"बेला ब्लॉक में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, सैकड़ों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता,, "ग्राम कोटरा में मंडलम बैठक संपन्न, विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा रहे मुख्य अतिथि,, बेला रामपुर बघेलान, सतना। जिला कांग्रेस कमेटी सतना के निर्देशन में संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेला के मंडलम मौहारीकटरा अंतर्गत ग्राम पंचायत पाल के ग्राम कोटरा में मंडलम एवं पंचायत समितियों को सक्रिय करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतना विधायक श्री सिद्धार्थ कुशवाहा (डब्बू) रहे। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि रामशंकर पयासी (रामपुर) विशिष्ट अतिथि विक्रांत त्रिपाठी एवं रामा पांडेय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवशंकर गौटिया ने की। कार्यक्रम के आयोजक मुनि सिंह तिवारी रहे तथा मंच संचालन नीलेश सिंह तिवारी ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा महापुरुषों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान और मंडलम एवं पंचायत समितियों की सक्रियता को लेकर गहन चर्चा हुई। "सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ,,कार्यक्रम के दौरान भोले प्रजापति, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, बच्चीलाल कोल, पुष्पेन्द्र कोल, संतोष कोल, भीमसेन कोल, भोले कोल, शिवकुमार बुनकर, समयलाल प्रजापति, प्रभाकर सिंह तिवारी,विशाल सिंह तिवारी, रामपाल कुशवाहा,धनेष परौहा, रामशरण कोल,दयाराम कोल सहित सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की *साहस और संघर्ष से काम करें कार्यकर्ता - विधायक* विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कर्तव्य, साहस और संघर्ष की भावना के साथ देशहित में समर्पित होकर कार्य करना चाहिए।वहीं रामशंकर पयासी ने भी संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। "मंडलम अध्यक्षों ने लिया सक्रियता का संकल्प,, बैठक में बेला ब्लॉक के मंडलम अध्यक्ष बसंत मिश्रा (ककलपुर), इन्द्रभान कुशवाहा(मौहारीकटरा), इन्द्रजीत साकेत (पैपखरा), पुष्पेन्द्र मिश्रा (कृष्णगढ़), रमाकांत पांडेय (त्योधरी) एवं बीरेश कोल,(बहेलिया भाठ) ने शीघ्र ही मंडलम स्तर पर बैठकें आयोजित कर संगठन को सक्रिय करने का संकल्प लिया। *इस अवसर पर विक्रांत त्रिपाठी, राजा पांडेय, रामराज सोनी, उपेन्द्र सिंह तिवारी, शशिकुमार तिवारी, रामराज पांडेय, प्रबोध सिंह तिवारी, अशोक दाहिया, उजियारे साकेत, सतीश सिंह तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

- रीवा में कल्पना मिश्रा केस में सियासी हलचल तेज: 15 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे पिता को पुलिस ने हटाकर अस्पताल में भर्ती कराया, कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने गुरुवार 11 बजे सिरमौर चौराहे पर जुटने की अपील की *रीवा में कल्पना मिश्रा केस में सियासी हलचल तेज: 15 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे पिता को पुलिस ने हटाकर अस्पताल में भर्ती कराया, कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने गुरुवार 11 बजे सिरमौर चौराहे पर जुटने की अपील की* *अभय मिश्रा बोले- अनशनकारी को हटाने के बजाय मांगों पर हो कार्रवाई, कल्पना और नवजात की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर 15 दिन से चल रहा था धरना*1
- *सतना-* बीते दिन जैतवारा थाना क्षेत्र के चूंद गांव के गेट के समीप जैतवारा *सतना-* बीते दिन जैतवारा थाना क्षेत्र के चूंद गांव के गेट के समीप जैतवारा के कोरेक्स तस्कर को गांव गांव सप्लाई देने पर ग्रामीणों ने रोका तो जैतवारा थाना में विरोध करने वालो पर ही हुई कार्यवाही, अब नशे के कारोबार में लिप्त युवा और राजनीतिक संरक्षण देने वालों पर भी कार्यवाही की मांग करेंगे ग्रामीण।1
- ✍️*रीवा संभाग ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय ✍️.।“महिला स्व सहायता समूहों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन”* *साझा चूल्हा एवं टीएचआर व्यवस्था से जुड़ी 10 सूत्रीय मांगें रखीं, मांगें पूरी नहीं होने पर 15 सितंबर से काम बंद हड़ताल की चेतावनी। 