logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शेखपुरा में गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई शेखपुरा जिले में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। जिला प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि सभी गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रूप से चल रही है। डीएम शेखर आनंद ने स्पष्ट किया कि आम उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। हर जरूरतमंद तक समय पर गैस पहुंचाने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर ।

2 days ago
user_NK 24 News
NK 24 News
Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
2 days ago

शेखपुरा में गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई शेखपुरा जिले में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। जिला प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि सभी गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रूप से चल रही है। डीएम शेखर आनंद ने स्पष्ट किया कि आम उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। हर जरूरतमंद तक समय पर गैस पहुंचाने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर ।

More news from बिहार and nearby areas
  • पेंशनर्स के तीव्र गति से जीवन प्रमाणीकरण हेतु आयोजित हुई बैठक शेखपुरा - जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा के सभी पेंशन लाभुकों के लिए अनिवार्य जीवन प्रमाणीकरण करवाने हेतु समाहरणालय परिसर में सभी विकास मित्रों की बैठक की गई । सभी विकास मित्रों को पेंशनर्स को सूचना देते हुए 02 दिन के अंदर सभी का जीवन प्रमाणीकरण करवाने का निर्देश दिया गया है । विदित हो कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित छह प्रकार की पेंशन योजना के अंतर्गत वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग जनों को प्रतिमाह पेंशन की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी जाती है । इन सभी पेंशनधारियों के लिए वर्ष में कम-से-कम एक बार जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है । निर्धारित तिथि 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं करवाने की स्थिति में पेंशन भुगतान बाधित हो सकता है । जिले के सभी पेंशनधारी किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर निशुल्क जीवन प्रमाणीकरण कर सकते हैं । *अंगूठा नहीं लगे तो आइरिस स्कैन से होगा सत्यापन :* यदि किसी लाभार्थी का फिंगरप्रिंट काम नहीं करता है तो आइरिस स्कैन के माध्यम से भी जीवन प्रमाणीकरण संभव है । आधार से संबंधित तकनीकी समस्या होने पर नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर आधार अपडेट करने की सलाह दी गई है ताकि सत्यापन में किसी प्रकार की बाधा ना आए । किसी भी अन्य तरह की समस्या होने पर आप जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग,शेखपुरा या अपने प्रखंड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या फिर हेल्पलाइन नंबर - 18003456262 पर भी कार्यदिवस में सोमवार से शनिवार 10:00 am से 05:00 pm तक कॉल कर सकते हैं । *करीब 26 हजार पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण शेष :* जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अनुसार शेखपुरा जिले में कुल 81461 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण किया जाना है । अब तक 54673 (करीब 67.23) लाभार्थियों का प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है, जबकि 26692 पेंशनधारियों (करीब 32.77) का सत्यापन अब भी लंबित है । *डीएम की विशेष अपील :* जिलाधिकारी शेखर आनंद ने सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि जिन भी लाभार्थियों ने अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है, वे शीघ्र इसे पूर्ण कराएं इसे ताकि उनके खाते में समय पर और निर्बाध रूप से पेंशन राशि भेजी जा सके । जिला प्रशासन ने सभी शेष पेंशनधारियों से बिना विलंब अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर जीवन प्रमाणीकरण करवाने का अनुरोध किया है । समय पर सत्यापन करना पेंशन की निरंतरता के लिए अत्यंत आवश्यक बताया गया है । *डी॰पी॰आर॰ओ॰* *शेखपुरा।*
    3
    पेंशनर्स के तीव्र गति से जीवन प्रमाणीकरण हेतु आयोजित हुई बैठक
शेखपुरा - जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा के सभी पेंशन लाभुकों के लिए अनिवार्य जीवन प्रमाणीकरण करवाने हेतु समाहरणालय परिसर में सभी विकास मित्रों की बैठक की गई । सभी विकास मित्रों को पेंशनर्स को सूचना देते हुए 02 दिन के अंदर सभी का जीवन प्रमाणीकरण करवाने का निर्देश दिया गया है । विदित हो कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित छह प्रकार की पेंशन योजना के अंतर्गत वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग जनों को प्रतिमाह पेंशन की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी जाती है । इन सभी पेंशनधारियों के लिए वर्ष में कम-से-कम एक बार जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है । निर्धारित तिथि 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं करवाने की स्थिति में पेंशन भुगतान बाधित हो सकता है । जिले के सभी पेंशनधारी किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर निशुल्क जीवन प्रमाणीकरण कर सकते हैं ।
