logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उधमपुर पुलिस ने 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के तहत नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो कथित ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है और दोनों के कब्जे से हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई है। पहले मामले में, मजालता पुलिस स्टेशन की एक टीम ने खूंड धार रोड से मजालता की ओर आ रही एक पल्सर मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान, मोटरसाइकिल चालक इरफान अहमद, जो बखाल हार्तेरियां, उधमपुर का निवासी है, के कब्जे से लगभग 4.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में मजालता थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, उधमपुर पुलिस स्टेशन ने एक अन्य कार्रवाई में सतवीर सिंह को गिरफ्तार किया, जो कुंजवानी, जम्मू का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से 4.5 ग्राम हेरोइन और पॉलीपैक बरामद किया गया। इस मामले में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामलों की आगे की जांच जारी है।

10 hrs ago
user_दबंग केसरी समाचार
दबंग केसरी समाचार
Voice of people चेनानी, उधमपुर, जम्मू और कश्मीर•
10 hrs ago

उधमपुर पुलिस ने 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के तहत नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो कथित ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है और दोनों के कब्जे से हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई है। पहले मामले में, मजालता पुलिस स्टेशन की एक टीम ने खूंड धार रोड से मजालता की ओर आ रही एक पल्सर मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान, मोटरसाइकिल चालक इरफान अहमद, जो बखाल हार्तेरियां, उधमपुर का निवासी है, के कब्जे से लगभग 4.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में मजालता थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, उधमपुर पुलिस स्टेशन ने एक अन्य कार्रवाई में सतवीर सिंह को गिरफ्तार किया, जो कुंजवानी, जम्मू का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से 4.5 ग्राम हेरोइन और पॉलीपैक बरामद किया गया। इस मामले में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामलों की आगे की जांच जारी है।

More news from जम्मू और कश्मीर and nearby areas
  • water 💦 #water 💦💦💦 💦 💦 💦 💦 💦 💦 💦💦💦💦💦💦💦💦💦💦
    1
    water  💦 #water 💦💦💦 💦 💦 💦 💦 💦 💦 💦💦💦💦💦💦💦💦💦💦
    user_Da
    Da
    Electrician कहारा, डोडा, जम्मू और कश्मीर•
    9 hrs ago
  • शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की जम्मू-कश्मीर इकाई ने अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से जम्मू में कम से कम एक दिन बिताने का आग्रह करते हुए शनिवार, 30 मई को "Spend a Day in Jammu" अभियान का पोस्टर जारी किया। पार्टी के प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने पोस्टर जारी करते हुए कहा कि जम्मू केवल एक ट्रांजिट प्वाइंट नहीं, बल्कि एक पहचान है, जिसे धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि हर साल लाखों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर पहुँचते हैं, लेकिन अधिकांश जम्मू शहर के ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण किए बिना आगे बढ़ जाते हैं। साहनी के अनुसार, यदि श्रद्धालु अपनी यात्रा का एक दिन जम्मू के नाम करते हैं, तो उन्हें डोगरा संस्कृति और विरासत को जानने का अवसर मिलेगा, जिससे स्थानीय व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। अभियान के तहत तैयार किए गए पोस्टर अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में वितरित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, इन्हें जम्मू के प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी लगाया जाएगा, ताकि यात्रियों को जम्मू के प्रमुख दर्शनीय स्थलों की जानकारी मिल सके। पोस्टर में रघुनाथ मंदिर, बाहु किला, बाग-ए-बाहु, हरि की पौड़ी तवी घाट, मुबारक मंडी, अमर महल संग्रहालय, पीर खोह गुफा मंदिर, सुचेतगढ़ सीमा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल और जम्मू-कश्मीर रियासत के संस्थापक महाराजा गुलाब सिंह तथा 26 अक्टूबर 1947 को भारत के साथ विलय पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले महाराजा हरि सिंह के योगदान को भी दर्शाया गया है। पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन विभाग के निदेशक को यह पोस्टर भेंट किया और अमरनाथ यात्रा अवधि के दौरान श्रद्धालुओं के लिए 'एक दिवसीय जम्मू दर्शन' कार्यक्रम शुरू करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने सुझाव दिया कि श्रद्धालुओं को जम्मू के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों के दर्शन कराने के लिए निशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जाए, साथ ही उनके लिए सूचना केंद्र, गाइड और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएं। इस अवसर पर विकास बख्शी, संजीव कोहली, संजय भटट् और जसबीर सिंह उपस्थित थे। इसी बीच, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जम्मू-कश्मीर के प्रदेश प्रमुख मनीष साहनी ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकारों, संपादकों, छायाकारों और समस्त मीडिया कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साहनी ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता की दो शताब्दियों की गौरवशाली यात्रा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जागरूकता की सशक्त गवाह रही है, जिसने हमेशा जनभावनाओं को अभिव्यक्ति देने और जनहित के मुद्दों को उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने पत्रकारिता को लोकतंत्र का एक सशक्त स्तंभ और जनता की आवाज़ बताते हुए आशा व्यक्त की कि हिंदी पत्रकारिता भविष्य में भी अपनी समृद्ध परंपरा को कायम रखते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती रहेगी।
    1
    शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की जम्मू-कश्मीर इकाई ने अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से जम्मू में कम से कम एक दिन बिताने का आग्रह करते हुए शनिवार, 30 मई को "Spend a Day in Jammu" अभियान का पोस्टर जारी किया। पार्टी के प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने पोस्टर जारी करते हुए कहा कि जम्मू केवल एक ट्रांजिट प्वाइंट नहीं, बल्कि एक पहचान है, जिसे धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि हर साल लाखों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर पहुँचते हैं, लेकिन अधिकांश जम्मू शहर के ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण किए बिना आगे बढ़ जाते हैं। साहनी के अनुसार, यदि श्रद्धालु अपनी यात्रा का एक दिन जम्मू के नाम करते हैं, तो उन्हें डोगरा संस्कृति और विरासत को जानने का अवसर मिलेगा, जिससे स्थानीय व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

