Shuru
Apke Nagar Ki App…
चलती बाइक से गिरी महिला, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल।
Nishant kumar
चलती बाइक से गिरी महिला, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल।
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार बांका: NEET परीक्षा 2026 को लेकर आज जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों की सुविधा और परीक्षा की पारदर्शिता का बारीकी से जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में तैनात पदाधिकारी एवं कर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया कि परीक्षा हर हाल में कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।1
- Pankaj kumar1
- भागलपुर जिला के कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत कहलगांव भागलपुर मुख्य मार्ग एन एच 80 पर नगर क्षेत्र कहलगांव में पार्क चौक के समीप रोजाना हादसा हो रहा है। जिसका मुख्य कारण आधा अधूरा निर्माण कार्य था। जिसका खबर पब्लिक ऐप पर प्रमुखता से दिखाया गया जिसके बाद पथ निर्माण विभाग ने संज्ञान लेते हुए आधा अधूरे निर्माण कार्य को निर्माण कर रहे एजेंसी के द्वारा पूर्ण करवाया। सुबह 9:45 पर कहलगांव नगर वासी विकास कुमार ने टेलीफोन पर जानकारी देते हुए बताया कि खबर का असर हुआ पब्लिक ऐप न्यूज़ पर प्रमुखता से खबर दिखाएं जिसको लेकर आधा अधूरा निर्माण कार्य पूर्ण हुआ लोगों का भरोसा पब्लिक एप न्यूज़ पर बड़ा1
- **सहरसा।** बिहार के सहरसा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ खुशियों वाले घर में एक दरिंदे ने घिनौनी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। सदर थाना क्षेत्र के पटूआहा (वार्ड नंबर-1) में एक शादी समारोह के दौरान 50 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि आरोपी को उग्र भीड़ से बचाने के लिए पुलिस को न केवल लाठियां चलानी पड़ीं, बल्कि पिस्टल निकालकर लोगों को डराना भी पड़ा। ### **सूने घर का फायदा उठाकर वारदात की कोशिश** प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता जोमनी देवी (नाम परिवर्तित), पति सुदिन शर्मा, जो मूल रूप से महिषी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 की रहने वाली हैं, अपने चचेरे भतीजे की शादी में शामिल होने पटूआहा आई थीं। घटना के वक्त घर के सभी पुरुष सदस्य बारात में गए हुए थे। घर में केवल महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान पड़ोस में किराए के मकान में रहने वाले युवक **शैंपू सिंह** (निवासी कपासिया, थाना पतरघट) ने मौके का फायदा उठाया और महिला को जबरन खींचकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। ### **ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कमरे में बंद कर की धुनाई** महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग और घर की अन्य महिलाएं तुरंत मौके पर पहुंच गईं। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शैंपू सिंह को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी की इस करतूत से ग्रामीण इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और जमकर पिटाई शुरू कर दी। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय सदर थाना पुलिस को दी गई। ### **पुलिस और पब्लिक के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा** जैसे ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, वहां सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोग आरोपी को पुलिस के हवाले करने के बजाय खुद सजा देने पर आमादा थे। भीड़ इतनी उग्र थी कि पुलिस को आरोपी को सुरक्षित वाहन तक ले जाने में पसीने छूट गए। जब भीड़ ने पुलिस पर दबाव बनाया और आरोपी को छीनने की कोशिश की, तब: * पुलिस को आत्मरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए **लाठीचार्ज** करना पड़ा। * उग्र भीड़ को पीछे धकेलने के लिए पुलिस अधिकारी को अपनी **पिस्टल** निकालनी पड़ी, तब जाकर लोग पीछे हटे। ### **पुलिस की कार्रवाई और जांच** पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी शैंपू सिंह को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पीड़िता ने इस मामले में सदर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ### **अधिकारी का बयान** इस पूरे घटनाक्रम पर **आलोक कुमार (एसडीपीओ, सहरसा)** ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने की कोशिश की गई थी, जिसे नियंत्रित कर लिया गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इस घटना के बाद से पटूआहा और आसपास के क्षेत्रों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मन्दार 24 न्यूज़ के लिए सहरसा से ब्यूरो रिपोर्ट। **मन्दार 24 न्यूज़ - सच के साथ सदैव तत्पर।**1
- तारापुर थाना क्षेत्र के शहीद चौक के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक नशे की हालत में राहगीरों के बीच उत्पात मचा रहा है। सूचना मिलते ही गश्ती पदाधिकारी परीक्षित कुमार को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसके बाद चिकित्सीय परीक्षण के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने शराब सेवन की पुष्टि की। गिरफ्तार युवक की पहचान छोटू सिंह के रूप में हुई है, जो बाथ थाना क्षेत्र के कष्टीकरी गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस ने युवक की बाइक जब्त कर थाना परिसर में रख दी है। बताया गया है कि निर्धारित जुर्माना जमा करने के बाद बाइक छोड़ी जाएगी।1
- Post by Pappu yadav1
- Post by Nishant kumar1
- तारापुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां उधार का पैसा मांगने पर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मामला धौनी गांव का है, जहां मोहनगंज निवासी अंशु कुमार ने तारापुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित अंशु कुमार ने बताया कि धौनी निवासी धर्मेंद्र कुमार उसके दुकान से करीब ₹3500 का उधार सामान लेकर गया था। सुबह करीब 8:30 बजे जब वह अपने पैसे मांगने धर्मेंद्र के घर पहुंचा, तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया। अंशु के अनुसार विरोध करने पर धर्मेंद्र ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसकी जान बचाई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। उसने यह भी कहा कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और पहले भी जेल जा चुका है। वहीं, इस मामले में तारापुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- Post by THE LIVE Munger1