🔥रीवा। आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित साझा चूल्हा योजना एवं टीएचआर व्यवस्था से जुड़ी महिला स्व सहायता समूहों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ मध्य प्रदेश के नेतृत्व में जिला कलेक्टर रीवा को ज्ञापन सौंपा गया। महिला स्व सहायता समूहों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं अन्य हितग्राहियों तक पोषण आहार पहुंचाने में महिला स्व सहायता समूह और रसोइयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद राशि एवं खाद्यान्न के भुगतान में देरी सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में रसोइयों के मानदेय को साझा चूल्हा योजना की लागत से अलग करने, मानदेय 500 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये प्रतिमाह करने, साझा चूल्हा योजना की राशि एवं खाद्यान्न का समय पर भुगतान करने तथा टीएचआर का खाद्यान्न वास्तविक हितग्राही संख्या के आधार पर 100 प्रतिशत उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इसके साथ ही महिला समूहों ने टीएचआर की राशि एवं खाद्यान्न माह पूर्ण होते ही तत्काल जारी करने, शासन एवं विभागीय आदेशों की प्रतियां सभी समूहों को उपलब्ध कराने, खाद्यान्न उठाव एवं परिवहन व्यवस्था की निगरानी करने तथा पूर्व से लंबित राशि एवं खाद्यान्न का तत्काल भुगतान किए जाने की मांग रखी। महासंघ ने प्रशासन से सभी मांगों का शीघ्र निराकरण करने की अपील की है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि मांगों का निराकरण निर्धारित समय तक नहीं किया जाता है, तो 15 सितंबर 2026 से महिला समूह एवं रसोइयां काम बंद हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे। इसके साथ ही मध्याह्न भोजन एवं पोषण आहार व्यवस्था प्रभावित होने की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। अब देखना होगा कि महिला स्व सहायता समूहों की इन मांगों पर जिला प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है। ✍️*रीवा संभाग ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय ✍️.।“महिला स्व सहायता समूहों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन”* *साझा चूल्हा एवं टीएचआर व्यवस्था से जुड़ी 10 सूत्रीय मांगें रखीं, मांगें पूरी नहीं होने पर 15 सितंबर से काम बंद हड़ताल की चेतावनी। 🔥रीवा। आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित साझा चूल्हा योजना एवं टीएचआर व्यवस्था से जुड़ी महिला स्व सहायता समूहों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ मध्य प्रदेश के नेतृत्व में जिला कलेक्टर रीवा को ज्ञापन सौंपा गया। महिला स्व सहायता समूहों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं अन्य हितग्राहियों तक पोषण आहार पहुंचाने में महिला स्व सहायता समूह और रसोइयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद राशि एवं खाद्यान्न के भुगतान में देरी सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में रसोइयों के मानदेय को साझा चूल्हा योजना की लागत से अलग करने, मानदेय 500 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये प्रतिमाह करने, साझा चूल्हा योजना की राशि एवं खाद्यान्न का समय पर भुगतान करने तथा टीएचआर का खाद्यान्न वास्तविक हितग्राही संख्या के आधार पर 100 प्रतिशत उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इसके साथ ही महिला समूहों ने टीएचआर की राशि एवं खाद्यान्न माह पूर्ण होते ही तत्काल जारी करने, शासन एवं विभागीय आदेशों की प्रतियां सभी समूहों को उपलब्ध कराने, खाद्यान्न उठाव एवं परिवहन व्यवस्था की निगरानी करने तथा पूर्व से लंबित राशि एवं खाद्यान्न का तत्काल भुगतान किए जाने की मांग रखी। महासंघ ने प्रशासन से सभी मांगों का शीघ्र निराकरण करने की अपील की है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि मांगों का निराकरण निर्धारित समय तक नहीं किया जाता है, तो 15 सितंबर 2026 से महिला समूह एवं रसोइयां काम बंद हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे। इसके साथ ही मध्याह्न भोजन एवं पोषण आहार व्यवस्था प्रभावित होने की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। अब देखना होगा कि महिला स्व सहायता समूहों की इन मांगों पर जिला प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।1
- 🚨 छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर अभाविप मैहर का हुंकार मैहर। छात्रसंघ चुनाव शीघ्र कराए जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) मैहर नगर के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अभाविप जिला संयोजक नागेंद्र तिवारी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ज्ञापन के माध्यम से 2017 से बंद छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया को पुनः शुरू करने की मांग की गई। संगठन ने कहा कि छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे भी प्रयास जारी रहेंगे। #Maihar #ABVP #छात्रसंघ_चुनाव #StudentUnionElection #MadhyaPradesh #MaiharNews #भारतसमाचारलाइव 🚨 छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर अभाविप मैहर का हुंकार मैहर। छात्रसंघ चुनाव शीघ्र कराए जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) मैहर नगर के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अभाविप जिला संयोजक नागेंद्र तिवारी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ज्ञापन के माध्यम से 2017 से बंद छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया को पुनः शुरू करने की मांग की गई। संगठन ने कहा कि छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे भी प्रयास जारी रहेंगे। #Maihar #ABVP #छात्रसंघ_चुनाव #StudentUnionElection #MadhyaPradesh #MaiharNews #भारतसमाचारलाइव1
