logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजपुर में नहर पटरी पर बैना तिराहा के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मजदूर का शव, पुलिस ने जांच के बाद पीएम को भेजा, पीएम रिपोर्ट मौत की वजह होगी स्पष्ट राजपुर थाना क्षेत्र के बैना तिराहा के पास सोमवार शाम नहर पटरी पर एक मजदूर का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन कर साक्ष्य जुटाए और शव को राजपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मजदूर को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सलेमपुर गांव निवासी ब्रजकिशोर सोमवार को राजपुर जाने के लिए घर से निकले थे। शाम करीब सात बजे बैना तिराहा के पास नहर पटरी पर वह संदिग्ध हालत में पड़े मिले। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ब्रजकिशोर को राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। यहां डॉक्टर हरदीप ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के छोटे भाई अमन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई ब्रजकिशोर अविवाहित थे और मजदूरी कर परिवार से अलग रहते थे। सोमवार को वह राजपुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम नहर पटरी पर उनका शव पड़े होने की जानकारी मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब चार बजे ब्रजकिशोर नहर की पुलिया पर बैठे हुए थे और इस दौरान उन्हें उल्टियां भी हो रही थीं। इसके बाद शाम को उनका शव नहर पटरी पर मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। राजपुर थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि मजदूर की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

1 day ago
user_Journalist Sonu singh
Journalist Sonu singh
Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

राजपुर में नहर पटरी पर बैना तिराहा के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मजदूर का शव, पुलिस ने जांच के बाद पीएम को भेजा, पीएम रिपोर्ट मौत की वजह होगी स्पष्ट राजपुर थाना क्षेत्र के बैना तिराहा के पास सोमवार शाम नहर पटरी पर एक मजदूर का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन कर साक्ष्य जुटाए और शव को राजपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मजदूर को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सलेमपुर गांव निवासी ब्रजकिशोर सोमवार को राजपुर जाने के लिए घर से निकले थे। शाम करीब सात बजे बैना तिराहा के पास नहर पटरी पर वह संदिग्ध हालत में पड़े मिले। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ब्रजकिशोर को राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। यहां डॉक्टर हरदीप ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के छोटे भाई अमन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई ब्रजकिशोर अविवाहित थे और मजदूरी कर परिवार से अलग रहते थे। सोमवार को वह राजपुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम नहर पटरी पर उनका शव पड़े होने की जानकारी मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब चार बजे ब्रजकिशोर नहर की पुलिया पर बैठे हुए थे और इस दौरान उन्हें उल्टियां भी हो रही थीं। इसके बाद शाम को उनका शव नहर पटरी पर मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। राजपुर थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि मजदूर की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सिकंदरा। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी ट्रक चालक अक्षय कुमार ने सोमवार शाम करीब चार बजे पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी समेत चार लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सिकंदरा। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी ट्रक चालक अक्षय कुमार ने सोमवार शाम करीब चार बजे पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी समेत चार लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे उसका पड़ोसी संत शरण से भूमि संबंधी विवाद हो गया था। विवाद की सूचना 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर संत शरण ने रात करीब 10:30 बजे अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर के दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद संत शरण, उसकी पत्नी उर्मिला, पुत्र प्रिंस और बहनोई सीताराम ने पीड़ित की पत्नी और पुत्री के साथ लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि हमलावर पीड़ित के पुत्र का मोबाइल फोन भी छीन ले गए। घटना के बाद पीड़ित घायल अवस्था में सिकंदरा थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने उसकी तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घायलों का उपचार कराया और मामले की जांच की जा रही है।
    2
    सिकंदरा। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी ट्रक चालक अक्षय कुमार ने सोमवार शाम करीब चार बजे पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी समेत चार लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी ट्रक चालक अक्षय कुमार ने सोमवार शाम करीब चार बजे पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी समेत चार लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे उसका पड़ोसी संत शरण से भूमि संबंधी विवाद हो गया था। विवाद की सूचना 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर संत शरण ने रात करीब 10:30 बजे अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर के दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि इसके बाद संत शरण, उसकी पत्नी उर्मिला, पुत्र प्रिंस और बहनोई सीताराम ने पीड़ित की पत्नी और पुत्री के साथ लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि हमलावर पीड़ित के पुत्र का मोबाइल फोन भी छीन ले गए।
