Shuru
Apke Nagar Ki App…
पेयजल सुविधा के भाव के कारण लोगों को बहुत दूर से पानी लाना पड़ रहा है हमारे गांव में पानी की बहुत परेशानी है और पेयजल की सुविधा टंकी खराब हो चुकी है पचलसा छोटा भागल वाड़ा हमारे गांव में पेयजल की सुविधा नहीं है लोगों को पानी की बहुत तकलीफ है परेशानी उठानी पड़ रही है बहुत दूर से पानी लाना पड़ रहा है
Mukesh Mukesh
पेयजल सुविधा के भाव के कारण लोगों को बहुत दूर से पानी लाना पड़ रहा है हमारे गांव में पानी की बहुत परेशानी है और पेयजल की सुविधा टंकी खराब हो चुकी है पचलसा छोटा भागल वाड़ा हमारे गांव में पेयजल की सुविधा नहीं है लोगों को पानी की बहुत तकलीफ है परेशानी उठानी पड़ रही है बहुत दूर से पानी लाना पड़ रहा है
More news from राजस्थान and nearby areas
- पचलसा छोटा भागल वाड़ा हमारे गांव में पेयजल की सुविधा नहीं है लोगों को पानी की बहुत तकलीफ है परेशानी उठानी पड़ रही है बहुत दूर से पानी लाना पड़ रहा है1
- आसपुर:जिला क्रिकेट संघ द्वारा अप्रैल में आयोजित होने वाली डूंगरपुर प्रीमियर लीग (DPL) सीजन-3 के थीम सॉन्ग का शुभारम्भ बेणेश्वर धाम में किया गया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी मौजूद रहे। जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील जैन ने बताया कि DPL सीज़न-3 के आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। थीम सॉन्ग का शुभारम्भ भाजपा के संगठन जिला प्रभारी डॉ. जोगेंद्र राजपुरोहित, पूर्व मंत्री कनकमल कटारा, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, प्रदेश उपाध्यक्ष हकरु भाई, पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, भीमा भाई, बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष पुजीलाल गायरी, विधायक प्रत्याशी बशीलाल कटारा, जिला महामंत्री पंकज जैन और सुरमाल परमार ने किया। सचिव सुशील जैन ने यह भी बताया कि DPL का आयोजन इस वर्ष भी रात्रिकालीन प्रारूप में T-20 फॉर्मेट में होगा। प्रतियोगिता में 8 पुरुष टीमों के साथ-साथ पहली बार 4 महिला टीमों को भी शामिल किया गया है। लीग में IPL, राष्ट्रीय और राज्य स्तर के खिलाड़ी भी भाग लेंगे। कार्यक्रम में जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, जावेद खान और शाहिद शिन्घी भी मौजूद रहे। अंत में सचिव सुशील जैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई।1
- राजस्थान दिवस 2026 के उपलक्ष्य में सूचना केंद्र बांसवाड़ा में ‘एक जिला एक उत्पाद – मार्बल उत्पाद प्रदर्शनी’ का शुभारंभ रविवार को समाजसेवी पूंजीलाल गायरी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। उन्होंने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा विभिन्न स्टॉल का अवलोकन कर प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक हितेश जोशी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की उपनिदेशक श्रीमती कल्पना डिंडोर, जिला उद्योग अधिकारी के.आर. मेघवाल सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, बांसवाड़ा के तत्वावधान में 15 से 19 मार्च तक आयोजित इस प्रदर्शनी में जिले में निर्मित मार्बल के विभिन्न कलात्मक उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है। इसके साथ ही स्टोन से बने सजावटी सामान, मसाले, साबुन, मिट्टी व कपड़े से बनी घरेलू उपयोग की वस्तुएं तथा स्थानीय हस्तशिल्प उत्पाद भी प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए हैं। प्रदर्शनी का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों द्वारा तैयार उत्पादों को मंच प्रदान करना तथा उन्हें बाजार से जोड़ना है। प्रदर्शनी में क्राफ्टमेन इंडिया, मार्बल टेक प्राइवेट लिमिटेड पीपलवा, रॉयल गोल्ड ग्रेनाइट कोहाला घाटी तलवाड़ा, श्री अरिहंत स्टेनोक्स सागेता तलवाड़ा, कुशल बाग मार्बल प्राइवेट लिमिटेड, प्रकृति राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड तलवाड़ा, त्रिपुरा वनधन विकास केंद्र वीरपुर, दिगंबर मार्बल प्राइवेट लिमिटेड ठीकरिया, भोलेनाथ वन धन विकास केंद्र धनाक्षरी तथा रीको बांसवाड़ा द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं।1