अभियान के तहत तैयार किए गए पोस्टर अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में वितरित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, इन्हें जम्मू के प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी लगाया जाएगा, ताकि यात्रियों को जम्मू के प्रमुख दर्शनीय स्थलों की जानकारी मिल सके। पोस्टर में रघुनाथ मंदिर, बाहु किला, बाग-ए-बाहु, हरि की पौड़ी तवी घाट, मुबारक मंडी, अमर महल संग्रहालय, पीर खोह गुफा मंदिर, सुचेतगढ़ सीमा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल और जम्मू-कश्मीर रियासत के संस्थापक महाराजा गुलाब सिंह तथा 26 अक्टूबर 1947 को भारत के साथ विलय पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले महाराजा हरि सिंह के योगदान को भी दर्शाया गया है। पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन विभाग के निदेशक को यह पोस्टर भेंट किया और अमरनाथ यात्रा अवधि के दौरान श्रद्धालुओं के लिए 'एक दिवसीय जम्मू दर्शन' कार्यक्रम शुरू करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने सुझाव दिया कि श्रद्धालुओं को जम्मू के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों के दर्शन कराने के लिए निशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जाए, साथ ही उनके लिए सूचना केंद्र, गाइड और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएं। इस अवसर पर विकास बख्शी, संजीव कोहली, संजय भटट् और जसबीर सिंह उपस्थित थे।