घटना के बाद पीड़ित घायल अवस्था में सिकंदरा थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने उसकी तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घायलों का उपचार कराया और मामले की जांच की जा रही है।
    user_Shabanam
    Shabanam
    Agricultural service सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • डेरापुर में दिनदहाड़े कथित अवैध खनन का वीडियो वायरल, प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल डेरापुर में दिनदहाड़े कथित अवैध खनन का वीडियो वायरल, प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल डेरापुर थाना क्षेत्र के जरौली में कथित अवैध खनन का मामला मंगलवार को उस समय चर्चा में आ गया, जब मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे खनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर ग्रामीणों ने क्षेत्र में खुलेआम खनन किए जाने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव क्षेत्र में दिन के उजाले में खनन का काम चल रहा है, बावजूद इसके संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और विभागीय अमले की प्रभावी निगरानी नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा खनन वास्तव में अवैध है, तो यह प्रशासनिक निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब दिन में कथित रूप से खनन गतिविधियां चल रही थीं, तो जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों की नजर आखिर क्यों नहीं पड़ी? ग्रामीणों ने प्रशासन से वायरल वीडियो की जांच कराने, मौके पर स्थलीय निरीक्षण करने और यदि खनन अवैध पाया जाए तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधियों की वास्तविक स्थिति प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामला सामने आने के बाद प्रशासन की भूमिका और कार्रवाई पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। अब देखना यह है कि वायरल वीडियो के आधार पर प्रशासन जांच कर कथित अवैध खनन की सच्चाई सामने लाता है या मामला महज आरोपों तक सीमित रह जाता है।
    1
    डेरापुर में दिनदहाड़े कथित अवैध खनन का वीडियो वायरल, प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल
डेरापुर में दिनदहाड़े कथित अवैध खनन का वीडियो वायरल, प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल
डेरापुर थाना क्षेत्र के  जरौली में कथित अवैध खनन का मामला मंगलवार को उस समय चर्चा में आ गया, जब मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे खनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर ग्रामीणों ने क्षेत्र में खुलेआम खनन किए जाने के आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव क्षेत्र में दिन के उजाले में खनन का काम चल रहा है, बावजूद इसके संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और विभागीय अमले की प्रभावी निगरानी नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा खनन वास्तव में अवैध है, तो यह प्रशासनिक निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब दिन में कथित रूप से खनन गतिविधियां चल रही थीं, तो जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों की नजर आखिर क्यों नहीं पड़ी? ग्रामीणों ने प्रशासन से वायरल वीडियो की जांच कराने, मौके पर स्थलीय निरीक्षण करने और यदि खनन अवैध पाया जाए तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधियों की वास्तविक स्थिति प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामला सामने आने के बाद प्रशासन की भूमिका और कार्रवाई पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।
अब देखना यह है कि वायरल वीडियो के आधार पर प्रशासन जांच कर कथित अवैध खनन की सच्चाई सामने लाता है या मामला महज आरोपों तक सीमित रह जाता है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निकाला जुलूस, दिया भाईचारे का संदेश
    1
    ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निकाला जुलूस, दिया भाईचारे का संदेश
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जंगल में फूली कांस, अब छोड़ो बारिश की आस गांवो मर बोली जाने बाली पुरानी कहाबत का आज भी महत्त्व झींझक। गांवों में मौसम को लेकर कही जाने वाली पुरानी कहावतें आज भी ग्रामीण जीवन में खास महत्व रखती हैं। ऐसी ही एक प्रचलित कहावत है—“जंगल में फूली कांस, अब छोड़ो बारिश की आस।” इसका सीधा अर्थ है कि जब जंगल और खेतों के आसपास कांस के सफेद फूल खिलने लगें तो वर्षा ऋतु के विदा होने का समय माना जाता है। कांस का फूलना प्रकृति में मौसम के बदलाव का पारंपरिक संकेत माना जाता रहा है। बुजुर्गों के अनुसार कांस के सफेद फूल दिखाई देने लगें तो बरसात का दौर धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ता है और शरद ऋतु के आगमन की आहट मिलने लगती है। इसी अनुभव को पीढ़ियों से कहावत के रूप में आगे बढ़ाया गया है। हालांकि आधुनिक मौसम विज्ञान के दौर में केवल कांस के फूलने के आधार पर बारिश की सटीक भविष्यवाणी नहीं की जा सकती, लेकिन यह कहावत ग्रामीण समाज की प्रकृति और मौसम के सूक्ष्म संकेतों को समझने की परंपरा को जरूर दर्शाती है। कांस के सफेद फूल अब गांवों में बदलते मौसम का संदेश देते नजर आने लगे हैं।