- Post by HARISH1
- 16 se 21 tak mela chalu he1
- डूंगरपुर में प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत सम्पन्न, आपसी राजीनामे से सुलझे राजस्व और बैंक विवाद संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार शनिवार को डूंगरपुर जिला न्यायक्षेत्र में वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में आयोजित इस लोक अदालत ने सुलभ और त्वरित न्याय की अवधारणा को चरितार्थ करते हुए जिले के हजारों परिवारों को वर्षों पुराने विवादों से मुक्ति दिलाई। लोक अदालत के दौरान आपसी समझाइश और सौहार्दपूर्ण वातावरण में कुल 2622 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया, जिसमें 4.86 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के अवार्ड पारित किए गए। - एमएसीटी मामलों में मिली बड़ी राहत राष्ट्रीय लोक अदालत में सबसे महत्वपूर्ण सफलता मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के मामलों में देखने को मिली। दुर्घटनाओं से संबंधित लंबित 45 मामलों का निस्तारण कर पीड़ित परिवारों को 3 करोड़ 41 लाख 89 हजार रुपये की क्लेम राशि के अवार्ड प्रदान किए गए। इससे पीड़ित पक्षकारों को लंबे समय से चल रहे कानूनी विवादों से राहत मिली और उन्हें त्वरित आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। - प्री-लिटिगेशन और राजस्व मामलों का अंबार खत्म अदालती बोझ कम करने के उद्देश्य से प्री-लिटिगेशन मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया। बैंक, विद्युत विभाग और बीएसएनएल जैसे विभागों के 12,553 चिन्हित मामलों में से 457 प्रकरणों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर ही समाधान कर लिया गया। इसके साथ ही, राजस्व न्यायालयों में लंबित मुकदमों के निस्तारण के लिए राजस्व अधिकारियों के सहयोग से विशेष प्रयास किए गए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के पक्षकारों को बड़ी राहत मिली। - छूट का लाभ पाकर खिले उपभोक्ताओं के चेहरे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज मीणा ने बताया कि लोक अदालत में गठित विभिन्न बेंचों ने बिजली विभाग, बैंकों और निजी वित्तीय संस्थानों के साथ मिलकर उपभोक्ताओं को मूल राशि और ब्याज में नियमानुसार छूट प्रदान की। बकायादारों के लिए यह अवसर किसी सौगात से कम नहीं था, क्योंकि उन्हें कम राशि जमा कर अपने कानूनी और वित्तीय विवादों को समाप्त करने का मौका मिला। इस आयोजन को सफल बनाने में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, जिला बार संघ और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। लोक अदालत के माध्यम से न केवल न्यायालयों में लंबित मुकदमों का भार कम हुआ है, बल्कि सहमति से समाधान की भावना को भी बल मिला है। आपसी संवाद और समझाइश के कारण वर्षों से चली आ रही कटुता समाप्त हुई और पक्षकार मुस्कुराते हुए अपने घर लौटे।1
