राजस्थान दिवस पर बांसवाड़ा में मार्बल उत्पाद प्रदर्शनी शुरू, स्थानीय कारीगरों को मिला नया मंच राजस्थान दिवस 2026 के उपलक्ष्य में सूचना केंद्र बांसवाड़ा में ‘एक जिला एक उत्पाद – मार्बल उत्पाद प्रदर्शनी’ का शुभारंभ रविवार को समाजसेवी पूंजीलाल गायरी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। उन्होंने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा विभिन्न स्टॉल का अवलोकन कर प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक हितेश जोशी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की उपनिदेशक श्रीमती कल्पना डिंडोर, जिला उद्योग अधिकारी के.आर. मेघवाल सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, बांसवाड़ा के तत्वावधान में 15 से 19 मार्च तक आयोजित इस प्रदर्शनी में जिले में निर्मित मार्बल के विभिन्न कलात्मक उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है। इसके साथ ही स्टोन से बने सजावटी सामान, मसाले, साबुन, मिट्टी व कपड़े से बनी घरेलू उपयोग की वस्तुएं तथा स्थानीय हस्तशिल्प उत्पाद भी प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए हैं। प्रदर्शनी का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों द्वारा तैयार उत्पादों को मंच प्रदान करना तथा उन्हें बाजार से जोड़ना है। प्रदर्शनी में क्राफ्टमेन इंडिया, मार्बल टेक प्राइवेट लिमिटेड पीपलवा, रॉयल गोल्ड ग्रेनाइट कोहाला घाटी तलवाड़ा, श्री अरिहंत स्टेनोक्स सागेता तलवाड़ा, कुशल बाग मार्बल प्राइवेट लिमिटेड, प्रकृति राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड तलवाड़ा, त्रिपुरा वनधन विकास केंद्र वीरपुर, दिगंबर मार्बल प्राइवेट लिमिटेड ठीकरिया, भोलेनाथ वन धन विकास केंद्र धनाक्षरी तथा रीको बांसवाड़ा द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं।

- राजस्थान दिवस 2026 के उपलक्ष्य में सूचना केंद्र बांसवाड़ा में ‘एक जिला एक उत्पाद – मार्बल उत्पाद प्रदर्शनी’ का शुभारंभ रविवार को समाजसेवी पूंजीलाल गायरी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। उन्होंने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा विभिन्न स्टॉल का अवलोकन कर प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक हितेश जोशी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की उपनिदेशक श्रीमती कल्पना डिंडोर, जिला उद्योग अधिकारी के.आर. मेघवाल सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, बांसवाड़ा के तत्वावधान में 15 से 19 मार्च तक आयोजित इस प्रदर्शनी में जिले में निर्मित मार्बल के विभिन्न कलात्मक उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है। इसके साथ ही स्टोन से बने सजावटी सामान, मसाले, साबुन, मिट्टी व कपड़े से बनी घरेलू उपयोग की वस्तुएं तथा स्थानीय हस्तशिल्प उत्पाद भी प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए हैं। प्रदर्शनी का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों द्वारा तैयार उत्पादों को मंच प्रदान करना तथा उन्हें बाजार से जोड़ना है। प्रदर्शनी में क्राफ्टमेन इंडिया, मार्बल टेक प्राइवेट लिमिटेड पीपलवा, रॉयल गोल्ड ग्रेनाइट कोहाला घाटी तलवाड़ा, श्री अरिहंत स्टेनोक्स सागेता तलवाड़ा, कुशल बाग मार्बल प्राइवेट लिमिटेड, प्रकृति राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड तलवाड़ा, त्रिपुरा वनधन विकास केंद्र वीरपुर, दिगंबर मार्बल प्राइवेट लिमिटेड ठीकरिया, भोलेनाथ वन धन विकास केंद्र धनाक्षरी तथा रीको बांसवाड़ा द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं।1
- 16 se 21 tak mela chalu he1
- सालमगढ श्री चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण में भव्य फाग महोत्सव का आयोजन किया गया ग्राम पंचायत सालमगढ के श्री चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण में भव्य फाग महोत्सव का आयोजन नंदकिशोर नागोरा % कचरमल नागोरा कि तरफ से कराया गया जिसमें प्रस्तुति भजन मण्डली भजन संध्या पडुनी विकास गिरी द्वारा संगीतमय भजनों कि प्रस्तुति दी गयी मंदिर प्रांगण में भव्य फाग महोत्सव के लिए गांव कि कयी माताओं बहनों ने भगवान के भजनों पर झूमे व फूलों व गुलाल कि होली खेली गई ओर भगवान श्री चारभुजा नाथ को भी फूलों कि व गुलाल कि होली खेलाई गयी इसके बाद सभी भक्तों को अल्पाहार कराया गया। इस आयोजन में भाग लेने के लिए प्रतापगढ़ से पुनमचंद कुमावत ठेकेदार अपने परिवार के साथ सालमगढ पहुंचे इस अवसर पर नागोरा(कुमावत) पूरा परिवार मोजूद रहा1
- पचलसा छोटा भागल वाड़ा हमारे गांव में पेयजल की सुविधा नहीं है लोगों को पानी की बहुत तकलीफ है परेशानी उठानी पड़ रही है बहुत दूर से पानी लाना पड़ रहा है1
- आसपुर:जिला क्रिकेट संघ द्वारा अप्रैल में आयोजित होने वाली डूंगरपुर प्रीमियर लीग (DPL) सीजन-3 के थीम सॉन्ग का शुभारम्भ बेणेश्वर धाम में किया गया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी मौजूद रहे। जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील जैन ने बताया कि DPL सीज़न-3 के आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। थीम सॉन्ग का शुभारम्भ भाजपा के संगठन जिला प्रभारी डॉ. जोगेंद्र राजपुरोहित, पूर्व मंत्री कनकमल कटारा, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, प्रदेश उपाध्यक्ष हकरु भाई, पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, भीमा भाई, बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष पुजीलाल गायरी, विधायक प्रत्याशी बशीलाल कटारा, जिला महामंत्री पंकज जैन और सुरमाल परमार ने किया। सचिव सुशील जैन ने यह भी बताया कि DPL का आयोजन इस वर्ष भी रात्रिकालीन प्रारूप में T-20 फॉर्मेट में होगा। प्रतियोगिता में 8 पुरुष टीमों के साथ-साथ पहली बार 4 महिला टीमों को भी शामिल किया गया है। लीग में IPL, राष्ट्रीय और राज्य स्तर के खिलाड़ी भी भाग लेंगे। कार्यक्रम में जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, जावेद खान और शाहिद शिन्घी भी मौजूद रहे। अंत में सचिव सुशील जैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई।1
- Post by Parmeshvar redash1
- प्रतापगढ़ /ग्राम पंचायत आमली खेड़ा से यह खबर सामने आती है ग्रामीण इलाके से आने वाले छोटे-छोटे बच्चे हैं आंगनवाड़ी यह आमली खेड़ा में स्थित है और पास में बड़े-बड़े वाहन निकलते हैं हो सकता है भगवान ऐसा ना करें पर किसी के इकलौता बेटी बेटा है उनके लिए बहुत दुख का कारण है यहां के जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं है क्योंकि जब दुर्घटना घट जाती हैं तो जनप्रतिनिधि सरपंच सचिन और बड़े-बड़े अधिकारी आकर फोटो खिंचवाने में लग जाते हैं लेकिन मां बाप का इकलौता बेटा जब उसकी जान चली जाती हैं तो मां बाप घटना टेक कर रो रो के मर जाते हैं पर जनप्रतिनिधि अधिकारी सरपंच वार्ड पांच कोई उसके साथ नहीं देते हैं बीजेपी सरकार के सामने अगर किसी ने आवाज उठाई तो उसको पुलिस के सहायता से जेल में भेजने का काम करती है इसलिए ग्रामीण इलाके में भोले भाले लोग हैं इसलिए जनप्रतिनिधि से सरपंच सचिव से डरने वाले लोग हैं इसलिए आवाज बुलंद नहीं करते हैं क्योंकि अगर उनके सामने कुछ बोल दिया है तो हमें पंचायत में मिलने वाली सरकारी योजना का लाभ हमें सरपंच सचिव हमें नहीं देगा इसलिए ग्रामीण लोग डरे हुए हैं बात को संज्ञान में लेकरजांच किया जाए रिपोर्टर मुकेश निनामा1
