logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*अजीतमल में तालाब की जमीन से हटा अतिक्रमण, गाटा संख्या 264 प्रशासन ने कराया खाली* *अजीतमल में तालाब की जमीन से हटा अतिक्रमण, गाटा संख्या 264 प्रशासन ने कराया खाली* *पुराने अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, तालाब की जमीन कराई खाली* औरैया - जनपद औरैया के अजीतमल कस्बे में तालाबों को उनके पुराने स्वरूप में वापस लाने के अभियान के तहत तहसील प्रशासन ने गुरुवार को विद्याटाकीज के समीप पुराने मुगल रोड किनारे स्थित गाटा संख्या 264 की तालाब भूमि से वर्षों पुराना अतिक्रमण हटवा दिया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। तहसीलदार अविनाश कुमार, नगर पंचायत के ईओ प्रदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार और भारी पुलिस बल जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। फल-सब्जी, चाट, चाय-पानी और होटल संचालकों ने अधिकारियों से मोहलत मांगी। समय मिलने पर दुकानदारों ने स्वयं सामान और दुकानें हटाना शुरू कर दिया। करीब दो घंटे चली कार्रवाई के बाद जेसीबी से तालाब की भूमि पर किया गया मिट्टी का भराव और स्थायी अतिक्रमण हटाकर जमीन खाली कराई गई। अतिक्रमण हटने के बाद तालाब का वर्षों से दबा रकबा दिखाई देने लगा। बताया गया कि मिट्टी डालकर तालाब की जमीन पर धीरे-धीरे कब्जा किया गया था और बाद में दुकानें संचालित होने लगी थीं। एसडीएम निखिल राजपूत के निरीक्षण के बाद अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए गए थे। तहसीलदार ने बताया कि खाली कराई गई भूमि नगर पंचायत को सौंप दी गई है। अन्य तालाबों से भी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जारी रहेगी l

2 hrs ago
user_Rajneesh kumar पत्रकार
Rajneesh kumar पत्रकार
अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

*अजीतमल में तालाब की जमीन से हटा अतिक्रमण, गाटा संख्या 264 प्रशासन ने कराया खाली* *अजीतमल में तालाब की जमीन से हटा अतिक्रमण, गाटा संख्या 264 प्रशासन ने कराया खाली* *पुराने अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, तालाब की जमीन कराई खाली* औरैया - जनपद औरैया के अजीतमल कस्बे में तालाबों को उनके पुराने स्वरूप में वापस लाने के अभियान के तहत तहसील

प्रशासन ने गुरुवार को विद्याटाकीज के समीप पुराने मुगल रोड किनारे स्थित गाटा संख्या 264 की तालाब भूमि से वर्षों पुराना अतिक्रमण हटवा दिया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। तहसीलदार अविनाश कुमार, नगर पंचायत के ईओ प्रदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार और भारी पुलिस बल जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। फल-सब्जी, चाट, चाय-पानी

और होटल संचालकों ने अधिकारियों से मोहलत मांगी। समय मिलने पर दुकानदारों ने स्वयं सामान और दुकानें हटाना शुरू कर दिया। करीब दो घंटे चली कार्रवाई के बाद जेसीबी से तालाब की भूमि पर किया गया मिट्टी का भराव और स्थायी अतिक्रमण हटाकर जमीन खाली कराई गई। अतिक्रमण हटने के बाद तालाब का वर्षों से दबा रकबा दिखाई देने लगा। बताया

गया कि मिट्टी डालकर तालाब की जमीन पर धीरे-धीरे कब्जा किया गया था और बाद में दुकानें संचालित होने लगी थीं। एसडीएम निखिल राजपूत के निरीक्षण के बाद अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए गए थे। तहसीलदार ने बताया कि खाली कराई गई भूमि नगर पंचायत को सौंप दी गई है। अन्य तालाबों से भी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जारी रहेगी l

