logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेणेश्वर धाम पर DPL सीजन-3 का थीम सॉन्ग लॉन्च:टूर्नामेंट में पहली बार 8 पुरुष और 4 महिला टीमें खेलेंगी आसपुर:जिला क्रिकेट संघ द्वारा अप्रैल में आयोजित होने वाली डूंगरपुर प्रीमियर लीग (DPL) सीजन-3 के थीम सॉन्ग का शुभारम्भ बेणेश्वर धाम में किया गया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी मौजूद रहे। जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील जैन ने बताया कि DPL सीज़न-3 के आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। थीम सॉन्ग का शुभारम्भ भाजपा के संगठन जिला प्रभारी डॉ. जोगेंद्र राजपुरोहित, पूर्व मंत्री कनकमल कटारा, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, प्रदेश उपाध्यक्ष हकरु भाई, पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, भीमा भाई, बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष पुजीलाल गायरी, विधायक प्रत्याशी बशीलाल कटारा, जिला महामंत्री पंकज जैन और सुरमाल परमार ने किया। सचिव सुशील जैन ने यह भी बताया कि DPL का आयोजन इस वर्ष भी रात्रिकालीन प्रारूप में T-20 फॉर्मेट में होगा। प्रतियोगिता में 8 पुरुष टीमों के साथ-साथ पहली बार 4 महिला टीमों को भी शामिल किया गया है। लीग में IPL, राष्ट्रीय और राज्य स्तर के खिलाड़ी भी भाग लेंगे। कार्यक्रम में जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, जावेद खान और शाहिद शिन्घी भी मौजूद रहे। अंत में सचिव सुशील जैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई।

6 hrs ago
user_VAGAD news24
VAGAD news24
Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
6 hrs ago

बेणेश्वर धाम पर DPL सीजन-3 का थीम सॉन्ग लॉन्च:टूर्नामेंट में पहली बार 8 पुरुष और 4 महिला टीमें खेलेंगी आसपुर:जिला क्रिकेट संघ द्वारा अप्रैल में आयोजित होने वाली डूंगरपुर प्रीमियर लीग (DPL) सीजन-3 के थीम सॉन्ग का शुभारम्भ बेणेश्वर धाम में किया गया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी मौजूद रहे। जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील जैन ने बताया कि DPL सीज़न-3 के आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। थीम सॉन्ग का शुभारम्भ भाजपा के संगठन जिला प्रभारी डॉ. जोगेंद्र राजपुरोहित, पूर्व मंत्री कनकमल कटारा, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, प्रदेश उपाध्यक्ष हकरु भाई, पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, भीमा भाई, बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष पुजीलाल गायरी, विधायक प्रत्याशी बशीलाल कटारा, जिला महामंत्री पंकज जैन और सुरमाल परमार ने किया। सचिव सुशील जैन ने यह भी बताया कि DPL का आयोजन इस वर्ष भी रात्रिकालीन प्रारूप में T-20 फॉर्मेट में होगा। प्रतियोगिता में 8 पुरुष टीमों के साथ-साथ पहली बार 4 महिला टीमों को भी शामिल किया गया है। लीग में IPL, राष्ट्रीय और राज्य स्तर के खिलाड़ी भी भाग लेंगे। कार्यक्रम में जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, जावेद खान और शाहिद शिन्घी भी मौजूद रहे। अंत में सचिव सुशील जैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आसपुर:जिला क्रिकेट संघ द्वारा अप्रैल में आयोजित होने वाली डूंगरपुर प्रीमियर लीग (DPL) सीजन-3 के थीम सॉन्ग का शुभारम्भ बेणेश्वर धाम में किया गया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी मौजूद रहे। जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील जैन ने बताया कि DPL सीज़न-3 के आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। थीम सॉन्ग का शुभारम्भ भाजपा के संगठन जिला प्रभारी डॉ. जोगेंद्र राजपुरोहित, पूर्व मंत्री कनकमल कटारा, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, प्रदेश उपाध्यक्ष हकरु भाई, पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, भीमा भाई, बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष पुजीलाल गायरी, विधायक प्रत्याशी बशीलाल कटारा, जिला महामंत्री पंकज जैन और सुरमाल परमार ने किया। सचिव सुशील जैन ने यह भी बताया कि DPL का आयोजन इस वर्ष भी रात्रिकालीन प्रारूप में T-20 फॉर्मेट में होगा। प्रतियोगिता में 8 पुरुष टीमों के साथ-साथ पहली बार 4 महिला टीमों को भी शामिल किया गया है। लीग में IPL, राष्ट्रीय और राज्य स्तर के खिलाड़ी भी भाग लेंगे। कार्यक्रम में जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, जावेद खान और शाहिद शिन्घी भी मौजूद रहे। अंत में सचिव सुशील जैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई।
