पंडारक दियारा में पुलिस-STF मुठभेड़, 5 अपराधी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली पटना ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंडारक थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में हुई पुलिस मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य विवरण: घटना की तिथि: 16 मार्च 2026 संयुक्त अभियान: पंडारक पुलिस, मोकामा पुलिस और STF के द्वारा संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सूचना का आधार: पंडारक थाना अध्यक्ष को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी फसल लूटने और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए दियारा क्षेत्र में इकट्ठा हो रहे हैं। मुठभेड़ और बरामदगी: पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी, धीरज कुमार, के पैर में गोली लगी है, जिसे बेहतर इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तारी और हथियार: इस अभियान में कुल 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं: .315 राइफल: 04 एकनाली बंदूक: 01 रिवॉल्वर: 01 .315 कारतूस: 28 LG गोली: 23 रिवॉल्वर की गोली: 08 ग्रामीण एसपी ने बताया कि अपराधियों ने लगभग 20-25 राउंड फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ 6-7 राउंड गोलियां चलाईं। उन्होंने इसे पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता बताया और कहा कि इससे अपराधियों के मनोबल में गिरावट आएगी।

- पटना ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंडारक थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में हुई पुलिस मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य विवरण: घटना की तिथि: 16 मार्च 2026 संयुक्त अभियान: पंडारक पुलिस, मोकामा पुलिस और STF के द्वारा संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सूचना का आधार: पंडारक थाना अध्यक्ष को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी फसल लूटने और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए दियारा क्षेत्र में इकट्ठा हो रहे हैं। मुठभेड़ और बरामदगी: पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी, धीरज कुमार, के पैर में गोली लगी है, जिसे बेहतर इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तारी और हथियार: इस अभियान में कुल 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं: .315 राइफल: 04 एकनाली बंदूक: 01 रिवॉल्वर: 01 .315 कारतूस: 28 LG गोली: 23 रिवॉल्वर की गोली: 08 ग्रामीण एसपी ने बताया कि अपराधियों ने लगभग 20-25 राउंड फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ 6-7 राउंड गोलियां चलाईं। उन्होंने इसे पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता बताया और कहा कि इससे अपराधियों के मनोबल में गिरावट आएगी।1
- शेखपुरा - जिले के चेवाड़ा प्रखंड के लोहान पंचायत अंतर्गत फतेहपुर गांव में नाम की समानता को लेकर सामने आए फर्जी यूपीएससी टॉपर मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव के रंजीत कुमार ने ‘थ’ और ‘त’ के अंतर को नजरअंदाज करते हुए खुद को यूपीएससी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी बताकर गांव वालों को अपनी सफलता की जानकारी दे दी थी। उनकी बात पर विश्वास करते हुए ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित किया था। शेखपुरा के पूर्व विधायक विजय सम्राट भी उनके घर पहुंचे और अंगवस्त्र तथा वीआईपी ब्रीफकेस देकर सम्मानित किया था। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सरफराज आलम समेत कई लोगों ने भी उन्हें बधाई दी थी।सम्मान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद माहुली थाना अध्यक्ष रामप्रवेश कुमार भारती ने भी उन्हें थाना बुलाकर सम्मानित कर दिया था। लेकिन जब उनसे यूपीएससी से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वह गांव छोड़कर दिल्ली फरार हो गया। मामले की जांच के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी रंजीत कुमार को शेखपुरा आरडी कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी का नेतृत्व माहुली थाना अध्यक्ष रामप्रवेश कुमार भारती ने किया। स्थानीय जनप्रतिनिधि की शिकायत पर उसके खिलाफ चीटिंग का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।1
- #BJP के मुख्यमंत्री को स्वीकार करेंगें #अनंत_सिंह ? सुनिए जवाब ! फॉलो [ मोबाइल टीवी न्यूज ]1
- Post by JMBNEWS1
- चेवाड़ा। नगर पंचायत चेवाड़ा क्षेत्र के स्टैंड और सब्जी हाट की बंदोबस्ती 19 मार्च को नगर पंचायत कार्यालय में की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर कार्यपालक पदाधिकारी अमित ठाकुर ने बताया कि निर्धारित तिथि को इच्छुक व्यक्ति नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर बोली प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जाएगी। बोली के माध्यम से स्टैंड और सब्जी हाट का ठेका निर्धारित अवधि के लिए दिया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि बोली प्रक्रिया में भाग लेने वाले इच्छुक लोगों को निर्धारित समय पर नगर पंचायत कार्यालय में उपस्थित होना होगा तथा नियमों के अनुसार ही बंदोबस्ती की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर भी लोगों को जानकारी दी जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोग बोली में भाग ले सकें।1
- बेगूसराय बीहट: बेगूसराय से बिहट आकर, जीरो माइल के पास, एक छोटे से मैदान में, जगह-जगह से आकर, लड़कियां, कबड्डी का अभ्यास करती है, तथा कबड्डी प्रतियोगिता में विभिन्न जिला स्तरीय, और स्टेट स्तरीय, खेल भी खेली है. उनके साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि, वह दोपहर को आकर छोटे से मैदान में कबड्डी खेल का अभ्यास करती है. लड़कियों से पूछने पर बताया कि, उन्होंने प्रतियोगिता मैं भाग लेकर, बहुत तरह के मेडल जीती हैं. लड़कियों से पूछने पर बताया कि, सरकार की ओर से कुछ सहायता राशि नहीं दी जाती है. जिससे वह आगे बढ़ सके.3
- जिले में संचालित बालिका गृह का डीएम श्रीकांत शास्त्री ने निरीक्षण सोमवार की दोपहर 03:00 बजे किया. निरीक्षण के क्रम में डीएम ने आवासीय व्यवस्था, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया और संबंधित पदाधिकारियों से इसके संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की. इस मौके पर डीएम ने बालिकाओं से बातचीत कर उनकी दिनचर्या, पढ़ाई-लिखाई तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली.1
- मोकामा से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। बाहुबली नेता अनंत सिंह ने चुनावी राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। अनंत सिंह ने कहा कि “नीतीश कुमार जा रहे हैं, अब हम भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह मेरा अंतिम ओथ था। अब आगे चुनाव हमारा बाल-बच्चा लड़ेगा।” उनके इस बयान के बाद मोकामा समेत पूरे राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि अनंत सिंह सक्रिय चुनावी राजनीति से दूरी बनाने का संकेत दे रहे हैं। हालांकि, उनके परिवार की राजनीतिक एंट्री को लेकर अब कयासों का दौर शुरू हो गया है। आने वाले चुनाव में मोकामा की राजनीति किस दिशा में जाएगी, इस पर सबकी नजर टिकी हुई है।1