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *अजीतमल में तालाब की जमीन से हटा अतिक्रमण, गाटा संख्या 264 प्रशासन ने कराया खाली* *अजीतमल में तालाब की जमीन से हटा अतिक्रमण, गाटा संख्या 264 प्रशासन ने कराया खाली* *पुराने अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, तालाब की जमीन कराई खाली* औरैया - जनपद औरैया के अजीतमल कस्बे में तालाबों को उनके पुराने स्वरूप में वापस लाने के अभियान के तहत तहसील प्रशासन ने गुरुवार को विद्याटाकीज के समीप पुराने मुगल रोड किनारे स्थित गाटा संख्या 264 की तालाब भूमि से वर्षों पुराना अतिक्रमण हटवा दिया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। तहसीलदार अविनाश कुमार, नगर पंचायत के ईओ प्रदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार और भारी पुलिस बल जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। फल-सब्जी, चाट, चाय-पानी और होटल संचालकों ने अधिकारियों से मोहलत मांगी। समय मिलने पर दुकानदारों ने स्वयं सामान और दुकानें हटाना शुरू कर दिया। करीब दो घंटे चली कार्रवाई के बाद जेसीबी से तालाब की भूमि पर किया गया मिट्टी का भराव और स्थायी अतिक्रमण हटाकर जमीन खाली कराई गई। अतिक्रमण हटने के बाद तालाब का वर्षों से दबा रकबा दिखाई देने लगा। बताया गया कि मिट्टी डालकर तालाब की जमीन पर धीरे-धीरे कब्जा किया गया था और बाद में दुकानें संचालित होने लगी थीं। एसडीएम निखिल राजपूत के निरीक्षण के बाद अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए गए थे। तहसीलदार ने बताया कि खाली कराई गई भूमि नगर पंचायत को सौंप दी गई है। अन्य तालाबों से भी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जारी रहेगी l
    4
    *अजीतमल में तालाब की जमीन से हटा अतिक्रमण, गाटा संख्या 264 प्रशासन ने कराया खाली*


*अजीतमल में तालाब की जमीन से हटा अतिक्रमण, गाटा संख्या 264 प्रशासन ने कराया खाली*
*पुराने अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, तालाब की जमीन कराई खाली*
औरैया -
जनपद औरैया के अजीतमल कस्बे में तालाबों को उनके पुराने स्वरूप में वापस लाने के अभियान के तहत तहसील प्रशासन ने गुरुवार को विद्याटाकीज के समीप पुराने मुगल रोड किनारे स्थित गाटा संख्या 264 की तालाब भूमि से वर्षों पुराना अतिक्रमण हटवा दिया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही दुकानदारों में खलबली मच गई।
तहसीलदार अविनाश कुमार, नगर पंचायत के ईओ प्रदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार और भारी पुलिस बल जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। फल-सब्जी, चाट, चाय-पानी और होटल संचालकों ने अधिकारियों से मोहलत मांगी। समय मिलने पर दुकानदारों ने स्वयं सामान और दुकानें हटाना शुरू कर दिया।
करीब दो घंटे चली कार्रवाई के बाद जेसीबी से तालाब की भूमि पर किया गया मिट्टी का भराव और स्थायी अतिक्रमण हटाकर जमीन खाली कराई गई। अतिक्रमण हटने के बाद तालाब का वर्षों से दबा रकबा दिखाई देने लगा।
बताया गया कि मिट्टी डालकर तालाब की जमीन पर धीरे-धीरे कब्जा किया गया था और बाद में दुकानें संचालित होने लगी थीं। एसडीएम निखिल राजपूत के निरीक्षण के बाद अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए गए थे।
तहसीलदार ने बताया कि खाली कराई गई भूमि नगर पंचायत को सौंप दी गई है। अन्य तालाबों से भी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जारी रहेगी l
    user_Rajneesh kumar पत्रकार
    Rajneesh kumar पत्रकार
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • योगाभ्यास और प्राकृतिक चिकित्सा से स्वस्थ रहने के बताए उपाय औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय की गतिविधियों के अंतर्गत गुरुवार को ब्लॉक परिसर में योगाभ्यास कराया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. परवीन के मार्गदर्शन में वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने योग साधकों एवं स्वास्थ्य प्रेमियों को नियमित योग, व्यायाम और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए। योग प्रशिक्षक ने बताया कि गलत खान-पान, अनियमित दिनचर्या और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण मोटापा बढ़ने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो सकती है। इसके चलते जुकाम, खांसी, बुखार और बार-बार छींक आने जैसी परेशानियां हो सकती हैं। उन्होंने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के अंतर्गत षट्कर्म सहित विभिन्न उपायों की जानकारी दी। प्रातःकालीन सत्र में साधकों को सूक्ष्म व्यायाम के तहत चक्की चालन के साथ वक्रासन, अर्धमत्स्येंद्रासन, पश्चिमोत्तानासन और बकासन आदि का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक ने आसनों को करने की सही विधि और उनसे होने वाले लाभों के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी आसन का अभ्यास सही जानकारी और प्रशिक्षित व्यक्ति के मार्गदर्शन में ही करना चाहिए, क्योंकि गलत तरीके से किया गया अभ्यास स्वास्थ्य लाभ के बजाय परेशानी और तनाव का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि आसन, प्राणायाम और ध्यान से पहले शरीर एवं मन को एकाग्र करना जरूरी है। नियमित दिनचर्या, संतुलित खान-पान और कब्ज से बचाव के साथ स्वस्थ आदतों को अपनाकर व्यक्ति सहज एवं स्वाभाविक रूप से स्वस्थ रह सकता है। द्वितीय सत्र में कुल 33 मरीज पहुंचे, जिनमें 27 नवीन और छह पुराने मरीज शामिल रहे। इनमें 21 पुरुष और 12 महिलाएं थीं। बरसात के मौसम में कब्ज के कारण आंखों में धुंधलापन, थकान और शरीर में दर्द जैसी समस्याओं से परेशान मरीजों को पेट पर ठंडी पट्टी एवं मसाज के माध्यम से राहत के उपाय बताए गए। रिपोर्ट वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने दी।
    1
    योगाभ्यास और प्राकृतिक चिकित्सा से स्वस्थ रहने के बताए उपाय

औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय की गतिविधियों के अंतर्गत गुरुवार को ब्लॉक परिसर में योगाभ्यास कराया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. परवीन के मार्गदर्शन में वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने योग साधकों एवं स्वास्थ्य प्रेमियों को नियमित योग, व्यायाम और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए।
योग प्रशिक्षक ने बताया कि गलत खान-पान, अनियमित दिनचर्या और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण मोटापा बढ़ने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो सकती है। इसके चलते जुकाम, खांसी, बुखार और बार-बार छींक आने जैसी परेशानियां हो सकती हैं। उन्होंने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के अंतर्गत षट्कर्म सहित विभिन्न उपायों की जानकारी दी।
प्रातःकालीन सत्र में साधकों को सूक्ष्म व्यायाम के तहत चक्की चालन के साथ वक्रासन, अर्धमत्स्येंद्रासन, पश्चिमोत्तानासन और बकासन आदि का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक ने आसनों को करने की सही विधि और उनसे होने वाले लाभों के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी आसन का अभ्यास सही जानकारी और प्रशिक्षित व्यक्ति के मार्गदर्शन में ही करना चाहिए, क्योंकि गलत तरीके से किया गया अभ्यास स्वास्थ्य लाभ के बजाय परेशानी और तनाव का कारण बन सकता है।
उन्होंने कहा कि आसन, प्राणायाम और ध्यान से पहले शरीर एवं मन को एकाग्र करना जरूरी है। नियमित दिनचर्या, संतुलित खान-पान और कब्ज से बचाव के साथ स्वस्थ आदतों को अपनाकर व्यक्ति सहज एवं स्वाभाविक रूप से स्वस्थ रह सकता है।
द्वितीय सत्र में कुल 33 मरीज पहुंचे, जिनमें 27 नवीन और छह पुराने मरीज शामिल रहे। इनमें 21 पुरुष और 12 महिलाएं थीं। बरसात के मौसम में कब्ज के कारण आंखों में धुंधलापन, थकान और शरीर में दर्द जैसी समस्याओं से परेशान मरीजों को पेट पर ठंडी पट्टी एवं मसाज के माध्यम से राहत के उपाय बताए गए। रिपोर्ट वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने दी।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • इटावा में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक अनुराग सिंह की मौत, *इटावा में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक अनुराग सिंह की मौत, मृतक के भाई ने तीन लोगों पर कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का लगाया आरोप, खेत में बेहोशी की हालत में मिला था युवक, जिला अस्पताल से सैफई किया गया था रेफर, सैफई में चिकित्सकों ने जांच के बाद अनुराग को मृत घोषित किया, मृतक के मोबाइल में घटना से जुड़ी रिकॉर्डिंग होने का भी परिजनों ने किया दावा,रुपयों के लेनदेन को लेकर आरोपियों से रंजिश होने का लगाया गया आरोप, तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी थाना पुलिस, भरथना थाना क्षेत्र के अपूरपुर गाँव का पूरा मामला....*
    1
    इटावा में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक अनुराग सिंह की मौत,
