logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अजमेर किशनगढ़ के हाईवे पर सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, सिलेंडर बिखरे किशनगढ़ के हाईवे पर सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, सिलेंडर बिखरे #accident

3 hrs ago
user_Super News
Super News
ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
3 hrs ago

अजमेर किशनगढ़ के हाईवे पर सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, सिलेंडर बिखरे किशनगढ़ के हाईवे पर सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, सिलेंडर बिखरे #accident

More news from राजस्थान and nearby areas
  • News Code: AVA/RJ/BAR/260221/01 🎉 लिकी में भव्य गैर नृत्य एवं होली मिलन समारोह आमेट के निकट ग्राम लिकी में सूर्यवंशी महाराणा प्रताप नवयुवक मंडल व ग्रामवासियों के सहयोग से चैत्र मास की अष्टमी पर भव्य गैर नृत्य एवं होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम से पूर्व भगवान चारभुजा नाथ जी का जुलूस निकाला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक गैर नृत्य प्रस्तुत कर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। — राजू | आपकी आवाज लोकल न्यूज़ #लिकी #आमेट #राजसमंद #गैरनृत्य #होलीमिलन
    1
    News Code: AVA/RJ/BAR/260221/01
🎉 लिकी में भव्य गैर नृत्य एवं होली मिलन समारोह
आमेट के निकट ग्राम लिकी में सूर्यवंशी महाराणा प्रताप नवयुवक मंडल व ग्रामवासियों के सहयोग से चैत्र मास की अष्टमी पर भव्य गैर नृत्य एवं होली मिलन समारोह आयोजित हुआ।
कार्यक्रम से पूर्व भगवान चारभुजा नाथ जी का जुलूस निकाला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक गैर नृत्य प्रस्तुत कर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
— राजू | आपकी आवाज लोकल न्यूज़
#लिकी #आमेट #राजसमंद #गैरनृत्य #होलीमिलन
    user_राजू आपकी आवाज ✅👑
    राजू आपकी आवाज ✅👑
    Voice of people ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • किशनगढ़ के हाईवे पर सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, सिलेंडर बिखरे #accident
    1
    किशनगढ़ के हाईवे पर सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, सिलेंडर बिखरे
#accident
    user_Super News
    Super News
    ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) ब्यावर कलेक्ट्रेट में विहिप का प्रदर्शन, कार्रवाई नहीं हुई तो खुद तोड़ने की चेतावनी ब्यावर। जालिया रोड पर सरकारी भूमि पर कथित अवैध निर्माण के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी शुक्रवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। परिषद के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बिना लाइसेंस मीट की दुकान की आड़ में बिना प्रशासनिक स्वीकृति के अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है। कार्रवाई की मांग को लेकर जिला अध्यक्ष सुरेश वैष्णव, सह मंत्री राजीव मिश्रा, संयोजक जगदीश वैष्णव, एडवोकेट लोकेंद्र सिंह रावत, अजय फुलवारी सहित कई कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को बाहर आकर ज्ञापन लेने की मांग की और कलेक्टर कार्यालय के बाहर रामधुनी गाकर विरोध जताया। इसी दौरान कलेक्ट्रेट में गहमा-गहमी का माहौल बन गया जब विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और कलेक्टर के सुरक्षा कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। कार्यकर्ता कलेक्टर और विधायक को बाहर बुलाने की मांग पर अड़े रहे और कुछ लोग कार्यालय में घुसकर विरोध जताने लगे। कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, बाद में जिला कलेक्टर और विधायक बाहर आए और पदाधिकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया। इस दौरान परिषद पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक अवैध निर्माण पर प्रशासन बुलडोजर चलाकर कार्रवाई नहीं करता है तो मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल अपने स्तर पर अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई करेंगे।
    1
    रायपुर (ब्यावर)
ब्यावर कलेक्ट्रेट में विहिप का प्रदर्शन, कार्रवाई नहीं हुई तो खुद तोड़ने की चेतावनी
ब्यावर। जालिया रोड पर सरकारी भूमि पर कथित अवैध निर्माण के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी शुक्रवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। परिषद के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बिना लाइसेंस मीट की दुकान की आड़ में बिना प्रशासनिक स्वीकृति के अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है। कार्रवाई की मांग को लेकर जिला अध्यक्ष सुरेश वैष्णव, सह मंत्री राजीव मिश्रा, संयोजक जगदीश वैष्णव, एडवोकेट लोकेंद्र सिंह रावत, अजय फुलवारी सहित कई कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे।
पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को बाहर आकर ज्ञापन लेने की मांग की और कलेक्टर कार्यालय के बाहर रामधुनी गाकर विरोध जताया। इसी दौरान कलेक्ट्रेट में गहमा-गहमी का माहौल बन गया जब विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और कलेक्टर के सुरक्षा कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। कार्यकर्ता कलेक्टर और विधायक को बाहर बुलाने की मांग पर अड़े रहे और कुछ लोग कार्यालय में घुसकर विरोध जताने लगे।
कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, बाद में जिला कलेक्टर और विधायक बाहर आए और पदाधिकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया। इस दौरान परिषद पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक अवैध निर्माण पर प्रशासन बुलडोजर चलाकर कार्रवाई नहीं करता है तो मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल अपने स्तर पर अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई करेंगे।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    38 min ago
  • रायपुर में शीतला माता मेले का दूसरा दिन, झूलों और दुकानों पर उमड़ी भीड़ शनिवार दोपहर 2,बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर मारवाड़। कस्बे के मेला चौक में आयोजित शीतला माता के तीन दिवसीय विशाल मेले का आज दूसरा दिन रहा। मेले में सुबह से ही आसपास के गांवों व क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु पहुंचे, जिससे मेले में रौनक बनी रही। मेले में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं, जिनका लोग जमकर आनंद ले रहे हैं। वहीं हाट बाजार में खाने-पीने की दुकानों के साथ घरेलू और पारंपरिक सामान की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर थाना अधिकारी राजूराम सीरवी के नेतृत्व में जगह-जगह पुलिस जवान तैनात किए गए हैं, जिससे मेले में शांति और सुरक्षा बनी हुई है। मेला कमेटी के सदस्य रमेश सैनी, जो आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर संभावित पार्षद प्रत्याशी माने जा रहे हैं, मेले की व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय नजर आए। उनके साथ विजय सिंह चौहान, मुकेश सांखला सहित मेला कमेटी के अन्य सदस्य भी मेले की व्यवस्थाओं को संभालते दिखाई दिए।
    1
    रायपुर में शीतला माता मेले का दूसरा दिन, झूलों और दुकानों पर उमड़ी भीड़
शनिवार दोपहर 2,बजे मिली जानकारी अनुसार
रायपुर मारवाड़। कस्बे के मेला चौक में आयोजित शीतला माता के तीन दिवसीय विशाल मेले का आज दूसरा दिन रहा। मेले में सुबह से ही आसपास के गांवों व क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु पहुंचे, जिससे मेले में रौनक बनी रही।
मेले में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं, जिनका लोग जमकर आनंद ले रहे हैं। वहीं हाट बाजार में खाने-पीने की दुकानों के साथ घरेलू और पारंपरिक सामान की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर थाना अधिकारी राजूराम सीरवी के नेतृत्व में जगह-जगह पुलिस जवान तैनात किए गए हैं, जिससे मेले में शांति और सुरक्षा बनी हुई है।
मेला कमेटी के सदस्य रमेश सैनी, जो आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर संभावित पार्षद प्रत्याशी माने जा रहे हैं, मेले की व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय नजर आए। उनके साथ विजय सिंह चौहान, मुकेश सांखला सहित मेला कमेटी के अन्य सदस्य भी मेले की व्यवस्थाओं को संभालते दिखाई दिए।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • ब्यावर में गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना अजमेर जिले के Beawar में बढ़ती एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए और गैस सिलेंडर की कमी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।
    1
    ब्यावर में गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना
अजमेर जिले के Beawar में बढ़ती एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए और गैस सिलेंडर की कमी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    8 hrs ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ पब्लिक एप का साध्य कालीन ताजा बुलेटिन। मुख्यमंत्री भजनलाल ने बजट घोषणा में सूवे की जनता को सुशासन देने का वादा किया था। इस तारतम्य में उन्होंने रात्रि को 1:00 बजे पुलिस बेड़े में बड़ा भारी फिर बदल किया है। इस ट्रांसफर लिस्ट में बूदी के पुलिस कप्तान मीना जी को हटाकर उनकी जगह अविनाश शर्मा को पुलिस कप्तान लगाया गया है। क्योंकि मीणा जी के राज में बजरी तस्कर जबरदस्त तरीके से सिर उठाए हुए थे। और बूंदी में अपराध बढ़ रहे थे। स्पीकर ओम बिरला भी उनसे नाराज चल रहे थे। कल 12:00 राजस्थान माटी के महान