Shuru
Apke Nagar Ki App…
विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत नव निर्वाचित ग्राम पंचायत मोमी के मोमी ग्राम में स्थित चारभुजा नाथ मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान ग्रामवासियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयासरत हूँ। लादुलाल पितलिया विधायक सहाड़ा, 179
Jalampura AC morcha adhyaks D.s.
विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत नव निर्वाचित ग्राम पंचायत मोमी के मोमी ग्राम में स्थित चारभुजा नाथ मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान ग्रामवासियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयासरत हूँ। लादुलाल पितलिया विधायक सहाड़ा, 179
More news from राजस्थान and nearby areas
- 13 साल तक मशीनों के सहारे ज़िंदगी… और एक पिता की कभी खत्म न होने वाली उम्मीद। यह कहानी है अशोक राणा और उनके बेटे हरीश राणा की, जो एक हादसे के बाद पिछले 13 साल से कोमा में हैं। समय के साथ इलाज, उम्मीद और संघर्ष चलता रहा, लेकिन जब हर रास्ता बंद होता नजर आया तो एक पिता को मजबूर होकर अपने ही बेटे के लिए इच्छा मृत्यु की मांग करनी पड़ी। यह सिर्फ एक परिवार की कहानी नहीं, बल्कि ममता, दर्द और मजबूरी के बीच की सबसे कठिन लड़ाई है। आखिर इस संघर्ष का अंत क्या हुआ? पूरा सच जानने के लिए वीडियो देखें। 💬 अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। 👍 वीडियो पसंद आए तो लाइक और शेयर करें।1
- रायपुर (ब्यावर) राष्ट्रीय लोक अदालत में 907 प्रकरणों का निस्तारण, वर्षों पुराने विवाद सुलझे ब्यावर में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार शनिवार को ब्यावर न्यायक्षेत्र में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया । जिसमें वर्षों से लंबित मामलों का आपसी राजीनामे के आधार पर निस्तारण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश हारून ने फीता काटकर किया। उन्होंने लोक अदालत को सुलभ और त्वरित न्याय का प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि यहां बिना कटुता के विवादों का स्थायी समाधान संभव है। लोक अदालत में ब्यावर मुख्यालय सहित बर, जैतारण, बिजयनगर, मसूदा और रायपुर में कुल 8 न्यायिक बैंचों का गठन किया गया। इन बैंचों के माध्यम से न्यायालयों में लंबित 577 तथा प्री-लिटीगेशन के 330 मामलों सहित कुल 907 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एडीजे-1 डॉ. वीनू नागपाल, एडीजे-2 गिरिजा भारद्वाज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कमल कुमार, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज सांखला, न्यायिक मजिस्ट्रेट सतीश फानिन सहित कई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला बार संघ अध्यक्ष राकेश प्रजापत, सचिव श्यामप्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता, विभिन्न बैंक व वित्तीय संस्थानों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पक्षकार भी उपस्थित रहे।1
- किशनगढ़ के हाईवे पर सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, सिलेंडर बिखरे #accident1
- रायपुर में शीतला माता मेले का दूसरा दिन, झूलों और दुकानों पर उमड़ी भीड़ शनिवार दोपहर 2,बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर मारवाड़। कस्बे के मेला चौक में आयोजित शीतला माता के तीन दिवसीय विशाल मेले का आज दूसरा दिन रहा। मेले में सुबह से ही आसपास के गांवों व क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु पहुंचे, जिससे मेले में रौनक बनी रही। मेले में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं, जिनका लोग जमकर आनंद ले रहे हैं। वहीं हाट बाजार में खाने-पीने की दुकानों के साथ घरेलू और पारंपरिक सामान की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर थाना अधिकारी राजूराम सीरवी के नेतृत्व में जगह-जगह पुलिस जवान तैनात किए गए हैं, जिससे मेले में शांति और सुरक्षा बनी हुई है। मेला कमेटी के सदस्य रमेश सैनी, जो आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर संभावित पार्षद प्रत्याशी माने जा रहे हैं, मेले की व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय नजर आए। उनके साथ विजय सिंह चौहान, मुकेश सांखला सहित मेला कमेटी के अन्य सदस्य भी मेले की व्यवस्थाओं को संभालते दिखाई दिए।1
- ब्यावर में गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना अजमेर जिले के Beawar में बढ़ती एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए और गैस सिलेंडर की कमी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- भीलवाड़ा =दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में युवक तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में भीलवाड़ा जिले के बागोर क्षेत्र में शुक्रवार को समाजजनों और जागरूक नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित लोगों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में हुई इस जघन्य वारदात ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। इस अमानवीय घटना से लोगों में गहरा रोष है और समाजजन पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। समाजजनों ने मांग की कि मामले की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाए, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कठोरतम सजा मिल सके। साथ ही घटना में शामिल सभी मुख्य आरोपियों और साजिशकर्ताओं को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा समाज के लोगों ने अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई करने, मृतक तरुण खटीक के परिजनों को कम से कम एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी रखी। अंत में समाजजनों ने प्रशासन से आग्रह किया कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह ज्ञापन उच्च स्तर तक पहुंचाया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके।1
- राज्य निर्वाचन आयोग ने सरकार को चेताया, समय पर चुनाव नहीं हुए तो अवमानना की जिम्मेदारी सरकार की जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर राज्य सरकार को चेतावनी दी है। आयोग ने स्पष्ट कहा है कि यदि समय पर चुनाव नहीं कराए गए और मामला कोर्ट की अवमानना तक पहुंचा, तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। आयोग के सचिव ने पंचायतीराज आयुक्त और विभाग के सचिव को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा है। पत्र में उच्चतम न्यायालय द्वारा मध्यप्रदेश के मामले में दिए गए आदेश का हवाला दिया गया है। आयोग ने बताया कि यदि OBC आरक्षण से जुड़ा ‘ट्रिपल टेस्ट’ पूरा नहीं होता है, तो SC/ST आरक्षण को छोड़कर बाकी सीटों को सामान्य श्रेणी मानते हुए चुनाव कराए जा सकते हैं। साथ ही पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि राजस्थान पंचायतीराज निर्वाचन नियमों की धारा 5 के अनुसार SC और ST के लिए सीटों का आरक्षण तय करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। जब तक सरकार द्वारा आरक्षण निर्धारण नहीं किया जाता, तब तक चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकती। आयोग ने पंचायतीराज विभाग से जल्द से जल्द आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट भेजने को कहा है, ताकि पंचायत चुनाव की घोषणा की जा सके।1
- रायपुर (ब्यावर) शीतला माताजी का तीन दिवसीय मेला हुआ शुरू,पहले दिन भीड़ कम रायपुर में मुख्य बाजार में तीन दिवसीय शीतला माताजी का मेला शुक्रवार से शुरू हुआ । जिसमें मेले में विभिन्न जगहों से डांडिया गैर पहुंची और मेले में अपना -अपना प्रदर्शन किया । वही मेले के पहले दिन लोगों की भीड़ बहुत कम नजर आई । जिससे मेले में लगी दुकानों पर भी दुकानदार सुस्त दिखे । इसके अलावा मेले के पहले दिन अचानक मधुमक्खियों के हमले ने भी मेले में खलल उत्पन्न किया ।1