नन्हे हाथों ने परिंदों के लिए जुटाया दाना-पानी, एमएमबी ग्रुप के परिंडा अभियान में बच्चों ने पेश की मिसाल संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। भीषण गर्मी के दस्तक देते ही बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए एमएमबी ग्रुप डूंगरपुर का परिंडा अभियान अब अपने पूरे परवान पर है। इसी कड़ी में डूंगरपुर के प्रसिद्ध नाना भाई पार्क में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज सेवी राजेंद्र सिंह बिछीवाड़ा के सानिध्य में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। इस अभियान की सबसे खूबसूरत तस्वीर तब देखने को मिली, जब नन्हे बालक मोहम्मद निसार मकरानी ने अपने छोटे-छोटे हाथों से परिंडों में पानी भरकर इस पुण्य कार्य की शुरुआत की। - मोबाइल फोबिया छोड़ सेवा की राह पर नौनिहाल अभियान के दौरान सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने वर्तमान पीढ़ी की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के बच्चे और युवा मोबाइल फोबिया का शिकार हैं। उनका अधिकांश समय स्क्रीन पर बीत रहा है, जो चिंता का विषय है। मकरानी ने जोर देकर कहा कि यदि हम बच्चों को इस तरह के नेक और सेवाभावी कार्यों से जोड़ सकें, तो यह आज के समय की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। ऐसे अभियानों से उनके कोमल मन में जीव-दया और सामाजिक जिम्मेदारी के संस्कार रोपित होते हैं। - मस्तान बाबा की याद में अनवरत सेवा जारी समाज सेवी राजेंद्र सिंह ने एमएमबी ग्रुप के कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि ग्रुप पिछले कई वर्षों से मस्तान बाबा की याद में मानवता की सेवा के कार्य कर रहा है। भामाशाहों के सहयोग से ग्रुप द्वारा निःशुल्क राशन और कंबल वितरण, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण,प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत कपड़े की थैलियों का वितरण,जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी और स्वेटर उपलब्ध कराना आदि कार्य किये जा रहे है। - बेजुबानों के लिए वरदान साबित हो रहा अभियान इस भीषण गर्मी में परिंडा अभियान पक्षियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। राजेंद्र सिंह ने कहा कि बेजुबानों की सेवा में बच्चों की शिरकत उन्हें भविष्य का एक जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में अहम कदम है। सदर मकरानी ने अंत में संकल्प दोहराया कि ग्रुप की ओर से यह अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर के हर कोने में पक्षियों के लिए दाना-पानी सुनिश्चित किया जा सके।

- भाजपा नेता और विधानसभा प्रत्याशी बंशीलाल कटारा ने शनिवार को नगर अध्यक्ष नयन सुथार, पूर्व पार्षद मुकेश श्रीमाल और पार्षद दयालाल पटेल के साथ डूंगरपुर नगर की विभिन्न गैस एजेंसियों का स्थल अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कटारा ने स्पष्ट किया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में LPG गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई पूरी तरह निर्बाध रूप से जारी है। उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा फैलाई जा रही किल्लत की खबरों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताते हुए आमजन से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की घबराहट या अनावश्यक बुकिंग न करें। कटारा ने चेतावनी दी कि प्रशासन कालाबाजारी और कृत्रिम कमी पैदा करने वालों पर कड़ी नजर रख रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे केवल अधिकृत सूचनाओं पर विश्वास करें और किसी भी प्रकार की अतिरिक्त वसूली की शिकायत तुरंत प्रशासन को दें।1
- सीमलवाड़ा। तालुका न्यायालय परिसर सीमलवाड़ा में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष हरीश मेनारिया की अध्यक्षता में किया गया। लोक अदालत में राजीनामा योग्य विभिन्न प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया। लोक अदालत में प्रिलिटिगेशन स्तर पर धन वसूली से संबंधित बैंकों के कुल 13 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिनमें 11 लाख 99 हजार 500 रुपये की वसूली का एवार्ड पारित किया गया। वहीं बिजली बिल से संबंधित 168 प्रकरणों का भी निस्तारण किया गया, जिनमें 14 लाख 56 हजार 714 रुपये की वसूली का एवार्ड पारित किया गया। इसके अलावा न्यायालय सीमलवाड़ा में लंबित कुल 26 प्रकरणों का भी राजीनामे के माध्यम से निस्तारण किया गया। इनमें राजीनामा योग्य फौजदारी के 18 प्रकरण, एनआई एक्ट के 3 प्रकरण, भरण-पोषण से संबंधित 1 प्रकरण तथा सिविल से जुड़े 4 प्रकरण शामिल रहे। इस प्रकार से राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर में आपसी रजामंदी से टोटल 207 प्रकरणों का निस्तारण कर कुल 30 लाख 25 हजार 914 रुपयों का अवॉर्ड पारित किया। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को आपसी समझाइश से त्वरित न्याय उपलब्ध कराया गया, जिससे समय और धन दोनों की बचत हुई। इस अवसर पर न्यायालय के कर्मचारी हरिश्चन्द्र गमेती, रमणलाल डामोर, बशीलाल बरंडा, अधिकार मित्र रमेशचन्द्र रोत, हरिश्चन्द्र हिरात , चिराग जैन,पंकज पाटीदार, पूजा पंड्या,अशोक कुमार,देवचन्द रोत, पुष्पा कोटेड, विद्युत निगम सहायक अभियंता हर्षद पंचाल सहित मौजूद रहे।1
- पचलसा छोटा भागल वाड़ा हमारे गांव में पेयजल की सुविधा नहीं है लोगों को पानी की बहुत तकलीफ है परेशानी उठानी पड़ रही है बहुत दूर से पानी लाना पड़ रहा है1
- शिक्षक की मानवता की मिसाल: गुरुजी ने अनाथ छात्र को दिलाई नई स्कूल ड्रेस1
- 16 se 21 tak mela chalu he1
- राजस्थान दिवस 2026 के उपलक्ष्य में सूचना केंद्र बांसवाड़ा में ‘एक जिला एक उत्पाद – मार्बल उत्पाद प्रदर्शनी’ का शुभारंभ रविवार को समाजसेवी पूंजीलाल गायरी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। उन्होंने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा विभिन्न स्टॉल का अवलोकन कर प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक हितेश जोशी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की उपनिदेशक श्रीमती कल्पना डिंडोर, जिला उद्योग अधिकारी के.आर. मेघवाल सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, बांसवाड़ा के तत्वावधान में 15 से 19 मार्च तक आयोजित इस प्रदर्शनी में जिले में निर्मित मार्बल के विभिन्न कलात्मक उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है। इसके साथ ही स्टोन से बने सजावटी सामान, मसाले, साबुन, मिट्टी व कपड़े से बनी घरेलू उपयोग की वस्तुएं तथा स्थानीय हस्तशिल्प उत्पाद भी प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए हैं। प्रदर्शनी का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों द्वारा तैयार उत्पादों को मंच प्रदान करना तथा उन्हें बाजार से जोड़ना है। प्रदर्शनी में क्राफ्टमेन इंडिया, मार्बल टेक प्राइवेट लिमिटेड पीपलवा, रॉयल गोल्ड ग्रेनाइट कोहाला घाटी तलवाड़ा, श्री अरिहंत स्टेनोक्स सागेता तलवाड़ा, कुशल बाग मार्बल प्राइवेट लिमिटेड, प्रकृति राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड तलवाड़ा, त्रिपुरा वनधन विकास केंद्र वीरपुर, दिगंबर मार्बल प्राइवेट लिमिटेड ठीकरिया, भोलेनाथ वन धन विकास केंद्र धनाक्षरी तथा रीको बांसवाड़ा द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं।1
- प्रदेशव्यापी स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता शुभारंभ कार्यक्रम, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने की के के गुप्ता की भूरी भूरी प्रशंसा संवाददाता - संतोष व्यास जयपुर/डूंगरपुर। राजस्थान में स्वच्छता को एक जन-आंदोलन बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल से प्रदेशव्यापी स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के ब्रांड एंबेसडर और डूंगरपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष के.