सपूत बीबीसी के संवाददाता वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ के लिए कोटा संभाग के सैकड़ो पत्रकार उन्हें आत्मीय श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए कल इकट्ठे होंगे। शांति भवन गुमानपुरा में। ग्रेटर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील माथुर। इंडियन फेडरेशन जर्नलिस्ट संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश गांधी प्रेस क्लब के अध्यक्ष गजेंद्र व्यास जार के अध्यक्ष हरि बल्लभ मेघवाल और अन्य सभी संगठनों के लोग इस पुष्पांजलि सभा में अवश्य पधारे और उस महान मां सरस्वती के सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ पब्लिक एप का साध्य कालीन ताजा बुलेटिन।
मुख्यमंत्री भजनलाल ने बजट घोषणा में सूवे की जनता को सुशासन देने का वादा किया था। इस तारतम्य में उन्होंने रात्रि को 1:00 बजे पुलिस बेड़े में बड़ा भारी फिर बदल किया है।
इस ट्रांसफर लिस्ट में बूदी के पुलिस कप्तान मीना जी को हटाकर उनकी जगह अविनाश शर्मा को पुलिस कप्तान लगाया गया है। क्योंकि मीणा जी के राज में बजरी तस्कर जबरदस्त तरीके से सिर उठाए हुए थे। और बूंदी में अपराध बढ़ रहे थे। स्पीकर ओम बिरला भी उनसे नाराज चल रहे थे।
कल 12:00 राजस्थान माटी के महान सपूत बीबीसी के संवाददाता वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ के लिए कोटा संभाग के सैकड़ो पत्रकार उन्हें आत्मीय श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए कल इकट्ठे होंगे। शांति भवन गुमानपुरा में।
ग्रेटर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील माथुर। 
इंडियन फेडरेशन जर्नलिस्ट संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश गांधी 
प्रेस क्लब के अध्यक्ष गजेंद्र व्यास 
जार के अध्यक्ष हरि बल्लभ मेघवाल 
और अन्य सभी संगठनों के लोग इस पुष्पांजलि सभा में अवश्य पधारे और उस महान मां सरस्वती के सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school Ajmer, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • Post by Moinuddin Khan
    1
    Post by Moinuddin Khan
    user_Moinuddin Khan
    Moinuddin Khan
    Artist अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • --- ओरण बचाओ यात्रा खरवा पहुंची, ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत जैसलमेर से जयपुर विधानसभा तक ओरण (पवित्र वन) बचाने की मांग को लेकर चल रही 725 किलोमीटर की जनजागरण पैदल यात्रा शनिवार को खरवा पहुंची। इस ऐतिहासिक यात्रा के माध्यम से पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। यात्रा के दौरान रात में गांवों की चौपालों पर भजन और संवाद के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया जा रहा है। खरवा पहुंचने पर सभी धर्मों और सभी जाति समाज के लोगों ने एकता का परिचय देते हुए ओरण बचाओ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। खरवा बस स्टैंड स्थित राष्ट्रभक्त राव गोपाल सिंह जी के स्मारक पर 36 कौम समाज के लोगों ने यात्रियों का आतिथ्य सत्कार किया। इसके बाद तेजाजी महाराज बस स्टैंड, खरवा पर माला, साफा और ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने ओरण बचाने और प्रकृति संरक्षण का संकल्प दोहराया तथा यात्रा के उद्देश्य का समर्थन किया। जय जवान, जय किसान जय हिंद, जय भारत। — राजू, आपकी आवाज लोकल न्यूज #ओरण_बचाओ #ओरण_बचाओ_यात्रा #प्रकृति_संरक्षण #पर्यावरण_बचाओ #पेड़_पौधे_बचाओ
    2
    ---
ओरण बचाओ यात्रा खरवा पहुंची, ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत
जैसलमेर से जयपुर विधानसभा तक ओरण (पवित्र वन) बचाने की मांग को लेकर चल रही 725 किलोमीटर की जनजागरण पैदल यात्रा शनिवार को खरवा पहुंची। इस ऐतिहासिक यात्रा के माध्यम से पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
यात्रा के दौरान रात में गांवों की चौपालों पर भजन और संवाद के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया जा रहा है। खरवा पहुंचने पर सभी धर्मों और सभी जाति समाज के लोगों ने एकता का परिचय देते हुए ओरण बचाओ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
खरवा बस स्टैंड स्थित राष्ट्रभक्त राव गोपाल सिंह जी के स्मारक पर 36 कौम समाज के लोगों ने यात्रियों का आतिथ्य सत्कार किया। इसके बाद तेजाजी महाराज बस स्टैंड, खरवा पर माला, साफा और ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने ओरण बचाने और प्रकृति संरक्षण का संकल्प दोहराया तथा यात्रा के उद्देश्य का समर्थन किया।
जय जवान, जय किसान
जय हिंद, जय भारत।
— राजू, आपकी आवाज लोकल न्यूज
#ओरण_बचाओ
#ओरण_बचाओ_यात्रा
#प्रकृति_संरक्षण
#पर्यावरण_बचाओ
#पेड़_पौधे_बचाओ
    user_राजू आपकी आवाज ✅👑
    राजू आपकी आवाज ✅👑
    Voice of people ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.