logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दुद्धी सीएचसी में एनएचएम संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी,लखनऊ प्रदर्शन के बाद भी ठोस निर्णय नहीं,प्रदर्शनकारियों ने कहा..भीख नहीं, अपना हक मांग रहे हैं दुद्धी (सोनभद्र)। छह सूत्रीय मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु दयाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल के चलते ओपीडी समेत सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं, जबकि आपातकालीन सेवाओं को इससे अलग रखा गया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 12 अक्तूबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन हो चुका है, लेकिन उसके बाद भी सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं निकला है और न ही ऊपरी स्तर से अधिकारियों को कोई आदेश जारी हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संविदा कर्मचारियों की मांगों को लगातार अनदेखा कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लगातार प्रयासरत हैं, लेकिन ऊपर से आदेश न आने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कर्मचारी कोई भीख नहीं मांग रहे हैं, बल्कि अपने वैधानिक अधिकार और सेवा सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों की मांगों में संविदा कर्मियों का नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, 10 लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा तथा डीए, ईपीएफ और एचआरए का लाभ शामिल है। इसके अलावा गैर-जनपद स्थानांतरण की पारदर्शी व्यवस्था, सेवा के दौरान मृत्यु पर अनुकंपा नियुक्ति, आउटसोर्स कर्मचारियों का एनएचएम में समायोजन और नियमित भर्ती में संविदा कर्मियों को 25 प्रतिशत वेटेज देने की मांग की गई है। संघ प्रतिनिधियों ने कहा कि संविदा कर्मचारी लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें सेवा सुरक्षा और आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। प्रदेश के एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने 8 से 10 अक्तूबर तक कार्य बहिष्कार तथा 12 अक्तूबर से लखनऊ में प्रदर्शन का कार्यक्रम घोषित किया था। प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु दयाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में संविदा स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

1 hr ago
user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
विवेक कुमार चन्द्रवंशी
Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
70cd93eb-320d-4fa5-84f7-175b482d6f36

दुद्धी सीएचसी में एनएचएम संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी,लखनऊ प्रदर्शन के बाद भी ठोस निर्णय नहीं,प्रदर्शनकारियों ने कहा..भीख नहीं, अपना हक मांग रहे हैं दुद्धी (सोनभद्र)। छह सूत्रीय मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु दयाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल के चलते ओपीडी समेत सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं, जबकि आपातकालीन सेवाओं को

इससे अलग रखा गया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 12 अक्तूबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन हो चुका है, लेकिन उसके बाद भी सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं निकला है और न ही ऊपरी स्तर से अधिकारियों को कोई आदेश जारी हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संविदा कर्मचारियों की मांगों को लगातार अनदेखा कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष

लगातार प्रयासरत हैं, लेकिन ऊपर से आदेश न आने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कर्मचारी कोई भीख नहीं मांग रहे हैं, बल्कि अपने वैधानिक अधिकार और सेवा सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों की मांगों में संविदा कर्मियों का नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, 10 लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा तथा डीए, ईपीएफ और एचआरए का लाभ शामिल है। इसके अलावा गैर-जनपद स्थानांतरण की पारदर्शी व्यवस्था, सेवा के दौरान मृत्यु पर अनुकंपा नियुक्ति, आउटसोर्स कर्मचारियों का एनएचएम में समायोजन