के. गुप्ता के कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए उन्हें स्वच्छता का सच्चा सारथी बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुप्ता के नेतृत्व में डूंगरपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में न केवल देश बल्कि विदेशों में भी परचम फहराया है, जो आज पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल है। - श्रमदान के साथ नई ऊर्जा का संचार समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद मदन राठौड़, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने स्वयं झाड़ू थामकर श्रमदान किया। इस दौरान सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें पीपीई किट भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि यदि प्रदेश का हर नागरिक के.के. गुप्ता की कर्तव्यनिष्ठा और स्वच्छता के प्रति उनके जुनून को अपना ले, तो राजस्थान स्वच्छता के मामले में देश का सिरमौर बन सकता है। - गुप्ता को तीसरी बार जिम्मेदारी : निरंतर सक्रिय हैं स्वच्छता दूत उल्लेखनीय है कि के.के. गुप्ता को तीसरी बार राजस्थान सरकार द्वारा स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर मनोनीत किया गया है। जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही वे बिना रुके प्रदेश के सघन दौरे पर हैं और अब तक 20 से अधिक जिलों की स्थानीय निकायों के साथ बैठकें कर चुके हैं। उनकी कार्यकुशलता का लोहा केंद्र सरकार भी मानती है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसदीय क्षेत्र और गुजरात की राजधानी गांधीनगर की पांच ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान को नई ऊंचाई दी थी, जिससे वे पंचायतें राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल रहीं। - बहुआयामी व्यक्तित्व : केवल स्वच्छता ही नहीं, समाज सेवा भी लक्ष्य के.के. गुप्ता की पहचान केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं है। वे जल संरक्षण, वन एवं पर्यावरण सुरक्षा, युवाओं की शिक्षा और गरीबों के लिए रोटी बैंक जैसे जनकल्याणकारी कार्यों में भी सक्रिय रहे हैं। माननीय न्यायालयों ने भी उनकी दक्षता को देखते हुए शेखावाटी, मेवाड़ और वागड़ क्षेत्र की निकायों में स्वच्छता क्रियान्वयन की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में शासन सचिव (नगरीय विकास) देवाशीष पुष्टी, स्वायत्त शासन विभाग के सचिव रवि जैन, नगर निगम कमिश्नर गौरव सैनी और मुख्यमंत्री के विशेष सचिव संदेश नायक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अल्बर्ट हॉल परिसर में गूंजे स्वच्छता के नारों ने यह स्पष्ट कर दिया कि आने वाले दिनों में राजस्थान की तस्वीर और अधिक स्वच्छ एवं सुंदर नजर आएगी।1
- भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पक्षियों के लिए एमएमबी ग्रुप डूंगरपुर द्वारा चलाया जा रहा 'परिंडा अभियान' अब जन-अभियान बनता जा रहा है। शहर के प्रसिद्ध नाना भाई पार्क में समाजसेवी राजेंद्र सिंह बिछीवाड़ा के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर दाना-पानी की व्यवस्था की गई। इस नेक कार्य में बच्चों की भागीदारी ने सबका ध्यान खींचा, जहाँ नन्हे मासूम मोहम्मद निसार मकरानी ने अपने हाथों से परिंडों में पानी भरकर सेवा की मिसाल पेश की। सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों को 'मोबाइल फोबिया' से दूर कर जीव-दया और समाज सेवा के कार्यों से जोड़ना आज के समय की सबसे बड़ी उपलब्धि है। समाजसेवी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मस्तान बाबा की याद में यह ग्रुप वर्षों से राशन वितरण, रक्तदान, पौधारोपण और वस्त्र वितरण जैसे सेवा कार्यों को बखूबी अंजाम दे रहा है। भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए चलाया जा रहा यह अभियान इन बेजुबानों के लिए वरदान साबित हो रहा है, जिसे भविष्य में भी निरंतर जारी रखा जाएगा।1
- झाड़ोल के खुशहाल पुरबिया बने जिला उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय खिलाड़ी यशवंत पुजारी जिला महासचिव नियुक्त1