अंबेडकर जयंती पर जिला स्तरीय समारोह, सामाजिक सेवा पुरस्कार से सम्मानित हुए रमेश चंद्र बलाई बांसवाड़ा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर इंद्रजीत यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत अंबेडकर चौराहे पर बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद प्रशासन द्वारा अंबेडकर के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने की शपथ दिलाई गई। कलेक्टर यादव ने कहा कि बाबासाहेब के विचारों को शिक्षा और आचरण के माध्यम से जीवन में उतारना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के राज्य स्तरीय आयोजन से भी वर्चुअली जुड़ाव हुआ। इस अवसर पर बांसवाड़ा जिले के रमेश चंद्र बलाई को डॉ. अंबेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अंबेडकर जयंती पर जिला स्तरीय समारोह, सामाजिक सेवा पुरस्कार से सम्मानित हुए रमेश चंद्र बलाई बांसवाड़ा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर इंद्रजीत यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत अंबेडकर चौराहे पर बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद प्रशासन द्वारा अंबेडकर के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने की शपथ दिलाई गई। कलेक्टर यादव ने कहा कि बाबासाहेब के विचारों को शिक्षा और आचरण के माध्यम से जीवन में उतारना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के राज्य स्तरीय आयोजन से भी वर्चुअली जुड़ाव हुआ। इस अवसर पर बांसवाड़ा जिले के रमेश चंद्र बलाई को डॉ. अंबेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- मूकनायक की :दक्षिणी राजस्थान से खास खबरे । देश मे विशाल रैलीयो एवं जन सभाओ के साथ आज पुरे भारत मे बाबा साहेब की जन्म जयंती धुम धाम से मनाई गई एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब के मार्ग पर चलकर शिक्षित बनना संगठित रहना एवं अधिकारो के लिए तबतक संघर्ष जारी रखना जबतक समान अवसरो मे समान भागीदारी सुनिश्चित नही होती । इस पर वक्ताओ ने वक्तव्य दिए । राजस्थान मे भी प्रदेश मे जगह जगह शान्तिपूर्ण तरीके से विशाल रैलियो एवं जन सभाओ का आयोजन हुआ । जयपुर : किशन पाल कि रिपोर्ट है जयपुर के माधोराजपुरा शहर में धूमधाम से मनाई गई जयंती एवं रैली का हुआ आयोजन आसपुर : इसी कड़ी मे पहली बार राजस्थान की सबसे बड़ी रैली बहुजन समाज ST SC एकता मंच डूगरपुर की जिला स्तरीय आसपुर शहर मे हजारो लोगो ने विशाल रैली निकाली एवं जन सभा का आयोजन किया जय भीम जय संविधान जय जोहार के गगन भेदी नारो से वातावरण गुजायमान रहा । परतापुर परंगणा : यादव समाज ने भी रैली एवं जन सभा का आयोजन रतनलाल यादव आम्बेडकर भवन परतापुर मे किया । सैकडो स्त्री पुरुष एवं युवाओ ने भाग लिया । वक्ता रतनलाल जाटव वजेग जी डॉ गणेशजी रामलाल यादव ने महापुरुषो एवं बाबा साहेब के मार्ग एवं त्याग को विस्तृत समझाया । सभी को भोजन की व्यवस्था भी कि गई परतापुर : सालवी समाज परतापुर परंगणा द्वारा बोदिया से परतापुर नानुलाल बुनकर शंकरलाल की अगुवाई मे विशाल रैली एवं जन सभा का बोदीया मे आयोजन किया गया सेकडो लोग सम्मीलीत रहे । बाँसवाडा : जिला स्तर पर भीम आर्मी एवं बहुजन समाज द्वारा विशाल रैली एवं सभा का आयोजन हुआ बाँसवाडा : के कुण्डला गाँव मे यादव समाज फूले अंम्बेडकर शिक्षा समीती के सेकडो लोगो द्वारा विशाल जन सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ परतापुर : गढ़ी के बोरी गाँव मे यादव समाज द्वारा रतनलाल यादव रमणलाल यादव की अगुवाई मे माल्यार्पण एवं जन सभा का आयोजन किया डूगरपुर जिला स्तर पर कांग्रेस SC प्रकोष्ट अध्यक्ष कालूराम यादव कि अगुवाई मे अनु जाति प्रदेश अध्यक्षा ममता भूपेश की अध्यक्षता मे जयन्ति मनाई गई। चौरासी कराडा सागवाडा कुशलगढ घाटोल बागीदौरा आनंदपुरी झडस से भी सभाओ एवं गोष्ठीयो केआयोजन एवं जयन्ती मनाने की खबरे है ।1
