Shuru
Apke Nagar Ki App…
ओरण बचाओ पदयात्रा जैतारण पहुंच चुकी है जैतारण की जनता की ओर से जगह-जगह भव्य स्वागत किया जा रहा है
Sheetal prajapat
ओरण बचाओ पदयात्रा जैतारण पहुंच चुकी है जैतारण की जनता की ओर से जगह-जगह भव्य स्वागत किया जा रहा है
More news from राजस्थान and nearby areas
- सेंदड़ा (ब्यावर) ब्यावर के “बादशाह” चंद्रशेखर अग्रवाल की अंतिम सवारी निकली, शहर की आंखें हुई नम, प्रशासन ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, शहर भर में शोक का माहौल ब्यावर के ऐतिहासिक बादशाह मेले में “बादशाह” की भूमिका निभाने वाले चंद्रशेखर अग्रवाल की गुरुवार को शहर में बादशाही अंदाज में अंतिम यात्रा निकाली गई। अपने चहेते “बादशाह” की अंतिम झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी सड़कों पर उमड़ पड़े। पूरे शहर का माहौल भावुक हो गया और हर किसी की आंखें नम दिखाई दीं। अंतिम यात्रा के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पहुंचकर दिवंगत चंद्रशेखर अग्रवाल को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शहर के कई व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रहे और नागरिकों ने अपने प्रिय “बादशाह” को श्रद्धापूर्वक अंतिम विदाई दी। परिजन और इष्ट-मित्रों ने उन्हें उसी बादशाही अंदाज में विदा किया, जिसके लिए वे वर्षों से शहर में प्रसिद्ध रहे। अंतिम यात्रा के दौरान परंपरा के अनुसार गुलाल और खर्ची लुटाई गई, वहीं बीरबल के नाच के साथ लोगों ने अपने “बादशाह” को भावुक माहौल में अंतिम सलाम किया। गौरतलब है कि बुधवार को ऐतिहासिक बादशाह मेले के दौरान महादेवजी की छतरी के पास सवारी के समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक के कारण उनका आकस्मिक निधन हो गया। अंतिम यात्रा के दौरान सैकड़ो लोग मौजूद रहे, सभी की आंखें नम नजर आई , घर से निकली अंतिम यात्रा मुक्तिधाम पहुंची जहां उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी, शहर के विभिन्न मंचों पर अपनी हंसी-ठिठोली और अदाकारी से लोगों का मनोरंजन करने वाले चंद्रशेखर अग्रवाल आज भले ही इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी यादें और उनका निभाया “बादशाह” का किरदार हमेशा शहरवासियों के दिलों में जीवित रहेगा।4
- रायपुर (ब्यावर) बादशाह मेले में ‘बादशाह’ बने चंद्रप्रकाश अग्रवाल का निधन,बादशाह सवारी के दौरान आया हार्ट अटैक, शहर में शोक की लहर ब्यावर में ऐतिहासिक बादशाह मेला के दौरान इस वर्ष ‘बादशाह’ बने चंद्रप्रकाश अग्रवाल का सवारी के समय अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस अप्रत्याशित घटना से मेले की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं और पूरे शहर में शोक की लहर छा गई। जानकारी के अनुसार बादशाह सवारी के दौरान चंद्रप्रकाश अग्रवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मेले में चल रहे कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। अजमेरी गेट के बाहर चल रहा डीजे बंद कर दिया गया तथा जिला कलेक्टर कार्यालय ब्यावर में होने वाला पारंपरिक गुलाल युद्ध भी नहीं खेला गया। प्रशासन द्वारा केवल औपचारिक रूप से फरमान जारी कर मेले के समापन की घोषणा की गई। अचानक हुए इस हादसे से बादशाह मेला समिति सहित समूचे जिला वासियों में गहरा शोक व्याप्त है। शहर में जहां सुबह तक उत्सव और उल्लास का माहौल था, वहीं शाम होते-होते वातावरण गमगीन हो गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारिक मंडलों और नागरिकों ने चंद्रप्रकाश अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शहरवासियों ने इसे मेले के इतिहास की अत्यंत दुखद घटना बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।1