*इटावा में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक अनुराग सिंह की मौत, मृतक के भाई ने तीन लोगों पर कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का लगाया आरोप, खेत में बेहोशी की हालत में मिला था युवक, जिला अस्पताल से सैफई किया गया था रेफर, सैफई में चिकित्सकों ने जांच के बाद अनुराग को मृत घोषित किया, मृतक के मोबाइल में घटना से जुड़ी रिकॉर्डिंग होने का भी परिजनों ने किया दावा,रुपयों के लेनदेन को लेकर आरोपियों से रंजिश होने का लगाया गया आरोप, तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी थाना पुलिस, भरथना थाना क्षेत्र के अपूरपुर गाँव का पूरा मामला....*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया पुलिस की बड़ी पहल: सभी सर्किल मुख्यालयों पर परिवार परामर्श केंद्र शुरू 'ई-मालखाना व्यवस्था' और 'अनुपम वाटिका' से स्मार्ट व इको-फ्रेंडली पुलिसिंग की ओर बढ़े कदम पारिवारिक विवादों के निपटारे, पुलिस कार्यप्रणाली को हाईटेक बनाने और थानों को हरा-भरा करने के उद्देश्य से औरैया पुलिस ने कई बड़े संवेदनशील व तकनीकी कदम उठाए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जनपद के सभी सर्किल मुख्यालयों पर नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्रों, तीन थानों में डिजिटल ‘ई-मालखाना व्यवस्था’ और थाना कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित “अनुपम वाटिका” का विधिवत शुभारम्भ किया है। यह पूरा आयोजन पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र की गरिमामयी उपस्थिति और पुलिस अधीक्षक औरैया, अभिषेक भारती के निर्देशन में संपन्न हुआ। पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद और काउंसलिंग के जरिए सुलझाने के लिए जनपद में परिवार परामर्श केंद्र की शुरुआत की गई है। थाना कोतवाली औरैया परिसर में मुख्य केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर किया गया, जबकि थाना अजीतमल और थाना बिधूना के नवनिर्मित केंद्रों का शुभारम्भ वर्चुअल माध्यम से हुआ। इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य कानूनी कार्रवाई से पहले बातचीत और संवेदनशीलता को प्राथमिकता देकर परिवारों को टूटने से बचाना है, जिससे समाज में सौहार्द और आपसी विश्वास को बढ़ावा मिल सके। स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए जनपद के तीन थानों—कोतवाली औरैया, थाना दिबियापुर और थाना कुदरकोट में डिजिटल ‘ई-मालखाना व्यवस्था’ शुरू की गई है। इस नई तकनीक के तहत अब मुकदमों से जुड़े माल (माल मुकदमाती) के रख-रखाव, विवरण और प्रबंधन को पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है। पारंपरिक कागजी रजिस्टरों की जगह अब सारा डेटा कंप्यूटर पर सुरक्षित रहेगा, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, सटीकता और दक्षता आएगी। इसी क्रम में थाना कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित “अनुपम वाटिका” का भी मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस वाटिका को विकसित करने का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान करना है। इसके साथ ही, यह वाटिका दिन-रात ड्यूटी पर मुस्तैद रहने वाले पुलिस कर्मियों के लिए एक शांतिपूर्ण एवं सुखद माहौल उपलब्ध कराएगी, जिससे उनका तनाव कम हो सके।
    4
    औरैया पुलिस की बड़ी पहल: सभी सर्किल मुख्यालयों पर परिवार परामर्श केंद्र शुरू

