बड़ चिचोली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, कार्यकर्ताओं को मिला नया जोश पांढुर्णा:-पूर्व सांसद नकुल कमलनाथ की मौजूदगी में समीक्षा बैठक, संगठन मजबूती पर जोर पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़ चिचोली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांढुर्णा द्वारा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पूर्व सांसद नकुल कमलनाथ मुख्य रूप से शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, आगामी रणनीतियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी, जिला अध्यक्ष जतन उइके और पांढुर्णा विधायक विजय चौरे, विधायक निलेश उइके सहित कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।
बड़ चिचोली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, कार्यकर्ताओं को मिला नया जोश पांढुर्णा:-पूर्व सांसद नकुल कमलनाथ की मौजूदगी में समीक्षा बैठक, संगठन मजबूती पर जोर पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़ चिचोली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांढुर्णा द्वारा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पूर्व सांसद नकुल कमलनाथ मुख्य रूप से शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, आगामी रणनीतियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी, जिला अध्यक्ष जतन उइके और पांढुर्णा विधायक विजय चौरे, विधायक निलेश उइके सहित कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।
- पुजा चौहान के लिए वह बेहद सौभाग्य का क्षण था, जब हमें जामसांवली हनुमान मंदिर में स्वस्ति मेहुल जी के लिए रंगोली बनाने का अवसर मिला। हमारी यह यात्रा सुबह 9:00 बजे शुरू हुई। सूरज की तेज़ तपिश और गर्मी के बावजूद हमारा उत्साह कम नहीं हुआ। हमने एक छोटा सा टेंट लगाया और अगले 10 घंटों तक अपना पूरा दिल उस रंगोली की हर लकीर और हर रंग में पिरो दिया। दोपहर तक आसमान में अंधेरा छा गया और हवा बोझिल हो गई। जो शुरुआत धीमी बूंदों से हुई थी, वह देखते ही देखते एक भयानक तूफान में बदल गई। समय और प्राकृतिक चुनौतियों से मुकाबला करते हुए हमने तय समय से पहले ही रंगोली पूरी कर ली। लेकिन टेंट की ऊंचाई कम होने के कारण हम अपनी 10 घंटे की मेहनत की तस्वीर तक नहीं ले पाए। जैसे-जैसे तूफान बढ़ा और हवाएं गरजने लगीं, हमने अपनी पूरी ताकत झोंक दी ताकि उन रंगों को बारिश से बचा सकें। अंततः बारिश ने हमारी रचना को मिटा दिया। भले ही रंगोली वहां स्थायी रूप से नहीं रह सकी, लेकिन उन 10 घंटों की भक्ति और समर्पण की यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। मेरे दिल की बस एक ही तमन्ना है कि काश स्वस्ति जी उस सुंदरता को देख पातीं जिसे हमने इतने प्यार से सजाया था। शायद, रूहानी तौर पर हमारे वो रंग उन तक पहुंच ही गए होंगे।1
- नासिक के 'कैप्टन' और ज्योतिषी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, जानें स्वयंभू भगवान अशोक खरात की कहां कितनी प्रॉपर्टी ? क्या ज्योतिषी बदनाम हुई? देश विदेश के जाने माने ज्योतिषाचार्य- डॉ.जीएस ढिल्लों, डॉ.पुनीत भोला और डॉ पुष्पलता जायसवाल से जानिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- मुलताई प्रभात पट्टन के एक निजी क्लिनिक पर इलाज कराने आई आदिवासी युवती से डॉ नें की छेड़छाड़, शिकायत पर पुलिस नें अपराध दर्ज कर आरोपी डॉ को किया गिरफ्तार भेजा जेल।1
- बिछुआ विकास खंड के ग्राम खमरा स्थित माता मंदिर प्रांगण में शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ के तत्वावधान में विशेष 26 कांग्रेस समिति का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माता मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की गई, तत्पश्चात उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए रणनीति तैयार करना रहा। 🔹 मुख्य रूप से उपस्थित पदाधिकारीगण: जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह ठाकुर जी, कार्यवाहक अध्यक्ष गजानंद साहू जी, महासचिव विपिन कुमार उइके जी, आदिवासी प्रकोष्ठ बिछुआ अध्यक्ष धनपत उइके, किसान कांग्रेस बिछुआ कार्यवाहक अध्यक्ष शंकर इनवाती 🔹 युवक कांग्रेस प्रतिनिधि: विधानसभा कार्यवाहक अध्यक्ष मनेशलाल उइके जी, ब्लॉक अध्यक्ष किरण कुमार कुड़ोपे जी, अरुण उइके जी, सुखदयाल धुर्वे जी, राजेश धुर्वे जी, क्षितिज मिश्रा जी, राहुल डेहरिया जी, दीपक खड़से जी, जीत्तू इनवाती जी, अजय उइके जी 🔹 नगर कांग्रेस प्रतिनिधि: कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील साहू जी, नगर कांग्रेस खमारपानी अध्यक्ष प्रकाश उइके जी 🔹 अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता: क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी बड़ोंसा कार्यवाहक अध्यक्ष पुरुषोत्तम डोंगरे जी, सुनील धुर्वे जी, मयंक चौरसिया जी, सियाराम साहू जी, अनिल डेहरिया जी, दिनेश चौहान जी, नरेन्द्र उइके जी, श्रीराम परतेती जी, मुकेश इनवाती जी, संतलाल उइके जी, युवराज सिंह ठाकुर जी, अर्जुन यादव जी एवं ब्लॉक बिछुआ के समस्त युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 📌 प्रशिक्षण कार्यक्रम की मुख्य बातें: • कांग्रेस की रीति-नीति एवं विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की गई। • बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने हेतु कार्ययोजना बनाई गई। • कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया, जनसंपर्क एवं जनसमस्याओं के निराकरण में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। • आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक मजबूती एवं समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। • ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस की पहुंच बढ़ाने एवं आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ नेताओं द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन के प्रति निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।1
- बैतूल। जिले के मुलताई, आठनेर सहित अन्य क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए राजस्व अमले को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर सर्वे कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश के बाद मुलताई एवं आठनेर में राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और प्रभावित फसलों एवं नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा यह सर्वे इस उद्देश्य से कराया जा रहा है कि वास्तविक नुकसान का आकलन कर शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रभावित क्षेत्रों में शुरू हुआ फसल सर्वे जानकारी के अनुसार, ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व अमला फील्ड पर पहुंचकर किसानों की फसलों का निरीक्षण कर रहा है। टीम द्वारा यह देखा जा रहा है कि किन क्षेत्रों में कितनी फसल प्रभावित हुई है और किसानों को कितना नुकसान पहुंचा है। एसडीएम मुलताई एवं भैंसदेही ने बताया कि राजस्व टीम द्वारा फसल नुकसान का विस्तृत सर्वे किया जा रहा है, ताकि इसकी रिपोर्ट तैयार कर आगे शासन को भेजी जा सके। किसानों को राहत दिलाने की दिशा में प्रशासन सक्रिय प्रशासन की इस त्वरित पहल से प्रभावित किसानों को उम्मीद जगी है कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शासन स्तर पर राहत एवं सहायता की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। ओलावृष्टि के बाद किसानों की चिंता को देखते हुए जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।2
- बैतूल जिले के उप तहसील बोरदेही मे लगातार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने किया बिजली ऑफिस का गहराव स्थिति में सुधार नहीं होने पर ग्रामीण करेंगे बड़ा आंदोलन खबर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से विकासखंड आमला की उप तहसील बोरदेही मे बिजली विभाग के ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया और चेतावनी देते हुए कहा जल्द से जल्द बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा स्थिति में सुधार किया जाना चाहिए जिससे होने वाली परेशानियों को सामना ग्रामीणों को नहीं करना पड़े लगातार बिजली विभाग के द्वारा बिजली कटौती की जा रही है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उप तहसील बोरदेही व्यापारिक बस्ती होने के कारण व्यापारिक ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा सकता है1
- जनपद बांदा में पुलिस अधीक्षक को पीड़ित परिवार ने लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है,पुलिस अधीक्षक1
- पुजा चव्हान के लिए एक बेहद खास दिन था – जामसांवली हनुमान मंदिर में स्वस्ति मेहुल जी के लिए रंगोली बनाने का अवसर मिला। सूरज की तेज़ तपिश और गर्मी ने हमारी कोशिशों को चुनौती दी, लेकिन हमारा उत्साह कम नहीं हुआ। हमने 10 घंटे तक अपनी पूरी मेहनत और भक्ति रंगोली में पिरो दी। 🌈❤️ दोपहर में अचानक आए तेज़ तूफान और बारिश ने हमारी रचना को मिटा दिया, लेकिन वह मेहनत, समर्पण और भक्ति की यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। भले ही रंगोली अब वहां नहीं है, पर हमारा प्यार और मेहनत रूहानी रूप से स्वस्ति जी तक पहुँच ही गया होगा। 🙏✨1