Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ayodhya Ram Mandir Sidhi live aarti Baba Mahakal Ujjain Darshan Shrinathji Nathdwara Darshan
फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
Ayodhya Ram Mandir Sidhi live aarti Baba Mahakal Ujjain Darshan Shrinathji Nathdwara Darshan
More news from राजस्थान and nearby areas
- उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र में फतहनगर थाना क्षेत्र के दिगंबर जैन मंदिर मे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी का प्रयास किया गया। हालांकि यह प्रयास विफल हो गया। सूचना के बाद रविवार को पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरु कर दी है।1
- काफी लंबे समय से वार्ड 5 में गड्ढों और ढलान के कारण पानी का जमाव, मलेरिया-डेंगू का बढ़ा खतरा। बाली पाली बाली। नगर के वार्ड संख्या 5 में सड़क पर गड्ढे और ढलान होने के कारण पानी का जमावड़ा बना हुआ है, जिससे आसपास के क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। जमा पानी के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ने लगी है, जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब है और हल्की सी पानी की निकासी होने पर भी पानी सड़क पर ही ठहर जाता है। इससे राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है और आसपास रहने वाले लोगों में बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार बाली नगर पालिका का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर पानी निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि क्षेत्र में फैल रही गंदगी और बीमारियों के खतरे से राहत मिल सके।1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.s.1
- Post by DS7NEWS NETWORK1
- भीलवाड़ा शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के 100 फीट रोड स्थित एक कैफे में शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि बड़ा हादसा हो गया। कैफे में खड़े इलेक्ट्रिक स्कूटर के चार्जर में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कैफे में रखा कमर्शियल गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। 💥 धमाके की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। ब्लास्ट इतना तेज था कि कैफे का लोहे का शटर उखड़कर सड़क पर जा गिरा और इमारत में दरारें आ गईं। इस हादसे में कैफे संचालक बिल्लू जाट झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आग में कैफे का सारा सामान और वाहन जलकर राख हो गए, जिससे संचालक को करीब 8 से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 🚒 👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें।1
- पिण्डवाड़ा बसंतगढ़ क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक पर पैंथर (तेंदुए) के हमले से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में निगरानी अभियान शुरू कर दिया। वन विभाग ने पैंथर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए घटनास्थल के आसपास दो ट्रैप कैमरे और दो पिंजरे लगाए हैं। रेंजर प्रेम सागर के नेतृत्व में टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और पैंथर की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल खेतों में अकेले न जाएं और खासकर रात के समय विशेष सावधानी बरतें। वन विभाग की टीम के साथ ग्रामीण भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।1
- उदयपुर जिले के भटेवर गांव को पेरा-फेरी क्षेत्र से बाहर करने और स्थानीय विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को विधायक उदयलाल डांगी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने मौके पर ही महिला स्नानघर के लिए 3 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की। विधायक निवास पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि भटेवर ग्राम के पेरा-फेरी आने के कारण जमीन से जुड़े कार्यों एवं पट्टे जारी करने जैसी प्रक्रियाओं में आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।1
- एक ऐसा दर्दनाक सच, जिसने पूरे देश को भावुक कर दिया। 💔 अगस्त 2013 में रक्षाबंधन के दिन हुए एक हादसे ने हरीश राणा की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का होनहार छात्र चौथी मंज़िल से गिर गया और तब से पिछले 13 सालों से बिस्तर पर कोमा की हालत में पड़ा है। अपने बेटे को इंजीनियर बनते देखने का सपना देखने वाले माता-पिता के लिए यह सफर बेहद पीड़ादायक रहा। आखिरकार उनकी अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने 32 वर्षीय हरीश राणा के लिए ‘पैसिव यूथेनेशिया’ (इच्छामृत्यु) की मंजूरी दे दी है। यह फैसला सिर्फ एक कानूनी निर्णय नहीं, बल्कि उन माता-पिता के दर्द और बेबसी की कहानी है जो 13 साल से अपने बेटे को तिल-तिल टूटते हुए देख रहे थे। आज ब्रह्माकुमारीज़ परिवार से जुड़ी लवली बहन ने हरीश को एम्स (AIIMS) के लिए विदाई दी। यह पल बेहद भावुक था। हमारी संवेदनाएं हरीश राणा और उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवार को संबल दे। 🙏1
- शिक्षक की मानवता की मिसाल: गुरुजी ने अनाथ छात्र को दिलाई नई स्कूल ड्रेस1