और नियमित भर्ती में संविदा कर्मियों को 25 प्रतिशत वेटेज देने की मांग की गई है। संघ प्रतिनिधियों ने कहा कि संविदा कर्मचारी लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें सेवा सुरक्षा और आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। प्रदेश के एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने 8 से 10 अक्तूबर तक कार्य बहिष्कार तथा 12 अक्तूबर से लखनऊ में प्रदर्शन का कार्यक्रम घोषित किया था। प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु दयाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में संविदा स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दुद्धी सीएचसी में एनएचएम संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी,लखनऊ प्रदर्शन के बाद भी ठोस निर्णय नहीं,प्रदर्शनकारियों ने कहा..भीख नहीं, अपना हक मांग रहे हैं दुद्धी (सोनभद्र)। छह सूत्रीय मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु दयाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल के चलते ओपीडी समेत सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं, जबकि आपातकालीन सेवाओं को इससे अलग रखा गया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 12 अक्तूबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन हो चुका है, लेकिन उसके बाद भी सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं निकला है और न ही ऊपरी स्तर से अधिकारियों को कोई आदेश जारी हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संविदा कर्मचारियों की मांगों को लगातार अनदेखा कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लगातार प्रयासरत हैं, लेकिन ऊपर से आदेश न आने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कर्मचारी कोई भीख नहीं मांग रहे हैं, बल्कि अपने वैधानिक अधिकार और सेवा सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों की मांगों में संविदा कर्मियों का नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, 10 लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा तथा डीए, ईपीएफ और एचआरए का लाभ शामिल है। इसके अलावा गैर-जनपद स्थानांतरण की पारदर्शी व्यवस्था, सेवा के दौरान मृत्यु पर अनुकंपा नियुक्ति, आउटसोर्स कर्मचारियों का एनएचएम में समायोजन और नियमित भर्ती में संविदा कर्मियों को 25 प्रतिशत वेटेज देने की मांग की गई है। संघ प्रतिनिधियों ने कहा कि संविदा कर्मचारी लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें सेवा सुरक्षा और आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। प्रदेश के एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने 8 से 10 अक्तूबर तक कार्य बहिष्कार तथा 12 अक्तूबर से लखनऊ में प्रदर्शन का कार्यक्रम घोषित किया था। प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु दयाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में संविदा स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
    4
    दुद्धी सीएचसी में एनएचएम संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी,लखनऊ प्रदर्शन के बाद भी ठोस निर्णय नहीं,प्रदर्शनकारियों ने कहा..भीख नहीं, अपना हक मांग रहे हैं
दुद्धी (सोनभद्र)। छह सूत्रीय मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु दयाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल के चलते ओपीडी समेत सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं, जबकि आपातकालीन सेवाओं को इससे अलग रखा गया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 12 अक्तूबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन हो चुका है, लेकिन उसके बाद भी सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं निकला है और न ही ऊपरी स्तर से अधिकारियों को कोई आदेश जारी हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संविदा कर्मचारियों की मांगों को लगातार अनदेखा कर रही है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लगातार प्रयासरत हैं, लेकिन ऊपर से आदेश न आने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कर्मचारी कोई भीख नहीं मांग रहे हैं, बल्कि अपने वैधानिक अधिकार और सेवा सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
कर्मचारियों की मांगों में संविदा कर्मियों का नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, 10 लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा तथा डीए, ईपीएफ और एचआरए का लाभ शामिल है। इसके अलावा गैर-जनपद स्थानांतरण की पारदर्शी व्यवस्था, सेवा के दौरान मृत्यु पर अनुकंपा नियुक्ति, आउटसोर्स कर्मचारियों का एनएचएम में समायोजन और नियमित भर्ती में संविदा कर्मियों को 25 प्रतिशत वेटेज देने की मांग की गई है।
संघ प्रतिनिधियों ने कहा कि संविदा कर्मचारी लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें सेवा सुरक्षा और आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। प्रदेश के एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने 8 से 10 अक्तूबर तक कार्य बहिष्कार तथा 12 अक्तूबर से लखनऊ में प्रदर्शन का कार्यक्रम घोषित किया था।
प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु दयाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में संविदा स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पोलवा के पास एनएच-39 पर मिक्सर ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार तीन युवक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर डायल 112 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपनी गाड़ी से घायलों को पहुंचाया सीएचसी दुद्धी पोलवा के पास एनएच-39 पर मिक्सर ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार तीन युवक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर डायल 112 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपनी गाड़ी से घायलों को पहुंचाया सीएचसी दुद्धी
    1
    पोलवा के पास एनएच-39 पर मिक्सर ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार तीन युवक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

