13 साल से कोमा में पड़े बेटे को मिली इच्छामृत्यु की मंजूरी | सुप्रीम कोर्ट का भावुक फैसला | हरीश राणा एक ऐसा दर्दनाक सच, जिसने पूरे देश को भावुक कर दिया। 💔 अगस्त 2013 में रक्षाबंधन के दिन हुए एक हादसे ने हरीश राणा की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का होनहार छात्र चौथी मंज़िल से गिर गया और तब से पिछले 13 सालों से बिस्तर पर कोमा की हालत में पड़ा है। अपने बेटे को इंजीनियर बनते देखने का सपना देखने वाले माता-पिता के लिए यह सफर बेहद पीड़ादायक रहा। आखिरकार उनकी अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने 32 वर्षीय हरीश राणा के लिए ‘पैसिव यूथेनेशिया’ (इच्छामृत्यु) की मंजूरी दे दी है। यह फैसला सिर्फ एक कानूनी निर्णय नहीं, बल्कि उन माता-पिता के दर्द और बेबसी की कहानी है जो 13 साल से अपने बेटे को तिल-तिल टूटते हुए देख रहे थे। आज ब्रह्माकुमारीज़ परिवार से जुड़ी लवली बहन ने हरीश को एम्स (AIIMS) के लिए विदाई दी। यह पल बेहद भावुक था। हमारी संवेदनाएं हरीश राणा और उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवार को संबल दे। 🙏

- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.s.1
- Post by KHABRON KA SAFAR NEWS1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार मावली व खेमली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई और रसोई गैस के दामों के खिलाफ मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। आमजन व खासकर महिलाओं की रसोई बजट पर पड़ती मार के विरोध में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकता राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय मावली एकत्रित हुए।1
- सेंदड़ा (ब्यावर) पत्रकार शीतल कुमारी प्रजापत राजस्थान दिवस पर “विकसित रन” का आयोजन, 2600 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग ब्यावर में राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा रविवार को प्रातः 7 बजे मिशन ग्राउंड से “विकसित रन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 2600 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ, जागरूक और विकसित समाज का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने उपस्थित प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा स्वच्छता का संदेश देते हुए ब्यावर को स्वच्छ जिला बनाने के लिए सभी से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। विकसित रन मिशन ग्राउंड से प्रारंभ होकर चांग गेट, राजकीय महाविद्यालय, अंबेडकर भवन, आशापुरा माता मंदिर, श्याम मंदिर मेवाड़ी गेट और अजमेरी गेट होते हुए पुनः मिशन ग्राउंड पर समाप्त हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र शर्मा, एसीईओ गोपाल लाल, नगर परिषद आयुक्त श्रवण राम, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा, जिला खेल अधिकारी दिनेश चौधरी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 मार्च से 19 मार्च तक राज्य सहित जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में विकसित रन का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी रही। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लाइन के जवानों ने रन में भाग लिया। राजकीय महाविद्यालय ब्यावर के कर्मचारी एवं विद्यार्थी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) कार्यालय के कर्मचारी, विद्यार्थी, एनसीसी/एनएसएस के कैडेट तथा विभिन्न खेल अकादमियों के प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में चिकित्सकीय स्टाफ तथा नर्सिंग विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिनमें महावीर इंटरनेशनल, भारत विकास परिषद, सीए एसोसिएशन, हार्टफुलनेस, लक्ष्य एकेडमी तथा मेवाड़ फोर्स एकेडमी के सदस्य शामिल रहे। जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने जिले के नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों से अपील की कि वे राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इन आयोजनों को सफल बनाएं। उन्होंने विकसित रन में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों एवं संस्थाओं का आभार भी व्यक्त किया।3
- हेडलाइन रायपुर : शीतला माता मेले के आखिरी दिन उमड़ी भारी भीड़ सब हेडलाइन आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामवासी मेले में पहुंचे। विवरण मेले में खिलौनों, खाने-पीने की दुकानों और झूलों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने चकरी और अन्य झूलों में झूलकर मेले का भरपूर आनंद लिया। AVA/RJ/BAR/260221/01 राजू — आपकी आवाज लोकल न्यूज़ #रायपुर #शीतला_माता_मेला #ब्यावर #राजस्थान_समाचार #ग्रामीण_मेला #लोकल_न्यूज़ #आपकी_आवाज_लोकल_न्यूज़ #मेले_की_रौनक #राजस्थान_अपडेट #ग्राउंड_रिपोर्ट1
- Post by KHABRON KA SAFAR NEWS1
- ओरण बचाओ यात्रा खरवा पहुंची, ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत जैसलमेर से जयपुर विधानसभा तक ओरण (पवित्र वन) बचाने की मांग को लेकर चल रही 725 किलोमीटर की जनजागरण पैदल यात्रा शनिवार को खरवा पहुंची। इस ऐतिहासिक यात्रा के माध्यम से पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। यात्रा के दौरान रात में गांवों की चौपालों पर भजन और संवाद के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया जा रहा है। खरवा पहुंचने पर सभी धर्मों और सभी जाति समाज के लोगों ने एकता का परिचय देते हुए ओरण बचाओ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। खरवा बस स्टैंड स्थित राष्ट्रभक्त राव1
- उदयपुर जिले के कुराबड़ कस्बे के मुख्य बाजार में चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मुख्य बाजार स्थित अशोक कुमार/हीरा लाल सोनी की ज्वेलर्स की दुकान के ताले तोड़कर वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी घटना दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में चोर दुकान की तरफ जाते हुए और चोरी कर फरार होते हुए साफ नजर आ रहे हैं।1