- कुशलगढ़ में श्री नाई सेवा संस्थान, सेन समाज द्वारा आराध्य देव श्री श्री 1008 श्री सेन जी महाराज का 726वां जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर के जयंत विहार से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जो गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए पुनः जयंत विहार पहुंची। यहां सेन जी महाराज की महाआरती संपन्न हुई। शोभायात्रा में यजमान बोली एवं आरती की बोली का लाभ योगेंद्र राठौड़ परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सेन समाज कुशलगढ़ के अध्यक्ष ललित राठौड़ ने अपने संबोधन में सेन जी महाराज के जीवन, उनके भक्ति मार्ग और समाज सुधार के कार्यों पर प्रकाश डाला। वहीं कोषाध्यक्ष सत्यनारायण सेन ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में समाज के सहयोगी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। समाज की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महाप्रसादी के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस आयोजन में चंद्रपाल सेन, रिद्धित राठौड़, सत्यनारायण सेन, विजेंद्र पंवार, संदीप सेन, विनोद सेन, रवि सेन, नितेश सेन, गोपाल सेन, जितेंद्र सेन, मिहिर सेन सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। शोभायात्रा के पिपली चौराहे पहुंचने पर नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।4
- Jay bhim jay johar 🙏🏻1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी पाटन में कांग्रेस पार्टी ने तेजाजी मंदिर पर मनाई डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती, राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के मध्यप्रदेश की सिमा से सटे पाटन में कांग्रेसी पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों,व कार्यकर्ताओं ने पाटन के सत्य विर तेजाजी महाराज के मंदिर पर डाक्टर साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता रजनीकांत खाब्या ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर बाबा साहेब के दिखाएं मार्ग पर चलने की बात कही इस मौके पर खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के सरपंच प्रशासक भी मौजूद थे1
- सागवाड़ा में अंबेडकर जयंती पर सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास बाबा रामदेव मंदिर परिसर में 20 लाख की लागत से बनेगा केंद्र आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत की गई। बाबा रामदेव मंदिर परिसर में विधायक मद से 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सांस्कृतिक गतिविधि केंद्र का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर विधायक शंकरलाल डेचा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान की बदौलत आज देश के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने “शिक्षित बनो, संगठित रहो” के संदेश को समाज के विकास का मूल आधार बताया। विधायक डेचा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाबा साहब के “अंत्योदय” के विचार को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि यह सांस्कृतिक केंद्र विशेष रूप से बुनकर समाज के लिए शिक्षा और सामाजिक उन्नति का केंद्र बनेगा। साथ ही उन्होंने सभी से अपील की कि समाज के गरीब और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करें। कार्यक्रम में पूर्व सांसद कनकमल कटारा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। समारोह में बुनकर समाज के अध्यक्ष नरेश बुनकर ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष यशवंत गवारिया, महामंत्री के.पी. सिंह, राधाकृष्ण टेलर, जिला उपाध्यक्ष ताजेंग पाटीदार, प्रदीप गमोट, भोपाल सिंह, चंदन सिंह, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष दलीचंद बुनकर, विष्णु बुनकर सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजजन मौजूद रहे।1
- Post by VAGAD news241
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का बाबा भीमराव अंबेडकर जी के 137 में जन्म उत्सव पर विशेषांक। स्पेशल रिपोर्ट देखेगा हम दोनों जा रहे1
- Post by Bapulal Ahari1