मीरजापुर से नई दिल्ली के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू, किराया 1152 रुपये प्रतिदिन शाम 4:30 बजे मीरजापुर से प्रस्थान कर अगले दिन 11 बजे पहुंचेगी आनंद विहार, वापसी दोपहर 2 बजे अनुपम ब्यूरो, मीरजापुर। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम ने मीरजापुर से नई दिल्ली के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह बस प्रतिदिन मीरजापुर डिपो से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। क्या है समय और किराया - मीरजापुर से नई दिल्ली जाने वाली यह बस प्रतिदिन शाम 4:30 बजे प्रस्थान करेगी, जो अगले दिन सुबह 11:00 बजे दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे पर पहुंचेगी। वापसी में यही बस आनंद विहार से अपराह्न 2:00 बजे मीरजापुर के लिए रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:00 बजे मीरजापुर पहुंचेगी। मार्ग के प्रमुख महानगर डिपो पर बस का ठहराव लगभग एक घंटे का होगा। नई दिल्ली तक का किराया 1152 रुपये निर्धारित किया गया है। इस संबंध में जनपद मीरजापुर के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) अरविंद मिश्रा ने अनुपम से विशेष वार्ता में बताया कि नई दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। यात्रियों की मांग पर इस रूट को शुरू किया गया है। वहीं बस सेवा शुरू होने से यात्रियों में खुशी है, लेकिन किराए और समय को लेकर चर्चा भी है। यात्रियों का कहना है कि किराया अधिक है और यात्रा में समय भी ज्यादा लग रहा है। यही दूरी यदि ट्रेन से तय की जाए तो किराया कम लगता है और समय भी कम लगता है। फिर भी सीधी बस सेवा शुरू होने से उन यात्रियों को राहत मिलेगी जिन्हें ट्रेन में आरक्षण नहीं मिल पाता है।
मीरजापुर से नई दिल्ली के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू, किराया 1152 रुपये प्रतिदिन शाम 4:30 बजे मीरजापुर से प्रस्थान कर अगले दिन 11 बजे पहुंचेगी आनंद विहार, वापसी दोपहर 2 बजे अनुपम ब्यूरो, मीरजापुर। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम ने मीरजापुर से नई दिल्ली के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह बस प्रतिदिन मीरजापुर डिपो से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। क्या है समय और किराया - मीरजापुर से नई दिल्ली जाने वाली यह बस प्रतिदिन शाम 4:30 बजे प्रस्थान करेगी, जो अगले दिन सुबह 11:00 बजे दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे पर पहुंचेगी। वापसी में यही बस आनंद विहार से अपराह्न 2:00 बजे मीरजापुर के लिए रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:00 बजे मीरजापुर पहुंचेगी। मार्ग के प्रमुख महानगर डिपो पर बस का ठहराव लगभग एक घंटे का होगा। नई दिल्ली तक का किराया 1152 रुपये निर्धारित किया गया है। इस संबंध में जनपद मीरजापुर के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) अरविंद मिश्रा ने अनुपम से विशेष वार्ता में बताया कि नई दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। यात्रियों की मांग पर इस रूट को शुरू किया गया है। वहीं बस सेवा शुरू होने से यात्रियों में खुशी है, लेकिन किराए और समय को लेकर चर्चा भी है। यात्रियों का कहना है कि किराया अधिक है और यात्रा में समय भी ज्यादा लग रहा है। यही दूरी यदि ट्रेन से तय की जाए तो किराया कम लगता है और समय भी कम लगता है। फिर भी सीधी बस सेवा शुरू होने से उन यात्रियों को राहत मिलेगी जिन्हें ट्रेन में आरक्षण नहीं मिल पाता है।
- नवरात्रि मेला तैयारी को लेकर DM-SP की बैठक, विंध्याचल धाम का किया निरीक्षण नवरात्रि मेला तैयारी को लेकर DM-SP की बैठक, विंध्याचल धाम का निरीक्षण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था एवं जनता की सुविधाओं के प्रति जायजा1
