Shuru
Apke Nagar Ki App…
भटेवर को पेरा-फेरी से मुक्त करने की मांग, विधायक डांगी ने महिला स्नानघर के लिए हाथोंहाथ 3 लाख रुपए किए स्वीकृत उदयपुर जिले के भटेवर गांव को पेरा-फेरी क्षेत्र से बाहर करने और स्थानीय विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को विधायक उदयलाल डांगी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने मौके पर ही महिला स्नानघर के लिए 3 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की। विधायक निवास पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि भटेवर ग्राम के पेरा-फेरी आने के कारण जमीन से जुड़े कार्यों एवं पट्टे जारी करने जैसी प्रक्रियाओं में आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Local Tv News Channel

More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- Post by जैविक खेती राजपुरा बी एल धाकड़1
- Post by DS7NEWS NETWORK1
- Post by न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा4
- छोटी सादड़ी कहते हैं प्रथम गुरु माता-पिता होते हैं आज ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला पिता अपने पुत्र को खेती के कुछ सीख रहा है और दादी पोते को कंधे पर बिठाकर उनकी खुशियों के लिए कुछ भी कर सकते हैं1
- आसपुर:जिला क्रिकेट संघ द्वारा अप्रैल में आयोजित होने वाली डूंगरपुर प्रीमियर लीग (DPL) सीजन-3 के थीम सॉन्ग का शुभारम्भ बेणेश्वर धाम में किया गया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी मौजूद रहे। जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील जैन ने बताया कि DPL सीज़न-3 के आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। थीम सॉन्ग का शुभारम्भ भाजपा के संगठन जिला प्रभारी डॉ. जोगेंद्र राजपुरोहित, पूर्व मंत्री कनकमल कटारा, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, प्रदेश उपाध्यक्ष हकरु भाई, पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, भीमा भाई, बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष पुजीलाल गायरी, विधायक प्रत्याशी बशीलाल कटारा, जिला महामंत्री पंकज जैन और सुरमाल परमार ने किया। सचिव सुशील जैन ने यह भी बताया कि DPL का आयोजन इस वर्ष भी रात्रिकालीन प्रारूप में T-20 फॉर्मेट में होगा। प्रतियोगिता में 8 पुरुष टीमों के साथ-साथ पहली बार 4 महिला टीमों को भी शामिल किया गया है। लीग में IPL, राष्ट्रीय और राज्य स्तर के खिलाड़ी भी भाग लेंगे। कार्यक्रम में जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, जावेद खान और शाहिद शिन्घी भी मौजूद रहे। अंत में सचिव सुशील जैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई।1
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर में हाइवे रोड़ से लेकर पुराना चौराहा तक सीसी सड़क बनने के बाद आमजन को खस्ताहाल मार्ग से अब जाकर निजात मिल गई है। समस्या का समाधान होने पर रविवार को बड़ी तादाद में ग्रामीण विधायक उदय लाल डांगी का धन्यवाद ज्ञापित करने उनके निवास पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक डांगी का पगड़ी, माला एवं उपहरना पहना कर स्वागत किया।1
- Post by न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा4
- भीलवाड़ा शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के 100 फीट रोड स्थित एक कैफे में शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि बड़ा हादसा हो गया। कैफे में खड़े इलेक्ट्रिक स्कूटर के चार्जर में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कैफे में रखा कमर्शियल गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। 💥 धमाके की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। ब्लास्ट इतना तेज था कि कैफे का लोहे का शटर उखड़कर सड़क पर जा गिरा और इमारत में दरारें आ गईं। इस हादसे में कैफे संचालक बिल्लू जाट झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आग में कैफे का सारा सामान और वाहन जलकर राख हो गए, जिससे संचालक को करीब 8 से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 🚒 👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें।1