    1
    जंगल में फूली कांस, अब छोड़ो बारिश की आस गांवो मर बोली जाने बाली पुरानी कहाबत का आज भी महत्त्व 
झींझक। गांवों में मौसम को लेकर कही जाने वाली पुरानी कहावतें आज भी ग्रामीण जीवन में खास महत्व रखती हैं। ऐसी ही एक प्रचलित कहावत है—“जंगल में फूली कांस, अब छोड़ो बारिश की आस।” इसका सीधा अर्थ है कि जब जंगल और खेतों के आसपास कांस के सफेद फूल खिलने लगें तो वर्षा ऋतु के विदा होने का समय माना जाता है।
कांस का फूलना प्रकृति में मौसम के बदलाव का पारंपरिक संकेत माना जाता रहा है। बुजुर्गों के अनुसार कांस के सफेद फूल दिखाई देने लगें तो बरसात का दौर धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ता है और शरद ऋतु के आगमन की आहट मिलने लगती है। इसी अनुभव को पीढ़ियों से कहावत के रूप में आगे बढ़ाया गया है।
हालांकि आधुनिक मौसम विज्ञान के दौर में केवल कांस के फूलने के आधार पर बारिश की सटीक भविष्यवाणी नहीं की जा सकती, लेकिन यह कहावत ग्रामीण समाज की प्रकृति और मौसम के सूक्ष्म संकेतों को समझने की परंपरा को जरूर दर्शाती है। कांस के सफेद फूल अब गांवों में बदलते मौसम का संदेश देते नजर आने लगे हैं।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छीतापुर में दीवार गिर जाने से कुछ लोगों के घायल हो जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गई बाईट
    1
    *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छीतापुर में दीवार गिर जाने से कुछ लोगों के घायल हो जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गई बाईट
    user_Awanish Kumar
    Awanish Kumar
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस *आगामी पर्व बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट👇*
    1
    बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस
*आगामी पर्व बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट👇*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *सावन के अंतिम सोमवार पर अटसू में पुलिस ने पेश की सेवा की मिसाल* औरैया। सावन के चौथे एवं अंतिम सोमवार पर जब पूरा देश शिवमय नजर आया, वहीं जनपद औरैया के अटसू चौराहे से पुलिस की मानवता और सेवा भावना की तस्वीर सामने आई। यहां पुलिस ने डंडे के बजाय सेवा का हाथ बढ़ाते हुए शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा की। अजीतमल थाना क्षेत्र के अटसू चौराहे पर मिशन हेल्पिंग अभियान के तहत पुलिस-पब्लिक के संयुक्त सहयोग से कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया। रविवार रात से सोमवार सुबह तक चले शिविर में कांवड़ियों को फल, चाय, कॉफी, पानी और प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही उनके विश्राम के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अजीतमल कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह एवं अटसू चौकी प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती कर किया। इस दौरान चौकी पुलिस स्टाफ, नगर के व्यापारी, नगर पंचायत के सभासदगण और क्षेत्रीय प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे। पुलिस और जनता के इस संयुक्त सेवा अभियान की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। कांवड़ियों की सेवा के जरिए पुलिस ने सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनशीलता की भी मिसाल पेश की।
    1
    *सावन के अंतिम सोमवार पर अटसू में पुलिस ने पेश की सेवा की मिसाल*
औरैया। सावन के चौथे एवं अंतिम सोमवार पर जब पूरा देश शिवमय नजर आया, वहीं जनपद औरैया के अटसू चौराहे से पुलिस की मानवता और सेवा भावना की तस्वीर सामने आई। यहां पुलिस ने डंडे के बजाय सेवा का हाथ बढ़ाते हुए शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा की।
अजीतमल थाना क्षेत्र के अटसू चौराहे पर मिशन हेल्पिंग अभियान के तहत पुलिस-पब्लिक के संयुक्त सहयोग से कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया। रविवार रात से सोमवार सुबह तक चले शिविर में कांवड़ियों को फल, चाय, कॉफी, पानी और प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही उनके विश्राम के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अजीतमल कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह एवं अटसू चौकी प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती कर किया। इस दौरान चौकी पुलिस स्टाफ, नगर के व्यापारी, नगर पंचायत के सभासदगण और क्षेत्रीय प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे।
पुलिस और जनता के इस संयुक्त सेवा अभियान की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। कांवड़ियों की सेवा के जरिए पुलिस ने सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनशीलता की भी मिसाल पेश की।
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा। पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दबे। तीन बच्चों समेत पति-पत्नी मलबे में दबकर हुए घायल। सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। गंभीर घायल धीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया। नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
    1
    औरैया 

अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा।
पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दबे।
तीन बच्चों समेत पति-पत्नी मलबे में दबकर हुए घायल।
सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया।
गंभीर घायल धीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.