- गांधी-शास्त्री जयंती पर चुनार में सेवा का संगम: स्व. दशरथ सिंह शास्त्री की स्मृति में 51 टी.बी. रोगियों को लिया गोद, पोषण पोटली वितरित मिर्जापुर/चुनार, 2 अक्टूबर 2026 गांधी-शास्त्री जयंती पर चुनार में सेवा का संगम: स्व. दशरथ सिंह शास्त्री की स्मृति में 51 टी.बी. रोगियों को लिया गोद, पोषण पोटली वितरित मिर्जापुर/चुनार, 2 अक्टूबर 2026 गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर जनपद मिर्जापुर के चुनार स्थित गांधी पार्क प्रांगण में स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में "टी.बी. हारेगा, देश जीतेगा" अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय दशरथ सिंह शास्त्री (पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता, मीरजापुर) की स्मृति में किया गया, जिसमें 51 टी.बी. रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली वितरित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी मीरजापुर डॉ. के. के. मिश्रा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी चुनार गायत्री यादव ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान टी.बी. रोगियों में स्वास्थ्य जागरूकता, नियमित दवा सेवन और पौष्टिक आहार के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। महिला लाभार्थियों को विशेष रूप से पोषण पोटली प्रदान की गई। अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता जरूरी है। आयोजकों ने बताया कि गोद लिए गए सभी 51 रोगियों के शीघ्र स्वस्थ होने तक नियमित रूप से पोषण सामग्री, स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। आयोजक: जिला प्रशासन मीरजापुर, स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि।4
- मिर्ज़ापुर: कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के साथ मनाई गई गांधी जयंती, होनहार खिलाड़ी हुए सम्मानित।1
- Mirzapur: "गांधी जी की बात न समझ आए तो समझिए, आपमें समझने की समझ नहीं है, गांधी जयंती पर समाज ने दी श्रद्धांजली मीरजापुर, 2 अक्टूबर 2026। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, मिर्जापुर तथा साहू समाज युवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में बथुआ स्थित गांधी घाट पर महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई।कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जयसवाल ने गांधी जी के योगदान को अहमियत समझाया उपस्थित सभी ने दो मिनट का मौन रखकर बापू के विचारों और आदर्शों को याद किया।जिलाध्यक्ष के मुखर विचार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के जिलाध्यक्ष राम कुमार गुप्ता ने कहा "महात्मा गांधी द्वारा कही हुई बात अगर आपको समझ नहीं आ रही है, तो आप ये समझिए कि आपमें उनकी बात को समझने की समझ नहीं पैदा हुई है।" उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को अहिंसा, सत्य और सरल जीवन का मार्ग अपनाने की आवश्यकता है। अनूप गुप्ता ने समाज को एक जुट होने के लिए अपील किया मौके पर जिला महामंत्रि अखिलेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, शुभम गुप्ता, अमीत गुप्ता, विनोद गुप्ता, मनीष गुप्ता, रत्नेश गुप्ता, भीम गुप्ता, आशीष गुप्ता, रमन गुप्ता रोहित गुप्त, गोविंदा गुप्ता शुभम गुप्ता, बाबू राम गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजय साहू, अनुज गुप्ता, रवि साहू, प्रियांश गुप्ता के अलावा गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजन, युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सामुदायिक एकता और गांधीवादी मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त किया।2