डायल 112 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपनी गाड़ी से घायलों को पहुंचाया सीएचसी दुद्धी
पोलवा के पास एनएच-39 पर मिक्सर ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार तीन युवक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
डायल 112 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपनी गाड़ी से घायलों को पहुंचाया सीएचसी दुद्धी
    user_Nitesh Kumar
    Nitesh Kumar
    Mandi Agent Mahuli•
    8 hrs ago
  • श्री मालेश्वर महादेव मंदिर में नवरात्रि के तीसरे दिन हुई मां की संध्या पूजा और आरती मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल, मां के दर्शन-पूजन में जुटे श्रद्धालु विंढमगंज (सोनभद्र)। विकास खंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार स्थित श्री मालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा की संध्या पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इस दौरान मंदिर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। मां के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं ने पहुंचकर अपनी श्रद्धा अर्पित की। धार्मिक विधि-विधान के साथ आयोजित संध्या पूजा और आरती के दौरान मां दुर्गा की आराधना की गई। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु मां की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। नवरात्रि के दिनों में क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। श्री मालेश्वर महादेव मंदिर में भी मां की आराधना को लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। रिपोर्ट: जितेन्द्र प्रसाद भारत दृष्टि लाइव न्यूज़, विंढमगंज (सोनभद्र)
    3
    श्री मालेश्वर महादेव मंदिर में नवरात्रि के तीसरे दिन हुई मां की संध्या पूजा और आरती
मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल, मां के दर्शन-पूजन में जुटे श्रद्धालु
विंढमगंज (सोनभद्र)। विकास खंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार स्थित श्री मालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा की संध्या पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इस दौरान मंदिर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। मां के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं ने पहुंचकर अपनी श्रद्धा अर्पित की।
धार्मिक विधि-विधान के साथ आयोजित संध्या पूजा और आरती के दौरान मां दुर्गा की आराधना की गई। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु मां की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
नवरात्रि के दिनों में क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। श्री मालेश्वर महादेव मंदिर में भी मां की आराधना को लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है।
रिपोर्ट: जितेन्द्र प्रसाद भारत दृष्टि लाइव न्यूज़, विंढमगंज (सोनभद्र)
    user_Jitendr Prshad
    Jitendr Prshad
    Court reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जय मां शेरावाली क्लब सब्जी मंडी रेणुकूट सोनभद्र संगगीत मय सुंदरकांड नवरात्रि के उपलक्ष्य में मृदुल गायक बीर बहादुर सिंह जी की सुमधुर आवाज में
    1
    जय मां शेरावाली क्लब सब्जी मंडी रेणुकूट सोनभद्र संगगीत मय सुंदरकांड नवरात्रि के उपलक्ष्य में मृदुल गायक बीर बहादुर सिंह जी की सुमधुर आवाज में
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    Dudhi, Sonbhadra•
    17 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र दुद्धी के दीघुल गांव में ट्रेन की चपेट में आने से 16 वर्षीय इंटर की छात्रा शाहिना परवीन गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी दुद्धी से रेफर किए जाने के बाद जिला मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। छात्रा किन परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आई, पुलिस जांच में जुटी है। DM Sonbhadra SP Sonbhadra #Sonbhadra #Duddhi #BreakingNews
    1
    🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र
दुद्धी के दीघुल गांव में ट्रेन की चपेट में आने से 16 वर्षीय इंटर की छात्रा शाहिना परवीन गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी दुद्धी से रेफर किए जाने के बाद जिला मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। छात्रा किन परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आई, पुलिस जांच में जुटी है। DM Sonbhadra SP Sonbhadra 
#Sonbhadra #Duddhi #BreakingNews
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, नाली के बाहर दुकान लगाने पर होगी कार्रवाई,श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लिया गया निर्णय चिनियां। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए चिनियां पुलिस प्रशासन ने शाम अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती दिखाई। बस स्टैंड स्थित ग्रामीण बैंक से लेकर प्लस टू विद्यालय के मुख्य गेट तक दोनों साइड के सभी दुकानदारों को अपनी दुकानें नाली की सीमा के अंदर ही लगाने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी दुकानदार ने नाली से बाहर दुकान लगाकर सड़क पर अतिक्रमण किया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि बस स्टैंड के समीप स्थित हनुमान मंदिर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर नवरात्र का आयोजन किया जा रहा है। पूजा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में सड़क पर दुकानों के फैलाव से आवागमन बाधित होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। पुलिस प्रशासन और स्टूडेंट क्लब के सदस्यों ने दुकानदारों से निर्धारित सीमा के अंदर ही दुकान लगाने की अपील की, ताकि पूजा में आने वाले श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो और व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
    1
    दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, नाली के बाहर दुकान लगाने पर होगी कार्रवाई,श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लिया गया निर्णय
चिनियां। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए चिनियां पुलिस प्रशासन ने शाम अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती दिखाई। बस स्टैंड स्थित ग्रामीण बैंक से लेकर प्लस टू विद्यालय के मुख्य गेट तक दोनों साइड के सभी दुकानदारों को अपनी दुकानें नाली की सीमा के अंदर ही लगाने का निर्देश दिया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी दुकानदार ने नाली से बाहर दुकान लगाकर सड़क पर अतिक्रमण किया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बताते चलें कि बस स्टैंड के समीप स्थित  हनुमान मंदिर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर नवरात्र का आयोजन किया जा रहा है। पूजा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में सड़क पर दुकानों के फैलाव से आवागमन बाधित होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। पुलिस प्रशासन और स्टूडेंट क्लब के सदस्यों ने दुकानदारों से निर्धारित सीमा के अंदर ही दुकान लगाने की अपील की, ताकि पूजा में आने वाले श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो और व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
    user_Hemant Kumar.  (7294972353)
    Hemant Kumar. (7294972353)
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    19 hrs ago
  • “जो समाज अपने नायकों, शहीदों और योद्धाओं को नहीं पहचानता, वह धीरे-धीरे पतन की ओर बढ़ता है।” — वीर सावरकर
    1
    “जो समाज अपने नायकों, शहीदों और योद्धाओं को नहीं पहचानता, वह धीरे-धीरे पतन की ओर बढ़ता है।”