- बांसवाड़ा जिले के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर में आगामी चैत्र नवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर त्रिपुरा सुंदरी ट्रस्ट मंडल एवं पंचाल समाज चौदह चौखरा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा कर जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष धूलजी भाई पंचाल ने की। कार्यक्रम में संरक्षक चौखरा बांसवाड़ा तोलाचंद्र मुख्य अतिथि रहे, जबकि प्रताप मुंगेड, राजेंद्र प्रसाद घाटोल, गंगाराम बिलोदा, करीलाल माधुगामड़ा, अशोक बड़ोदिया, कांतिलाल छोटा डूंगरा और दिनेश बावलवाड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां त्रिपुरा सुंदरी की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई तथा सुखलाल तलवाड़ा ने ईश वंदना प्रस्तुत की। अध्यक्ष धूलजी भाई पंचाल ने कहा कि चैत्र नवरात्रि आस्था का महापर्व है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियां निष्ठा और समर्पण से निभाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। महामंत्री नटवरलाल लिखी ने बताया कि 19 मार्च 2026 को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर नववर्ष अभिनंदन एवं नवरात्रि स्थापना होगी। सुबह 7 बजे से श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर नववर्ष अभिनंदन किया जाएगा तथा दोपहर 12:15 से 1:15 बजे के बीच अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना होगी। नवरात्रि के दौरान मंदिर में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक दर्शन होंगे तथा सुबह 7 बजे और शाम 7 बजे आरती होगी। अष्टमी के दिन मंदिर प्रातः 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक खुला रहेगा और मंगला आरती सुबह 5 बजे होगी। बैठक में सफाई, जल व्यवस्था, बैरिकेडिंग, विद्युत, चिकित्सा, धर्मशाला, प्रसाद, टेंट, पार्किंग और सुरक्षा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी व समितियां गठित की गईं। साथ ही प्रशासन और पंचायत के साथ समन्वय बनाकर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में दिनेश बावलवाड़ा, कारीलाल, अंबालाल, गंगाराम, अशोक, देवीलाल, डॉ. सुंदरलाल, हसमुख और अरुण सहित चौदह चौखरों के अध्यक्षों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रकाश घाटोल, गिरीश डूंगरा, जगदीश जोसावा, सुरेंद्र डूंगरपुर, घनश्याम पालोदा, नरेंद्र लोहारिया, सूरजमल खेड़ा परतापुर, सुरेंद्र बांसवाड़ा, अंकित पादेडी बोरी, देवीलाल नादिया पथोक, कचरू खमेरा, प्रदीप सज्जनगढ़, देवीलाल सागवाड़ा, चिरंजीत गामड़ी देवल डूंगरपुर, देवीलाल नांदेड़ बेताली, कारीलाल चौरासी, धनपाल तरपोड़, कन्हैयालाल पारसोल, धनजी खड़क, लक्ष्मण परतापुर, कपिल छिंच, राजेश रेयान, विजय सागवाड़ा, पंकज फतेपुरा, मोहन परतापुर, नारायण बड़ोदिया, माधव, भरत, राजेंद्र, बाबूलाल, पंकज, मुकेश, राकेश, संजय तांबेसरा, हीरालाल और जीतेंद्र सहित समाज के पदाधिकारी, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य, ट्रस्ट मंडल के सदस्य व विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नटवरलाल लिखी ने किया तथा अंत में ईश्वर बोरी ने आभार व्यक्त किया। बैठक की जानकारी मीडिया प्रभारी संजय पंचाल डूंगरा छोटा ने दी।1