- मिर्जापुर 2 अक्टूबर को गांधी घाट पॉलिटेक्निक स्कूल के पास राष्ट्रपिता *महात्मा गांधी* पूर्व प्रधानमंत्री *लाल बहादुर शास्त्री* एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी *मसूरिया दिन पासी* की जयंती मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा है कि बापू ने सिखाया कि सत्य का रास्ता कठिन हो सकता है, लेकिन वही रास्ता देश और समाज को सही दिशा देता है कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेवा दल के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र शुक्ला ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए संकल्प लिया उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का कार्यक्रम का संचालन करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हैं और अहिंसा प्रेम सद्भाव और सेवा का उनका मार्ग आज भी हम सबके लिए प्रेरणा है शशि भूषण दुबे कंचन एवं जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे ने कहा कि आइए, हम संकल्प लेंते हैं बापू के विचारों को अपने जीवन में उतारकर एक बेहतर, शांतिपूर्ण और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान देंगे कार्यक्रम में उपस्थित पीसीसी सदस्य रमेश चन्द प्रजापति पप्पू अनुसूचित जाति के प्रदेश महामंत्री दुर्गा प्रसाद चौधरी अजेय सिंह पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल चौधरी श्यामलाल प्रजापति गणेश शुक्ला मेवा लाल प्रजापति दिलीप सिंह गहरवाल लक्ष्मीकांत पांडे राजेंद्र विश्वकर्मा मनीष दुबे रामनाथ दुबे डॉ दिनेश चौधरी विजय कुमार गंगाराम प्रजापति मोनू धनंजय सिंह केसरी नंदन प्रजापति राजकुमार गौतम बंधु नाथ यादव डिंपू यादव अजय चौधरी1
- *जयपुर एयरपोर्ट पर साथ दिखे एक्ट्रेस पलक तिवारी-एक्टर इब्राहिम:* एक गाड़ी में रणथंभौर के लिए हुए रवाना; फैन से मिलिंद सोमन बोले- 20 पुशअप करो रोमांचक सफर: पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान राजस्थान में वेकेशन एन्जॉय करने के लिए रणथंभौर नेशनल पार्क गए हैं। • मजेदार वाकया: इब्राहिम अली खान ने अपने हाथ में कॉफी का कप थामे हुए अपने पिछले वायरल कॉफी वाले हादसे पर मजाक भी किया और कहा, “आज मेरी कॉफी नहीं गिरेगी”। • फिटनेस चैलेंज: मिलिंद सोमन का फैन को पुशअप्स करने के लिए कहना सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा हिंदी दैनिक समाचार पत्र1
- मीरजापुर से नई दिल्ली के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू, किराया 1152 रुपये प्रतिदिन शाम 4:30 बजे मीरजापुर से प्रस्थान कर अगले दिन 11 बजे पहुंचेगी आनंद विहार, वापसी दोपहर 2 बजे अनुपम ब्यूरो, मीरजापुर। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम ने मीरजापुर से नई दिल्ली के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह बस प्रतिदिन मीरजापुर डिपो से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। क्या है समय और किराया - मीरजापुर से नई दिल्ली जाने वाली यह बस प्रतिदिन शाम 4:30 बजे प्रस्थान करेगी, जो अगले दिन सुबह 11:00 बजे दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे पर पहुंचेगी। वापसी में यही बस आनंद विहार से अपराह्न 2:00 बजे मीरजापुर के लिए रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:00 बजे मीरजापुर पहुंचेगी। मार्ग के प्रमुख महानगर डिपो पर बस का ठहराव लगभग एक घंटे का होगा। नई दिल्ली तक का किराया 1152 रुपये निर्धारित किया गया है। इस संबंध में जनपद मीरजापुर के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) अरविंद मिश्रा ने अनुपम से विशेष वार्ता में बताया कि नई दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। यात्रियों की मांग पर इस रूट को शुरू किया गया है। वहीं बस सेवा शुरू होने से यात्रियों में खुशी है, लेकिन किराए और समय को लेकर चर्चा भी है। यात्रियों का कहना है कि किराया अधिक है और यात्रा में समय भी ज्यादा लग रहा है। यही दूरी यदि ट्रेन से तय की जाए तो किराया कम लगता है और समय भी कम लगता है। फिर भी सीधी बस सेवा शुरू होने से उन यात्रियों को राहत मिलेगी जिन्हें ट्रेन में आरक्षण नहीं मिल पाता है।1
- संदिग्ध परिस्थितियों में छत के पंखे से लटकी मिली विवाहिता, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित संदिग्ध परिस्थितियों में छत के पंखे से लटकी मिली विवाहिता, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित1