औचक निरीक्षण में एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा की सख्ती, पौथु थाना में बेहतर पुलिसिंग पर जोर औरंगाबाद जिले में अपराध नियंत्रण एवं पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बुधवार शाम रफीगंज प्रखंड के पौथु थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न अभिलेखों, थाना दैनिकी, अपराध पंजी एवं लंबित कांडों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अनुसंधानाधीन मामलों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी लंबित मामलों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एसपी ने स्पष्ट कहा कि अनुसंधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार, शिकायतों का त्वरित समाधान, नियमित गश्ती, वारंट एवं कुर्की का निष्पादन तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के बेहतर रख-रखाव और कार्यालयीन कार्यों की भी समीक्षा की। एसपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जवाबदेही, ईमानदारी और जनविश्वास के साथ बेहतर पुलिसिंग करने का निर्देश दिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष संजय कुमार के साथ पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। #Aurangabad #BiharPolice #SPAurangabad #UpendraNathVerma #PauthuThana #PoliceInspection #CrimeControl #LawAndOrder #BetterPolicing #BiharNews #AurangabadNews #Live11News
औचक निरीक्षण में एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा की सख्ती, पौथु थाना में बेहतर पुलिसिंग पर जोर औरंगाबाद जिले में अपराध नियंत्रण एवं पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बुधवार शाम रफीगंज प्रखंड के पौथु थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न अभिलेखों, थाना दैनिकी, अपराध पंजी एवं लंबित कांडों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अनुसंधानाधीन मामलों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी लंबित मामलों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एसपी ने स्पष्ट कहा कि अनुसंधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार, शिकायतों का त्वरित समाधान, नियमित गश्ती, वारंट एवं कुर्की का निष्पादन तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के बेहतर रख-रखाव और कार्यालयीन कार्यों की भी समीक्षा की। एसपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जवाबदेही, ईमानदारी और जनविश्वास के साथ बेहतर पुलिसिंग करने का निर्देश दिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष संजय कुमार के साथ पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। #Aurangabad #BiharPolice #SPAurangabad #UpendraNathVerma #PauthuThana #PoliceInspection #CrimeControl #LawAndOrder #BetterPolicing #BiharNews #AurangabadNews #Live11News
- गुरुवार को औरंगाबाद नगर भवन में लगेगा विशेष सोलर मेला, बिजली विभाग के SDO ने रफीगंज के उपभोक्ताओं से भाग लेने की अपील रफीगंज, औरंगाबाद जिला प्रशासन के सहयोग से विद्युत विभाग द्वारा गुरुवार, 6 अगस्त को औरंगाबाद नगर भवन में विशेष सोलर मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का उद्देश्य प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करना तथा अधिक से अधिक लोगों को अपने घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है। गुरुवार संध्या 5 बजे रफीगंज विद्युत सहायक विद्युत अभियंता अशोक राज ने रफीगंज क्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ताओं से मेले में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो उपभोक्ता अपने बिजली बिल को कम या शून्य करना चाहते हैं, वे इस मेले में पहुंचकर योजना की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मेले में मौके पर ही आवेदन की सुविधा, बैंक ऋण से संबंधित जानकारी, सरकारी अनुदान (सब्सिडी) और रूफटॉप सोलर लगाने की प्रक्रिया के बारे में विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया।1
- गोह में खाद की किल्लत से किसानों में मचा हाहाकार, रात-भर जगे रहें हजारों किसान गोह(औरंगाबाद)आरजेडी नेता सह गोह क्षेत्र संख्या छह के जिप प्रतिनिधि श्यामसुंदर ने आरोप लगाया कि जैसे ही इफको केंद्र में भीड़ बढ़ती है वहां पुलिस बल तैनात कर दिया जाता है। उनका कहना है कि इससे वितरण व्यवस्था पारदर्शी होने के बजाय और अधिक संदेश के घेरे में आ जाती है। उनका आरोप है कि इस दौरान कुछ परिचित लोगों को प्राथमिकता देकर आसानी से खाद उपलब्ध करा दिया जाता है, जबकि समान्य किसान को घंटे देर लाइन में खड़े रहने के वाबजूद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है।1
- हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा पुलिस ने सघन बाइक चेकिंग अभियान चलाया हसपुरा पुलिस ने हसपुरा महेंदीयां रोड में सघन बाइक चेकिंग अभियान चलाया। बाइक चालको को बिना हेलमेट नही चलने का निर्देश दिया1
- *हंटरगंज में बिजली संकट पर फूटा जनाक्रोश,* *कैंडल जलाकर जताया विरोध, आंदोलन की चेतावनी,* *उपभोक्ताओं ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, सुधार नहीं हुआ तो 7 अगस्त को बाजार बंद* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज में लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ मंगलवार को जनाक्रोश फूट पड़ा। अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान सैकड़ों उपभोक्ता कैंडल और मोमबत्तियां लेकर सड़क पर उतर आए तथा बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब उपभोक्ता समय पर बिजली बिल जमा कर रहे हैं, तो उन्हें नियमित बिजली क्यों नहीं मिल रही है?प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हंटरगंज में पिछले कई दिनों से रोजाना 18 से 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इसके साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शाम ढलते ही बिजली गुल हो जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज, छोटे कारोबार और किसानों का कृषि कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।आक्रोशित उपभोक्ताओं ने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। लोगों ने सवाल उठाया कि जब बिल की वसूली समय पर होती है, तो 24 घंटे बिजली क्यों नहीं मिलती? पेयजल संकट से लेकर व्यापार और खेती तक हर क्षेत्र बिजली संकट की मार झेल रहा है।प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि हंटरगंज में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जर्जर ट्रांसफार्मरों और तारों की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए हेल्पलाइन को सक्रिय किया जाए।आंदोलनकारियों ने बिजली विभाग और प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बिजली कार्यालय का घेराव किया जाएगा। साथ ही 7 अगस्त को हंटरगंज के सभी प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर 9 अगस्त को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।प्रदर्शन में हंटरगंज के व्यवसायी, किसान, युवा और बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ता शामिल रहे। लोगों ने स्पष्ट कहा कि "जब तक नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।"इधर, बिजली विभाग के एसडीओ सत्यदेव कुमार यादव ने कहा कि लोड बढ़ने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। हालांकि विभाग लगातार स्थिति में सुधार करने का प्रयास कर रहा है।1
- औचक निरीक्षण में एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा की सख्ती, पौथु थाना में बेहतर पुलिसिंग पर जोर औरंगाबाद जिले में अपराध नियंत्रण एवं पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बुधवार शाम रफीगंज प्रखंड के पौथु थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न अभिलेखों, थाना दैनिकी, अपराध पंजी एवं लंबित कांडों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अनुसंधानाधीन मामलों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी लंबित मामलों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एसपी ने स्पष्ट कहा कि अनुसंधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार, शिकायतों का त्वरित समाधान, नियमित गश्ती, वारंट एवं कुर्की का निष्पादन तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के बेहतर रख-रखाव और कार्यालयीन कार्यों की भी समीक्षा की। एसपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जवाबदेही, ईमानदारी और जनविश्वास के साथ बेहतर पुलिसिंग करने का निर्देश दिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष संजय कुमार के साथ पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। #Aurangabad #BiharPolice #SPAurangabad #UpendraNathVerma #PauthuThana #PoliceInspection #CrimeControl #LawAndOrder #BetterPolicing #BiharNews #AurangabadNews #Live11News1
- सिंदूरिया में बड़ा हादसा: उत्तर कोयल नहर में डूबा कैमूर का 20 वर्षीय युवक, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस नवीनगर प्रखंड अंतर्गत टंडवा थाना क्षेत्र के सिंदूरिया गांव के समीप उत्तर कोयल नहर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के हथियाबांध गांव निवासी 20 वर्षीय रत्नाकर तिवारी नहर के किनारे गए थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि रत्नाकर अपने फूफा सुदर्शन तिवारी के घर सिंदूरिया गांव आए हुए थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही टंडवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं अंचलाधिकारी परीक्षित चौबे ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से SDRF की टीम को बुलाया गया है, जो पुलिस के साथ मिलकर लगातार नहर में तलाशी अभियान चला रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण नहर किनारे जुटे हैं और युवक के मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। सूचना मिलते ही परिजनों में भी कोहराम मच गया है। प्रशासन ने बताया कि युवक की तलाश लगातार जारी है। 🕯️ ईश्वर से प्रार्थना है कि युवक का जल्द पता चले और परिवार को इस कठिन समय में संबल मिले। #Aurangabad #Nabinagar #Sindooriya #Tandwa #NorthKoelCanal #SDRF #BreakingNews #BiharNews #Kaimur #Live11News #LatestNews #NewsUpdate #हादसा #औरंगाबाद #नवीनगर #टंडवा #कैमूर #उत्तर_कोयल_नहर #ब्रेकिंग_न्यूज़1