- ऐतिहासिक बादशाह मेले में ‘बादशाह’ की हृदय गति रुकने से मौत, शहर में शोक की लहर ब्यावर में आयोजित ऐतिहासिक बादशाह मेले के दौरान बुधवार को एक दुखद घटना सामने आई। मेले में ‘बादशाह’ की भूमिका निभा रहे चंद्रशेखर (चंदू) अग्रवाल का अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। घटना के बाद पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेले में पारंपरिक खर्ची लूटने की रस्म चल रही थी। इसी दौरान चंद्रशेखर अग्रवाल को अचानक सीने में तेज दर्द और घबराहट महसूस हुई। पहले तो आसपास मौजूद लोगों को सामान्य तबीयत बिगड़ने का अंदेशा हुआ, लेकिन उनकी हालत तेजी से बिगड़ती चली गई। मौके पर मौजूद आयोजकों और श्रद्धालुओं ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए उन्हें निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। उन्हें तत्काल अमृत कौर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी में हृदय गति रुकने को मृत्यु का कारण बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मेले में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोग कार्यक्रम स्थल से अस्पताल की ओर रवाना हो गए। प्रशासन और पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया। बादशाह मेले में ‘बादशाह’ की भूमिका विशेष महत्व रखती है और यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। ऐसे में इस प्रकार की आकस्मिक घटना ने शहरवासियों को स्तब्ध कर दिया। घटना के बाद मेला कार्यक्रम को लेकर भी संशय की स्थिति बनी रही। शहर के व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और आमजन ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। चंद्रशेखर अग्रवाल के निधन से उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त है। शहरभर में उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।1
- Post by Mahesh panchariya1
- ब्रेकिंग न्यूज़ – ब्यावर न्यूज़ कोड: AVA/RJ/BAR/260221/01 ब्यावर में आज बादशाह की सवारी के दौरान एक बड़ी खबर सामने आई। बादशाह बने चंदू अग्रवाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, कलेक्ट्रेट ऑफिस की ओर जाते समय महादेव जी की छतरी के पास अचानक चंदू अग्रवाल की तबीयत खराब हो गई। स्थिति बिगड़ने पर तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल चिंताजनक बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। गौरतलब है कि इस बार सवारी में दो जने बादशाह बने थे। बादशाह की सवारी अजमेरी गेट पार कर कलेक्ट्रेट पहुंची। रिपोर्ट: राजू #BeawarNews #BreakingNews #ChanduAgarwal #Beawar #BadshahSawari #MahadevJiKiChhatri #RajasthanNews #BeawarBreaking #Hospitalized #LocalNewsBeawar #AjmeriGate #BeawarCity1
- हमारे यहां गांव की हालत और स्थिति बहुत खराब है गलियों की कोई सुनवाई नहीं होती है सरपंच और वार्ड पंच कोई कुछ नहीं करते ग्राम सेवक1
- *जैतारण विधानसभा क्षेत्र के जागरूक युवा साथियों से निवेदन है कि अधिकतम संख्या में पधारकर ओरण रक्षा यात्रा का हौसला बढ़ाएं।* 📍 स्थान: निमाज, पुलिस चौकी के पीछे हाईवे पर 🕕 समय: आज शाम 6 बजे यहाँ ओरण सभा का आयोजन रखा गया है तथा सभी के लिए भोजन की व्यवस्था भी आयोजन स्थल पर ही रहेगी। *ओरण, गोचर और प्रकृति की रक्षा के इस पवित्र अभियान में आपकी* उपस्थिति ही सबसे बड़ी ताकत है। अधिकतम संख्या में निमाज जरूर पधारें सा और ओरण प्रेमियों का हौसला बढ़ाएं। 🌿🙏*1
- गिरी मे होली की धूम1
- रायपुर (ब्यावर) ब्रेकिंग न्यूज़ दुखद खबर ब्यावर से बादशाह मेले में ‘बादशाह’ बने चंद्रप्रकाश अग्रवाल का निधन बादशाह सवारी के दौरान अचानक आया हार्ट अटैक तबीयत बिगड़ने पर तुरंत अमृतकौर अस्पताल में कराया गया भर्ती चिकित्सकों ने बचाने का किया भरसक प्रयास, लेकिन नहीं मिली सफलता घटना के बाद अजमेरी गेट के बाहर लगा डीजे किया गया बंद जिला कलेक्टर कार्यालय में नहीं खेला गया गुलाल युद्ध केवल फरमान जारी कर मेले के समापन की हुई औपचारिक घोषणा बादशाह मेला समिति सहित जिला वासियों में शोक की लहर शहर में उत्सव का माहौल बदला मातम में, सभी ने जताया गहरा दुःख4