    1
    आसपुर:जिला क्रिकेट संघ द्वारा अप्रैल में आयोजित होने वाली डूंगरपुर प्रीमियर लीग (DPL) सीजन-3 के थीम सॉन्ग का शुभारम्भ बेणेश्वर धाम में किया गया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील जैन ने बताया कि DPL सीज़न-3 के आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। थीम सॉन्ग का शुभारम्भ भाजपा के संगठन जिला प्रभारी डॉ. जोगेंद्र राजपुरोहित, पूर्व मंत्री कनकमल कटारा, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, प्रदेश उपाध्यक्ष हकरु भाई, पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, भीमा भाई, बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष पुजीलाल गायरी, विधायक प्रत्याशी बशीलाल कटारा, जिला महामंत्री पंकज जैन और सुरमाल परमार ने किया।
सचिव सुशील जैन ने यह भी बताया कि DPL का आयोजन इस वर्ष भी रात्रिकालीन प्रारूप में T-20 फॉर्मेट में होगा। प्रतियोगिता में 8 पुरुष टीमों के साथ-साथ पहली बार 4 महिला टीमों को भी शामिल किया गया है। लीग में IPL, राष्ट्रीय और राज्य स्तर के खिलाड़ी भी भाग लेंगे।
कार्यक्रम में जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, जावेद खान और शाहिद शिन्घी भी मौजूद रहे। अंत में सचिव सुशील जैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई।
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • पचलसा छोटा भागल वाड़ा हमारे गांव में पेयजल की सुविधा नहीं है लोगों को पानी की बहुत तकलीफ है परेशानी उठानी पड़ रही है बहुत दूर से पानी लाना पड़ रहा है
    1
    पचलसा छोटा भागल वाड़ा हमारे गांव में पेयजल की सुविधा नहीं है लोगों को पानी की बहुत तकलीफ है परेशानी उठानी पड़ रही है बहुत दूर से पानी लाना पड़ रहा है
    user_Mukesh Mukesh
    Mukesh Mukesh
    साबला, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by HARISH
    1
    Post by HARISH
    user_HARISH
    HARISH
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • डूंगरपुर में प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत सम्पन्न, आपसी राजीनामे से सुलझे राजस्व और बैंक विवाद संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार शनिवार को डूंगरपुर जिला न्यायक्षेत्र में वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में आयोजित इस लोक अदालत ने सुलभ और त्वरित न्याय की अवधारणा को चरितार्थ करते हुए जिले के हजारों परिवारों को वर्षों पुराने विवादों से मुक्ति दिलाई। लोक अदालत के दौरान आपसी समझाइश और सौहार्दपूर्ण वातावरण में कुल 2622 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया, जिसमें 4.86 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के अवार्ड पारित किए गए। - ​एमएसीटी मामलों में मिली बड़ी राहत ​राष्ट्रीय लोक अदालत में सबसे महत्वपूर्ण सफलता मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के मामलों में देखने को मिली। दुर्घटनाओं से संबंधित लंबित 45 मामलों का निस्तारण कर पीड़ित परिवारों को 3 करोड़ 41 लाख 89 हजार रुपये की क्लेम राशि के अवार्ड प्रदान किए गए। इससे पीड़ित पक्षकारों को लंबे समय से चल रहे कानूनी विवादों से राहत मिली और उन्हें त्वरित आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। - ​प्री-लिटिगेशन और राजस्व मामलों का अंबार खत्म ​अदालती बोझ कम करने के उद्देश्य से प्री-लिटिगेशन मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया। बैंक, विद्युत विभाग और बीएसएनएल जैसे विभागों के 12,553 चिन्हित मामलों में से 457 प्रकरणों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर ही समाधान कर लिया गया। इसके साथ ही, राजस्व न्यायालयों में लंबित मुकदमों के निस्तारण के लिए राजस्व अधिकारियों के सहयोग से विशेष प्रयास किए गए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के पक्षकारों को बड़ी राहत मिली। - ​छूट का लाभ पाकर खिले उपभोक्ताओं के चेहरे ​जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज मीणा ने बताया कि लोक अदालत में गठित विभिन्न बेंचों ने बिजली विभाग, बैंकों और निजी वित्तीय संस्थानों के साथ मिलकर उपभोक्ताओं को मूल राशि और ब्याज में नियमानुसार छूट प्रदान की। बकायादारों के लिए यह अवसर किसी सौगात से कम नहीं था, क्योंकि उन्हें कम राशि जमा कर अपने कानूनी और वित्तीय विवादों को समाप्त करने का मौका मिला। ​इस आयोजन को सफल बनाने में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, जिला बार संघ और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। लोक अदालत के माध्यम से न केवल न्यायालयों में लंबित मुकदमों का भार कम हुआ है, बल्कि सहमति से समाधान की भावना को भी बल मिला है। आपसी संवाद और समझाइश के कारण वर्षों से चली आ रही कटुता समाप्त हुई और पक्षकार मुस्कुराते हुए अपने घर लौटे।