- मैहर जिले के अमरपाटन ताला थाना क्षेत्र के बिगौड़ी गांव में एक व्यक्ति को मार कर कुएं में फेंकने की खबर। मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र के बिगौड़ी गांव में एक व्यक्ति को मार कर कुएं में फेंकने की खबर। मोके पर SDOP ख्याति मिश्रा एवं ताला टीआई महेंद्र मिश्रा और अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह पारस्ते सहित पुलिस बल मौजूद मृतक के परिजनो ने तीन व्यक्ति पर हत्या कर कुआ में फेकने की जताई आशंका,सूचना पर तीन थानों का पुलिस बल मौके पर मौजूद मृतक के परिजनो ने तीन व्यक्ति पर हत्या कर कुआ में फेकने की जताई आशंका,सूचना पर तीन थानों का पुलिस बल पहुचा,एसडीओपी ख्याति मिश्रा मौजूद,मृतक भैयालाल रावत का शव कुआ में मिला था,शव उठाने से परिजन कर रहे मना,मृतक के बेटे के आने का दे रहे हवाला।इस कुआ से मृतक का शव हुआ बरामद1
- इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर 30 बकरियों की मौत, 3 महिलाएं बाल-बाल बचीं घटना का लाइव वीडियो आया सामने, हादसे के बाद करीब 10 मिनट रुकी ट्रेन इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर 30 बकरियों की मौत, 3 महिलाएं बाल-बाल बचीं घटना का लाइव वीडियो आया सामने, हादसे के बाद करीब 10 मिनट रुकी ट्रेन हथिगवां। बुधवार सुबह हथिगवां थाना क्षेत्र के कृष्णा राम का पुरवा बिसहिया के पास रेलवे फाटक के समीप उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रेलवे ट्रैक के आसपास बकरियां चरा रहीं तीन महिलाएं अचानक इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं। बताया जा रहा है कि महिलाओं के साथ बकरियों का झुंड रेलवे ट्रैक के आसपास मौजूद था। इसी दौरान तेज रफ्तार इंटरसिटी एक्सप्रेस वहां से गुजरी और उसकी चपेट में आने से करीब 30 बकरियों की मौत हो गई। ट्रेन आते ही बकरियों का झुंड इधर-उधर भागने लगा, जबकि मौके पर मौजूद महिलाएं किसी तरह सुरक्षित बच गईं। हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घटना के दौरान बकरियों के झुंड को भागते हुए देखा जा सकता है। घटना की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हादसे के बाद ट्रेन करीब 10 मिनट तक रुकी रही, जिसके चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और बकरियां रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचीं, इसकी जांच की जा रही है।1
- रीवा के शासकीय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर आप हैरान रह जायेंगे। यहां पर अस्पताल की ड्यूटी में मौजूद महिला सुरक्षा कर्मी ड्यूटी करने के बजाए मोबाइल में वीडियो देखने में मस्त है। एक तरफ मरीज के परिजन अस्पताल के अंदर बाहर आ जा रहे है, वहीं किसी मरीज की मौत भी हो जाती है, उसके परिजन वहां रो रहे होते है, लेकिन महिला सुरक्षा कर्मी को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता, वो मोबाइल देखने में मस्त है। रीवा के शासकीय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर आप हैरान रह जायेंगे। यहां पर अस्पताल की ड्यूटी में मौजूद महिला सुरक्षा कर्मी ड्यूटी करने के बजाए मोबाइल में वीडियो देखने में मस्त है। एक तरफ मरीज के परिजन अस्पताल के अंदर बाहर आ जा रहे है, वहीं किसी मरीज की मौत भी हो जाती है, उसके परिजन वहां रो रहे होते है, लेकिन महिला सुरक्षा कर्मी को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता, वो मोबाइल देखने में मस्त है।1
- *##Happy birthday bhaiya* 🎂🎂🎁🎁💐💐....!! सतना जिले के गरीबों की जीवन रेखा बन चुके, जिन्हें लोग अब दानवीर कर्ण के नाम से जानते हैं, ऐसे वरिष्ठ समाजसेवी , युवा उद्योगपति, अभय ग्रुप ऑफ कंपनीज के डायरेक्टर बड़े भाई श्रीमान गुलाब शुक्ला जी को जन्मदिन कि अनंत शुभकामनाएं और बधाईयां आप सदैव स्वस्थ सुखी और दीर्घायु हो....!! आपका यश कीर्ति और वैभव सदैव बना रहे.....!!1
- *सेवा संकल्प अभियान के तहत मैहर पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश *सेवा संकल्प अभियान के तहत मैहर पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह ने रक्तदान किया एवं विधायक मैहर श्री श्रीकांत चतुर्वेदी एवं अपर कलेक्टर श्री रोशन राय ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को रक्तदान को शपथ दिलाई*1