*अंगूठा नहीं लगे तो आइरिस स्कैन से होगा सत्यापन :*
यदि किसी लाभार्थी का फिंगरप्रिंट काम नहीं करता है तो आइरिस स्कैन के माध्यम से भी जीवन प्रमाणीकरण संभव है । आधार से संबंधित तकनीकी समस्या होने पर नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर आधार अपडेट करने की सलाह दी गई है ताकि सत्यापन में किसी प्रकार की बाधा ना आए । किसी भी अन्य तरह की समस्या होने पर आप जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग,शेखपुरा या अपने प्रखंड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या फिर हेल्पलाइन नंबर - 18003456262 पर भी कार्यदिवस में सोमवार से शनिवार 10:00 am से 05:00 pm तक कॉल कर सकते हैं ।
*करीब 26 हजार पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण शेष :*
जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अनुसार शेखपुरा जिले में कुल 81461 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण किया जाना है । अब तक 54673 (करीब 67.23) लाभार्थियों का प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है, जबकि 26692 पेंशनधारियों (करीब 32.77) का सत्यापन अब भी लंबित है । 
*डीएम की विशेष अपील :*
जिलाधिकारी शेखर आनंद ने सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि जिन भी लाभार्थियों ने अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है, वे शीघ्र इसे पूर्ण कराएं इसे ताकि उनके खाते में समय पर और निर्बाध रूप से पेंशन राशि भेजी जा सके । जिला प्रशासन ने सभी शेष पेंशनधारियों से बिना विलंब अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर जीवन प्रमाणीकरण करवाने का अनुरोध किया है । समय पर सत्यापन करना पेंशन की निरंतरता के लिए अत्यंत आवश्यक बताया गया है ।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰*
*शेखपुरा।*
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    35 min ago
  • भारतीय लोक चेतना पार्टी के, सुप्रीमो, सुभाष कुमार जी, अपने सदस्य, का हाल समाचार लेते हुए,,
    1
    भारतीय लोक चेतना पार्टी के, सुप्रीमो, 
सुभाष कुमार जी, अपने सदस्य, का हाल समाचार लेते हुए,,
    user_SSDBIHARCOD108
    SSDBIHARCOD108
    Artist शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    14 hrs ago
  • चेवाड़ा नगर पंचायत के सदर बाजार में शनिवार की सुबह एक मिष्ठान दुकान में चोरी की घटना सामने आई है, जिससे स्थानीय दुकानदारों में भय का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने दुकान का करकट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और हजारों रुपये मूल्य की सामग्री चोरी कर फरार हो गए। दुकान के संचालक दिनेश कुमार ने बताया कि रोज की तरह जब वे शनिवार की सुबह करीब 6 बजे अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो देखा कि दुकान का करकट टूटा हुआ है। अंदर जाकर निरीक्षण करने पर पाया कि दुकान से लगभग तीन से चार हजार रुपये मूल्य की सामग्री गायब है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार भी मौके पर जुट गए और घटना को लेकर चिंता जताई। इस चोरी की वारदात के बाद सदर बाजार के दुकानदारों में डर का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से बाजार क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी और इस तरह की घटनाओं पर रोक लगेगी।
    1
    चेवाड़ा नगर पंचायत के सदर बाजार में शनिवार की सुबह एक मिष्ठान दुकान में चोरी की घटना सामने आई है, जिससे स्थानीय दुकानदारों में भय का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने दुकान का करकट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और हजारों रुपये मूल्य की सामग्री चोरी कर फरार हो गए।
दुकान के संचालक दिनेश कुमार ने बताया कि रोज की तरह जब वे शनिवार की सुबह करीब 6 बजे अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो देखा कि दुकान का करकट टूटा हुआ है। अंदर जाकर निरीक्षण करने पर पाया कि दुकान से लगभग तीन से चार हजार रुपये मूल्य की सामग्री गायब है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार भी मौके पर जुट गए और घटना को लेकर चिंता जताई।
इस चोरी की वारदात के बाद सदर बाजार के दुकानदारों में डर का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से बाजार क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी और इस तरह की घटनाओं पर रोक लगेगी।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    18 hrs ago
  • Surrender Ji, kya yahi hai aapka “New India”? 🤔
    1
