Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के मन्दसौर स्थित तोलाखेड़ी से रामप्रसाद धनगर गुर्जर एक पत्रकार हैं।
Ramprasad dhangar
मध्य प्रदेश के मन्दसौर स्थित तोलाखेड़ी से रामप्रसाद धनगर गुर्जर एक पत्रकार हैं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- झालावाड़ जिले के भवानीमंडी क्षेत्र की ग्राम पंचायत आंवलीकला में आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का गुरुवार को जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाकर उनकी समस्याओं का समाधान गांव में ही उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि यह शिविर शासन और आमजन के बीच संवाद का सशक्त मंच है, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर मौजूद रहकर पूर्व के लंबित प्रकरणों के साथ-साथ नए मामलों का भी प्राथमिकता से निस्तारण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों की स्टॉलों का अवलोकन कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने राजस्व, पंचायतीराज, सामाजिक न्याय, कृषि, जलदाय, विद्युत, चिकित्सा और शिक्षा सहित अन्य विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए मौके पर ही समस्याओं का समाधान करने की ताकीद की। शिविर के दौरान राजस्व विभाग द्वारा दो पक्षों के मध्य आपसी सहमति से किए गए भूमि बंटवारे पर जिला कलक्टर ने संबंधित खातेदारों को विभाजन पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि आपसी सहमति से विवादों का निस्तारण सामाजिक समरसता एवं प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे अनावश्यक न्यायिक विवादों में कमी आती है। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी भवानीमंडी श्रद्धा गोमे, तहसीलदार अब्दुल हफीज, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।3
- रतलाम जिले के आलोट स्थित कैलाश जी श्री देवनारायण कृषि फार्म पर रोजाना पौधे आ रहे हैं। यह पौधे महाराष्ट्र के अमरावती जिले के बारूड से मंगवाए जा रहे हैं। जो भी लोग पौधा खरीदना चाहते हैं या नया बगीचा लगाना चाहते हैं, वे संपर्क नंबर 9753008199 पर संपर्क कर सकते हैं।1
- आगर मालवा के सुसनेर में इंदौर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी पर स्थित त्रिमूर्ति मंदिर में भक्ति और अध्यात्म का भव्य संगम होने जा रहा है। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति का मेला आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर माताजी के 17वें चातुर्मास की पत्रिका का विमोचन कर दिया गया है।1
- श्यामलाल जोकचंद ने सोनम वांगचुक के समर्थन में मोर्चा खोल दिया है।1
- NEET-UG पेपर लीक मामले और इससे जुड़े देशव्यापी छात्र मुद्दे पर गायक सोनू निगम ने बोलने से इनकार कर दिया है। देश भर में चल रहे नीट-यूजी पेपर लीक प्रकरण को लेकर जब गायक सोनू निगम से प्रतिक्रिया चाही गई, तो उन्होंने इस पूरे विषय पर कोई भी टिप्पणी या बयान देने से मना कर दिया।1
- रामगंजमंडी क्षेत्र के गोरधनपुरा गांव में मानसून की बेरुखी के बीच अच्छी वर्षा की कामना को लेकर गुरुवार को घास भैरुजी की पारंपरिक सवारी निकाली गई। प्राचीन लोक परंपरा के अनुसार ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर इंद्रदेव से अच्छी बारिश, समृद्धि और बेहतर फसल की प्रार्थना की। इस शोभायात्रा में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक वाद्ययंत्रों और जयघोष के बीच सवारी गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिस पर ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने देवस्थान पर पहुंचकर समय पर वर्षा, अच्छी पैदावार और खुशहाली की कामना की। सवारी के समापन के बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक पूजा-अर्चना की। ग्रामीण प्रहलाद धाकड़ ने बताया कि इस अवसर पर गांव के प्रत्येक घर में भोजन तैयार किया गया और सभी परिवारों ने भगवान को भोग अर्पित कर अच्छी वर्षा के लिए सामूहिक प्रार्थना की। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने मिलकर भोजन बनाया और धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई। ग्रामीणों का मानना है कि वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के आयोजन से क्षेत्र में सुख-समृद्धि आती है और पर्याप्त वर्षा होने से खरीफ फसलों को संजीवनी मिलेगी, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।4
- भानपुरा में लोट खेड़ी सड़क किनारे कोई अज्ञात व्यक्ति एक जीवित नवजात शिशु को छोड़कर चला गया। सुबह-सुबह एक स्थानीय व्यक्ति ने सड़क किनारे पड़े नवजात शिशु को देखा और तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नवजात शिशु को संभालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां फिलहाल शिशु स्वस्थ अवस्था में है। वहीं, नवजात शिशु को सड़क पर लावारिस छोड़कर जाने वाले अज्ञात व्यक्ति की पुलिस तलाश में जुट गई है।1
- झालावाड़ के जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने गुरुवार को पचपहाड़ तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व कार्यों और कार्यालयीन व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तहसील की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन करते हुए राजस्व प्रकरणों के निस्तारण, अभिलेखों के संधारण और आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने तहसीलदार और संबंधित अधिकारियों से शाखावार कार्यों की जानकारी प्राप्त कर लंबित राजस्व मामलों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि पचपहाड़ तहसील क्षेत्र में वर्तमान में गैर खातेदारी का एक भी प्रकरण लंबित नहीं है। इस उपलब्धि पर जिला कलक्टर ने तहसीलदार व समस्त राजस्व कार्मिकों की कार्यशैली, समर्पण और मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन से ही आमजन को त्वरित राहत मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को भविष्य में भी इसी गति और गुणवत्ता को बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि आमजन को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने तहसील परिसर का अवलोकन कर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भवानीमण्डी की उपखण्ड अधिकारी श्रद्धा गोमे, तहसीलदार अब्दुल हफीज सहित तहसील कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।2
- मंदसौर के दलौदा में बीते 1 घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण महू-नीमच हाइवे की सड़क पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गई है। सड़क पर पानी भरने की वजह से वहां लगे संकेतक और डिवाइडर भी जलमग्न होने जैसी स्थिति में पहुंच चुके हैं। जलभराव के बावजूद हाइवे पर वाहनों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। सड़क और डिवाइडर के जलमग्न होने से यहां हर समय किसी हादसे का अंदेशा बना हुआ है।1