 'ई-मालखाना व्यवस्था' और 'अनुपम वाटिका' से स्मार्ट व इको-फ्रेंडली पुलिसिंग की ओर बढ़े कदम
पारिवारिक विवादों के निपटारे, पुलिस कार्यप्रणाली को हाईटेक बनाने और थानों को हरा-भरा करने के उद्देश्य से औरैया पुलिस ने कई बड़े संवेदनशील व तकनीकी कदम उठाए हैं। 
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जनपद के सभी सर्किल मुख्यालयों पर नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्रों, तीन थानों में डिजिटल ‘ई-मालखाना व्यवस्था’ और थाना कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित “अनुपम वाटिका” का विधिवत शुभारम्भ किया है। 
यह पूरा आयोजन पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र की गरिमामयी उपस्थिति और पुलिस अधीक्षक औरैया, अभिषेक भारती के निर्देशन में संपन्न हुआ।
पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद और काउंसलिंग के जरिए सुलझाने के लिए जनपद में परिवार परामर्श केंद्र की शुरुआत की गई है। थाना कोतवाली औरैया परिसर में मुख्य केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर किया गया, जबकि थाना अजीतमल और थाना बिधूना के नवनिर्मित केंद्रों का शुभारम्भ वर्चुअल माध्यम से हुआ। 
इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य कानूनी कार्रवाई से पहले बातचीत और संवेदनशीलता को प्राथमिकता देकर परिवारों को टूटने से बचाना है, जिससे समाज में सौहार्द और आपसी विश्वास को बढ़ावा मिल सके।
स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए जनपद के तीन थानों—कोतवाली औरैया, थाना दिबियापुर और थाना कुदरकोट में डिजिटल ‘ई-मालखाना व्यवस्था’ शुरू की गई है। इस नई तकनीक के तहत अब मुकदमों से जुड़े माल (माल मुकदमाती) के रख-रखाव, विवरण और प्रबंधन को पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है। पारंपरिक कागजी रजिस्टरों की जगह अब सारा डेटा कंप्यूटर पर सुरक्षित रहेगा, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, सटीकता और दक्षता आएगी।
इसी क्रम में थाना कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित “अनुपम वाटिका” का भी मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस वाटिका को विकसित करने का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान करना है। इसके साथ ही, यह वाटिका दिन-रात ड्यूटी पर मुस्तैद रहने वाले पुलिस कर्मियों के लिए एक शांतिपूर्ण एवं सुखद माहौल उपलब्ध कराएगी, जिससे उनका तनाव कम हो सके।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर ने थाना कोतवाली औरैया में “अनुपम वाटिका” का शुभारम्भ अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर महोदया द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर की गरिमामयी उपस्थिति एवं पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में थाना कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित “अनुपम वाटिका” का फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया गया। “अनुपम वाटिका” का उद्देश्य पुलिस परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान करना तथा पुलिस कर्मियों के लिए शांतिपूर्ण एवं सुखद माहौल उपलब्ध कराना है।
    2
    अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर ने थाना कोतवाली औरैया में “अनुपम वाटिका” का शुभारम्भ
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर महोदया द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर की गरिमामयी उपस्थिति एवं पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में थाना कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित “अनुपम वाटिका” का फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया गया। “अनुपम वाटिका” का उद्देश्य पुलिस परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान करना तथा पुलिस कर्मियों के लिए शांतिपूर्ण एवं सुखद माहौल उपलब्ध कराना है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया,बखरिया में बसपा का जनसंपर्क अभियान, दो दर्जन से अधिक लोगों ने ग्रहण की सदस्यता औरैया,विधानसभा 204 बहुजन समाज पार्टी की ओर से जनसंपर्क अभियान के तहत आज ग्राम बखरिया में पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष प्रियांक शुक्ला की मौजूदगी में दो दर्जन से अधिक लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने 2027 में पांचवीं बार बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को सर्वसमाज तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी ब्रजेंद्र कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष विमल दोहरे तथा बखरिया प्रधान पति राजेश दोहरे सहित बड़ी संख्या में बूथ पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वसमाज के सम्मान, सामाजिक न्याय और समान भागीदारी के लिए लगातार संघर्षरत है। सर्व समाज के सम्मान में, बहुजन समाज पार्टी मैदान में।
    2
    औरैया,बखरिया में बसपा का जनसंपर्क अभियान, दो दर्जन से अधिक लोगों ने ग्रहण की सदस्यता
औरैया,विधानसभा 204 बहुजन समाज पार्टी की ओर से जनसंपर्क अभियान के तहत आज ग्राम बखरिया में पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष प्रियांक शुक्ला की मौजूदगी में दो दर्जन से अधिक लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने 2027 में पांचवीं बार बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को सर्वसमाज तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी ब्रजेंद्र कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष विमल दोहरे तथा बखरिया प्रधान पति राजेश दोहरे सहित बड़ी संख्या में बूथ पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वसमाज के सम्मान, सामाजिक न्याय और समान भागीदारी के लिए लगातार संघर्षरत है।
सर्व समाज के सम्मान में, बहुजन समाज पार्टी मैदान में।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • औरैया कोतवाली परिसर में हुआ अनुपम वाटिका का विधिवत शुभारंभ औरैया में अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र एवं पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में गुरुवार को कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित "अनुपम वाटिका" का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा व सकारात्मक बनाना तथा पुलिसकर्मियों को शांतिपूर्ण, सुखद माहौल उपलब्ध कराना है।
    1
    औरैया कोतवाली परिसर में हुआ अनुपम वाटिका का विधिवत शुभारंभ
औरैया में अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र एवं पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में गुरुवार को कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित "अनुपम वाटिका" का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा व सकारात्मक बनाना तथा पुलिसकर्मियों को शांतिपूर्ण, सुखद माहौल उपलब्ध कराना है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • औरैया पुलिस में स्मार्ट पुलिसिंग की नई पहल, तीन थानों में ई-मालखाना शुरू
    1
    औरैया पुलिस में स्मार्ट पुलिसिंग की नई पहल, तीन थानों में ई-मालखाना शुरू
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.