नाकाबंदी तोड़कर भागी गुजरात नंबर की कार, पीछा कर पकड़ा तो मिले 4.10 लाख रुपए पंचायतीराज चुनाव की आचार संहिता के बीच डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध नकदी के साथ कार और मोबाइल जब्त, एक युवक डिटेन सीमलवाड़ा (गुणवंत कलाल)। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 की आचार संहिता के बीच डूंगरपुर जिला पुलिस ने संदिग्ध नकदी के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला विशेष टीम (डीएसटी) और ओबरी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुजरात नंबर की कार से परिवहन किए जा रहे 4 लाख 10 हजार रुपए जब्त किए हैं। पुलिस ने मामले में राहुल पुत्र जेठालाल पाटीदार निवासी जोगपुर, थाना चितरी को डिटेन किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार और मोबाइल भी जब्त किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार आईपीएस के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिला विशेष टीम को एक कार में संदिग्ध नकदी का परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। पुलिस को देखकर कार भगाई, पीछा कर विराट गांव के पास पकड़ा पुलिस के अनुसार नाकाबंदी के दौरान वरदा की ओर से गुजरात नंबर की एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। टीम ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने कार रोकने के बजाय तेज गति से आंतरी की ओर भगाने का प्रयास किया। इस पर जिला विशेष टीम ने कार का पीछा किया और ओबरी थाना पुलिस की सहायता से विराट गांव के पास कार को रुकवा लिया। कार की तलाशी लेने पर अंदर काले रंग की पॉलिथीन थैली मिली। थैली खोलकर जांच करने पर उसमें नोटों के नौ बंडल पाए गए। पुलिस ने मौके पर नकदी की गिनती करवाई, जिसमें कुल 4 लाख 10 हजार रुपए मिले। नकदी के संबंध में अपराध से जुड़े होने की आशंका, पुलिस ने की जब्ती पुलिस के अनुसार कार में मिले नौ बंडलों में 500, 200 और 100 रुपए के नोट शामिल थे। इनमें छह बंडलों में तीन लाख रुपए तथा शेष तीन बंडलों में एक लाख दस हजार रुपए मिले। इस प्रकार कुल चार लाख दस हजार रुपए की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि राहुल पाटीदार के कब्जे से मिली राशि के किसी अपराध से संबंधित होने की आशंका के चलते भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 106 के तहत नकदी जब्त कर सीलबंद की गई। वहीं घटना में प्रयुक्त कार और मोबाइल भी जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए ओबरी थाना पुलिस को सुपुर्द किए गए हैं। चुनावी आचार संहिता के बीच संदिग्ध नकदी परिवहन पर पुलिस की पैनी नजर पंचायतीराज चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस की ओर से संदिग्ध गतिविधियों और नकदी के परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर जिला विशेष टीम एवं थाना पुलिस लगातार सक्रिय हैं। इसी सतर्कता के चलते संदिग्ध नकदी परिवहन का मामला सामने आया है। पुलिस मामले में नकदी के स्रोत और परिवहन के उद्देश्य की जांच कर रही है। कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका ओबरी थाना पुलिस टीम : सहायक उपनिरीक्षक एवं थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह, हेड कांस्टेबल आशिक मोहम्मद, कांस्टेबल प्रवीण सिंह, अशोक कुमार एवं कन्हैयालाल शामिल रहे। जिला विशेष टीम (डीएसटी) : हेड कांस्टेबल मोहनपाल सिंह तथा कांस्टेबल जितेंद्र, मगनलाल एवं जितेंद्र शामिल रहे। दोनों टीमों ने आपसी समन्वय से नाकाबंदी कर संदिग्ध कार को पकड़ा और नकदी जब्ती की कार्रवाई को अंजाम दिया।

- ढूंढावाड़ा नदी का हाल बेहाल है सफाई के इंतजार मे वातरक् नदी1
- सादड़ी में बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, घायलः ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल, घर लौट रहे थे सादड़ी। सादड़ी,भीकाराम,रिपोटर कंडारा,से देवधड़ा जा रहे बाइक सवार दम्पति को पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में भेराराम (42) और पवनी देवी (36) घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, देवधड़ा निवासी भेराराम पुत्र चतराराम गमेती भील और पवनी देवी पत्नी भैराराम सादड़ी से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सादड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला बाइक सवार एक निजी होटल का कर्मचारी है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।2