    Surrender Ji, kya yahi hai aapka “New India”? 🤔
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    1 hr ago
  • लखीसराय। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ता सोनू पटेल से रविवार की पूर्वाहन 9:15 पर मिली जानकारी के अनुसार बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 2 अप्रैल, को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा बाजार समिति मैदान, लखीसराय से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुरानी बाजार, चित्तरंजन रोड एवं थाना चौक होते हुए पुनः मुख्य मार्ग से शहीद द्वार, लखीसराय रेलवे स्टेशन तक जाएगी, जहाँ इसका समापन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर सभी सदस्यों में उत्साह देखा गया तथा कार्यक्रम की सफलता हेतु व्यापक तैयारी करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं से विनम्र अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।
    1
    लखीसराय। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक  सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ता सोनू पटेल से रविवार की पूर्वाहन 9:15 पर मिली जानकारी के अनुसार बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 2 अप्रैल, को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा बाजार समिति मैदान, लखीसराय से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुरानी बाजार, चित्तरंजन रोड एवं थाना चौक होते हुए पुनः मुख्य मार्ग से शहीद द्वार, लखीसराय रेलवे स्टेशन तक जाएगी, जहाँ इसका समापन किया जाएगा।
इस आयोजन को लेकर सभी सदस्यों में उत्साह देखा गया तथा कार्यक्रम की सफलता हेतु व्यापक तैयारी करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं से विनम्र अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    3 hrs ago
  • मोकामा के मरांची में शनिवार को पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार चंदन के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान-2026 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाढ़ विधायक सियाराम सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी एवं आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर संजीव कुमार मंगलम, शशि शंकर शर्मा उर्फ गुड्डी, जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद, संजय मुखिया सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन रविवार को किया जाएगा।
    1
    मोकामा के मरांची में शनिवार को पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार चंदन के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान-2026 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाढ़ विधायक सियाराम सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी एवं आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस मौके पर संजीव कुमार मंगलम, शशि शंकर शर्मा उर्फ गुड्डी, जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद, संजय मुखिया सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन रविवार को किया जाएगा।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by Public Media news
    1
    Post by Public Media news
    user_Public Media news
    Public Media news
    Lakhisarai, Bihar•
    6 hrs ago
  • बरबीघा में चैती दुर्गा पूजा को लेकर शुक्रवार की रात्रि श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। देवी स्थान रोड स्थित सामाचक में चैती दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें रात करीब 10 बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। मां दुर्गा के दर्शन और पूजा के लिए महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे क्षेत्र में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर मां दुर्गा से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं, रात्रि में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सेवा कार्य में भी सहयोग किया। आयोजन समिति द्वारा पूजा और भंडारे की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
    1
    बरबीघा में चैती दुर्गा पूजा को लेकर शुक्रवार की रात्रि श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। देवी स्थान रोड स्थित सामाचक में चैती दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें रात करीब 10 बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे।
मां दुर्गा के दर्शन और पूजा के लिए महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे क्षेत्र में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर मां दुर्गा से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
वहीं, रात्रि में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सेवा कार्य में भी सहयोग किया।
आयोजन समिति द्वारा पूजा और भंडारे की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.