— वीर सावरकर
    user_Bhaiya Singh
    Bhaiya Singh
    Public Speaker रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • दुद्धी में राम वनवास की लीला का मंचन,मंथरा के बहकावे में आकर कैकेयी ने राजा दशरथ से मांगे दो वरदान दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय तहसील परिसर में आयोजित ऐतिहासिक श्रीरामलीला में मंगलवार को प्रभु श्रीराम के वनवास प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। राजा दशरथ की व्यथा, माता सीता और लक्ष्मण का वनगमन तथा अयोध्यावासियों का वियोग देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावुक हो उठे। लीला में दिखाया गया कि श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारियों के बीच मंथरा ने कैकेयी को भड़काया। मंथरा के बहकावे में आकर कैकेयी ने राजा दशरथ से दो वरदान मांगे ,भरत को राजगद्दी देना और श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास देना। वचन का पालन करने के लिए बाध्य राजा दशरथ दुख से व्याकुल हो गए। पिता के वचन का सम्मान करते हुए प्रभु श्रीराम ने बिना विरोध वनवास स्वीकार कर लिया। माता सीता ने भी पति के साथ वन जाने का निश्चय किया। लक्ष्मण ने भाई की सेवा के लिए अयोध्या छोड़ने का संकल्प लिया। इस दौरान उनकी पत्नी उर्मिला ने भी पति के निश्चय का सम्मान करते हुए उन्हें श्रीराम की सेवा में जाने का आशीर्वाद दिया। लक्ष्मण-उर्मिला के त्याग और प्रेम के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक किया। श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के वन की ओर प्रस्थान करते ही राजा दशरथ पुत्र वियोग से व्याकुल हो उठे। इस प्रसंग ने दर्शकों को गहराई तक भावुक कर दिया।श्रीरामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि अगले दिन दशरथ मरण और भरत मनावन तथा श्रीराम केवट संवाद की लीला का भव्य मंचन किया जाएगा। लीला का संचालन और निर्देशन महंत देवेंद्र मिश्रा तथा व्यास विवेकानंद मिश्रा कर रहे हैं।
    4
    दुद्धी में राम वनवास की लीला का मंचन,मंथरा के बहकावे में आकर कैकेयी ने राजा दशरथ से मांगे दो वरदान 

दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय तहसील परिसर में आयोजित ऐतिहासिक श्रीरामलीला में मंगलवार को प्रभु श्रीराम के वनवास प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। राजा दशरथ की व्यथा, माता सीता और लक्ष्मण का वनगमन तथा अयोध्यावासियों का वियोग देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावुक हो उठे।
लीला में दिखाया गया कि श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारियों के बीच मंथरा ने कैकेयी को भड़काया। मंथरा के बहकावे में आकर कैकेयी ने राजा दशरथ से दो वरदान मांगे ,भरत को राजगद्दी देना और श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास देना। वचन का पालन करने के लिए बाध्य राजा दशरथ दुख से व्याकुल हो गए।
पिता के वचन का सम्मान करते हुए प्रभु श्रीराम ने बिना विरोध वनवास स्वीकार कर लिया। माता सीता ने भी पति के साथ वन जाने का निश्चय किया। लक्ष्मण ने भाई की सेवा के लिए अयोध्या छोड़ने का संकल्प लिया। इस दौरान उनकी पत्नी उर्मिला ने भी पति के निश्चय का सम्मान करते हुए उन्हें श्रीराम की सेवा में जाने का आशीर्वाद दिया। लक्ष्मण-उर्मिला के त्याग और प्रेम के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक किया।
श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के वन की ओर प्रस्थान करते ही राजा दशरथ पुत्र वियोग से व्याकुल हो उठे। इस प्रसंग ने दर्शकों को गहराई तक भावुक कर दिया।श्रीरामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि अगले दिन दशरथ मरण और भरत मनावन तथा श्रीराम केवट संवाद की लीला का भव्य मंचन किया जाएगा।
लीला का संचालन और निर्देशन महंत देवेंद्र मिश्रा तथा व्यास विवेकानंद मिश्रा कर रहे हैं।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.