Shuru
Apke Nagar Ki App…
बसंतगढ़ में युवक पर पैंथर के हमले के बाद वन विभाग अलर्ट, दो ट्रेप कैमरे व पिंजरे लगाए पिण्डवाड़ा बसंतगढ़ क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक पर पैंथर (तेंदुए) के हमले से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में निगरानी अभियान शुरू कर दिया। वन विभाग ने पैंथर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए घटनास्थल के आसपास दो ट्रैप कैमरे और दो पिंजरे लगाए हैं। रेंजर प्रेम सागर के नेतृत्व में टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और पैंथर की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल खेतों में अकेले न जाएं और खासकर रात के समय विशेष सावधानी बरतें। वन विभाग की टीम के साथ ग्रामीण भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Jitendra Agarwal
बसंतगढ़ में युवक पर पैंथर के हमले के बाद वन विभाग अलर्ट, दो ट्रेप कैमरे व पिंजरे लगाए पिण्डवाड़ा बसंतगढ़ क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक पर पैंथर (तेंदुए) के हमले से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में निगरानी अभियान शुरू कर दिया। वन विभाग ने पैंथर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए घटनास्थल के आसपास दो ट्रैप कैमरे और दो पिंजरे लगाए हैं। रेंजर प्रेम सागर के नेतृत्व में टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और पैंथर की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल खेतों में अकेले न जाएं और खासकर रात के समय विशेष सावधानी बरतें। वन विभाग की टीम के साथ ग्रामीण भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- पिण्डवाड़ा बसंतगढ़ क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक पर पैंथर (तेंदुए) के हमले से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में निगरानी अभियान शुरू कर दिया। वन विभाग ने पैंथर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए घटनास्थल के आसपास दो ट्रैप कैमरे और दो पिंजरे लगाए हैं। रेंजर प्रेम सागर के नेतृत्व में टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और पैंथर की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल खेतों में अकेले न जाएं और खासकर रात के समय विशेष सावधानी बरतें। वन विभाग की टीम के साथ ग्रामीण भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।1
- waseda1
- काफी लंबे समय से वार्ड 5 में गड्ढों और ढलान के कारण पानी का जमाव, मलेरिया-डेंगू का बढ़ा खतरा। बाली पाली बाली। नगर के वार्ड संख्या 5 में सड़क पर गड्ढे और ढलान होने के कारण पानी का जमावड़ा बना हुआ है, जिससे आसपास के क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। जमा पानी के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ने लगी है, जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब है और हल्की सी पानी की निकासी होने पर भी पानी सड़क पर ही ठहर जाता है। इससे राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है और आसपास रहने वाले लोगों में बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार बाली नगर पालिका का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर पानी निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि क्षेत्र में फैल रही गंदगी और बीमारियों के खतरे से राहत मिल सके।1
- Post by Kisanlaljoshi3777@gmail.com2
- Post by Dineshkumar Gameti1
- रेवदर प्रखंड में आगामी राम जन्मोत्सव कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने की तैयारियों को लेकर विश्व हिन्दू परिषद रेवदर प्रखंड की बैठक लूणोल स्थित वेड़ेश्वर धाम परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में प्रांत प्रचार-प्रसार प्रमुख नरेश बोहरा और जिला मंत्री अशोक रावल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राम जन्मोत्सव हिन्दू समाज के लिए आस्था और उत्साह का पर्व है। इस अवसर पर पूरे प्रखंड में गांव-गांव तक धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज में एकता और धार्मिक जागरूकता का संदेश पहुंचे। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने चर्चा करते हुए तय किया कि इस बार राम जन्मोत्सव कार्यक्रम को प्रखंड से लेकर ग्राम स्तर तक विराट रूप में आयोजित किया जाएगा। जिला मंत्री अशोक रावल ने संगठन के विस्तार की घोषणा करते हुए नई जिम्मेदारियां भी सौंपी। जयंतीलाल कोली आवाडा को प्रखंड सह मंत्री, महेंद्र भाट रेवदर को बजरंग दल प्रखंड सहसंयोजक तथा भागीरथ सिंह को प्रखंड विधि प्रमुख नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। बैठक में सागरमल सोनी, जिला सह मंत्री नरेंद्र बंजारा, प्रखंड अध्यक्ष केसर सिंह, प्रखंड मंत्री विनोद सेन, जिला सहसंयोजक कमलेश गोस्वामी, सौभाग्य सिंह डबानी, धनपत राव, हितेश माली पेरवा, डूंगर सिंह, लालाराम घांची, बंसीलाल कोली, लक्ष्मण घांची, रमेश घांची, भरत कलावंत, महेंद्र चौधरी, अप्रमेश मिश्रा, चेतन शर्मा, हर्षित शर्मा, नरेश प्रजापत, रणजीत बंजारा, ललित बंजारा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। दुर्गा वाहिनी की ओर से तुलसी ठाकोर, ममता प्रजापत और तनु शर्मा भी बैठक में उपस्थित रहीं।1
- Post by RKM Guda Balotan Ramesh Kumar Meena1
- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दक्षा देवड़ा ने शनिवार को सांसद लुम्बाराम चौधरी को ज्ञापन सौंपकर रेवदर क्षेत्र में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई। उन्होंने केंद्र को यथावत स्थान पर ही संचालित रखने की मांग करते हुए इसे क्षेत्र के बच्चों और महिलाओं के हित से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताया। ज्ञापन में दक्षा देवड़ा ने बताया कि रेवदर क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र लंबे समय से स्थानीय बच्चों और महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं और प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध करवा रहा है। इस केंद्र के माध्यम से छोटे बच्चों को पूरक पोषण, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच और प्री-स्कूल शिक्षा जैसी सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को भी यहां पोषण संबंधी जानकारी और आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाती हैं। उन्होंने कहा कि यदि आंगनबाड़ी केंद्र को वर्तमान स्थान से हटाकर किसी दूरस्थ स्थान पर स्थानांतरित किया जाता है तो इसका सीधा असर स्थानीय बच्चों और महिलाओं पर पड़ेगा। छोटे बच्चों को केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई होगी, वहीं कई परिवार दूरी के कारण बच्चों को केंद्र तक भेजने से भी वंचित रह सकते हैं। इससे बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। दक्षा देवड़ा ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि आंगनबाड़ी केंद्र स्थानीय स्तर पर समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक संस्था के रूप में कार्य करता है। यहां नियमित रूप से पोषण कार्यक्रम, स्वास्थ्य जांच और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, जिससे ग्रामीण महिलाओं और बच्चों को काफी लाभ मिलता है। उन्होंने सांसद से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित कर आंगनबाड़ी केंद्र को वर्तमान स्थान पर ही संचालित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही क्षेत्र के बच्चों और महिलाओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए किसी भी प्रकार का स्थानांतरण निर्णय पुनर्विचार के बाद ही लिया जाए।1