    1
    डूंगरपुर में प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत सम्पन्न, आपसी राजीनामे से सुलझे राजस्व और बैंक विवाद
संवाददाता - संतोष व्यास
​डूंगरपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार शनिवार को डूंगरपुर जिला न्यायक्षेत्र में वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में आयोजित इस लोक अदालत ने सुलभ और त्वरित न्याय की अवधारणा को चरितार्थ करते हुए जिले के हजारों परिवारों को वर्षों पुराने विवादों से मुक्ति दिलाई। लोक अदालत के दौरान आपसी समझाइश और सौहार्दपूर्ण वातावरण में कुल 2622 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया, जिसमें 4.86 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के अवार्ड पारित किए गए।
- ​एमएसीटी मामलों में मिली बड़ी राहत
​राष्ट्रीय लोक अदालत में सबसे महत्वपूर्ण सफलता मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के मामलों में देखने को मिली। दुर्घटनाओं से संबंधित लंबित 45 मामलों का निस्तारण कर पीड़ित परिवारों को 3 करोड़ 41 लाख 89 हजार रुपये की क्लेम राशि के अवार्ड प्रदान किए गए। इससे पीड़ित पक्षकारों को लंबे समय से चल रहे कानूनी विवादों से राहत मिली और उन्हें त्वरित आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।
- ​प्री-लिटिगेशन और राजस्व मामलों का अंबार खत्म
​अदालती बोझ कम करने के उद्देश्य से प्री-लिटिगेशन मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया। बैंक, विद्युत विभाग और बीएसएनएल जैसे विभागों के 12,553 चिन्हित मामलों में से 457 प्रकरणों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर ही समाधान कर लिया गया। इसके साथ ही, राजस्व न्यायालयों में लंबित मुकदमों के निस्तारण के लिए राजस्व अधिकारियों के सहयोग से विशेष प्रयास किए गए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के पक्षकारों को बड़ी राहत मिली।
- ​छूट का लाभ पाकर खिले उपभोक्ताओं के चेहरे
​जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज मीणा ने बताया कि लोक अदालत में गठित विभिन्न बेंचों ने बिजली विभाग, बैंकों और निजी वित्तीय संस्थानों के साथ मिलकर उपभोक्ताओं को मूल राशि और ब्याज में नियमानुसार छूट प्रदान की। बकायादारों के लिए यह अवसर किसी सौगात से कम नहीं था, क्योंकि उन्हें कम राशि जमा कर अपने कानूनी और वित्तीय विवादों को समाप्त करने का मौका मिला।
​इस आयोजन को सफल बनाने में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, जिला बार संघ और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। लोक अदालत के माध्यम से न केवल न्यायालयों में लंबित मुकदमों का भार कम हुआ है, बल्कि सहमति से समाधान की भावना को भी बल मिला है। आपसी संवाद और समझाइश के कारण वर्षों से चली आ रही कटुता समाप्त हुई और पक्षकार मुस्कुराते हुए अपने घर लौटे।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • ​जयपुर के अल्बर्ट हॉल से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'प्रदेशव्यापी स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजस्थान स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में डूंगरपुर ने स्वच्छता में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री ने गुप्ता को स्वच्छता का एक समर्पित सारथी बताया, जो वर्तमान में प्रदेश के 20 से अधिक जिलों का दौरा कर इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने में जुटे हैं। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने श्रमदान किया और सफाईकर्मियों को पीपीई किट बांटे। के.के. गुप्ता पूर्व में गुजरात और राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता, जल संरक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर चुके हैं।
    1