इसी बीच, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जम्मू-कश्मीर के प्रदेश प्रमुख मनीष साहनी ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकारों, संपादकों, छायाकारों और समस्त मीडिया कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साहनी ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता की दो शताब्दियों की गौरवशाली यात्रा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जागरूकता की सशक्त गवाह रही है, जिसने हमेशा जनभावनाओं को अभिव्यक्ति देने और जनहित के मुद्दों को उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने पत्रकारिता को लोकतंत्र का एक सशक्त स्तंभ और जनता की आवाज़ बताते हुए आशा व्यक्त की कि हिंदी पत्रकारिता भविष्य में भी अपनी समृद्ध परंपरा को कायम रखते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती रहेगी।
    user_Harpreet Singh
    Harpreet Singh
    News Anchor जम्मू पश्चिम, जम्मू, जम्मू और कश्मीर•
    11 hrs ago
  • जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में स्थित जयमां भद्रकाली किलेवाली माता मंदिर से आज भक्तों के लिए सीधा आरती दर्शन उपलब्ध कराया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता भद्रकाली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
    1
    जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में स्थित जयमां भद्रकाली किलेवाली माता मंदिर से आज भक्तों के लिए सीधा आरती दर्शन उपलब्ध कराया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता भद्रकाली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
    user_Shivinder singh Bhadwal
    Shivinder singh Bhadwal
    Farmer कठुआ, कठुआ, जम्मू और कश्मीर•
    4 hrs ago
  • ek Haseena peeper ka ped lagaya uske aankh aur dant nikale
    1
    ek Haseena peeper ka ped lagaya uske aankh aur dant nikale
    user_Krishan Mohan
    Krishan Mohan
    अनंतनाग, अनंतनाग, जम्मू और कश्मीर•
    8 hrs ago
  • जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेरी ब्लॉक में पीएचई जलशक्ति विभाग की लोगों के घरों तक पानी पहुँचाने की 'सफलता' पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। विशेष रूप से नल से स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के मामले में विभाग की कथित विफलता सामने आई है। केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर को लोगों के घरों तक पानी पहुँचाने के लिए हजारों करोड़ रुपए दिए गए हैं। बावजूद इसके, मौजूदा स्थिति को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि पीएचई जलशक्ति विभाग वास्तव में लोगों के घरों तक नल से स्वच्छ जल पहुँचाने में कितना 'सफल' रहा है। यह पूरी स्थिति जम्मू कश्मीर की चुनी हुई सरकार की भूमिका पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है।
    1
    जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेरी ब्लॉक में पीएचई जलशक्ति विभाग की लोगों के घरों तक पानी पहुँचाने की 'सफलता' पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। विशेष रूप से नल से स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के मामले में विभाग की कथित विफलता सामने आई है।

केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर को लोगों के घरों तक पानी पहुँचाने के लिए हजारों करोड़ रुपए दिए गए हैं। बावजूद इसके, मौजूदा स्थिति को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि पीएचई जलशक्ति विभाग वास्तव में लोगों के घरों तक नल से स्वच्छ जल पहुँचाने में कितना 'सफल' रहा है।

यह पूरी स्थिति जम्मू कश्मीर की चुनी हुई सरकार की भूमिका पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है।
    user_ROMESH CHANDER
    ROMESH CHANDER
    Local News Reporter नौशेरा, राजौरी, जम्मू और कश्मीर•
    4 hrs ago
  • उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने विपक्ष के नेता सुनील शर्मा को जवाब दिया है।
    1
    उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने विपक्ष के नेता सुनील शर्मा को जवाब दिया है।
    user_Naveed Qazi
    Naveed Qazi
    खवास, राजौरी, जम्मू और कश्मीर•
    12 hrs ago
  • हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज चुनाव में लुज पंचायत के मतदाताओं ने एक शानदार परिणाम दिया है। मतदाताओं ने एक बीपीएल परिवार से आने वाली और मनरेगा कार्य में कार्यरत एक युवा महिला, रजनी हरियाण को प्रधान पद के लिए चुना है। रजनी हरियाण ने कुल 250 मत प्राप्त किए और 15 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर एक नया इतिहास रच दिया, जिससे ग्राम पंचायत लुज में प्रधान पद पर उनकी ताजपोशी हुई है।
    1
    हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज चुनाव में लुज पंचायत के मतदाताओं ने एक शानदार परिणाम दिया है। मतदाताओं ने एक बीपीएल परिवार से आने वाली और मनरेगा कार्य में कार्यरत एक युवा महिला, रजनी हरियाण को प्रधान पद के लिए चुना है। रजनी हरियाण ने कुल 250 मत प्राप्त किए और 15 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर एक नया इतिहास रच दिया, जिससे ग्राम पंचायत लुज में प्रधान पद पर उनकी ताजपोशी हुई है।
    user_THE VOICE OF PANGWAL
    THE VOICE OF PANGWAL
    Local News Reporter पांगी, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    19 hrs ago
  • खारघर में एक बार फिर ‘लोड बंदी’ की स्थिति सामने आई है। इस बार कागज के लॉट को बंद कर दिया गया है, जबकि प्लास्टिक का चलन जारी रहेगा।
    1
    खारघर में एक बार फिर ‘लोड बंदी’ की स्थिति सामने आई है। इस बार कागज के लॉट को बंद कर दिया गया है, जबकि प्लास्टिक का चलन जारी रहेगा।
    user_Krishan Mohan
    Krishan Mohan
    अनंतनाग, अनंतनाग, जम्मू और कश्मीर•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.