी रांची ने प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में टीम गठित की, जिसमें तकनीकी जांच और पूछताछ से खुलासा हुआ। छापामारी दल में डीएसपी अरविंद कुमार, थाना प्रभारी सुजीत उरांव समेत 13 सदस्य शामिल थे। अभियुक्तों ने निशानदेही पर शव बरामद किया।

- रांची के पुंदाग में मंगलवार को श्री श्री महावीर मंडल की बैठक ने उत्साह का पर्याय रच दिया। सर्वसम्मति से नई समिति का चुनाव संपन्न हो गया, जो समुदाय की एकजुटता का प्रतीक बन गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों में श्री सूरज साहू को अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारी अध्यक्ष के तीन पदों पर अरुण कुमार महतो, संजय मुंडा और राकेश साहू ने कमान संभाली। महामंत्री के रूप में फुलेंद्र महतो, राजेश महतो और निर्मल मुंडा को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, जेम्स कुमार कश्यप और डॉ. धनेश्वर को संरक्षक बनाया गया।बैठक में वरिष्ठ सदस्यों की भारी उपस्थिति रही, जिनमें राम कुमार विद्यार्थी, महावीर साहू, काशीनाथ महतो, गुरन साहू, बाबूलाल जी, नवल किशोर साहू, विशाल साहू, कंचन महतो, महानंद महतो, जलेश महतो, परमानंद साहू, प्रकाश साहू और विकेश साहू शामिल थे। यह चुनाव नई ऊर्जा और सेवा भावना का संचार कर रहा है।1
- Post by Speak_up_ranchi1
- आंदोलन से सफल वार्ता पश्चात् आंदोलन स्थगित मृत मजदूर का कल पैतृक गाँव सिल्ली मारदू में अंतिम संस्कार किया जाएगा । मजदूर के अधिकार के लिए इतिहास में पहली बार टाटा स्टील गेट जाम हुआ- देवेन्द्र नाथ महतो । 16 लाख राशि मुआवजा ,मृतक के पत्नी अनिता महतो को आजीवन पेंशन, तीनों बेटा को नौकरी के सहमती पर टाटा स्टील कंपनी के ख़िलाफ़ 8 घंटा आंदोलन स्थगित । मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो कंपनी के पदाधिकारी और जेएलकेएम पदाधिकारी को मजदूर के न्याय को लेकर संघर्ष करने के लिए दिया धन्यवाद ।1
- 🚨 सूचना / अलर्ट 📢 हजारीबाग जिले के केरेडारी डैम के किनारे, सात नंबर के पास जंगली हाथियों का झुंड देखा गया है। आस-पास के सभी ग्रामीणों से अपील है कि सतर्क रहें और रात में अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। बच्चों को अकेले बाहर न जाने दें तथा हाथियों के पास जाने या उन्हें उकसाने की कोशिश बिल्कुल न करें। जरूरत पड़ने पर तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें। 🙏 कृपया इस सूचना को आसपास के लोगों तक जरूर पहुँचाएं।1
- Post by Jethu bediya1
- सिमरिया विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्या को सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार ने सदन में मजबूती से उठाया। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लावालॉन्ग प्रखंड के ग्राम पंचायत लमटा के टोला हर्षनाथपुर में लगभग 30 भूमिहीन दलित परिवार पिछले करीब 100 वर्षों से निवास कर रहे हैं, लेकिन इन परिवारों ने प्रधानमंत्री आवास एवं अबुआ आवास योजना के तहत अपने घर बनाकर वर्षों से यहीं अपना जीवन यापन किया है। हाल ही में वन विभाग द्वारा घरों के सामने ट्रेंच (खाई) काटे जाने से इन परिवारों में भय और असुरक्षा, भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। उज्जवल कुमार ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की है कि वन अधिकार अधिनियम के तहत इन सभी भूमिहीन परिवारों को वन पट्टा प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें स्थायी रूप से रहने का अधिकार और सुरक्षा मिल सके साथ ही वे सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें। गरीब, दलित और वंचित परिवारों के अधिकारों की रक्षा के लिए मैं सदन और सड़क दोनों जगह अपनी आवाज बुलंद करता रहूंगा।1
- Post by Jharkhand local news1
- शिक्षक बना किसान, स्कूल में सिच्चे देश का भविष्य, खेत में सिच्चे जिवन का अन्न, इसी को लेकर एक कविता किसानों के लिए। जिन्होंने पूरे देश को अनाज, सब्जी, फल और तेल जैसे सभी खाद्य पदार्थों का जनक को समर्पित।1