    ​जयपुर के अल्बर्ट हॉल से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'प्रदेशव्यापी स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजस्थान स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में डूंगरपुर ने स्वच्छता में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री ने गुप्ता को स्वच्छता का एक समर्पित सारथी बताया, जो वर्तमान में प्रदेश के 20 से अधिक जिलों का दौरा कर इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने में जुटे हैं। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने श्रमदान किया और सफाईकर्मियों को पीपीई किट बांटे। के.के. गुप्ता पूर्व में गुजरात और राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता, जल संरक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर चुके हैं।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • डूंगरपुर। शहर के साबेला बाइपास मार्ग पर शनिवार शाम 5 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चढ़ाई के दौरान मक्का से भरे ट्रोले के ब्रेक फेल हो गए, जिससे ट्रोला रिवर्स में आ गया और पीछे आ रहे ट्रक को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराया। हादसे में ट्रोला, ट्रक और बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मक्का से भरा ट्रोला डूंगरपुर बाइपास मार्ग से होते हुए गुजरात की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रोला बाइपास की चढ़ाई पर पहुंचा, उसके ब्रेक फेल हो गए और वाहन रिवर्स में नीचे आने लगा। इसी दौरान आंतरी गांव से बिछीवाड़ा की ओर जा रहे एक ट्रक को टक्कर मारते हुए ट्रोला सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराया। टक्कर से बिजली का पोल टूट गया और उसके तार सड़क पर गिर गए, जिससे आसपास के लोग घबरा गए। अचानक हुए हादसे के कारण बाइपास मार्ग पर बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस डूंगरपुर मौके पर पहुंची और जाम खुलवाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई। पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का कार्य भी शुरू कर दिया।
    2
    डूंगरपुर। शहर के साबेला बाइपास मार्ग पर शनिवार शाम 5 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चढ़ाई के दौरान मक्का से भरे ट्रोले के ब्रेक फेल हो गए, जिससे ट्रोला रिवर्स में आ गया और पीछे आ रहे ट्रक को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराया। हादसे में ट्रोला, ट्रक और बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार मक्का से भरा ट्रोला डूंगरपुर बाइपास मार्ग से होते हुए गुजरात की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रोला बाइपास की चढ़ाई पर पहुंचा, उसके ब्रेक फेल हो गए और वाहन रिवर्स में नीचे आने लगा। इसी दौरान आंतरी गांव से बिछीवाड़ा की ओर जा रहे एक ट्रक को टक्कर मारते हुए ट्रोला सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराया। टक्कर से बिजली का पोल टूट गया और उसके तार सड़क पर गिर गए, जिससे आसपास के लोग घबरा गए। अचानक हुए हादसे के कारण बाइपास मार्ग पर बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस डूंगरपुर मौके पर पहुंची और जाम खुलवाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई। पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का कार्य भी शुरू कर दिया।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • डूंगरपुर। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों को लेकर भाजपा नेताओं ने स्थिति स्पष्ट की है। बंशीलाल कटारा ने कहा कि एलपीजी गैस की कमी को लेकर कुछ राजनीतिक दलों और विरोधी तत्वों की अाेर से आमजन के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि वास्तविक स्थिति इसके विपरीत है। कटारा ने बताया कि उन्होंने नगर अध्यक्ष नयन सुथार, पूर्व पार्षद मुकेश श्रीमाल के साथ नगर की विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सभी एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और गैस सप्लाई पूरी तरह सामान्य रूप से जारी है।
    1
    डूंगरपुर। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों को लेकर भाजपा नेताओं ने स्थिति स्पष्ट की है। बंशीलाल कटारा ने कहा कि एलपीजी गैस की कमी को लेकर कुछ राजनीतिक दलों और विरोधी तत्वों की अाेर से आमजन के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि वास्तविक स्थिति इसके विपरीत है। कटारा ने बताया कि उन्होंने नगर अध्यक्ष नयन सुथार, पूर्व पार्षद मुकेश श्रीमाल के साथ नगर की विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सभी एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और गैस सप्लाई पूरी तरह सामान्य रूप से जारी है।