- घाटोल में शांतिपूर्ण मतदान, स्थानीय समस्याएं रहीं प्रमुख मुद्दे चार पीढ़ियों के साथ मतदान करने पहुंचीं कचरी देवी, तीन पीढ़ियों के साथ कंकु देवी ने किया मतदान खमेरा के आदर्श मतदान केंद्र पर पेयजल व्यवस्था में कमी, केंद्र 128 पर पहले ही वोट डाले जाने के आरोप पर जताया विरोध घाटोल। पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में बुधवार को घाटोल क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। दोपहर 12 बजे तक केंद्रों पर लंबी कतारें नजर आईं, वहीं नरवाली में शाम 4 बजे तक मतदान के लिए मतदाताओं की कतारें बनी रहीं। मतदान के दौरान पेयजल, सफाई, विद्युत आपूर्ति और क्षेत्र के विकास जैसे स्थानीय मुद्दे चर्चा में रहे। मतदाताओं ने इन समस्याओं के समाधान और मूलभूत सुविधाओं में सुधार की अपेक्षा के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। चार पीढ़ियों के साथ पहुंचीं कचरी देवी मतदान के दौरान पारिवारिक भागीदारी का दृश्य भी देखने को मिला। कचरी देवी पत्नी कोदर अपनी चार पीढ़ियों के सदस्यों के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं। वहीं कंकु देवी पत्नी केवजी पंचाल ने तीन पीढ़ियों के साथ मतदान किया। आदर्श मतदान केंद्र पर पेयजल व्यवस्था में कमी खमेरा स्थित आदर्श मतदान केंद्र पर पेयजल के लिए टंकियां रखी गई थीं, लेकिन पानी पीने के लिए पात्र उपलब्ध नहीं होने से लोगों को हाथ से ही पानी पीना पड़ा। आदर्श मतदान केंद्र पर पेयजल व्यवस्था में यह कमी नजर आई। पहले ही वोट डाले जाने के आरोप पर विरोध खमेरा के मतदान केंद्र संख्या 128 पर कुछ मतदाताओं ने आरोप लगाया कि उनके केंद्र पहुंचने से पहले ही उनके वोट डाले जा चुके थे। इसको लेकर विरोध हुआ। बाद में अधिकारियों ने समझाइश की, जिसके बाद संबंधित मतदाताओं का मतदान करवाया गया। मामले में अधिकारियों से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। खमेरा, उदाजी का गड़ा, डुंगरिया, नरवाली, भगोरो का खेड़ा और रूपजी का खेड़ा सहित क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में कुल मिलाकर शांतिपूर्ण मतदान रहा।4
- झाबुआ जिला के मेघनगर खंड की संचलन निकल गई फूलों से स्वागत किया1
- बाइट - प्रो अनिल भारद्वाज, निदेशक, भौतिकी अनुसंधान प्रयोगशाला, अंतरिक्ष विभाग प्रो अनिल भारद्वाज, निदेशक, भौतिकी अनुसंधान प्रयोगशाला, अंतरिक्ष विभाग1
- बारिश की आशंका के चलते किसानों ने अपनी फसल बचाने में जुटे उदयपुर समीपवर्ती इलाकों में इन दिनों बारिश की आशंका जताई जा रही है इसी चिंता में किसानों ने युद्धस्तर पर खेतों में रखी मक्का ग्वार उड़द मूंग सोयाबीन ज्वार बाजरा की फसलों मशीन से निकालना शुरू कर दिया है। पहले ही बारिश कम होने से सुखे चारे की ख़ासी कमी देखी जा रही है। और महंगाई। आसमान छू रही है। पशुपालन टेढ़ी खीर साबित हो रही है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो काफी नुकसानदायक है। इसलिए किसान सतर्क हो गए हैं3
- नाकाबंदी तोड़कर भागी गुजरात नंबर की कार, पीछा कर पकड़ा तो मिले 4.10 लाख रुपए पंचायतीराज चुनाव की आचार संहिता के बीच डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध नकदी के साथ कार और मोबाइल जब्त, एक युवक डिटेन सीमलवाड़ा (गुणवंत कलाल)। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 की आचार संहिता के बीच डूंगरपुर जिला पुलिस ने संदिग्ध नकदी के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला विशेष टीम (डीएसटी) और ओबरी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुजरात नंबर की कार से परिवहन किए जा रहे 4 लाख 10 हजार रुपए जब्त किए हैं। पुलिस ने मामले में राहुल पुत्र जेठालाल पाटीदार निवासी जोगपुर, थाना चितरी को डिटेन किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार और मोबाइल भी जब्त किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार आईपीएस के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिला विशेष टीम को एक कार में संदिग्ध नकदी का परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। पुलिस को देखकर कार भगाई, पीछा कर विराट गांव के पास पकड़ा पुलिस के अनुसार नाकाबंदी के दौरान वरदा की ओर से गुजरात नंबर की एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। टीम ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने कार रोकने के बजाय तेज गति से आंतरी की ओर भगाने का प्रयास किया। इस पर जिला विशेष टीम ने कार का पीछा किया और ओबरी थाना पुलिस की सहायता से विराट गांव के पास कार को रुकवा लिया। कार की तलाशी लेने पर अंदर काले रंग की पॉलिथीन थैली मिली। थैली खोलकर जांच करने पर उसमें नोटों के नौ बंडल पाए गए। पुलिस ने मौके पर नकदी की गिनती करवाई, जिसमें कुल 4 लाख 10 हजार रुपए मिले। नकदी के संबंध में अपराध से जुड़े होने की आशंका, पुलिस ने की जब्ती पुलिस के अनुसार कार में मिले नौ बंडलों में 500, 200 और 100 रुपए के नोट शामिल थे। इनमें छह बंडलों में तीन लाख रुपए तथा शेष तीन बंडलों में एक लाख दस हजार रुपए मिले। इस प्रकार कुल चार लाख दस हजार रुपए की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि राहुल पाटीदार के कब्जे से मिली राशि के किसी अपराध से संबंधित होने की आशंका के चलते भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 106 के तहत नकदी जब्त कर सीलबंद की गई। वहीं घटना में प्रयुक्त कार और मोबाइल भी जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए ओबरी थाना पुलिस को सुपुर्द किए गए हैं। चुनावी आचार संहिता के बीच संदिग्ध नकदी परिवहन पर पुलिस की पैनी नजर पंचायतीराज चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस की ओर से संदिग्ध गतिविधियों और नकदी के परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर जिला विशेष टीम एवं थाना पुलिस लगातार सक्रिय हैं। इसी सतर्कता के चलते संदिग्ध नकदी परिवहन का मामला सामने आया है। पुलिस मामले में नकदी के स्रोत और परिवहन के उद्देश्य की जांच कर रही है। कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका ओबरी थाना पुलिस टीम : सहायक उपनिरीक्षक एवं थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह, हेड कांस्टेबल आशिक मोहम्मद, कांस्टेबल प्रवीण सिंह, अशोक कुमार एवं कन्हैयालाल शामिल रहे। जिला विशेष टीम (डीएसटी) : हेड कांस्टेबल मोहनपाल सिंह तथा कांस्टेबल जितेंद्र, मगनलाल एवं जितेंद्र शामिल रहे। दोनों टीमों ने आपसी समन्वय से नाकाबंदी कर संदिग्ध कार को पकड़ा और नकदी जब्ती की कार्रवाई को अंजाम दिया।1
- घुवेड़ बस स्टैंड पर रोहित की चाकू मारकर हत्या का मामला: फरार आरोपी गोविंद कटारा गिरफ्तार धंबोला थाना पुलिस की कार्रवाई, भादर निवासी 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश सीमलवाड़ा। धंबोला थाना क्षेत्र के घुवेड़ बस स्टैंड के पास रोहित डेंडोर की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भादर निवासी गोविंद पिता हुका कटारा (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। बस स्टैंड के पास मिला था युवक का शव पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को कालीकापारड़ा, ग्राम पंचायत भादर निवासी लक्ष्मण पिता दलजी डेंडोर (55) ने धंबोला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र रोहित गुजरात में मजदूरी करता था और करीब दो महीने पहले ही घर आया था। 18 अक्टूबर को सुबह करीब 11:30 बजे रोहित का दोस्त कांतिलाल निवासी भादर मोटरसाइकिल लेकर उसे घर से अपने साथ ले गया था। इसके कुछ समय बाद रोहित के रिश्तेदार का फोन आया और उसने रोहित की हत्या होने की जानकारी दी। परिजन घुवेड़ बस स्टैंड के आगे कोपा मोड़ पहुंचे, जहां सड़क किनारे पेड़ के नीचे रोहित का शव मिला। उसकी शर्ट खून से सनी हुई थी तथा पेट के बाईं ओर और पैर में गहरे घाव थे। रिपोर्ट में गोविंद कटारा पर चाकू मारकर हत्या करने का आरोप लगाया गया। एसपी के निर्देश पर गठित की टीम मामले में पुलिस थाना धंबोला में प्रकरण दर्ज कर थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया ने अनुसंधान शुरू किया। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीव सिंह के निर्देश तथा सीमलवाड़ा वृत्ताधिकारी मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गोविंद कटारा को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस की जांच जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम कार्रवाई में धंबोला थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल शंभुसिंह, आसूचना अधिकारी करण, गोपाल, विनोद (चालक) एवं हरिश शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, आसूचना अधिकारी करण की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।3