बलिया में होमगार्ड भर्ती परीक्षा: टीडी कॉलेज केंद्र पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भारी भीड़ बलिया में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। टीडी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही परीक्षार्थियों का जमावड़ा लग गया, जिससे आसपास के इलाकों में भी चहल-पहल बढ़ गई। परीक्षा में शामिल होने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से आए अभ्यर्थी समय से पहले ही केंद्र पर पहुंच गए थे। भीड़ अधिक होने के कारण प्रवेश द्वारों पर कुछ देर के लिए अव्यवस्था की स्थिति भी देखने को मिली, हालांकि प्रशासन और पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा और व्यवस्थाएं की गई थीं। वहीं अभ्यर्थियों ने भी नियमों का पालन करते हुए परीक्षा में भाग लिया।
बलिया में होमगार्ड भर्ती परीक्षा: टीडी कॉलेज केंद्र पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भारी भीड़ बलिया में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। टीडी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही परीक्षार्थियों का जमावड़ा लग गया, जिससे आसपास के इलाकों में भी चहल-पहल बढ़ गई। परीक्षा में शामिल होने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से आए अभ्यर्थी समय से पहले ही केंद्र पर पहुंच गए थे। भीड़ अधिक होने के कारण प्रवेश द्वारों पर कुछ देर के लिए अव्यवस्था की स्थिति भी देखने को मिली, हालांकि प्रशासन और पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा और व्यवस्थाएं की गई थीं। वहीं अभ्यर्थियों ने भी नियमों का पालन करते हुए परीक्षा में भाग लिया।
- बिहार पुलिस के उस आदेश ने चर्चा तेज कर दी है, जिसमें ड्यूटी के दौरान वर्दी में तिलक या चंदन न लगाने की बात कही गई है। इस निर्देश को वर्दी की एकरूपता और पेशेवर आचरण से जोड़ा जा रहा है। जहां कुछ लोग इसे पुलिस की निष्पक्ष छवि बनाए रखने के लिए जरूरी मान रहे हैं, वहीं कई लोग इसे व्यक्तिगत आस्था के अधिकार से जोड़कर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही हैं। पुलिस विभाग का कहना है कि ऐसे नियम सेवा के दौरान समानता और तटस्थता सुनिश्चित करने के लिए बनाए जाते हैं। फिलहाल यह आदेश बहस का केंद्र बना हुआ है।1
- जगदीशपुर कस्बे में सामान की खरीददारी कर रहे लोगों पर अनियंत्रित टैंकर चढ़ा,एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल, एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हरदोई रविवार को थाना लोनार क्षेत्रान्तर्गत जगदीशपुर चौराहा के निकट एक टैंकर द्वारा बाजार में खरीदारी कर रहे व्यक्तियों के टक्कर मार दी गई।जिसमें एक महिला की मृत्यु हो गई तथा व 11 अन्य व्यक्ति घायल हो गए । स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पंहुचकर घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा दुर्घटनाकृत वाहन(टैंकर) को कब्जे में लिया गया तथा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में तहरीर प्राप्त कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सत्येन्द्र सिंह ने बताया स्थिति कंट्रोल मैं।1
- दिल्ली एयरपोर्ट पर देर रात बड़ा हादसा टल गया। स्विस एयरलाइंस की फ्लाइट दिल्ली से ज्यूरिख के लिए उड़ान भर रही थी लेकिन टेक ऑफ के वक्त इंजन फेल हो गया और लैंडिंग गियर से धुआं निकलने लगा। तत्काल इमरजेंसी घोषित की गई। फ्लाइट में 232 यात्री और 13 क्रू मेंबर सवार थे। सभी को स्लाइड के जरिए सुरक्षित निकाला गया लेकिन कुछ स्लाइड का उपयोग नहीं कर पाए। सीढ़ियां भी लगाई गई थीं। इस आपाधापी में छह लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।1
- उस समय की अफ़रातफ़री का माहौल जवाब व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलियां चलीं। यहाँ अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस दोनों मौजूद थे। ट्रंप को तुरंत सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने सुरक्षा घेरा दिया और वहाँ से निकाल लिया1
- गुडंबा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी आधार खेड़ा निवासी सरफराज हुसैन के घर से लाखों रुपये के जेवर चोरी करने में शामिल थे। पुलिस ने इन्हें शुक्रवार रात करीब 12 बजे स्कॉर्पियो क्लब के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लाख रुपये नकद, करीब 30 लाख रुपये के जेवर, एक अवैध पिस्टल, तमंचा, चार कारतूस, घटना में इस्तेमाल बाइक और चार कीमती मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे की लत और महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र के अनवारी गांव निवासी अदीबुर्रहमान, जीशान गाजी और सरोजनीनगर निवासी रामजी राजाराम सोनी हैं। बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को सरफराज हुसैन ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सरफराज विदेश में काम करते हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अदीबुर्रहमान पर बाराबंकी और लखनऊ में 9 मुकदमे, जीशान पर 13 और रामजी पर 1 मामला पहले से दर्ज है।1
- लखनऊ नगर निगम जोन 3 के जानकीपुरम स्थित कॉलोनी 4/526 में नालियों में भरा गंदा पानी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है लंबे समय से सफाई न होने के कारण इलाके में तेज बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार पार्षद से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हैरानी की बात यह है कि नगर निगम का कार्यालय भी पास के 4 नंबर चौराहे पर स्थित है, इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। गंदगी के कारण बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर असर पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और उन्होंने जल्द से जल्द नालियों की सफाई व नियमित सफाई व्यवस्था की मांग की है। इस मामले को लेकर स्वच्छता अभियान पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, और लोग इसे स्वच्छ भारत मिशन की अनदेखी बता रहे हैं।1
- Post by Sanjay Lal1
- लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी तरह के स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला और उलझ गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके।1