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। भीषण गर्मी के दस्तक देते ही बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए एमएमबी ग्रुप डूंगरपुर का परिंडा अभियान अब अपने पूरे परवान पर है। इसी कड़ी में डूंगरपुर के प्रसिद्ध नाना भाई पार्क में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज सेवी राजेंद्र सिंह बिछीवाड़ा के सानिध्य में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। इस अभियान की सबसे खूबसूरत तस्वीर तब देखने को मिली, जब नन्हे बालक मोहम्मद निसार मकरानी ने अपने छोटे-छोटे हाथों से परिंडों में पानी भरकर इस पुण्य कार्य की शुरुआत की। - ​मोबाइल फोबिया छोड़ सेवा की राह पर नौनिहाल ​अभियान के दौरान सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने वर्तमान पीढ़ी की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के बच्चे और युवा मोबाइल फोबिया का शिकार हैं। उनका अधिकांश समय स्क्रीन पर बीत रहा है, जो चिंता का विषय है। मकरानी ने जोर देकर कहा कि यदि हम बच्चों को इस तरह के नेक और सेवाभावी कार्यों से जोड़ सकें, तो यह आज के समय की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। ऐसे अभियानों से उनके कोमल मन में जीव-दया और सामाजिक जिम्मेदारी के संस्कार रोपित होते हैं। ​ - मस्तान बाबा की याद में अनवरत सेवा जारी ​समाज सेवी राजेंद्र सिंह ने एमएमबी ग्रुप के कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि ग्रुप पिछले कई वर्षों से मस्तान बाबा की याद में मानवता की सेवा के कार्य कर रहा है। भामाशाहों के सहयोग से ग्रुप द्वारा ​निःशुल्क राशन और कंबल वितरण, ​रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण,​प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत कपड़े की थैलियों का वितरण,​जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी और स्वेटर उपलब्ध कराना आदि कार्य किये जा रहे है। - ​बेजुबानों के लिए वरदान साबित हो रहा अभियान ​इस भीषण गर्मी में परिंडा अभियान पक्षियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। राजेंद्र सिंह ने कहा कि बेजुबानों की सेवा में बच्चों की शिरकत उन्हें भविष्य का एक जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में अहम कदम है। सदर मकरानी ने अंत में संकल्प दोहराया कि ग्रुप की ओर से यह अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर के हर कोने में पक्षियों के लिए दाना-पानी सुनिश्चित किया जा सके।
    1
    संवाददाता - संतोष व्यास
​डूंगरपुर। भीषण गर्मी के दस्तक देते ही बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए एमएमबी ग्रुप डूंगरपुर का परिंडा अभियान अब अपने पूरे परवान पर है। इसी कड़ी में डूंगरपुर के प्रसिद्ध नाना भाई पार्क में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज सेवी राजेंद्र सिंह बिछीवाड़ा के सानिध्य में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। इस अभियान की सबसे खूबसूरत तस्वीर तब देखने को मिली, जब नन्हे बालक मोहम्मद निसार मकरानी ने अपने छोटे-छोटे हाथों से परिंडों में पानी भरकर इस पुण्य कार्य की शुरुआत की।
- ​मोबाइल फोबिया छोड़ सेवा की राह पर नौनिहाल
​अभियान के दौरान सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने वर्तमान पीढ़ी की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के बच्चे और युवा मोबाइल फोबिया का शिकार हैं। उनका अधिकांश समय स्क्रीन पर बीत रहा है, जो चिंता का विषय है। मकरानी ने जोर देकर कहा कि यदि हम बच्चों को इस तरह के नेक और सेवाभावी कार्यों से जोड़ सकें, तो यह आज के समय की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। ऐसे अभियानों से उनके कोमल मन में जीव-दया और सामाजिक जिम्मेदारी के संस्कार रोपित होते हैं।
​
- मस्तान बाबा की याद में अनवरत सेवा जारी
​समाज सेवी राजेंद्र सिंह ने एमएमबी ग्रुप के कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि ग्रुप पिछले कई वर्षों से मस्तान बाबा की याद में मानवता की सेवा के कार्य कर रहा है। भामाशाहों के सहयोग से ग्रुप द्वारा ​निःशुल्क राशन और कंबल वितरण, ​रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण,​प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत कपड़े की थैलियों का वितरण,​जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी और स्वेटर उपलब्ध कराना आदि कार्य किये जा रहे है।
- ​बेजुबानों के लिए वरदान साबित हो रहा अभियान
​इस भीषण गर्मी में परिंडा अभियान पक्षियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। राजेंद्र सिंह ने कहा कि बेजुबानों की सेवा में बच्चों की शिरकत उन्हें भविष्य का एक जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में अहम कदम है। सदर मकरानी ने अंत में संकल्प दोहराया कि ग्रुप की ओर से यह अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर के हर कोने में पक्षियों के लिए दाना-पानी सुनिश्चित किया जा सके।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.