- जयपुर के अल्बर्ट हॉल से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'प्रदेशव्यापी स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजस्थान स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में डूंगरपुर ने स्वच्छता में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री ने गुप्ता को स्वच्छता का एक समर्पित सारथी बताया, जो वर्तमान में प्रदेश के 20 से अधिक जिलों का दौरा कर इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने में जुटे हैं। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने श्रमदान किया और सफाईकर्मियों को पीपीई किट बांटे। के.के. गुप्ता पूर्व में गुजरात और राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता, जल संरक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर चुके हैं।1
- बांसवाड़ा जिले के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर में आगामी चैत्र नवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर त्रिपुरा सुंदरी ट्रस्ट मंडल एवं पंचाल समाज चौदह चौखरा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा कर जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष धूलजी भाई पंचाल ने की। कार्यक्रम में संरक्षक चौखरा बांसवाड़ा तोलाचंद्र मुख्य अतिथि रहे, जबकि प्रताप मुंगेड, राजेंद्र प्रसाद घाटोल, गंगाराम बिलोदा, करीलाल माधुगामड़ा, अशोक बड़ोदिया, कांतिलाल छोटा डूंगरा और दिनेश बावलवाड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां त्रिपुरा सुंदरी की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई तथा सुखलाल तलवाड़ा ने ईश वंदना प्रस्तुत की। अध्यक्ष धूलजी भाई पंचाल ने कहा कि चैत्र नवरात्रि आस्था का महापर्व है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियां निष्ठा और समर्पण से निभाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। महामंत्री नटवरलाल लिखी ने बताया कि 19 मार्च 2026 को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर नववर्ष अभिनंदन एवं नवरात्रि स्थापना होगी। सुबह 7 बजे से श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर नववर्ष अभिनंदन किया जाएगा तथा दोपहर 12:15 से 1:15 बजे के बीच अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना होगी। नवरात्रि के दौरान मंदिर में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक दर्शन होंगे तथा सुबह 7 बजे और शाम 7 बजे आरती होगी। अष्टमी के दिन मंदिर प्रातः 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक खुला रहेगा और मंगला आरती सुबह 5 बजे होगी। बैठक में सफाई, जल व्यवस्था, बैरिकेडिंग, विद्युत, चिकित्सा, धर्मशाला, प्रसाद, टेंट, पार्किंग और सुरक्षा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी व समितियां गठित की गईं। साथ ही प्रशासन और पंचायत के साथ समन्वय बनाकर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में दिनेश बावलवाड़ा, कारीलाल, अंबालाल, गंगाराम, अशोक, देवीलाल, डॉ. सुंदरलाल, हसमुख और अरुण सहित चौदह चौखरों के अध्यक्षों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रकाश घाटोल, गिरीश डूंगरा, जगदीश जोसावा, सुरेंद्र डूंगरपुर, घनश्याम पालोदा, नरेंद्र लोहारिया, सूरजमल खेड़ा परतापुर, सुरेंद्र बांसवाड़ा, अंकित पादेडी बोरी, देवीलाल नादिया पथोक, कचरू खमेरा, प्रदीप सज्जनगढ़, देवीलाल सागवाड़ा, चिरंजीत गामड़ी देवल डूंगरपुर, देवीलाल नांदेड़ बेताली, कारीलाल चौरासी, धनपाल तरपोड़, कन्हैयालाल पारसोल, धनजी खड़क, लक्ष्मण परतापुर, कपिल छिंच, राजेश रेयान, विजय सागवाड़ा, पंकज फतेपुरा, मोहन परतापुर, नारायण बड़ोदिया, माधव, भरत, राजेंद्र, बाबूलाल, पंकज, मुकेश, राकेश, संजय तांबेसरा, हीरालाल और जीतेंद्र सहित समाज के पदाधिकारी, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य, ट्रस्ट मंडल के सदस्य व विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नटवरलाल लिखी ने किया तथा अंत में ईश्वर बोरी ने आभार व्यक्त किया। बैठक की जानकारी मीडिया प्रभारी संजय पंचाल डूंगरा छोटा ने दी।1